Shuru
Apke Nagar Ki App…
POS मशीन पर फिंगर लगाने के तत्काल बाद राशन प्राप्त करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा पहले फिंगर लगवाकर बाद में राशन देने का आश्वासन दिया जाता है तो बहकावे में न आएं - श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड
Betal Singh gaur
POS मशीन पर फिंगर लगाने के तत्काल बाद राशन प्राप्त करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा पहले फिंगर लगवाकर बाद में राशन देने का आश्वासन दिया जाता है तो बहकावे में न आएं - श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- POS मशीन पर फिंगर लगाने के तत्काल बाद राशन प्राप्त करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा पहले फिंगर लगवाकर बाद में राशन देने का आश्वासन दिया जाता है तो बहकावे में न आएं - श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड1
- ramsinghrawatt2
- समरसता संपर्क अभियान के तहत निकाली जा रही कलश यात्रा का मालनपुर से गोहद पहुंचने पर हुआ स्वागत समरसता संपर्क अभियान के तहत निकाली जा रही कलश यात्रा मंगलवार को 4 बजे मालनपुर से गोहद पहुंची। यात्रा के गोहद पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जिला अस्पताल के शव ग्रह में कराया गया मृतिका छात्रा के शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने जिला अस्प्ताल के शव ग्रह में मृतिका छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया है दरअसल मोहनसिंह पुरा निवासी छात्रा जानवी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद परिजन ने हंगामा कर दिया।गौरतलब है कि छात्रा जानवी को कुछ दिन से बुखार आ रहा था तो परिजन के द्वारा उसे जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर विनीता गुप्ता को दिखाया गया तो डॉक्टर विनीत गुप्ता ने छात्रा जानवी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अपने निजी क्लीनिक पर बुलाया और परामर्श शुल्क लेकर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया इलाज के दौरान छात्रा जानवी को अन्य स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याएं हुई तो परिजन ने इसकी जानकारी डॉक्टर विनीत गुप्ता को दी जिसके बाद डॉक्टर ने दवाई बदली ओर उपचार जिला अस्पताल में जारी रखा लेकिन छात्रा जानवी की तबियत बिगड़ गई और उसकी इलाज के दौरान ही जिला अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद परिजन मृतिका छात्रा जानवी के शव को लेकर हाउसिंग कालौनी स्थित डॉक्टर विनीत गुप्ता के क्लीनिक पर लेकर पहुँचे ओर जमकर हंगामा करते हुए डॉक्टर विनीत गुप्ता पर लापरवाही के गम्भीर आरोप लगाए घटना की सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत ओर एसडीएम अखिलेश शर्मा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा ओर परिजन को समझाइश जिसके बाद पुलिस ने मृतिका छात्रा जानवी के शव का मंगलबार की रोज शाम करीब 4 बजे जिला अस्पताल के शव ग्रह में पोस्टमार्टम कराया1
- मलंग नाला पुल के निर्माण में दांजलि के आरोप मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं कीराय एंकर -जालौन। बिरिया खेड़ा जाने वाले मार्ग पर मलंगा नाला के ऊपर बने पुल के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि पुल निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई, जिसके चलते पुल के पिलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और पानी की निकासी भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल में बड़े पाइप (ढोल) लगाए जाने थे, लेकिन बड़े ढोल न डालकर छोटे पाइप लगाए गए। इन छोटे पाइपों में कटीली झाड़ियां और मलबा फंस जाने से पानी का निकास बाधित हो गया है। इससे पुल की स्थिति और अधिक खराब होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुल के निर्माण में लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। लोगों का कहना है कि पुल पर पहले भी कई बार मरम्मत और लीपापोती का काम कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि पुल की खराब स्थिति के कारण मंदिर तक पहुंचने में भी परेशानी हो रही है। लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जांच होने पर पुल निर्माण में बरती गई कथित अनियमितताओं की वास्तविकता सामने आएगी या एक बार फिर नगर पालिका के कथित चहेते ठेकेदार को क्लीन चिट दे दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच कराकर सरकारी धन के इस्तेमाल और निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। जब इस बारे मे eo नगर पालिका सुशील कुमार से बात करनी चाही तो कॉल नहीं उठायी... बाद मे कृपया नम्बर की जाँच करले बताया गया बाइट -किसान. तथा मन्दिर पुजारी निवसी पीटीसी. भीम राजावत1
- खेत पर झूल रही 11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक झूलसा,जिला अस्पताल में भर्ती भिंड। अमायन थाना क्षेत्र के बुजुर्ग का पुरा गांव में खेत पर जा रहा 18 वर्षीoय युवक झूल रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने घटना देख परिजनों को सूचना दी जिसके बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार बुजुर्ग का पुरा निवासी विशाल (18) पुत्र राजकुमार जाटव सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे खेत पर गया था। खेत के पास 11 केवी बिजली लाइन झूल रही थी। इसी दौरान वह लाइन के संपर्क में आ गया और करंट लगने से झुलस गया। युवक का कहना है कि झूलती बिजली लाइन की शिकायत कई बार बिजली अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।3
- भिंड के भदावर कॉलोनी से जाने वाले कुत्थरा रोड़ पर गड्ढे में पानी भरे होने के कारण एक टमटम के पलट जाने से उसमें बैठी सवारियों के चोट आई है। भिंड के भदावर कॉलोनी से जाने वाले कुत्थरा रोड़ पर गड्ढे में पानी भरे होने के कारण एक टमटम के पलट जाने से उसमें बैठी सवारियों के चोट आई है। घायल सवारियों को जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अभिलाख सिंह यादव फौजी ने अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन की अनदेखी के चलते जगह जगह गड्ढे है जिनसे हमेशा दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।4
- किरार-धाकड़ समाज की एक ही मांग—टिकट चाहिए दैनिक पुष्पांजलि टुडे ग्वालियर-चंबल संभाग में राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर समाज में बढ़ा आक्रोश, मुरार जनपद पंचायत अध्यक्ष दिलराज किरार ने मंच से भरी हुंकार ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल संभाग में किरार-धाकड़ समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। समाज की ओर से आगामी चुनावों में राजनीतिक दलों से टिकट और उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर आवाज बुलंद की जा रही है। इसी क्रम में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में मुरार जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री दिलराज किरार ने मंच से समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। दिलराज किरार ने कहा कि किरार-धाकड़ समाज लंबे समय से सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। समाज के लोगों की संख्या और राजनीतिक प्रभाव को देखते हुए अब राजनीतिक दलों को टिकट वितरण में समाज को उचित प्रतिनिधित्व देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किरार-धाकड़ समाज की मांग है कि ग्वालियर-चंबल संभाग में समाज के योग्य एवं सक्रिय लोगों को राजनीतिक दल टिकट दें। खासतौर पर ग्वालियर और मुरैना जिलों में समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर समाजजनों में लगातार मंथन चल रहा है।मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि यदि समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी और प्रतिनिधित्व की मांग को लगातार नजरअंदाज किया गया तो समाज अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर सामूहिक रूप से निर्णय लेने के लिए मजबूर होगा। उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद समाजजनों ने भी समर्थन जताया। समाज के लोगों का कहना है कि चुनाव के समय राजनीतिक दल समाज के मतदाताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हैं, लेकिन टिकट वितरण के समय समाज को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाता। इसी को लेकर अब समाज के बीच राजनीतिक जागरूकता और एकजुटता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। किरार-धाकड़ समाज के नेताओं का कहना है कि समाज किसी एक राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं है, बल्कि उसकी मांग सम्मानजनक राजनीतिक प्रतिनिधित्व की है। आगामी चुनावों में समाज की मांग को राजनीतिक दल कितनी गंभीरता से लेते हैं, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। दिलराज किरार के मंच से दिए गए इस बयान के बाद ग्वालियर और मुरैना सहित पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग के राजनीतिक गलियारों में टिकट वितरण और सामाजिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आगामी चुनाव में राजनीतिक दल किरार-धाकड़ समाज को कितना प्रतिनिधित्व देते हैं।1