Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिस्टर एंड मिसेज हरियाणा शो हुआ आयोजित,हरियाणा के अम्बाला में राह प्रोडक्शन ने किया शो आयोजित
HR02 City News
मिस्टर एंड मिसेज हरियाणा शो हुआ आयोजित,हरियाणा के अम्बाला में राह प्रोडक्शन ने किया शो आयोजित
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by HR02 City News1
- नकुड़ (सहारनपुर)। जनपद के कस्बा नकुड़ में सुबह से ही हो रही बारिश के बीच कस्बे की जामा मस्जिद सहित जुमे की नमाज़ के लिए निर्धारित सभी मस्जिदों में पवित्र रमज़ान के आख़री दिन (शुक्रवार को) अलविदा जुमे की नमाज़ हज़ारों अकीदतमंदों द्वारा शांतिपूर्वक अदा की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से तैनात रहा। शुक्रवार को कस्बे की जामा मस्जिद में रमजान उल मुबारक के अलविदा जुमे की नमाज पेश इमाम मौलवी मुनव्वर हुसैन द्वारा अदा कराई गई। जहां मुस्लिम समाज के हज़ारों अकीदत मंदों ने शांति पूर्ण तरीके से नमाज़ अदा की। बस स्टैंड वाली मस्जिद में मुफ़्ती नदीम साहब ने नमाज़ अदा कराई इसके अलावा कस्बे की दीगर मस्जिदों में भी पुरसुकून माहौल में अलविदा जुमे की नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर अपने गुनाहों की तौबा तथा मुल्क में अमन-ओ-सुकून, खुशहाली और इंसानियत की भलाई के लिए दुआए मांगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता व थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से तैनात रहा, जबकि नमाज़ियों व राहगीरों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो उसकी व्यवस्था के लिए इंतजामिया कमेटी सतर्क रही। जिनमें पूर्व चेयरमैन शाहनवाज खान, कारी इमरान, अर्सलान खान, सुलेमान खान, नासिर अंसारी, सभासद आमिर कुरैशी, सदफ ख्वाजा, हाजी दिलशाद कुरैशी, वसीम निज़ामी, सभासद राव जीशान, दिलदार खान,मुतवल्ली इसरार कुरैशी, मुतवल्ली मौहम्मद अली, अफ़ज़ाल निज़ामी आदि शामिल रहे।1
- उसके बेटे को एक्सीडेंट करता था किसी ने तो उसकी जमानत मिल चुकी है एक मां ने क्या कहा अपने बच्चों के लिए🙏🙏🙏🙏1
- Post by Gyanendu Rajput1
- ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से कई गुना ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, देहरादून और बागेश्वर जैसे जिलों में रिकॉर्ड बारिश ने हालात को और गंभीर बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के पीछे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जिम्मेदार है, जो उत्तराखंड के मौसम पर लगातार असर डाल रहा है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि का खतरा भी बना हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में 3000 मीटर से ऊपर बर्फबारी के आसार हैं, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है। फिलहाल राहत के आसार कम हैं। 21 मार्च को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा, जबकि 23 मार्च को एक नया सिस्टम फिर से सक्रिय हो सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की जरूरत है। फिलहाल उत्तराखंड में मौसम राहत देने के मूड में नहीं है।1
- Post by Anoopshukla1
- Post by IndiaNews 9Live1
- नकुड़ (सहारनपुर)। कस्बे की ईदगाह में ईद की नमाज़ का वक़्त सुबह 8:30 बजे का मुक़र्रर किया गया है। मौलवी मुनव्वर हुसैन नमाज़ अदा कराएंगे, जबकि ईदगाह के अलावा कस्बे में दो अन्य जगह भी ईद की नमाज़ अदा होगी। गुरुवार को भारत में ईद का चांद नज़र नहीं आया, जिससे ये साफ़ हो गया की चांद शुक्रवार को नज़र आएगा और ईद उल फितर पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। ईद की नमाज़ के वक़्त को लेकर कस्बे के ज़िम्मेदारान एवं उलेमा किराम ने बैठक की। तथा एक राय होकर ईदगाह में नमाज़ का वक़्त सुबह 8:30 बजे का मुकर्रर किया। जबकि इसके अलावा मदरसा मज़हरुल उलूम (शैख़ज़ादगान) में सुबह 9:00 बजे तथा मदरसा हिफज़ुल क़ुरआन मौहल्ला बंजारान में ईद उल फितर की नमाज़ 9:30 बजे अदा की जाएगी। जामा मस्जिद के इमाम मौलवी मुनव्वर हुसैन व मस्जिद बस स्टैंड के इमाम मुफ़्ती नदीम साहब ने जानकारी देते हुए बताया की अगर ईद के दिन मौसम खराब रहता है और अधिक बारिश होती है तो ईद उल फितर की नमाज जामा मस्जिद सहित मौहल्लों की मस्जिदों में अदा की जाएगी। उलेमा किराम ने सभी अकीदतमंदों से सड़क पर नमाज़ अदा न कर प्रशासन की गाइडलाइंस को फॉलो करने की अपील भी की। उन्होंने कहा की उलेमाओं की तरफ़ से भी यही ताक़ीद है की रास्ते या सड़क पर नमाज़ अदा ना कर निर्धारित जगह पर अदा कर, प्रशासन का सहयोग करें। कहा की यह भी याद रखें की हम इस्लाम को मानने वाले हैं, और इस्लाम हमें साफ़तौर पर तरग़ीब देता है की किसी को तकलीफ़ देकर अगर हम इबादत करते हैं तो वोह इबादत कुबूल नहीं होती है। इसलिए ऐसे अमल से बचें, जिससे हमारी इबादत में खलल पड़ने का ख़तरा पैदा होता हो।1