Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्वालियर से 4 मई से बढ़ेंगी फ्लाइट्सः दिल्ली के लिए अब सप्ताह में 6 दिन फ्लाइट, अकासा एयर 4 मई से भरेगी नई उड़ान, बुकिंग शुरू... ग्वालियर से 4 मई से बढ़ेंगी फ्लाइट्सः दिल्ली के लिए अब सप्ताह में 6 दिन फ्लाइट, अकासा एयर 4 मई से भरेगी नई उड़ान, बुकिंग शुरू...
GWALIOR PRAVAH NEWS
ग्वालियर से 4 मई से बढ़ेंगी फ्लाइट्सः दिल्ली के लिए अब सप्ताह में 6 दिन फ्लाइट, अकासा एयर 4 मई से भरेगी नई उड़ान, बुकिंग शुरू... ग्वालियर से 4 मई से बढ़ेंगी फ्लाइट्सः दिल्ली के लिए अब सप्ताह में 6 दिन फ्लाइट, अकासा एयर 4 मई से भरेगी नई उड़ान, बुकिंग शुरू...
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया की बाइट:-*1
- Post by Tarun Dixit1
- डबरा के तहसील परिसर मे प्रतेक मंगलवार को होने बाली जन सुनवाई मे लोग बड़ी आस से आवेदन लेकर आते है, किन्तु महीनो बाद भी समस्या निराकरण नहीं होती1
- *20 दिन से न्याय के लिए भटक रहा दंपति, पुलिस पर FIR दर्ज न करने का आरोप* पिछोर थाना क्षेत्र के रहने वाले पवन वंशकार और उनका परिवार पिछले 20 दिनों से न्याय की आस में दर-दर भटक रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की, जातिगत सूचक गालियां दीं और घटना का वीडियो भी बनाया। पवन वंशकार ने इस मामले की शिकायत 31 मार्च 2026 को पिछोर थाना पुलिस से की थी। आरोप है कि पुलिस ने आवेदन तो ले लिया, लेकिन आज दिनांक तक आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई। पीड़ित का कहना है कि वह लगातार पुलिस के संपर्क में रहा, लेकिन हर बार उसे टाल दिया गया। न्याय की तलाश में पवन वंशकार पिछोर से डबरा और वहां से ग्वालियर तक वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंचा, लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार जनसुनवाई के दौरान वह ग्वालियर कलेक्टर से मिला, जहां उसे फिर से पिछोर थाना भेज दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि जब वह दोबारा थाने पहुंचा तो उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि “आज साहब नहीं हैं, कल आना”। पवन वंशकार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लगातार न्याय के लिए भटक रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पीड़ित को न्1
- Post by महेंद्र पाल सिंह नयागांव1
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश बड़ी आतंकी साजिश नाकाम ISI नेटवर्क से जुड़े डबरा के दो युवक गिरफ्तार, ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की थी योजना दिल्ली-एनसीआर से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर-डबरा क्षेत्र से जुड़े दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो राजधानी में गोलीबारी, ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजवीर (21) और विवेक बंजारा (19) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को इनपुट मिला था कि ISI से जुड़ा एक मॉड्यूल दिल्ली-एनसीआर में बड़ी वारदात की साजिश रच रहा है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों की भर्ती सोशल मीडिया के जरिए ‘राणा भाई’ नामक हैंडलर ने की थी, जो सीधे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था। पुलिस ने राजवीर को 18 अप्रैल को सराय काले खां इलाके से गिरफ्तार किया, जबकि विवेक बंजारा को 16 अप्रैल को डबरा से दबोचा गया। राजवीर के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से हथियार जुटाने और दिल्ली-एनसीआर में किसी बड़े होटल या भीड़भाड़ वाले स्थान को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए थे। मार्च 2026 में भट्टी ने राजवीर को अहमदाबाद से हथियार मंगाने के लिए कहा था, जिसके लिए विवेक को भेजा गया, हालांकि डिलीवरी पूरी नहीं हो सकी। इतना ही नहीं, 9 अप्रैल को दोनों आरोपी अमृतसर पहुंचे, जहां से उन्होंने एक पिस्टल, 15-20 कारतूस और 20 हजार रुपये लिए। 11 अप्रैल को जीरकपुर के एक क्लब पर रंगदारी के लिए फायरिंग की कोशिश की गई, लेकिन पिस्टल में तकनीकी खराबी के कारण वारदात पूरी नहीं हो सकी। इस दौरान विवेक ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसे शहजाद भट्टी को भेजा जाना था। इसके बाद आरोपी दिल्ली लौटे और राजधानी में किसी नामी होटल को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें धर दबोचा।2
- ग्वालियर मे 26 अप्रैल को माहौर (कोरी) महासभा का 13वा परिचय सम्मेलन चेंबर ऑफ कॉमर्स में होगा आयोजित होगा जिसने लगभग 250 से अधिक युवक- युवतियों का परिचय होगा।1
- केदारनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत में गुजरात के श्रद्धालु की की मौत, प्रशासन पर सवाल..... केदारनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत एक दर्दनाक खबर के साथ हुई। Kedarnath Temple के कपाट खुलने के पहले ही दिन गुजरात के श्रद्धालु दिलीप भाई माली की कथित तौर पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार के अनुसार, उनके बेटे ने कई बार हेलिकॉप्टर की मदद से शव को नीचे लाने की गुहार लगाई, लेकिन दावा है कि DGCA के नए नियमों के तहत NOC न होने की वजह से अनुमति नहीं दी गई। यह मामला अब सिर्फ एक व्यक्तिगत त्रासदी नहीं रहा, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहा है। क्या सख्त एविएशन नियम आपात स्थिति में भी लागू होने चाहिए? क्या इमरजेंसी के लिए अलग और तेज़ व्यवस्था नहीं होनी चाहिए थी? और सबसे बड़ा सवाल-क्या नियम सभी पर समान रूप से लागू हो रहे हैं, या वीआईपी और आम श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था है? Uttarakhand में हर साल लाखों श्रद्धालु कठिन परिस्थितियों में इस पवित्र यात्रा पर निकलते हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी सिर्फ व्यवस्था संभालने की नहीं, बल्कि हर आपात स्थिति में तुरंत और मानवीय प्रतिक्रिया देने की भी होती है। यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है-क्या हमारी तैयारियां इस तरह की उच्च जोखिम वाली यात्राओं के लिए पर्याप्त हैं? क्या भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है?1