logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत एरकीकला पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव और बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य ने पौधारोपण कर क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को कम-से-कम पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए। वहीं बीडीओ ने "मां के नाम पांच पौधे" लगाने और उनकी पुत्रवत देखभाल करने की अपील की। इसके साथ ही मुखिया शकुंतला देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि कमलेश कुमार चौधरी ने ग्रामीणों से इमारती और फलदार पौधे लगाने का आग्रह किया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी मिल सके। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी अकबर हुसैन, पंचायत सचिव, आवास एवं राजस्व कर्मियों सहित कई अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
4 hrs ago

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत एरकीकला पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव और बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य ने पौधारोपण कर क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को कम-से-कम पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए। वहीं बीडीओ ने "मां के नाम पांच पौधे" लगाने और उनकी पुत्रवत देखभाल करने की अपील की। इसके साथ ही मुखिया शकुंतला देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि कमलेश कुमार चौधरी ने ग्रामीणों से इमारती और फलदार पौधे लगाने का आग्रह किया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी मिल सके। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी अकबर हुसैन, पंचायत सचिव, आवास एवं राजस्व कर्मियों सहित कई अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • चतरा के हंटरगंज स्थित आरएनएम कॉलेज में स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी और भूतपूर्व विधायक स्वर्गीय बाबू शालिग्राम सिंह की पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आजाद भारत के प्रथम सांसद स्वर्गीय रामनारायण बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण और बाबू शालिग्राम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई, जिसका संचालन डॉ. फहीम ने किया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल झारखंड के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि बाबू शालिग्राम सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था और उनका त्याग, संघर्ष व समाज सेवा आज भी पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद बगोदर के पूर्व विधायक गौतम सागर राणा ने उनके जीवन को सादगी और सेवा का प्रतीक बताया, जबकि जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी ने महिलाओं के उत्थान व शिक्षा के लिए उनके प्रयासों को याद किया। आरएनएम कॉलेज के सचिव तेज नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने की उनकी सोच से ही क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना को बल मिला। इस दौरान बिहार के पूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व सीएस डॉ. एस.पी. सिंह, लोजपा नेता प्रेम सिंह, राजद जिला अध्यक्ष नवल किशोर यादव और डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जैनेंद्र कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्रमुख कमल कुमार केशरी ने स्वतंत्रता आंदोलन और समाज सेवा में उनके योगदान को याद किया। आयोजकों ने हर वर्ष इस पुण्यतिथि को इसी तरह मनाकर नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से अवगत कराने का संकल्प लिया। यह संपूर्ण कार्यक्रम देशभक्ति के नारों और 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ।
    1
    चतरा के हंटरगंज स्थित आरएनएम कॉलेज में स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी और भूतपूर्व विधायक स्वर्गीय बाबू शालिग्राम सिंह की पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आजाद भारत के प्रथम सांसद स्वर्गीय रामनारायण बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण और बाबू शालिग्राम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई, जिसका संचालन डॉ. फहीम ने किया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल झारखंड के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि बाबू शालिग्राम सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था और उनका त्याग, संघर्ष व समाज सेवा आज भी पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद बगोदर के पूर्व विधायक गौतम सागर राणा ने उनके जीवन को सादगी और सेवा का प्रतीक बताया, जबकि जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी ने महिलाओं के उत्थान व शिक्षा के लिए उनके प्रयासों को याद किया। आरएनएम कॉलेज के सचिव तेज नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने की उनकी सोच से ही क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना को बल मिला। इस दौरान बिहार के पूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व सीएस डॉ. एस.पी. सिंह, लोजपा नेता प्रेम सिंह, राजद जिला अध्यक्ष नवल किशोर यादव और डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जैनेंद्र कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्रमुख कमल कुमार केशरी ने स्वतंत्रता आंदोलन और समाज सेवा में उनके योगदान को याद किया। आयोजकों ने हर वर्ष इस पुण्यतिथि को इसी तरह मनाकर नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से अवगत कराने का संकल्प लिया। यह संपूर्ण कार्यक्रम देशभक्ति के नारों और 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ।
    user_Saryu Yadav
    Saryu Yadav
    Local News Reporter शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • कोंच प्रखंड क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने और घरेलू बिजली के तार की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। पहली घटना परसांवा गांव की है, जहां विपिन पासवान की 21 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी आकाशीय बिजली गिरने से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने उसका इलाज शुरू किया। इस दौरान स्वास्थ्य मैनेजर मोहम्मद वसीम, डॉ. मनोज कुमार और रामानुज कुमार भी जांच एवं उपचार में जुटे रहे। डॉक्टरों के अनुसार मरीज को दवाएं दी जा रही हैं और उसका बेहतर इलाज जारी है। वहीं, दूसरी घटना कोंच बाजार में हुई, जहां रामप्रवेश पासवान घरेलू तार की चपेट में आकर घायल हो गए। परिजनों के सहयोग से उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रिजवान हैदर, डॉ. मनोज कुमार और रामानुज कुमार ने उनका इलाज किया। चिकित्सकों ने बताया कि घायल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।
    1
    कोंच प्रखंड क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने और घरेलू बिजली के तार की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। पहली घटना परसांवा गांव की है, जहां विपिन पासवान की 21 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी आकाशीय बिजली गिरने से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने उसका इलाज शुरू किया। इस दौरान स्वास्थ्य मैनेजर मोहम्मद वसीम, डॉ. मनोज कुमार और रामानुज कुमार भी जांच एवं उपचार में जुटे रहे। डॉक्टरों के अनुसार मरीज को दवाएं दी जा रही हैं और उसका बेहतर इलाज जारी है।

वहीं, दूसरी घटना कोंच बाजार में हुई, जहां रामप्रवेश पासवान घरेलू तार की चपेट में आकर घायल हो गए। परिजनों के सहयोग से उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रिजवान हैदर, डॉ. मनोज कुमार और रामानुज कुमार ने उनका इलाज किया। चिकित्सकों ने बताया कि घायल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    9 hrs ago
  • बिहार के गया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में अवैध हथियार, अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इस मामले की जांच तेजी से जारी है और इस अवैध नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
    1
    बिहार के गया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में अवैध हथियार, अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, इस मामले की जांच तेजी से जारी है और इस अवैध नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    3 hrs ago
  • औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के सलैया गांव में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 300 एमएल के कुल 40 पाउच देशी तनाका शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल के अनुसार, पुलिस ने पथरा गांव निवासी शंभू राम (पिता– हरिराम) को 300 एमएल के 30 पाउच देशी तनाका शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, पथरा गांव के ही रहने वाले कृष्णा राम (पिता– रामदेव राम) को 300 एमएल के 10 पाउच देशी तनाका शराब के साथ पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर एनटीपीसी खैरा थाना लाया गया है, जहां उनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के सलैया गांव में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 300 एमएल के कुल 40 पाउच देशी तनाका शराब बरामद की है।

थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल के अनुसार, पुलिस ने पथरा गांव निवासी शंभू राम (पिता– हरिराम) को 300 एमएल के 30 पाउच देशी तनाका शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, पथरा गांव के ही रहने वाले कृष्णा राम (पिता– रामदेव राम) को 300 एमएल के 10 पाउच देशी तनाका शराब के साथ पकड़ा गया है।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर एनटीपीसी खैरा थाना लाया गया है, जहां उनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • गया की पावन फल्गु नदी, जिसे "गुप्त गंगा" भी कहा जाता है, सनातन आस्था और आध्यात्मिक परंपरा का अद्वितीय प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह नदी कई स्थानों पर अंतःसलिला यानी भूमिगत रूप में प्रवाहित होती है। इसी पावन तट पर प्रतिवर्ष विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला आयोजित होता है, जहाँ देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अपने पितरों के मोक्ष और शांति की कामना से पिंडदान एवं तर्पण करने आते हैं। सदियों पुरानी यह आध्यात्मिक परंपरा गया को विश्वभर में एक विशिष्ट धार्मिक पहचान प्रदान करती है और इसे सनातन संस्कृति के प्रमुख तीर्थस्थलों में स्थान दिलाती है।
    1
    गया की पावन फल्गु नदी, जिसे "गुप्त गंगा" भी कहा जाता है, सनातन आस्था और आध्यात्मिक परंपरा का अद्वितीय प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह नदी कई स्थानों पर अंतःसलिला यानी भूमिगत रूप में प्रवाहित होती है।

इसी पावन तट पर प्रतिवर्ष विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला आयोजित होता है, जहाँ देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अपने पितरों के मोक्ष और शांति की कामना से पिंडदान एवं तर्पण करने आते हैं। सदियों पुरानी यह आध्यात्मिक परंपरा गया को विश्वभर में एक विशिष्ट धार्मिक पहचान प्रदान करती है और इसे सनातन संस्कृति के प्रमुख तीर्थस्थलों में स्थान दिलाती है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    4 hrs ago
  • बिहार के गया जिले के शेरघाटी में एक फर्जी डायल 112 अधिकारी की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोपी ने एक दुकानदार के साथ रंगदारी दिखाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद शेरघाटी थाना पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।
    1
    बिहार के गया जिले के शेरघाटी में एक फर्जी डायल 112 अधिकारी की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोपी ने एक दुकानदार के साथ रंगदारी दिखाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद शेरघाटी थाना पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.