logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के सलैया गांव में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 300 एमएल के कुल 40 पाउच देशी तनाका शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल के अनुसार, पुलिस ने पथरा गांव निवासी शंभू राम (पिता– हरिराम) को 300 एमएल के 30 पाउच देशी तनाका शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, पथरा गांव के ही रहने वाले कृष्णा राम (पिता– रामदेव राम) को 300 एमएल के 10 पाउच देशी तनाका शराब के साथ पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर एनटीपीसी खैरा थाना लाया गया है, जहां उनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

4 hrs ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
4 hrs ago

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के सलैया गांव में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 300 एमएल के कुल 40 पाउच देशी तनाका शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल के अनुसार, पुलिस ने पथरा गांव निवासी शंभू राम (पिता– हरिराम) को 300 एमएल के 30 पाउच देशी तनाका शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, पथरा गांव के ही रहने वाले कृष्णा राम (पिता– रामदेव राम) को 300 एमएल के 10 पाउच देशी तनाका शराब के साथ पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर एनटीपीसी खैरा थाना लाया गया है, जहां उनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत एरकीकला पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव और बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य ने पौधारोपण कर क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को कम-से-कम पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए। वहीं बीडीओ ने "मां के नाम पांच पौधे" लगाने और उनकी पुत्रवत देखभाल करने की अपील की। इसके साथ ही मुखिया शकुंतला देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि कमलेश कुमार चौधरी ने ग्रामीणों से इमारती और फलदार पौधे लगाने का आग्रह किया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी मिल सके। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी अकबर हुसैन, पंचायत सचिव, आवास एवं राजस्व कर्मियों सहित कई अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत एरकीकला पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव और बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य ने पौधारोपण कर क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को कम-से-कम पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए। वहीं बीडीओ ने "मां के नाम पांच पौधे" लगाने और उनकी पुत्रवत देखभाल करने की अपील की। इसके साथ ही मुखिया शकुंतला देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि कमलेश कुमार चौधरी ने ग्रामीणों से इमारती और फलदार पौधे लगाने का आग्रह किया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी मिल सके।

कार्यक्रम में अंचल अधिकारी अकबर हुसैन, पंचायत सचिव, आवास एवं राजस्व कर्मियों सहित कई अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • tag your sister 😹😂😈🤤😄😂🫵😄😄😄😂😄😂 tag your sister 😀😭😭😭😭🫦 tag your sister 😀😀🤣😀😀😀😀 😀🤣🤣🤣😀😀
    1
    tag your sister 😹😂😈🤤😄😂🫵😄😄😄😂😄😂 tag your sister 😀😭😭😭😭🫦
tag your sister 😀😀🤣😀😀😀😀 😀🤣🤣🤣😀😀
    user_Sintu nandan
    Sintu nandan
    Grain Shop डुमरिया, गया, बिहार•
    4 hrs ago
  • दिल्ली स्थित संसद भवन के बाहर विपक्षी पार्टियों ने नारेबाजी की है। इस दौरान विपक्षी दलों ने 'नरेंद्र मोदी कायर है' के नारे लगाए।
    1
    दिल्ली स्थित संसद भवन के बाहर विपक्षी पार्टियों ने नारेबाजी की है। इस दौरान विपक्षी दलों ने 'नरेंद्र मोदी कायर है' के नारे लगाए।
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    3 hrs ago
  • औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में 5 बेड वाले डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया गया है। डीएम अभिलाषा शर्मा ने फीता काटकर इस नए डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया। हसपुरा और औरंगाबाद क्षेत्र के दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में 5 बेड की क्षमता वाले इस डायलिसिस सेंटर की शुरुआत की गई है।
    1
    औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में 5 बेड वाले डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया गया है। डीएम अभिलाषा शर्मा ने फीता काटकर इस नए डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया। हसपुरा और औरंगाबाद क्षेत्र के दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में 5 बेड की क्षमता वाले इस डायलिसिस सेंटर की शुरुआत की गई है।
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • गया के शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर विधायक उदय कुमार सिंह ने विधानसभा के सदन में सरकार से जवाब तलब किया है। बुधवार की शाम करीब छह बजे इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें विधायक क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाते नजर आ रहे हैं। विधायक ने विशेष रूप से डोभी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में महिला विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी बनी हुई है। इसके साथ ही एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड तकनीशियनों का अभाव होने के कारण आम जनता, खासकर गरीब और ग्रामीण परिवारों को इलाज कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सदन में डोभी पीएचसी के द्वितलीय भवन पर कथित अवैध कब्जे की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही क्षेत्र में सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को शीघ्र बहाल करने का मुद्दा भी सरकार के समक्ष रखा। विधायक उदय कुमार सिंह ने कहा कि शेरघाटी विधानसभा की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता के अधिकार व सम्मान के लिए उनका संघर्ष सदन से लेकर सड़क तक लगातार जारी रहेगा।
    1
    गया के शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर विधायक उदय कुमार सिंह ने विधानसभा के सदन में सरकार से जवाब तलब किया है। बुधवार की शाम करीब छह बजे इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें विधायक क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाते नजर आ रहे हैं।

विधायक ने विशेष रूप से डोभी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में महिला विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी बनी हुई है। इसके साथ ही एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड तकनीशियनों का अभाव होने के कारण आम जनता, खासकर गरीब और ग्रामीण परिवारों को इलाज कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने सदन में डोभी पीएचसी के द्वितलीय भवन पर कथित अवैध कब्जे की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही क्षेत्र में सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को शीघ्र बहाल करने का मुद्दा भी सरकार के समक्ष रखा। विधायक उदय कुमार सिंह ने कहा कि शेरघाटी विधानसभा की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता के अधिकार व सम्मान के लिए उनका संघर्ष सदन से लेकर सड़क तक लगातार जारी रहेगा।
    user_महेंद्र शर्मा
    महेंद्र शर्मा
    पत्रकार, # डोभी, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • देश भर में NEET मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों का भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों की केवल एक ही प्रमुख मांग है— धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की यह मांग अब सिर्फ एक जगह तक सीमित न रहकर राज्य स्तर पर भी शुरू हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह बात भी कही जा रही है कि कहीं एक प्रधान के चक्कर में कई लोगों को अपनी प्रधानी न गंवानी पड़ जाए। इसमें देश के मिजाज का जिक्र करते हुए याद दिलाया गया है कि यह वही भारत है जहाँ से जय प्रकाश का नारा बुलंद हुआ था, और यह तय है कि अति का अंत जरूर होता है।
    1
    देश भर में NEET मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों का भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों की केवल एक ही प्रमुख मांग है— धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की यह मांग अब सिर्फ एक जगह तक सीमित न रहकर राज्य स्तर पर भी शुरू हो गई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह बात भी कही जा रही है कि कहीं एक प्रधान के चक्कर में कई लोगों को अपनी प्रधानी न गंवानी पड़ जाए। इसमें देश के मिजाज का जिक्र करते हुए याद दिलाया गया है कि यह वही भारत है जहाँ से जय प्रकाश का नारा बुलंद हुआ था, और यह तय है कि अति का अंत जरूर होता है।
    user_भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    Press advisory औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.