नीमराना में कांग्रेस कार्यालय पर फूलों की होली: प्रेम, सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश नीमराना कस्बे में सोमवार को नगर कांग्रेस कार्यालय पर होली का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रंगों की जगह फूलों से होली खेलकर पर्यावरण शुद्धता और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर प्रेम और सौहार्द की भावना को मजबूत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि फूलों की होली हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, साथ ही यह प्रकृति संरक्षण का सकारात्मक संदेश भी देती है। रासायनिक रंगों से दूर रहकर प्राकृतिक तरीकों से त्योहार मनाना समय की आवश्यकता है। इस मौके पर नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, उपाध्यक्ष महावीर चर्खिया, एससी ब्लॉक अध्यक्ष गिर्राज सामरिया, रामजस झगडोलिया, मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, सचिव संदीप उमरावगढ़, जयपाल रोडवालिया, सचिव परमानंद सैनी, नीरज कुमार, मुन्नीलाल बाल्मिक, रिंकू बडसीवाल, नरेश योगी, प्रवीण कुमार, लालाराम सैनी, रामसिंह, मनोज सैनी, जगदीश सैनी, उपेंद्र, रामनिवास मिस्त्री, सुभाष बहादुर सैनी, नरेश फौजी एवं प्रमोद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में भाईचारे, एकता और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। फूलों की खुशबू और उत्साह के बीच आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा।
नीमराना में कांग्रेस कार्यालय पर फूलों की होली: प्रेम, सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश नीमराना कस्बे में सोमवार को नगर कांग्रेस कार्यालय पर होली का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रंगों की जगह फूलों से होली खेलकर पर्यावरण शुद्धता और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर प्रेम और सौहार्द की भावना को मजबूत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि फूलों की होली हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, साथ ही यह प्रकृति संरक्षण का सकारात्मक संदेश भी देती है। रासायनिक रंगों
से दूर रहकर प्राकृतिक तरीकों से त्योहार मनाना समय की आवश्यकता है। इस मौके पर नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, उपाध्यक्ष महावीर चर्खिया, एससी ब्लॉक अध्यक्ष गिर्राज सामरिया, रामजस झगडोलिया, मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, सचिव संदीप उमरावगढ़, जयपाल रोडवालिया, सचिव परमानंद सैनी, नीरज कुमार, मुन्नीलाल बाल्मिक, रिंकू बडसीवाल, नरेश योगी, प्रवीण कुमार, लालाराम सैनी, रामसिंह, मनोज सैनी, जगदीश सैनी, उपेंद्र, रामनिवास मिस्त्री, सुभाष बहादुर सैनी, नरेश फौजी एवं प्रमोद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में भाईचारे, एकता और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। फूलों की खुशबू और उत्साह के बीच आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा।
- Post by Yogendra Kumar1
- यह मंदिर देवनारायण जी का है मेरे गांव के पास में बहुत दूर-दूर से जनता आती है छोटू भाई इस पोस्ट को देख रहे हैं कृपया एक बार आकर पापा के दर्शन करें और बाबा का आशीर्वाद लें 170 पहड़ी चडनी पड़ती है1
- किशनगढ़ बास कला मंच समिति द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित1
- hamare yaha pe abhi tak kam nhi hoya hai aur sarkar ne bajjt ko bhi pass ker diya hai per abhi tak kam nhi hoya1
- होली दहन को लेकर बवानियां गांव से वायरल वीडियो1
- Post by Bolti Awaaz news1
- नारनौल ब्रेकिंग न्यूज़ नारनौल हरियाणा में महिलाओं ने पारिवारिक परंपराओं के साथ किया होली पूजन ।1
- खैरथल के कोटकासिम पहुंचे उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा का कार्यकर्त्ताओ ने किया स्वागत1
- Post by Bolti Awaaz news1