Shuru
Apke Nagar Ki App…
ढाणी किरारोद में तेंदुए की दस्तक की सूचना पर डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने जारी किया हाई अलर्ट
Bolti Awaaz news
ढाणी किरारोद में तेंदुए की दस्तक की सूचना पर डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने जारी किया हाई अलर्ट
More news from Haryana and nearby areas
- होली दहन को लेकर बवानियां गांव से वायरल वीडियो1
- Post by Bolti Awaaz news1
- *नारनौल न्यूज़* *नारनौल के हुड्डा सेक्टर में होलिका दहन का भव्य दृश्य* सभी सेक्टर वासियों के उमडते सैलाब ने उत्सव की भव्यता को चार चांद लगा दिए।1
- हरियाणा बजट में चरखी दादरी को बड़ी सौगात, विकास की नई राह खुलेगी : सुनील सांगवान चरखी दादरी। दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने हरियाणा बजट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा चरखी दादरी जिला के लिए की गई विकास घोषणाओं का स्वागत करते हुए इसे जिले के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। विधायक ने कहा कि बजट में शामिल योजनाएं न केवल आधारभूत ढांचे को मजबूत करेंगी, बल्कि रोजगार, कृषि, स्वास्थ्य, खेल और परिवहन जैसे क्षेत्रों में भी नए अवसर पैदा करेंगी।1
- जेवली में मूंह-खुर बीमारी का कहर: दो किसानों के चार पशुओं की मौत, गांव में दहशत चरखी दादरी बाढ़डा:- एक किसान के तीन, दूसरे के एक पशु की 24 घंटों में मौत — 80 से अधिक पशु बीमार, मुआवजे व मेडिकल टीम की मांग बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र के गांव जेवली में मूंह-खुर बीमारी ने गंभीर रूप ले लिया है। पिछले 24 घंटों में दो किसानों के कुल चार पशुओं की मौत हो गई। इनमें किसान विरेंद्र की तीन भैंसें तथा एक अन्य किसान का एक पशु शामिल है। इस घटना से पूरे गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में 80 से अधिक पशु बीमारी की चपेट में हैं। पशुओं के मुंह में छाले, खुरों में घाव और तेज बुखार के लक्षण देखे जा रहे हैं। पशु चारा छोड़ रहे हैं, जिससे दूध उत्पादन पर भी असर पड़ा है और पशुपालकों की रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है। छोटे किसान पूरी तरह पशुपालन पर निर्भर हैं। जिन पशुओं के सहारे घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतें पूरी होती थीं, उनके असमय चले जाने से परिवार आर्थिक संकट में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि “पशु ही किसान की असली पूंजी हैं, इनके बिना घर चलाना मुश्किल है।” गांव में हुई बैठक में ग्रामीण विकास, अशोक, दलीप सिंह, भूप सिंह, पप्पू किसान, राजकुमार, हवा सिंह, जयसिंह सहित अनेक किसान व ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन से मांग की कि तुरंत पशु चिकित्सकों की टीम गांव में भेजी जाए, बीमार पशुओं का उपचार किया जाए और मृत पशुओं के नुकसान की उचित भरपाई (मुआवजा) दी जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और भयावह हो सकती है। अब पूरा गांव प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और राहत की प्रतीक्षा कर रहा है।1
- नीमराना कस्बे में सोमवार को नगर कांग्रेस कार्यालय पर होली का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रंगों की जगह फूलों से होली खेलकर पर्यावरण शुद्धता और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर प्रेम और सौहार्द की भावना को मजबूत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि फूलों की होली हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, साथ ही यह प्रकृति संरक्षण का सकारात्मक संदेश भी देती है। रासायनिक रंगों से दूर रहकर प्राकृतिक तरीकों से त्योहार मनाना समय की आवश्यकता है। इस मौके पर नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, उपाध्यक्ष महावीर चर्खिया, एससी ब्लॉक अध्यक्ष गिर्राज सामरिया, रामजस झगडोलिया, मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, सचिव संदीप उमरावगढ़, जयपाल रोडवालिया, सचिव परमानंद सैनी, नीरज कुमार, मुन्नीलाल बाल्मिक, रिंकू बडसीवाल, नरेश योगी, प्रवीण कुमार, लालाराम सैनी, रामसिंह, मनोज सैनी, जगदीश सैनी, उपेंद्र, रामनिवास मिस्त्री, सुभाष बहादुर सैनी, नरेश फौजी एवं प्रमोद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में भाईचारे, एकता और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। फूलों की खुशबू और उत्साह के बीच आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा।2
- #होली की हार्दिक शुभकामनायें #पानी है अनमोल इसे बचाते #एडवोकेट अजय सम्भरवल प्रलादगढ़1
- Post by Bolti Awaaz news1