रविवार, 31 मई 2026 को मुजफ्फरपुर के चर्च रोड स्थित बिहार बाल भवन किलकारी, जिला स्कूल छात्रावास परिसर में 'चक धूम धूम समर कैम्प' का उद्घाटन किया गया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुजीत कुमार दास, बिहार विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. तारन राय, बी.एड कॉलेज की निदेशक डॉ. मोनालिसा और जिला स्कूल प्राचार्य जीबू झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत किलकारी कर्मियों द्वारा बच्चों के बनाए गुलदस्ते भेंट कर किया गया, वहीं प्रकृति और विज्ञान विधा से जुड़े बच्चों ने प्राकृतिक रंगों से बने जादू का प्रदर्शन कर अनोखे अंदाज में स्वागत किया। उद्घाटन भाषण में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुजीत कुमार दास ने इस बात पर जोर दिया कि हुनर समाज में एक अलग पहचान और सम्मान दिलाता है, तथा निरंतर सीखने और कौशल को उन्नत करने से बच्चे किसी भी क्षेत्र में विशेषज्ञ बन सकते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. तारन राय ने बताया कि हाथ का हुनर आत्मविश्वास जगाता है और समर कैम्प में विभिन्न हुनर सीखने से बच्चों का भावनात्मक और सामाजिक विकास होता है, साथ ही 'चक धूम धूम' समर कैम्प बच्चों को बेहतर करने का अवसर प्रदान करता है। प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी ने बताया कि बिहार बाल भवन 'किलकारी' द्वारा यह 'चक धूम धूम' समर कैम्प 1 जून 2026 से 21 जून 2026 तक 21 दिवसीय आयोजन के रूप में किया जा रहा है, जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा 35 तरह की कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। किलकारी में कला, संस्कृति, विज्ञान और खेल से संबंधित पहले से संचालित गतिविधियों के अतिरिक्त, बांधनी कला, टेक्सटाइल पेंटिंग, सुजनी आर्ट, मंडाला पेंटिंग, स्केटिंग, फोटोग्राफी, कत्थक, तबला वादन, वॉलीबॉल, सॉफ्टबॉल, मास्क मेकिंग, सृजनात्मक लेखन, मूर्तिकला, ग़ज़ल, पोट्रेट पेंटिंग, गरबा, नाटक, पीपल के पत्ते पर चित्रकारी, गीतापाठ और बैडमिंटन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रश्मि आनंद ने बताया कि 8 से 16 आयुवर्ग के बच्चे इस समर कैम्प में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर बिहार बाल भवन के प्रशिक्षक कायनात आफरीन, सीमा कुमारी, गौरीशंकर मिश्रा, अरुणिमा, अमन राज, सोनू कुमार, सौरभ कुमार, सुजाता कुमारी, रूपा पाठक, राजू सहनी, आशीष राज, बब्लू कुमार, राजीव कुमार, अर्पिता कुमारी, कृष्णनंदन कुमार और प्रियंका चौधरी मुख्य रूप से मौजूद थे। किलकारी के नृत्य विधा के बच्चों ने सामा चकेवा और निंदिया के मातल दूल्हा लोकगीत पर भावपूर्ण नृत्य तथा संगीत विधा के बच्चों ने साँसों की माला गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मंच संचालन इंद्रजीत कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पूर्णिमा बाला, सीआरपी कमीशनरी रिसोर्स पर्सन द्वारा दिया गया।
रविवार, 31 मई 2026 को मुजफ्फरपुर के चर्च रोड स्थित बिहार बाल भवन किलकारी, जिला स्कूल छात्रावास परिसर में 'चक धूम धूम समर कैम्प' का उद्घाटन किया गया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुजीत कुमार दास, बिहार विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. तारन राय, बी.एड कॉलेज की निदेशक डॉ. मोनालिसा और जिला स्कूल प्राचार्य जीबू झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत किलकारी कर्मियों द्वारा बच्चों के बनाए गुलदस्ते भेंट कर किया गया, वहीं प्रकृति और विज्ञान विधा से जुड़े बच्चों ने प्राकृतिक रंगों से बने जादू का प्रदर्शन कर अनोखे अंदाज में स्वागत किया। उद्घाटन
भाषण में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुजीत कुमार दास ने इस बात पर जोर दिया कि हुनर समाज में एक अलग पहचान और सम्मान दिलाता है, तथा निरंतर सीखने और कौशल को उन्नत करने से बच्चे किसी भी क्षेत्र में विशेषज्ञ बन सकते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. तारन राय ने बताया कि हाथ का हुनर आत्मविश्वास जगाता है और समर कैम्प में विभिन्न हुनर सीखने से बच्चों का भावनात्मक और सामाजिक विकास होता है, साथ ही 'चक धूम धूम' समर कैम्प बच्चों को बेहतर करने का अवसर प्रदान करता है। प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी ने बताया कि बिहार बाल भवन 'किलकारी' द्वारा यह
'चक धूम धूम' समर कैम्प 1 जून 2026 से 21 जून 2026 तक 21 दिवसीय आयोजन के रूप में किया जा रहा है, जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा 35 तरह की कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। किलकारी में कला, संस्कृति, विज्ञान और खेल से संबंधित पहले से संचालित गतिविधियों के अतिरिक्त, बांधनी कला, टेक्सटाइल पेंटिंग, सुजनी आर्ट, मंडाला पेंटिंग, स्केटिंग, फोटोग्राफी, कत्थक, तबला वादन, वॉलीबॉल, सॉफ्टबॉल, मास्क मेकिंग, सृजनात्मक लेखन, मूर्तिकला, ग़ज़ल, पोट्रेट पेंटिंग, गरबा, नाटक, पीपल के पत्ते पर चित्रकारी, गीतापाठ और बैडमिंटन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रश्मि आनंद ने बताया कि 8 से 16 आयुवर्ग के बच्चे इस समर
कैम्प में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर बिहार बाल भवन के प्रशिक्षक कायनात आफरीन, सीमा कुमारी, गौरीशंकर मिश्रा, अरुणिमा, अमन राज, सोनू कुमार, सौरभ कुमार, सुजाता कुमारी, रूपा पाठक, राजू सहनी, आशीष राज, बब्लू कुमार, राजीव कुमार, अर्पिता कुमारी, कृष्णनंदन कुमार और प्रियंका चौधरी मुख्य रूप से मौजूद थे। किलकारी के नृत्य विधा के बच्चों ने सामा चकेवा और निंदिया के मातल दूल्हा लोकगीत पर भावपूर्ण नृत्य तथा संगीत विधा के बच्चों ने साँसों की माला गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मंच संचालन इंद्रजीत कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पूर्णिमा बाला, सीआरपी कमीशनरी रिसोर्स पर्सन द्वारा दिया गया।
- रविवार, 31 मई 2026 को मुजफ्फरपुर के चर्च रोड स्थित बिहार बाल भवन किलकारी, जिला स्कूल छात्रावास परिसर में 'चक धूम धूम समर कैम्प' का उद्घाटन किया गया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुजीत कुमार दास, बिहार विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. तारन राय, बी.एड कॉलेज की निदेशक डॉ. मोनालिसा और जिला स्कूल प्राचार्य जीबू झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत किलकारी कर्मियों द्वारा बच्चों के बनाए गुलदस्ते भेंट कर किया गया, वहीं प्रकृति और विज्ञान विधा से जुड़े बच्चों ने प्राकृतिक रंगों से बने जादू का प्रदर्शन कर अनोखे अंदाज में स्वागत किया। उद्घाटन भाषण में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुजीत कुमार दास ने इस बात पर जोर दिया कि हुनर समाज में एक अलग पहचान और सम्मान दिलाता है, तथा निरंतर सीखने और कौशल को उन्नत करने से बच्चे किसी भी क्षेत्र में विशेषज्ञ बन सकते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. तारन राय ने बताया कि हाथ का हुनर आत्मविश्वास जगाता है और समर कैम्प में विभिन्न हुनर सीखने से बच्चों का भावनात्मक और सामाजिक विकास होता है, साथ ही 'चक धूम धूम' समर कैम्प बच्चों को बेहतर करने का अवसर प्रदान करता है। प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी ने बताया कि बिहार बाल भवन 'किलकारी' द्वारा यह 'चक धूम धूम' समर कैम्प 1 जून 2026 से 21 जून 2026 तक 21 दिवसीय आयोजन के रूप में किया जा रहा है, जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा 35 तरह की कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। किलकारी में कला, संस्कृति, विज्ञान और खेल से संबंधित पहले से संचालित गतिविधियों के अतिरिक्त, बांधनी कला, टेक्सटाइल पेंटिंग, सुजनी आर्ट, मंडाला पेंटिंग, स्केटिंग, फोटोग्राफी, कत्थक, तबला वादन, वॉलीबॉल, सॉफ्टबॉल, मास्क मेकिंग, सृजनात्मक लेखन, मूर्तिकला, ग़ज़ल, पोट्रेट पेंटिंग, गरबा, नाटक, पीपल के पत्ते पर चित्रकारी, गीतापाठ और बैडमिंटन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रश्मि आनंद ने बताया कि 8 से 16 आयुवर्ग के बच्चे इस समर कैम्प में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर बिहार बाल भवन के प्रशिक्षक कायनात आफरीन, सीमा कुमारी, गौरीशंकर मिश्रा, अरुणिमा, अमन राज, सोनू कुमार, सौरभ कुमार, सुजाता कुमारी, रूपा पाठक, राजू सहनी, आशीष राज, बब्लू कुमार, राजीव कुमार, अर्पिता कुमारी, कृष्णनंदन कुमार और प्रियंका चौधरी मुख्य रूप से मौजूद थे। किलकारी के नृत्य विधा के बच्चों ने सामा चकेवा और निंदिया के मातल दूल्हा लोकगीत पर भावपूर्ण नृत्य तथा संगीत विधा के बच्चों ने साँसों की माला गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मंच संचालन इंद्रजीत कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पूर्णिमा बाला, सीआरपी कमीशनरी रिसोर्स पर्सन द्वारा दिया गया।4
- मुजफ्फरपुर के बड़गांव पंचायत के वार्ड नंबर 06 में चौक के पास लगे 16 केवीए के तीन ट्रांसफार्मरों में से दो लगभग दो महीने पहले जल चुके हैं। इन ट्रांसफार्मरों से वार्ड नंबर 05, 06 और 07 में बिजली आपूर्ति होती थी, लेकिन ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली व्यवस्था बाधित है। शिकायतकर्ताओं ने लगातार इसकी आवेदन दी है, परंतु अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इस संबंध में अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि जले हुए 16 केवीए के ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदलकर 63 केवीए क्षमता वाला ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए।2
- तमिलनाडु और बेंगलुरु से मशीन स्क्रैप के एक मामले में एक आरोपी की संलिप्तता सामने आई है।1
- छात्र अमित का शव चार दिन बाद उसके गांव पहुंचा, जिसके बाद परिजनों में भारी कोहराम मच गया।1
- नागरिकों के हाथों में मुख्यमंत्री की लगाम सौंपने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। इस दिशा में 'वोट वापसी पासबुक' जैसे तंत्र को लागू करने पर जोर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, यह भी स्पष्ट मांग की गई है कि खनिज से होने वाले मुनाफे का बंटवारा नागरिकों के साथ किया जाए।1
- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में कपिन पंडित के घर के पास नल जल का एक पाइप कटा हुआ है। इस पाइप के कटे होने के कारण सारा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय जनता को आवागमन तथा अन्य दैनिक गतिविधियों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- प्रशांत किशोर ने बांकीपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को कड़ी टक्कर देने का बड़ा दावा किया है। उन्होंने आक्रामक लहजे में कहा कि वे बीजेपी को 'घर में घुसकर हराएंगे', जो बिहार की राजनीति में एक बड़ी राजनीतिक लड़ाई का संकेत देता है। यह बयान आगामी बिहार चुनावों से पहले काफी चर्चा का विषय बन गया है।1
- बिहार बाल भवन मुजफ्फरपुर के किलकारी में आगामी 1 जून से 'चक धूम धूम' समर कैंप का शुभारंभ होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर आदरणीय पूनम दीदी जी ने एक समीक्षा बैठक की है, जिसमें तैयारियों का जायजा लिया गया।1