Shuru
Apke Nagar Ki App…
यह खबर है अलीगढ़ नमाज की चल परियों का पेमेंट नहीं करें ठेकेदार ने उसकी कंप्लेंट भी हुई थी बन्ना थी थाने में 🙏🙏
Danish Khan
यह खबर है अलीगढ़ नमाज की चल परियों का पेमेंट नहीं करें ठेकेदार ने उसकी कंप्लेंट भी हुई थी बन्ना थी थाने में 🙏🙏
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- अल्मोड़ा। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में 25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने 25 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रत्येक बिंदु पर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। जिन योजनाओं में प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनमें विशेष कार्ययोजना बनाकर तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धियों का नियमित अनुश्रवण करने और अद्यतन आंकड़ों को समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। विकास कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की नियमित निगरानी पर भी विशेष जोर दिया गया। ई-ऑफिस प्रणाली को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को अपने-अपने कार्यालयों में शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पत्रावलियों का संचालन, पत्राचार, अभिलेखों का संधारण और अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो सके। लंबित फाइलों को शीघ्र निस्तारित करते हुए ई-ऑफिस को दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने पर बल दिया गया। बैठक के अंत में अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने, नियमित समीक्षा बनाए रखने और प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग टीम भावना के साथ कार्य करें, जिससे जनहित से जुड़े कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे हो सकें। बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण केएन तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- Gram Panchayat ederwa post Mankapur Thana Tulsipur jila Balrampur1
- नैनीताल। सरोवर नगरी में व्यापार मंडल तल्लीताल के अध्यक्ष मारुति नंदन शाह के नेतृत्व में नवज्योति क्लब हाल में तल्लीताल मल्लीताल व्यापार मंडल के विलय को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष मारुति नंदन शाह द्वारा एक प्रस्ताव बनाकर बताया की दोनों व्यापार मंडल को एक होना चाहिए लेकिन तल्लीताल का अपना एक अस्तित्व है उसको बनाए रखते हुए तल्लीताल व्यापार मंडल का चुनाव अलग और मल्लीताल व्यापार मंडल का चुनाव अलग-अलग होना चाहिए और उसके बाद दोनों संगठनों के पदाधिकारी की बैठक के बाद ट्रास के माध्यम से शहर अध्यक्ष का चुनाव किया जाए और व्यापार मंडल तल्लीताल और मल्लीताल अपने-अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहें और शहर से संबंधित कोई भी मामला आए तो उसका डिसीजन जो नियुक्त नगर अध्यक्ष होगा उसके द्वारा लिया जाएगा संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर अन्य संगठनों को भी नैनीताल व्यापार मंडल में जोड़कर व्यापार मंडल का महा संगठन बनाने का भी प्रस्ताव उनके द्वारा रखा गया। जिस पर सभी व्यापारियों ने अपनी सहमति देते हुए जल्द तल्लीताल में चुनाव कराने की बात कही। अध्यक्ष मारुति नंदन शाह ने कहा जल्दी प्रस्ताव बनाकर मल्लीताल व्यापार मंडल को दिया जाएगा और सहमति बनने के बाद इस प्रस्ताव को अमल में लाया जाएगा।1
- शनिवार यानि आज विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। सम्मेलन हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है।1
- Post by Guneshwar kumar sharma1
- Post by Laxman bisht1
- पूर्णागिरि मेला की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की व्यापक समीक्षा बैठक, यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण1
- अल्मोड़ा। खाद्य आयुक्त उत्तराखंड और जिलााधिकारी अल्मोड़ा के निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने नगर से सटे क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में टीम ने स्थानीय प्रतिष्ठानों के साथ ही बाहरी जनपदों से आने वाले आपूर्ति वाहनों की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार से जुड़े संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई और होली पर्व को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। मिष्ठान, मावा और अन्य खाद्य पदार्थों की खरीद-फरोख्त केवल विधिवत बिल के साथ करने को कहा गया। अभियान के दौरान चार प्रतिष्ठानों में खाद्य लाइसेंस नहीं मिलने पर संबंधित संचालकों को मौके पर ही नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा संदेह के आधार पर मसाले, केक, रस्क और दुग्ध उत्पादों के चार नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने लोगों से अपील की है कि होली के दौरान खाद्य पदार्थ खरीदते समय सावधानी बरतें और अत्यधिक रंगयुक्त वस्तुओं से परहेज करें। निरीक्षण टीम में ईश्वर सिंह नेगी और कुन्दन चम्याल भी शामिल रहे।4