Shuru
Apke Nagar Ki App…
Guneshwar kumar sharma
- Guneshwar kumar sharmaGarud, Bageshwar👏12 hrs ago
More news from Bageshwar and nearby areas
- Post by Guneshwar kumar sharma1
- अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने चौखुटिया और तड़ागताल क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि तड़ागताल को झील के रूप में विकसित किए जाने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और पेयजल की समस्या के समाधान की दिशा में भी मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने इस सुझाव को महत्वपूर्ण बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। तड़ागताल क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आबादी के बीच स्थित बिजली के खंभों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग पर संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्थानीय चाय स्टॉल पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने माता अगनेरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक कार्य कराने को कहा। चौखुटिया में अगनेरी और बाखली खेल मैदान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की और एक खेल मैदान को आधुनिक सुविधाओं से युक्त मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि खेल और पर्यटन एक-दूसरे के पूरक हैं और इनके समन्वित विकास से युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, खंड विकास अधिकारी ममता कार्की, ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- Gram Panchayat ederwa post Mankapur Thana Tulsipur jila Balrampur1
- Post by Rinku Tiwari1
- यह खबर है अलीगढ़ नमाज की चल परियों का पेमेंट नहीं करें ठेकेदार ने उसकी कंप्लेंट भी हुई थी बन्ना थी थाने में 🙏🙏1
- शनिवार यानि आज विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। सम्मेलन हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है।1
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के दौरान कांवडियों के आने-जाने वाले रुट का भ्रमण करते हुए आने जाने वाले कांवडियों से वार्ता कर यात्रा के दौरान आने वाली उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गई। इस दौरान थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत तालाब चौराहा पर महोदय द्वारा कांवड़ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की गई एवं आने जाने वाले अथवा कैम्प में आराम कर रहे कांवड यात्रिओं को फल वितरित कर सकुशल उनको गन्तव्य की ओर रवाना किया गया1
- अल्मोड़ा। जनपद के दन्या थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाना दन्या में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ सुहेल नामक युवक ने दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो वायरल करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 07/2026 धारा 64(2)(एम)/351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा 5(1)/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुहेल पुत्र मोहम्मद युनुस निवासी ग्राम बुढ़ानपुर, भगतपुर मुरादाबाद को चापड़ बैंड के पास सड़क से जंगल की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमित जोशी, हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह, हेड कांस्टेबल पीयूष भट्ट और कांस्टेबल जगत सिंह शामिल रहे।1