डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने चौखुटिया और तड़ागताल क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि तड़ागताल को झील के रूप में विकसित किए जाने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और पेयजल की समस्या के समाधान की दिशा में भी मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने इस सुझाव को महत्वपूर्ण बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। तड़ागताल क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आबादी के बीच स्थित बिजली के खंभों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग पर संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्थानीय चाय स्टॉल पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने माता अगनेरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक कार्य कराने को कहा। चौखुटिया में अगनेरी और बाखली खेल मैदान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की और एक खेल मैदान को आधुनिक सुविधाओं से युक्त मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि खेल और पर्यटन एक-दूसरे के पूरक हैं और इनके समन्वित विकास से युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, खंड विकास अधिकारी ममता कार्की, ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

- Post by Rinku Tiwari1
- बीती रात कृष्णा हॉस्पिटल के डॉ हरभजन को बाइक सवार ने जबरदस्त टक्कर मारकर गंभीररूप से घायल कर दिया। दुर्घटना के बाद आयुक्त दीपक रावत हरकत में आ गए और आज शुक्रवार को जिला प्रशासन को ट्रैफिक को लेकर सख्त हिदायते देकर ट्रैफिक नियंत्रण करने को कहा।2
- Post by Laxman bisht1
- पूर्णागिरि मेला की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की व्यापक समीक्षा बैठक, यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण1
- पी डब्ल्यू डी की बड़ी लापरवाही। सड़क किनारे क्षतिग्रस्त पुल से ऑटो नीचे गिरने पर ऑटो चालक हुआ घायल। आपको बता दें दिनेशपुर गदरपुर मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल से सवारी से भरे ऑटो गिरने से ऑटो चालक और एक बच्चा घायलह गया। ऑटो में सवार बाकी सवारी बाल बाल बच गए। क्षतिग्रस्त पुल का काम चल रहा हैं लेकिन पी डब्लू डी की लापरवाही के चलते पुल के चारों ओर कोई बैरिकेडिंग नहीं किया गया। जिस कारण यह दुर्घटना हुआ हैं। इससे पूर्व मे भी मीडिया द्वारा नगर में विभिन्न स्थानो पर क्षतिग्रस्त पुलो के बारे में दर्शाया गया था। इसके बाद भी घोर लापरवाही नजर आई। वही लगों में आक्रोश भी नजर आया।1
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के दौरान कांवडियों के आने-जाने वाले रुट का भ्रमण करते हुए आने जाने वाले कांवडियों से वार्ता कर यात्रा के दौरान आने वाली उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गई। इस दौरान थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत तालाब चौराहा पर महोदय द्वारा कांवड़ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की गई एवं आने जाने वाले अथवा कैम्प में आराम कर रहे कांवड यात्रिओं को फल वितरित कर सकुशल उनको गन्तव्य की ओर रवाना किया गया1
- Post by Rinku Tiwari1
- शुक्रवार को कमिश्नर व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याएं सुनी,समस्याओं में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद,पेयजल, विकलांगता प्रमाण पत्र जैसे गम्भीर मामलों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित को निर्देश दिए गए* हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान शिकायतकर्ता देवनाथ मिश्रा सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर निवासी के पेंशन का प्रकरण सामने आया उक्त प्रकरण का मौके पर निस्तारण करते हुए कार्यवाही कराई गई। इसी प्रकार दुर्गा कोरंगा जेल रोड हल्द्वानी द्वारा पारिवारिक परेशानी संबंधित मामला रखा गया जिस पर मौके पर ही सुलह समझौते से मामले का निस्तारण किया गया। इस दौरान लोहरियासाल ऊंचापुल निवासी सुनीता सागुड़ी द्वारा संपत्ति बंटवारे को लेकर अपनी समस्या रखी जिसका त्वरित निस्तारण हेतु तहसीलदार हल्द्वानी को निर्देश दिए। शिकायतकर्ता जयश्री जोशी मल्ला ऊंचापुल द्वारा जमीनी विवाद का मामला रखा गया जिसका निस्तारण तहसीलदार हल्द्वानी को करने के निर्देश दिए गए। शिकायतकर्ता त्रिलोचन निवासी ओखलकांडा द्वारा जन जन की सरकार में दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु जांच कराने के उपरांत अभी तक दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध न कराने की शिकायत की गई, इस संबंध में तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संबंधित पात्र व्यक्ति को दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। जिन्होंने आयुक्त का आभार व्यक्त किया। शिकायतकर्ता नसीमा पत्नी नन्हे शाह संतोषपुर बाजपुर ने अवगत कराया कि उनके द्वारा गांव के एक व्यक्ति से 2 वर्ष के लिए व्याज पर धनराशी ली गई थी जिसके बदले जमीन की रजिस्ट्री गिर्बी रखी थी सम्पूर्ण धनराशि वापस करने के बाद भी सम्बंधित व्यक्ति भूमि के कागज वापस नहीं दे रहा है, इस संबंध में आयुक्त द्वारा तहसीलदार बाजपुर और थाना प्रभारी बाजपुर को आज ही संबंधित विधवा महिला को संबंधित व्यक्ति से जमीन के मूल दस्तावेज वापस दिलाने के निर्देश देते हुए संबंधित के खिलाफ कार्यवाही के भी निर्देश दिए। शिकायतकर्ता राम प्रसाद पुत्र विष्णु प्रसाद निवासी लालकुआं द्वारा शिकायत दर्ज की गई उन्होंने अवगत कराया कि उनका एक माह का विद्युत बिल ₹26000 विद्युत विभाग द्वारा दिया गया,इस संबंध में मौके पर विद्युत विभाग से आए अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि मीटर खराब होने के कारण रीडिंग अधिक आ गई थी जिसे ठीक कर लिया गया है, अब बिल 8000 रुपये था जिसे उपभोक्ता द्वारा जमा भी कर लिया गया है। शिकायतकर्ता राधा बिष्ट निवासी लामाचौड़ हल्द्वानी ने ने पैतृक संपत्ति में हिस्सा न दिए जाने की शिकायत दर्ज की इस संबंध में कुमाऊँ आयुक्त द्वारा तहसीलदार हल्द्वानी को उक्त प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता आदेश कुमार टंडन निवासी नया बाजार हल्द्वानी ने बैंक में ऋण चुकाने बावजूद भी ऋण के एवज में बंधक रखी भूमि को मुक्त करने की शिकायत दर्ज की जिसका निस्तारण करने के आदेश संबंधित बैंक प्रबंधक व तहसीलदार हल्द्वानी को दिए गए। हल्द्वानी कैंप कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आयुक्त ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की और कई मामलों में मौके पर ही स्वत संज्ञान लेकर समाधान किया।2
- Post by Laxman bisht1