महिलाओं की सशक्तिकरण के मुद्दे पर विपक्ष हुआ बेनकाब-विजयलक्षमी गौतम सलेमपुर (देवरिया)। देश में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्तिकरण को लेकर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने महिलाओं के लिए संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस मुद्दे पर विपक्ष का चेहरा बेनकाब हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि आज देश की राष्ट्रपति एक महिला हैं और कई महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए देश के विकास में अहम योगदान दे रही हैं। यह बदलता भारत महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं के हित में जितने प्रभावी और ऐतिहासिक फैसले वर्तमान सरकार ने लिए हैं, उतने पहले कभी नहीं हुए। गौतम ने विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं के संदर्भ में तीन तलाक जैसी कुप्रथा के समाप्त होने को बड़ा कदम बताया। उनके अनुसार, इस निर्णय ने लाखों महिलाओं को सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न से मुक्ति दिलाई है और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिला है। संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के प्रस्ताव को लेकर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब महिलाओं को उनका हक देने का समय आया, तब विपक्ष ने अपने महिला विरोधी रवैये को उजागर कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ के लिए महिलाओं के मुद्दों को उठाता है, लेकिन जब ठोस निर्णय लेने का अवसर आता है तो पीछे हट जाता है। विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में महिलाओं की भागीदारी और अधिक बढ़ेगी, जिससे लोकतंत्र और मजबूत होगा। इस बयान के बाद महिला आरक्षण को लेकर सियासी बहस और तेज होने की संभावना है, जिसमें सरकार और विपक्ष के बीच टकराव और बढ़ सकता है।

- Post by Reporter2
- Post by Pradeep srivastv1
- बरहज पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में नामजद 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बरहज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 18.04.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0- 120/2026 धारा 103(1), 191(2), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस से सम्बन्धित नामजद 04 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 1. शिवकुमार पुत्र हरिप्रसाद यादव निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 45 वर्ष , 2. शेषनाथ पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 33 वर्ष , 3. राजेश यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 36 वर्ष व 4. विनीत यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 22 वर्ष को आज दिनांक 19.04.2026 को ब्रह्मचारी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (04 डंडा) को बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 17.04.2026 को थाना बरहज क्षेत्र के ग्राम करौंदी में जयराम व राजकुमार जो कि आपस में पट्टीदार हैं, इनके बीच मकान निर्माण को लेकर झगड़ा हुआ। इस झगड़े में राजकुमार व उनके परिजनों के द्वारा जयराम के पिता मवाजा को लाठी से गंभीर चोट पहुँचायी गयी, जिनकी इलाज के दौरान मेडिकल कालेज देवरिया में मृत्यु हो गयी। मृतक के पुत्र जयराम द्वारा दी गयी तहरीर पर थाना बरहज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 120/2026 धारा 103(1), 191(2), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन के आधार पर विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1. शिवकुमार पुत्र हरिप्रसाद यादव निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 45 वर्ष 2. शेषनाथ पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 33 वर्ष 3. राजेश यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 36 वर्ष 4. विनीत यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 22 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* 1. घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (04 डंडा) *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1. थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 2. उ0नि0 सन्तोष कुमार यादव, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 3. का0 दीपक यादव, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 4. का0 कमलेश कुमार, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 5. का0 रामचन्द्र मौर्या, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 6. का0 अभिषेक सिंह, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया ।1
- बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब 30 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कई परिवार बेघर हो गए। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक गोरख पासवान ने पीड़ितों से मिलकर महिलाओं को साड़ी वितरण किया और मदद का भरोसा दिया।1
- देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने संसद में नारी वंदन महिला आरक्षण विधायक पास नहीं होने के बाद विपक्ष पर बोला हमला।1
- मनियर में 15 हजार लीटर अवैध लहन नष्ट बलिया जनपद के मनियर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। रविवार 19 अप्रैल 2026 को घाघरा नदी किनारे बॉर्डर क्षेत्र में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लगभग 15,000 लीटर अवैध कच्ची शराब बनाने की लहन और कई भट्ठियों को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर कोई भी शराब बनाने वाला व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन भारी मात्रा में अवैध सामग्री मिलने से क्षेत्र में अवैध शराब के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। इस अभियान में मनियर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मिलकर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कदम माना जा रहा है।1
- सटीक उत्तर कैसे लिखें? | Art of Answer Writing | Board & UPSC Exam Tips #reelsviralシ #viralreels #answerwriting #trendingvideo1
- Post by Reporter1