Shuru
Apke Nagar Ki App…
हल्दीरामपुर में आग का कहर, महिलाओं को वितरित की गई साड़ियां - पूर्व विधायक गोरख बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब 30 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कई परिवार बेघर हो गए। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक गोरख पासवान ने पीड़ितों से मिलकर महिलाओं को साड़ी वितरण किया और मदद का भरोसा दिया।
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
हल्दीरामपुर में आग का कहर, महिलाओं को वितरित की गई साड़ियां - पूर्व विधायक गोरख बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब 30 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कई परिवार बेघर हो गए। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक गोरख पासवान ने पीड़ितों से मिलकर महिलाओं को साड़ी वितरण किया और मदद का भरोसा दिया।
- Rampratap Rajbharसिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश🙏2 hrs ago
More news from Ballia and nearby areas
- बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब 30 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कई परिवार बेघर हो गए। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक गोरख पासवान ने पीड़ितों से मिलकर महिलाओं को साड़ी वितरण किया और मदद का भरोसा दिया।1
- बलिया:राजनीति के बदलते समीकरणों के बीच बलिया में एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रहे, जो अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं, परशुराम जयंती के एक कार्यक्रम में 'अकेलेपन' का शिकार होते दिखे। भृगु मंदिर में आयोजित परशुराम जयंती के कार्यक्रम में मंच पर भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा था। सपा छोड़कर भाजपा में आए इन पूर्व मंत्री को मंच पर वह मान-सम्मान या जगह नहीं मिली, जिसके वे आदी थे। उन्हें मुख्य धारा से दूर किनारे बैठे देखा गया, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है कि क्या भाजपा में आने वाले बड़े नेताओं की भूमिका सिर्फ भीड़ जुटाने तक सीमित है? सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद लोग दबी जुबान में कह रहे हैं, *"सपा में जो 'शेर' थे, आज अपनी ही नई पार्टी में बेगाने नजर आ रहे हैं।"* यह घटना दलबदल करने वाले नेताओं के भविष्य और पार्टी के भीतर उनके कद पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या दलबदल का असली इनाम 'हाशिए पर जाना' है? या यह महज एक प्रोटोकॉल की चूक थी? यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इस तस्वीर ने बलिया की राजनीति में नया उबाल जरूर ला दिया है। #Ballia #UPPolitics #BJP #SamajwadiParty #PoliticsNews #ParshuramJayanti #PoliticalDrama #UttarPradesh1
- मनियर में 15 हजार लीटर अवैध लहन नष्ट बलिया जनपद के मनियर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। रविवार 19 अप्रैल 2026 को घाघरा नदी किनारे बॉर्डर क्षेत्र में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लगभग 15,000 लीटर अवैध कच्ची शराब बनाने की लहन और कई भट्ठियों को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर कोई भी शराब बनाने वाला व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन भारी मात्रा में अवैध सामग्री मिलने से क्षेत्र में अवैध शराब के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। इस अभियान में मनियर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मिलकर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कदम माना जा रहा है।1
- Post by RISHI RAI1
- Post by Reporter2
- Post by Pradeep srivastv1
- बरहज पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में नामजद 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बरहज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 18.04.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0- 120/2026 धारा 103(1), 191(2), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस से सम्बन्धित नामजद 04 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 1. शिवकुमार पुत्र हरिप्रसाद यादव निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 45 वर्ष , 2. शेषनाथ पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 33 वर्ष , 3. राजेश यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 36 वर्ष व 4. विनीत यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 22 वर्ष को आज दिनांक 19.04.2026 को ब्रह्मचारी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (04 डंडा) को बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 17.04.2026 को थाना बरहज क्षेत्र के ग्राम करौंदी में जयराम व राजकुमार जो कि आपस में पट्टीदार हैं, इनके बीच मकान निर्माण को लेकर झगड़ा हुआ। इस झगड़े में राजकुमार व उनके परिजनों के द्वारा जयराम के पिता मवाजा को लाठी से गंभीर चोट पहुँचायी गयी, जिनकी इलाज के दौरान मेडिकल कालेज देवरिया में मृत्यु हो गयी। मृतक के पुत्र जयराम द्वारा दी गयी तहरीर पर थाना बरहज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 120/2026 धारा 103(1), 191(2), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन के आधार पर विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1. शिवकुमार पुत्र हरिप्रसाद यादव निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 45 वर्ष 2. शेषनाथ पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 33 वर्ष 3. राजेश यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 36 वर्ष 4. विनीत यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 22 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* 1. घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (04 डंडा) *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1. थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 2. उ0नि0 सन्तोष कुमार यादव, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 3. का0 दीपक यादव, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 4. का0 कमलेश कुमार, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 5. का0 रामचन्द्र मौर्या, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया । 6. का0 अभिषेक सिंह, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया ।1
- बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते करीब 30 घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में कई परिवार बेघर हो गए और उनका सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान अनंत देव सिंह ‘टाइगर’ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री एवं कपड़े वितरित किए और हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं सांसद रामाशंकर विद्यार्थी व अद्या शंकर यादव भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा प्रधान पद के प्रत्याशी देव कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवारों ने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है, ताकि वे फिर से अपना जीवन पटरी पर ला सकें।1