बेल्थरा रोड के छपिया टोले में भीषण अग्निकांड, 30 घर जलकर राख। बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते करीब 30 घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में कई परिवार बेघर हो गए और उनका सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान अनंत देव सिंह ‘टाइगर’ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री एवं कपड़े वितरित किए और हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं सांसद रामाशंकर विद्यार्थी व अद्या शंकर यादव भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा प्रधान पद के प्रत्याशी देव कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवारों ने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है, ताकि वे फिर से अपना जीवन पटरी पर ला सकें।
बेल्थरा रोड के छपिया टोले में भीषण अग्निकांड, 30 घर जलकर राख। बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते करीब 30 घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में कई परिवार बेघर हो गए और उनका सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान अनंत देव सिंह ‘टाइगर’ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री एवं कपड़े वितरित किए और हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं सांसद रामाशंकर विद्यार्थी व अद्या शंकर यादव भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा प्रधान पद के प्रत्याशी देव कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवारों ने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है, ताकि वे फिर से अपना जीवन पटरी पर ला सकें।
- रसड़ा (बलिया): तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा खिरौनी में विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। गाँव की मुख्य RCC सड़क पर नाली का गंदा पानी जमा होने के कारण पूरी सड़क जर्जर हो चुकी है। जलभराव के चलते ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए उन्होंने उपजिलाधिकारी (SDM) को लिखित पत्रक भी सौंपा था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण आज सड़क का नामो निशान मिटता जा रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया है कि यदि जल्द ही नाली का निर्माण कराकर सड़क को दुरुस्त नहीं कराया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। #BalliaNews #Rasra #Khirauni #CivicIssues #PublicOutrage #UttarPradesh #RoadConditions #AdministrationFailure #LocalNews**1
- श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा, निकलने के साथ ही, श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा प्रारम्भ खबर जनपद, बलिया के सिकंदरपुर से, श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा, निकलने के साथ ही, श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा प्रारम्भ पंडित आशीष मिश्र जी के नेतृत्व में, जूनियर हाई स्कूल सिकंदरपुर के पास से, हनुमत प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में काफी संख्या में युवतियों एवं महिलाओं ने भाग लिया।इस अवसर पर, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी गणेश प्रसाद सोनी ने, कहा कि यज्ञ एक प्राचीन वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जो वातावरण को शुद्ध करने, सकारात्मक ऊर्जा के संचार और आत्मिक उन्नति के लिए किया जाता है।कार्यक्रम स्थल से निकली यात्रा में शामिल युवरियाँ और महिलाएं अपने सर पर कलश लेकर जय श्री राम का उद्घोष करते नगर स्थित चतुर्भुज नाथ मंदिर पहुंचा। जहां अपने साथ लाये कलश में उन्होंने जल भर कर नगर का भ्रमण किया। भ्रमण के बाद पवित्र जल ले कर यज्ञ स्थल पर पहुंचे। इस दौरान जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी गणेश प्रसाद सोनी,पूर्व प्रधान राजू पाण्डेय ,पुष्कर राय मोनू भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश तिवारी ने भी कलश यात्रा में भाग लिया।इस अवसर पर, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी गणेश प्रसाद सोनी ने, कहा कि यज्ञ एक प्राचीन वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जो वातावरण को शुद्ध करने, सकारात्मक ऊर्जा के संचार और आत्मिक उन्नति के लिए किया जाता है।यज्ञ देवपूजा, संगतिकरण और दान का समन्वय है, जो मानसिक शक्ति बढ़ाने, रोगों से मुक्ति और समाज में प्रेम व एकता की भावना को सुदृढ़ करता है।कार्यक्रम को लेकर राहुल गुप्ता ( पिंटू )ने बताया कि कलश यात्रा के आज रात्रि में सुंदरकांड पाठ व करुणा मयी आरती का आयोजन किया गया है। मौके पर मंदिर निर्माता नागेश प्रजापति तथा यज्ञ आयोजन को सफल बनाने में दिन-रात जुटे हुए हैं।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जयसवाल,नागेश प्रजापति ,डॉ शिवम ,श्री राम प्रजापति ,नवल सोनी ,अमित राय, वीरू ,आशीष पासवान, अवधेश ,आकाश शुक्ला ,टुकटुक आनंद प्रजापति, अनिल गोंड, बबलू गोंड, संजय नेता ,मुकुल पाण्डेय, दुर्गा शंकर जी , वीरेंद्र पाण्डेय ,सुधीर मिश्रा, अजीत शुक्ला, देवनाथ प्रजापति ,शेषनाथ प्रजापति आदि मौजूद रहे।1
- देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने संसद में नारी वंदन महिला आरक्षण विधायक पास नहीं होने के बाद विपक्ष पर बोला हमला।1
- ✅मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत परित्यक्ता/तलाकशुदा/निराश्रित/दहेज हेतु प्रताड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन व सशक्तिकरण हेतु जनपद में बृहद् स्तर पर चलाया गया "बहू-बेटी अभियान"* ✅ मिशन शक्ति टीमों द्वारा नये आपराधिक कानूनों (बीएनएस, बीएनएसएस, बीएसएः 2023) के बारे में दी गयी जानकारी तथा विशेष प्रावधानों व ‘दंड से न्याय की ओरःपीड़ित केन्द्रित प्रावधान’ के बारे में भी अवगत कराया गया* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक, देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित तथा दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण तथा नये आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज दिनांक 19.04.2026 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत विशेष पहलः *"बहू-बेटी अभियान"* जनपद देवरिया में व्यापक स्तर पर चलाया गया। जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर चौपाल/जागरूकता सम्मेलन आदि आयोजित कर उक्त अभियान चलाया गया। थाना रामपुर कारखाना मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा रामपुर कारखाना में, थाना बघौचघाट मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम तिरमासाहून हुनमान चबूतरा में, थाना रुद्रपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा जगदीश्वरनाथ मंदिर में, थाना भाटपार रानी मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम लखना उर्फ डोमडीह में, थाना बनकटा मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम बनकटा में, थाना बरहज मिशन शक्ति टीम द्वारा आजाद नगर दक्षिणी में, थाना भलुअनी मिशन शक्ति टीम द्वारा शिवमंदिर भलुअनी में, थाना सुरौली मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम जंगल तरैनी में बहू-बेटी अभियान चलाया गया। इसी प्रकार अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा गांवों व कस्बों में चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, आत्मनिर्भरता तथा सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गयीं। उक्त अभियान में थानों की मिशन शक्ति टीम / एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र की परित्यक्ता /विधवा / तलाकशुदा /कामकाजी महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों, दहेज उत्पीड़न ,घरेलू हिंसा, साइबर अपराध आदि के बारे में जानकारी देते हुए बचाव के गुर व कानूनी प्रक्रिया के सम्बन्ध में बताया गया । इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न सरकारी/ संस्थागत हेल्पलाइन नंबरों जैसे- आपातकालीन हेल्पलाइन डायल 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, जननी सुरक्षा हेल्पलाइन 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस हेल्पलाइन नं0 108, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 आदि से अवगत कराया गया। शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं यथा- निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नारी शक्ति वंदन योजना, नारी सम्मान-नारी सुरक्षा योजना, कन्या सुमंगला योजना, विधिक सहायता हेतु विविध प्रावधानों- फैमिली काउंसलिंग, निःशुल्क विधिक परामर्श तथा नये आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम—2023) के बारे में जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किया गया ।2
- पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु बीती रात को एन0बी0डब्ल्यू0 वारण्टियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया गया, जिसमें पूरे जनपद में 29 एन0बी0डब्ल्यू0 वारण्टियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया । विधिक कार्यवाही प्रचलित है1
- #बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवड़ीह गांव में आज सुबह एक युवक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गया। वह एक नाबालिग लड़की से बात कराने की जिद पर अड़ा था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। युवक की पहचान देवड़ीह निवासी मिथुन राजभर के रूप में हुई है। सुबह करीब 9 बजे वह टावर पर चढ़ा और लोगों के बार-बार कहने पर भी नीचे उतरने से इनकार कर दिया। उसने चेतावनी दी कि जब तक उसकी बात नाबालिग लड़की से नहीं कराई जाएगी, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह और एसआई अनूप कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। #sentimentalvalue #ballia #photography1
- पुलिस अधीक्षक महोदय देवरिया द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु बीती रात को एन0बी0डब्ल्यू0 वारण्टियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया गया, जिसमें पूरे जनपद में 29 एन0बी0डब्ल्यू0 वारण्टियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया । विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *..............अपर पुलिस अधीक्षक(दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह की बाइट*1
- ब्रेकिंग न्यूज़: देवरिया में भीषण सड़क हादसा, युवक जिंदा जला देवरिया के रुद्रपुर–पचवलडी मार्ग पर, थाना इकौना क्षेत्र के काशीपुर के पास बड़ा हादसा हुआ। खेत में जल रहे गेहूं के डंठलों के धुएं से सड़क पर दृश्यता कम हो गई, जिससे ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक खेत में जा गिरी और आग की चपेट में आ गई, जिससे बाइक सवार युवक जिंदा जल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।1
- सहतवार श्री चैनराम बाबा समाधि स्थल से निकली दादा पशुराम जी की शोभा यात्रा जिसमें ब्राह्मण समाज और सवर्ण समाज के नव युवा शक्ति एवं बुजुर्गों द्वारा यह शोभा यात्रा सफल शांति पूर्ण संपन्न हुआ, इस यात्रा में सहतवार थाना प्रभारी एवं उनके टिम भी शामिल रहा, पूजा अर्चन के बाद निकली गई शोभा यात्रा1