Shuru
Apke Nagar Ki App…
डैनी चौक पर SH-88 की सड़क काफी समय से टूटी हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क की मरम्मत की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर लोगों को राहत दी जाए। #NewsUpdate #Update #newpost ##newstoday #Dalsinghsarai #bihar #BiharNews #RoadSafety
Monazeer hassan
डैनी चौक पर SH-88 की सड़क काफी समय से टूटी हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क की मरम्मत की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर लोगों को राहत दी जाए। #NewsUpdate #Update #newpost ##newstoday #Dalsinghsarai #bihar #BiharNews #RoadSafety
More news from बिहार and nearby areas
- पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, गांधी होटल के पास से पुलिस ने दबोचा बाढ़/पटना। सालिमपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट की घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार उर्फ मंगला, पिता दयानंद सिंह, निवासी मोगलपुरा बिगहा, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को सालिमपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सालिमपुर थाना कांड संख्या 140/25 का अप्राथमिकी अभियुक्त संतोष कुमार उर्फ मंगला बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित गांधी होटल के पास मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना के निर्देशन में तथा सालिमपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने गांधी होटल के पास छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला 26 मई 2025 का है। पुलिस के मुताबिक, बुद्धा फॉसिल फ्यूल, भारत पेट्रोलियम, मोगलपुरा बिगहा के मैनेजर विजय कुमार चौहान के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। जांच के दौरान पुलिस ने पूर्व में मामले में इस्तेमाल की गई अपाची मोटरसाइकिल बरामद की थी। इसके बाद मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त अमरेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि अंकुश कुमार ने पुलिस दबिश के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं, मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त अजीत कुमार, पिता बिनोद सिंह, निवासी मोगलपुरा बिगहा, थाना बख्तियारपुर अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार संतोष कुमार उर्फ मंगला के खिलाफ कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ सालिमपुर, बख्तियारपुर, बेलछी, बाढ़ और हरनौत थाना में मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा ) की बैठक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में संपन्न! समस्तीपुर जिले के पूसा मे डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा ) की महत्वपूर्ण बैठक माननीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में सह-अध्यक्ष एवं सांसद समस्तीपुर श्रीमती शांभवी, माननीय विधान पार्षद श्री तरुण कुमार, माननीय विधायक रोसड़ा श्री वीरेंद्र कुमार, माननीय विधायक हसनपुर श्री राजकुमार राय, माननीय विधायक वारिसनगर श्री मांजरिक मृणाल, माननीय मेयर नगर निगम समस्तीपुर श्रीमती अनीता राम, माननीय कुलपति पूसा विश्वविद्यालय, जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह, उप विकास आयुक्त समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह सहित सभी प्रखंड प्रमुख एवं DISHA के माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विभागवार एवं योजनावार समीक्षा की गई। माननीय अध्यक्ष द्वारा योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष जोर बैठक में शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले के सभी विद्यालयों के भवनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार भवनों की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ छात्र-शिक्षक अनुपात एवं वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जहां शिक्षकों की कमी है, वहां आवश्यकता के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष फोकस किया गया। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों एवं आवश्यक स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की नियमित समीक्षा करने तथा आम लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों के लिए विशेष तैयारी बैठक में वर्तमान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। माननीय अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाए तथा प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, आश्रय स्थल, दवा, पशु चारा, आवागमन एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सतत निगरानी रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक संसाधनों की पूर्व व्यवस्था करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक तंत्र को पूरी तरह तैयार रखने का निर्देश दिया गया। प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री एवं आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने पर विशेष जोर दिया गया। माननीय अध्यक्ष ने कहा कि विकास योजनाओं के साथ-साथ वर्तमान आपदा की स्थिति में आम लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले के विकास एवं जनकल्याण को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने बैठक में प्राप्त निर्देशों एवं सुझावों के अनुरूप सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।1
- पटोरी बाजार में दुकान में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात समस्तीपुर । शाहपुर पटोरी बाजार के प्रिंस टॉकीज गली स्थित एक बर्तन दुकान में बीती रात चोरों ने घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में चोर को दुकान के अंदर प्रवेश कर सामान चोरी करते हुए देखा जा रहा है। घटना के बाद बाजार के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है। सीसीटीवी कैमरे से घटना की तस्वीर सामने आने के बावजूद चोरी की वारदात यह सवाल खड़ा करती है कि केवल कैमरे लगाना पर्याप्त नहीं है। दुकानदारों को अपनी दुकानों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। पुलिस से भी मामले की जांच कर चोर की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है। जागते रहिए, सतर्क रहिए और अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतिए।1
- समस्तीपुर में लॉन्च हुई हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन, ब्लैक थीम, स्पोर्टी लुक और स्मार्ट फीचर्स के साथ आई नई एक्सटर अगर आप नई और स्टाइलिश कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो समस्तीपुर से ये खबर आपके लिए है! हुंडई मोटर्स ने समस्तीपुर में अपनी नई एक्सटर नाइट एडिशन को लॉन्च कर दिया है। हरपुर एलौथ स्थित बालाजी हुंडई शोरूम में हुए लॉन्च समारोह में पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मेयर अनीता राम, कंपनी के सीईओ विकास कुमार, जीएम कुणाल किशोर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। व्यवस्थापक लव कुमार, सेल्स मैनेजर शिव प्रकाश तिवारी और अन्य कर्मियों ने अतिथियों का स्वागत किया। हुंडई इंडिया की लोकप्रिय एक्सटर का नाइट एडिशन अपने खास डिजाइन और प्रीमियम लुक के लिए लोगों का ध्यान खींच रहा है। अब बात करते हैं इस कार की खासियतों की... हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन में मिलता है खास ब्लैक थीम वाला स्पोर्टी लुक। ब्लैक साइड सिल गार्निश, मैट ब्लैक लोगो, रेड ब्रेक कैलिपर्स और 15 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। वहीं, इंटीरियर में ब्लैक सीट अपहोल्स्ट्री, ब्रॉन्ज इंसर्ट, फुल-वेल लाइटिंग और डी-कट ब्लैक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। सुरक्षा और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के लिहाज से भी यह एसयूवी कई आधुनिक फीचर्स से लैस है। यानी स्टाइल, टेक्नोलॉजी और प्रीमियम लुक—सब एक साथ!लॉन्च के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि एक्सटर नाइट एडिशन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो स्टाइल, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और प्रीमियम अनुभव को एक साथ चाहते हैं। तो अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन आपके लिए एक विकल्प हो सकती है। समस्तीपुर में लॉन्च हुई हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन, ब्लैक थीम, स्पोर्टी लुक और स्मार्ट फीचर्स के साथ आई नई एक्सटर अगर आप नई और स्टाइलिश कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो समस्तीपुर से ये खबर आपके लिए है! हुंडई मोटर्स ने समस्तीपुर में अपनी नई एक्सटर नाइट एडिशन को लॉन्च कर दिया है। हरपुर एलौथ स्थित बालाजी हुंडई शोरूम में हुए लॉन्च समारोह में पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मेयर अनीता राम, कंपनी के सीईओ विकास कुमार, जीएम कुणाल किशोर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। व्यवस्थापक लव कुमार, सेल्स मैनेजर शिव प्रकाश तिवारी और अन्य कर्मियों ने अतिथियों का स्वागत किया। हुंडई इंडिया की लोकप्रिय एक्सटर का नाइट एडिशन अपने खास डिजाइन और प्रीमियम लुक के लिए लोगों का ध्यान खींच रहा है। अब बात करते हैं इस कार की खासियतों की... हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन में मिलता है खास ब्लैक थीम वाला स्पोर्टी लुक। ब्लैक साइड सिल गार्निश, मैट ब्लैक लोगो, रेड ब्रेक कैलिपर्स और 15 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। वहीं, इंटीरियर में ब्लैक सीट अपहोल्स्ट्री, ब्रॉन्ज इंसर्ट, फुल-वेल लाइटिंग और डी-कट ब्लैक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। सुरक्षा और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के लिहाज से भी यह एसयूवी कई आधुनिक फीचर्स से लैस है। यानी स्टाइल, टेक्नोलॉजी और प्रीमियम लुक—सब एक साथ!लॉन्च के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि एक्सटर नाइट एडिशन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो स्टाइल, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और प्रीमियम अनुभव को एक साथ चाहते हैं। तो अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन आपके लिए एक विकल्प हो सकती है।1
- दुकान में चोरी करते एक युवक धराया, दुकानदार ने किया पुलिस के हवाले, तीन फरार पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत बेढना ओपी से लगभग 200 मीटर की दूरी पर फोरलेन के किनारे स्थित किराना दुकान से बीती रात्रि लगभग 1:40 मिनट पर चोरों ने चोरी कर लिया, गनीमत रही की लगभग एक महीना पहले भी इसी दुकान में चोरी का प्रयास चोरों ने किया था लेकिन सीएनजी ऑटो ड्राइवर ने दुकानदार को इसकी सूचना दी थी और दुकानदार मौके पर पहुंच गए जिससे चोर भागने में सफल हुए थे लेकिन वह अपना सीढी, कटर मशीन समेत कई औजार वहीं छोड़कर भाग गए थे, जिसे थाना ने जब्त कर लिया था। लेकिन इस घटना के बाद दुकानदार ने अपने दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा लिया था और रात्रि में वह सीसीटीवी कैमरा देख ही रहे थे तभी चार की संख्या में युवक वहां पहुंचे और चोरी करने लगे, जिसके बाद दुकानदार गांव के ही कुछ युवक के साथ आनन-फानन में दुकान पर पहुंचे, जिन्हें देखकर चोर भागने लगे। दुकानदार ने एक चोर को पकड़ लिया और उसके पास से दो चॉकलेट का डब्बा और अपना आधार कार्ड बरामद किया, वहीं अन्य तीन चोर भागने में सफल रहे। इसके बाद दुकानदार का कहना है कि उसके दुकान के काउंटर में रखे बीस हजार रुपए की चोरी हो गई है और दुकान का सामान भी बिखरा था, सामान की चोरी का अनुमान वह लगा रहे हैं। इस बाबत दुकानदार ने बाढ़ थाना में लिखित शिकायत भी की है और पकड़ाए चोर को थाना में सौंप दिया है। वही बताया जा रहा है कि अन्य तीन चोर की भी पहचान हो गई है। इसमे एक चोर शातिर है और पूर्व में भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। दुकानदार कृपाल कुमार ने कहा कि 12 बजकर 40 मिनट पर वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए और वह सो गए थे लेकिन उनका भाई मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरा का लाइव वीडियो देख रहा था तभी वीडियो में दो युवक दिखा और दुकान का ताला तोड़ने लगा लेकिन इस दौरान एक युवक ने सीसीटीवी कैमरे को दूसरी ओर मोड़ दिया, जिसके बाद भाई ने उन्हे मामले की जानकारी दी और वह आनन-फानन में गांव के ही कुछ युवक के साथ दुकान पहुंचे, दुकान पर पहुंचते ही चारों युवक इन्हे देखकर भागने लगा इन्होंने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को पीछे से दौड़कर पकड़ लिया और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है।1
- 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत किया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस समस्तीपुर के द्वारा 90 दिन या उससे अधिक पुरानी ट्रैफिक चालान का सुल्क जमा करें। 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत किया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस समस्तीपुर के द्वारा 90 दिन या उससे अधिक पुरानी ट्रैफिक चालान का सुल्क जमा करें।1
- दवा के लिए घंटों इंतजार, फिर फूटा गुस्सा: बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा1
- बेढ़ना कांड के पीड़ित परिजनों से मिलने भूमिहार बैठकी के लोग पहुंचे, आर्थिक सहायता की, बोले तीन दिनों में न्याय नही मिला तो पुलिस कार्यालय का घेराव करेंगे पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना कांड के मृतक के परिजनों से मिलने भूमिहार बैठकी पटना से लोग पहुंचे, उन्होंने चारों मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता भी दी और समाज के एकजुट होकर उन्हें मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह आर्थिक और सामाजिक रूप से मृतक के परिजनों की सहायता करेंगे। अंकित चंद्रायन ने कहा कि इस दुखद हादसे से पूरा समाज और बिहार मर्माहत है, यह जहरीली शराब से मौत हुआ प्रतीत नहीं होता है यह साजिश के तहत हत्या की गई है यह नरसंहार है। वह चारों परिवार से मिलकर आर्थिक मदद किए हैं, आज घटना के एक सप्ताह के बाद भी एक पीड़ित परिवार डर के साए में है पीड़िता कहती है कि उसे लगातार धमकी मिल रही है, चार युवक की हत्या हुई और मौके पर ग्रामीण एसपी, एसएसपी नहीं पहुंचते हैं तो यह प्रशासन का समाज के प्रति नजरिया निचले स्तर का है। अगर तीन से चार दिनों में मामले में न्याय नहीं मिलती है तो वह बड़े पैमाने पर ग्रामीण एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे और सरकार का ध्यान इस मामले पर आकर्षित करेंगे। शराब कहां से मंगवाई गई और इसका सिंडिकेट क्या है इस मामले पर उन्होंने कहा कि यह सभी लोग जानते हैं कि शराब में किसको मुनाफा हो रहा है शराब माफिया नीचे बैठे हैं लेकिन उसका रुपया ऊपर कहां तक पहुंच रहा है, यहां के लोगों को अगर न्याय नहीं मिल पाता है तो सभी लोग बाढ़ में पुलिस कार्यालय का घेराव करेंगे। दरअसल 30 अगस्त को बेढ़ना गांव के सैदपुर टोला में शराब पीने के चार युवक की मौत हो गई थी।1
- बूढ़ी गंडक नदी के महेशवारा ठाकुरबाड़ी घाट से अज्ञात महिला का शव बरामद1