logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, गांधी होटल के पास से पुलिस ने दबोचा बाढ़/पटना। सालिमपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट की घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार उर्फ मंगला, पिता दयानंद सिंह, निवासी मोगलपुरा बिगहा, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को सालिमपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सालिमपुर थाना कांड संख्या 140/25 का अप्राथमिकी अभियुक्त संतोष कुमार उर्फ मंगला बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित गांधी होटल के पास मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना के निर्देशन में तथा सालिमपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने गांधी होटल के पास छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला 26 मई 2025 का है। पुलिस के मुताबिक, बुद्धा फॉसिल फ्यूल, भारत पेट्रोलियम, मोगलपुरा बिगहा के मैनेजर विजय कुमार चौहान के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। जांच के दौरान पुलिस ने पूर्व में मामले में इस्तेमाल की गई अपाची मोटरसाइकिल बरामद की थी। इसके बाद मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त अमरेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि अंकुश कुमार ने पुलिस दबिश के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं, मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त अजीत कुमार, पिता बिनोद सिंह, निवासी मोगलपुरा बिगहा, थाना बख्तियारपुर अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार संतोष कुमार उर्फ मंगला के खिलाफ कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ सालिमपुर, बख्तियारपुर, बेलछी, बाढ़ और हरनौत थाना में मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

3 hrs ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
3 hrs ago

पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, गांधी होटल के पास से पुलिस ने दबोचा बाढ़/पटना। सालिमपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट की घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार उर्फ मंगला, पिता दयानंद सिंह, निवासी मोगलपुरा बिगहा, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को सालिमपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सालिमपुर थाना कांड संख्या 140/25 का अप्राथमिकी अभियुक्त संतोष कुमार उर्फ मंगला बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित गांधी होटल के पास मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना के निर्देशन में तथा सालिमपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने गांधी होटल के पास छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला 26 मई 2025 का है। पुलिस के मुताबिक, बुद्धा फॉसिल फ्यूल, भारत पेट्रोलियम, मोगलपुरा बिगहा के मैनेजर विजय कुमार चौहान के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। जांच के दौरान पुलिस ने पूर्व में मामले में इस्तेमाल की गई अपाची मोटरसाइकिल बरामद की थी। इसके बाद मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त अमरेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि अंकुश कुमार ने पुलिस दबिश के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं, मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त अजीत कुमार, पिता बिनोद सिंह, निवासी मोगलपुरा बिगहा, थाना बख्तियारपुर अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार संतोष कुमार उर्फ मंगला के खिलाफ कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ सालिमपुर, बख्तियारपुर, बेलछी, बाढ़ और हरनौत थाना में मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • दुकान में चोरी करते एक युवक धराया, दुकानदार ने किया पुलिस के हवाले, तीन फरार पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत बेढना ओपी से लगभग 200 मीटर की दूरी पर फोरलेन के किनारे स्थित किराना दुकान से बीती रात्रि लगभग 1:40 मिनट पर चोरों ने चोरी कर लिया, गनीमत रही की लगभग एक महीना पहले भी इसी दुकान में चोरी का प्रयास चोरों ने किया था लेकिन सीएनजी ऑटो ड्राइवर ने दुकानदार को इसकी सूचना दी थी और दुकानदार मौके पर पहुंच गए जिससे चोर भागने में सफल हुए थे लेकिन वह अपना सीढी, कटर मशीन समेत कई औजार वहीं छोड़कर भाग गए थे, जिसे थाना ने जब्त कर लिया था। लेकिन इस घटना के बाद दुकानदार ने अपने दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा लिया था और रात्रि में वह सीसीटीवी कैमरा देख ही रहे थे तभी चार की संख्या में युवक वहां पहुंचे और चोरी करने लगे, जिसके बाद दुकानदार गांव के ही कुछ युवक के साथ आनन-फानन में दुकान पर पहुंचे, जिन्हें देखकर चोर भागने लगे। दुकानदार ने एक चोर को पकड़ लिया और उसके पास से दो चॉकलेट का डब्बा और अपना आधार कार्ड बरामद किया, वहीं अन्य तीन चोर भागने में सफल रहे। इसके बाद दुकानदार का कहना है कि उसके दुकान के काउंटर में रखे बीस हजार रुपए की चोरी हो गई है और दुकान का सामान भी बिखरा था, सामान की चोरी का अनुमान वह लगा रहे हैं। इस बाबत दुकानदार ने बाढ़ थाना में लिखित शिकायत भी की है और पकड़ाए चोर को थाना में सौंप दिया है। वही बताया जा रहा है कि अन्य तीन चोर की भी पहचान हो गई है। इसमे एक चोर शातिर है और पूर्व में भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। दुकानदार कृपाल कुमार ने कहा कि 12 बजकर 40 मिनट पर वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए और वह सो गए थे लेकिन उनका भाई मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरा का लाइव वीडियो देख रहा था तभी वीडियो में दो युवक दिखा और दुकान का ताला तोड़ने लगा लेकिन इस दौरान एक युवक ने सीसीटीवी कैमरे को दूसरी ओर मोड़ दिया, जिसके बाद भाई ने उन्हे मामले की जानकारी दी और वह आनन-फानन में गांव के ही कुछ युवक के साथ दुकान पहुंचे, दुकान पर पहुंचते ही चारों युवक इन्हे देखकर भागने लगा इन्होंने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को पीछे से दौड़कर पकड़ लिया और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है।
    1
    दुकान में चोरी करते एक युवक धराया, दुकानदार ने किया पुलिस के हवाले, तीन फरार
पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत बेढना ओपी से लगभग 200 मीटर की दूरी पर फोरलेन के किनारे स्थित किराना दुकान से बीती रात्रि लगभग 1:40 मिनट पर चोरों ने चोरी कर लिया, गनीमत रही की लगभग एक महीना पहले भी इसी दुकान में चोरी का प्रयास चोरों ने किया था लेकिन सीएनजी ऑटो ड्राइवर ने दुकानदार को इसकी सूचना दी थी और दुकानदार मौके पर पहुंच गए जिससे चोर भागने में सफल हुए थे लेकिन वह अपना सीढी, कटर मशीन समेत कई औजार वहीं छोड़कर भाग गए थे, जिसे थाना ने जब्त कर लिया था। लेकिन इस घटना के बाद दुकानदार ने अपने दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा लिया था और रात्रि में वह सीसीटीवी कैमरा देख ही रहे थे तभी चार की संख्या में युवक वहां पहुंचे और चोरी करने लगे, जिसके बाद दुकानदार गांव के ही कुछ युवक के साथ आनन-फानन में दुकान पर पहुंचे,  जिन्हें देखकर चोर भागने लगे। दुकानदार ने एक चोर को पकड़ लिया और उसके पास से दो चॉकलेट का डब्बा और अपना आधार कार्ड बरामद किया, वहीं अन्य तीन चोर भागने में सफल रहे। इसके बाद दुकानदार का कहना है कि उसके दुकान के काउंटर में रखे बीस हजार रुपए की चोरी हो गई है और दुकान का सामान भी बिखरा था, सामान की चोरी का अनुमान वह लगा रहे हैं। इस बाबत दुकानदार ने बाढ़ थाना में लिखित शिकायत भी की है और पकड़ाए चोर को थाना में सौंप दिया है। वही बताया जा रहा है कि अन्य तीन चोर की भी पहचान हो गई है। इसमे एक चोर शातिर है और पूर्व में भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है।
दुकानदार कृपाल कुमार ने कहा कि 12 बजकर 40 मिनट पर वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए और वह सो गए थे लेकिन उनका भाई मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरा का लाइव वीडियो देख रहा था तभी वीडियो में दो युवक दिखा और दुकान का ताला तोड़ने लगा लेकिन इस दौरान एक युवक ने सीसीटीवी कैमरे को दूसरी ओर मोड़ दिया, जिसके बाद भाई ने उन्हे मामले की जानकारी दी और वह आनन-फानन में गांव के ही कुछ युवक के साथ दुकान पहुंचे, दुकान पर पहुंचते ही चारों युवक इन्हे देखकर भागने लगा इन्होंने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को पीछे से दौड़कर पकड़ लिया और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है।
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    17 hrs ago
  • बाढ़ राहत के दावों पर उठे सवाल, ज़मीन पर कहाँ दिख रही व्यवस्था?" मुख्यमंत्री के बड़े दावे, लेकिन राहत कार्यों पर विपक्ष और जनता के सवाल बरकरार "मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दावा किया कि बाढ़ पीड़ितों को खाना खिलाया जा रहा है और बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर बिहार के किन-किन इलाकों में ये व्यवस्थाएँ ज़मीन पर दिखाई दे रही हैं?"
    1
    बाढ़ राहत के दावों पर उठे सवाल, ज़मीन पर कहाँ दिख रही व्यवस्था?"
मुख्यमंत्री के बड़े दावे, लेकिन राहत कार्यों पर विपक्ष और जनता के सवाल बरकरार
"मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दावा किया कि बाढ़ पीड़ितों को खाना खिलाया जा रहा है और बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर बिहार के किन-किन इलाकों में ये व्यवस्थाएँ ज़मीन पर दिखाई दे रही हैं?"
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • समस्तीपुर के माता चंद्रकला अस्पताल पर मरीज के परिजनों का बवाल , लाखों का बिल भरने के बाद भी नहीं सुधरा पैर! हंगामे के बाद पुलिस पहुंची, अस्पताल की कार्यशैली पर उठे सवाल
    1
    समस्तीपुर के माता चंद्रकला अस्पताल पर मरीज के परिजनों का बवाल , लाखों का बिल भरने के बाद भी नहीं सुधरा पैर! हंगामे के बाद पुलिस पहुंची, अस्पताल की कार्यशैली पर उठे सवाल
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • पटोरी बाजार में दुकान में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात समस्तीपुर । शाहपुर पटोरी बाजार के प्रिंस टॉकीज गली स्थित एक बर्तन दुकान में बीती रात चोरों ने घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में चोर को दुकान के अंदर प्रवेश कर सामान चोरी करते हुए देखा जा रहा है। घटना के बाद बाजार के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है। सीसीटीवी कैमरे से घटना की तस्वीर सामने आने के बावजूद चोरी की वारदात यह सवाल खड़ा करती है कि केवल कैमरे लगाना पर्याप्त नहीं है। दुकानदारों को अपनी दुकानों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। पुलिस से भी मामले की जांच कर चोर की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है। जागते रहिए, सतर्क रहिए और अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतिए।
    1
    पटोरी बाजार में दुकान में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
समस्तीपुर । शाहपुर पटोरी बाजार के प्रिंस टॉकीज गली स्थित एक बर्तन दुकान में बीती रात चोरों ने घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में चोर को दुकान के अंदर प्रवेश कर सामान चोरी करते हुए देखा जा रहा है।
घटना के बाद बाजार के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है।
सीसीटीवी कैमरे से घटना की तस्वीर सामने आने के बावजूद चोरी की वारदात यह सवाल खड़ा करती है कि केवल कैमरे लगाना पर्याप्त नहीं है। दुकानदारों को अपनी दुकानों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। पुलिस से भी मामले की जांच कर चोर की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है।
जागते रहिए, सतर्क रहिए और अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतिए।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • डैनी चौक पर SH-88 की सड़क काफी समय से टूटी हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क की मरम्मत की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर लोगों को राहत दी जाए। #NewsUpdate #Update #newpost ##newstoday #Dalsinghsarai #bihar #BiharNews #RoadSafety
    1
    डैनी चौक पर SH-88 की सड़क काफी समय से टूटी हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क की मरम्मत की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर लोगों को राहत दी जाए।
#NewsUpdate #Update #newpost ##newstoday #Dalsinghsarai #bihar #BiharNews #RoadSafety
    user_Monazeer hassan
    Monazeer hassan
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • दवा के लिए घंटों इंतजार, फिर फूटा गुस्सा: बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा
    1
    दवा के लिए घंटों इंतजार, फिर फूटा गुस्सा: बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    17 hrs ago
  • बेढ़ना कांड के पीड़ित परिजनों से मिलने भूमिहार बैठकी के लोग पहुंचे, आर्थिक सहायता की, बोले तीन दिनों में न्याय नही मिला तो पुलिस कार्यालय का घेराव करेंगे पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना कांड के मृतक के परिजनों से मिलने भूमिहार बैठकी पटना से लोग पहुंचे, उन्होंने चारों मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता भी दी और समाज के एकजुट होकर उन्हें मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह आर्थिक और सामाजिक रूप से मृतक के परिजनों की सहायता करेंगे। अंकित चंद्रायन ने कहा कि इस दुखद हादसे से पूरा समाज और बिहार मर्माहत है, यह जहरीली शराब से मौत हुआ प्रतीत नहीं होता है यह साजिश के तहत हत्या की गई है यह नरसंहार है। वह चारों परिवार से मिलकर आर्थिक मदद किए हैं, आज घटना के एक सप्ताह के बाद भी एक पीड़ित परिवार डर के साए में है पीड़िता कहती है कि उसे लगातार धमकी मिल रही है, चार युवक की हत्या हुई और मौके पर ग्रामीण एसपी, एसएसपी नहीं पहुंचते हैं तो यह प्रशासन का समाज के प्रति नजरिया निचले स्तर का है। अगर तीन से चार दिनों में मामले में न्याय नहीं मिलती है तो वह बड़े पैमाने पर ग्रामीण एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे और सरकार का ध्यान इस मामले पर आकर्षित करेंगे। शराब कहां से मंगवाई गई और इसका सिंडिकेट क्या है इस मामले पर उन्होंने कहा कि यह सभी लोग जानते हैं कि शराब में किसको मुनाफा हो रहा है शराब माफिया नीचे बैठे हैं लेकिन उसका रुपया ऊपर कहां तक पहुंच रहा है, यहां के लोगों को अगर न्याय नहीं मिल पाता है तो सभी लोग बाढ़ में पुलिस कार्यालय का घेराव करेंगे। दरअसल 30 अगस्त को बेढ़ना गांव के सैदपुर टोला में शराब पीने के चार युवक की मौत हो गई थी।
    1
    बेढ़ना कांड के पीड़ित परिजनों से मिलने भूमिहार बैठकी के लोग पहुंचे, आर्थिक सहायता की, बोले तीन दिनों में न्याय नही मिला तो पुलिस कार्यालय का घेराव करेंगे 
पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना कांड के मृतक के परिजनों से मिलने भूमिहार बैठकी पटना से लोग पहुंचे, उन्होंने चारों मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता भी दी और समाज के एकजुट होकर उन्हें मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह आर्थिक और सामाजिक रूप से मृतक के परिजनों की सहायता करेंगे।
अंकित चंद्रायन ने कहा कि इस दुखद हादसे से पूरा समाज और बिहार मर्माहत है, यह जहरीली शराब से मौत हुआ प्रतीत नहीं होता है यह साजिश के तहत हत्या की गई है यह नरसंहार है। वह चारों परिवार से मिलकर आर्थिक मदद किए हैं, आज घटना के एक सप्ताह के बाद भी एक पीड़ित परिवार डर के साए में है पीड़िता कहती है कि उसे लगातार धमकी मिल रही है, चार युवक की हत्या हुई और मौके पर ग्रामीण एसपी, एसएसपी नहीं पहुंचते हैं तो यह प्रशासन का समाज के प्रति नजरिया निचले स्तर का है। अगर तीन से चार दिनों में मामले में न्याय नहीं मिलती है तो वह बड़े पैमाने पर ग्रामीण एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे और सरकार का ध्यान इस मामले पर आकर्षित करेंगे। शराब कहां से मंगवाई गई और इसका सिंडिकेट क्या है इस मामले पर उन्होंने कहा कि यह सभी लोग जानते हैं कि शराब में किसको मुनाफा हो रहा है शराब माफिया नीचे बैठे हैं लेकिन उसका रुपया ऊपर कहां तक पहुंच रहा है, यहां के लोगों को अगर न्याय नहीं मिल पाता है तो सभी लोग बाढ़ में पुलिस कार्यालय का घेराव करेंगे।
दरअसल 30 अगस्त को बेढ़ना गांव के सैदपुर टोला में शराब पीने के चार युवक की मौत हो गई थी।
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    18 hrs ago
  • मोकामा के जंजीरा में बाढ़ पीड़ितों के बीच युवा समाजसेवी मोनू सिंह ने बांटी जरूरी दवाइयां मोकामा के जंजीरा में बाढ़ पीड़ितों के बीच युवा समाजसेवी मोनू सिंह ने बांटी जरूरी दवाइयां
    1
    मोकामा के जंजीरा में बाढ़ पीड़ितों के बीच युवा समाजसेवी मोनू सिंह ने बांटी जरूरी दवाइयां
मोकामा के जंजीरा में बाढ़ पीड़ितों के बीच युवा समाजसेवी मोनू सिंह ने बांटी जरूरी दवाइयां
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण हादसा, कार काटकर निकाले गए 3 शव; खगड़िया के तीन लोगों की मौत मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर मंगलवार की सुबह एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने इलाके को झकझोर कर रख दिया। सड़क पर क्षतिग्रस्त कार के परखच्चे और उसके अंदर फंसी तीन जिंदगियां… हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, कार सवार तीनों लोग पटना से खगड़िया की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान फोरलेन पर उनकी कार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों लोग उसके अंदर बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार की हालत देखकर सामान्य तरीके से लोगों को बाहर निकालना संभव नहीं था। इसके बाद कटर की मदद से कार को काटकर तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने तत्काल तीनों को मोकामा ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस अज्ञात वाहन की टक्कर, चालक को नींद आने या अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। तीन मौतों की खबर मिलते ही खगड़िया में मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया है।
    1
    मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण हादसा, कार काटकर निकाले गए 3 शव; खगड़िया के तीन लोगों की मौत
मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर मंगलवार की सुबह एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने इलाके को झकझोर कर रख दिया। सड़क पर क्षतिग्रस्त कार के परखच्चे और उसके अंदर फंसी तीन जिंदगियां… हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार, कार सवार तीनों लोग पटना से खगड़िया की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान फोरलेन पर उनकी कार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों लोग उसके अंदर बुरी तरह फंस गए।
सूचना मिलते ही मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार की हालत देखकर सामान्य तरीके से लोगों को बाहर निकालना संभव नहीं था। इसके बाद कटर की मदद से कार को काटकर तीनों लोगों को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने तत्काल तीनों को मोकामा ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस अज्ञात वाहन की टक्कर, चालक को नींद आने या अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। तीन मौतों की खबर मिलते ही खगड़िया में मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया है।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.