logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवास जिले के खिवनी अभ्यारण में पर्यटकों को फिर हुए बाघ के दीदार देवास,जिले के खिवनी वन्य प्राणी अभ्यारण में गर्मी का मौसम आते ही लगातार बाघ के दीदार पर्यटकों को हो रहे हैं खिवनी अभ्यारण अधीक्षक विकास माहोरे ने बताया कि पर्यटकों को गुरुवार, शुक्रवार को भी खिवनी पहुंचे पर्यटकों को बाघ और बाघिन दिखाई दिए,पर्यटकों को अभ्यारण में स्थित घास के मैदान और आसपास के जंगल में सफारी ट्रैक पर आसानी से बाघ दिख रहा है पिछले दिनों उज्जैन से आए पर्यटकों को घास के मैदान में बाघ दिखाई दिया इस दौरान विधायक आशीष शर्मा ने भी खिवनी वन्य जीव अभ्यारण का भ्रमण किया सफारी करने पहुंचे पर्यटकों से विधायक ने चर्चा की और उन्हें इको टूरिज्म का महत्व बताया उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण और पर्यटन का विकास एक साथ चलना आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ियां इस प्राकृतिक विरासत का आनंद ले सके विधायक ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त किया कि खिवनी अभ्यारण को प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं नई सफारी गाड़ियां उपलब्ध करवाने और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है

1 day ago
user_Rajendra shreevas
Rajendra shreevas
Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
1 day ago

देवास जिले के खिवनी अभ्यारण में पर्यटकों को फिर हुए बाघ के दीदार देवास,जिले के खिवनी वन्य प्राणी अभ्यारण में गर्मी का मौसम आते ही लगातार बाघ के दीदार पर्यटकों को हो रहे हैं खिवनी अभ्यारण अधीक्षक विकास माहोरे ने बताया कि पर्यटकों को गुरुवार, शुक्रवार को भी खिवनी पहुंचे पर्यटकों को बाघ और बाघिन दिखाई दिए,पर्यटकों को अभ्यारण में स्थित घास के मैदान और आसपास के जंगल में सफारी ट्रैक पर आसानी से बाघ दिख रहा है पिछले दिनों उज्जैन से आए पर्यटकों को घास के मैदान में बाघ दिखाई दिया इस दौरान विधायक आशीष शर्मा ने भी खिवनी वन्य जीव अभ्यारण का भ्रमण किया सफारी करने पहुंचे पर्यटकों से विधायक ने चर्चा की और उन्हें इको टूरिज्म का महत्व बताया उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण और पर्यटन का विकास एक साथ चलना आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ियां इस प्राकृतिक विरासत का आनंद ले सके विधायक ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त किया कि खिवनी अभ्यारण को प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं नई सफारी गाड़ियां उपलब्ध करवाने और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है

More news from Sehore and nearby areas
  • पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, गोपालपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार किसानो की हो रही मोटर चोरी की वारदातों में संलिप्त 04 चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले 02 कबाड़ियों सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले कुछ समय से गोपालपुर क्षेत्र में किसान तालाब , नदी व ट्युबेल से हो रही मोटर चोरी से परेशान थे। थाना गोपालपुर पर मोटर और केबल चोरी होने की शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों (Cyber Cell) की मदद ली गई। मुखबिर सूचना पर पुलिस ने संदेही सुनील उर्फ काटरु, राजू उर्फ राजेन्द्र, सूरज और पतिराम को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने क्षेत्र के विभिन्न तालाबों और ट्यूबवेलों से मोटर एवं केबल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 04 नग ओपनवेल मोटर और 01 नग सबमर्सिबल पंप बरामद किया व आरोपी सूरज से घटना प्रयुक्त पल्सर बाइक MP-37-ZG-8392 कीमती 50,000/- की जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी का केबल अनिल निमोरे और विकास जाटव (कबाड़ व्यापारी) को बेचते थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों कबाड़ियों के कब्जे से तांबे का वायर बरामद कर कबाडियो पर वैधानिक कार्यवाही की गयी। 04 नग ओपन वेल मोटर,01 नग सबमर्सिबल पंप भारी मात्रा में केबल वायर (कॉपर), पल्सर मोटर क्रमांक MP-37-ZG-8392 अनुमानित कीमत: लगभग 1,40,000/- रुपय 1. सुनील उर्फ काटरु पिता लखनलाल ढोके उम्र 35 साल निवासी शमशाबाद 2. राजू उर्फ राजेन्द्र पिता बाबूलाल मेहरा उम्र 20 साल निवासी रानीपुरा, 3. सूरज पिता लक्ष्मण मेहरा उम्र 20 साल निवासी रानीपुरा, 4. पतिराम पिता कलीराम भैसारे जाति कतिया उम्र 23 साल निवासी रानीपुरा 5. अनिल पिता लखनलाल निमोरे उम्र 27 साल निवासी गोपालपुर 6. विकास पिता सुरेश जाटव उम्र 24 साल निवासी गोपालपुर इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक महेन्द्र सिंह गौड़, उपनिरीक्षक लवेश कुमार, सउनि विजय यादव, प्र.आर. महेश विश्वकर्मा, प्रआर.राधेश्याम चौहान, प्रआर.जीवन, प्रआर.शिवनारायण, आर. विशाल सिंह तोमर, आर. राजीव कुमार, आरक्षक राहुल बघेल एवं आर. राजेश मीणा की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।
    2
    पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, गोपालपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार किसानो की हो रही मोटर चोरी की वारदातों में संलिप्त 04 चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले 02 कबाड़ियों सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पिछले कुछ समय से गोपालपुर क्षेत्र में किसान तालाब , नदी व ट्युबेल से हो रही मोटर चोरी से परेशान थे। थाना गोपालपुर पर मोटर और केबल चोरी होने की शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों (Cyber Cell) की मदद ली गई।                             
मुखबिर सूचना पर पुलिस ने संदेही सुनील उर्फ काटरु, राजू उर्फ राजेन्द्र, सूरज और पतिराम को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने क्षेत्र के विभिन्न तालाबों और ट्यूबवेलों से मोटर एवं केबल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 04 नग ओपनवेल मोटर और 01 नग सबमर्सिबल पंप बरामद किया व आरोपी सूरज से घटना प्रयुक्त पल्सर बाइक  MP-37-ZG-8392 कीमती 50,000/- की जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी का केबल अनिल निमोरे और विकास जाटव (कबाड़ व्यापारी) को बेचते थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों कबाड़ियों के कब्जे से तांबे का वायर बरामद कर कबाडियो पर वैधानिक कार्यवाही की गयी।
04 नग ओपन वेल मोटर,01 नग सबमर्सिबल पंप भारी मात्रा में केबल वायर (कॉपर), पल्सर मोटर क्रमांक MP-37-ZG-8392 अनुमानित कीमत: लगभग 1,40,000/- रुपय
1. सुनील उर्फ काटरु पिता लखनलाल ढोके उम्र 35 साल निवासी शमशाबाद 
2. राजू उर्फ राजेन्द्र पिता बाबूलाल मेहरा उम्र 20 साल निवासी रानीपुरा, 
3. सूरज पिता लक्ष्मण मेहरा उम्र 20 साल निवासी रानीपुरा,
4. पतिराम पिता कलीराम भैसारे जाति कतिया उम्र 23 साल निवासी रानीपुरा
5. अनिल पिता लखनलाल निमोरे उम्र 27 साल निवासी गोपालपुर 
6. विकास पिता सुरेश जाटव उम्र 24 साल निवासी गोपालपुर 
इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक महेन्द्र सिंह गौड़, उपनिरीक्षक लवेश कुमार, सउनि विजय यादव, प्र.आर. महेश विश्वकर्मा, प्रआर.राधेश्याम चौहान, प्रआर.जीवन, प्रआर.शिवनारायण, आर. विशाल सिंह तोमर, आर. राजीव कुमार, आरक्षक राहुल बघेल एवं आर. राजेश मीणा की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    5 hrs ago
  • एनएसयूआई अध्यक्ष अरुण माली के नेतृत्व में युवाओं ने देवगढ़ चौराहे पर स्थित वीर भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की और “शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव अमर रहें” के गगनभेदी नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हाटपिपलिया विधानसभा आदिल मंसूरी ने बताया कि 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश सरकार ने लाहौर जेल में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी थी। यह घटना भारत के स्वतंत्रता संग्राम का ऐतिहासिक और निर्णायक क्षण बनी। तीनों क्रांतिकारियों ने अपने अतुल्य साहस, अद्भुत मजबूत इरादों और देशभक्ति की भावना से पूरे देश में आज़ादी की अलख जगाई हर वर्ष 23 मार्च को देशभर में शहीद दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन सभी वीर सपूतों और क्रांतिकारियों को समर्पित है जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। शहीद दिवस सिर्फ भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद में ही नहीं बल्कि उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने अपने अद्वितीय बलिदान से देश को आज़ादी दिलाने का रास्ता आसान बनाया यह दिन हम सभी को उनके साहस, वीरता और त्याग को स्मरण कर देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संदेश देता है। कार्यक्रम में उपस्थित गुड्डू जायसवाल, सोनू भैरवा, मनोहर भाटिया, राकेश वैष्णव, राहुल चौहान, राजेश गोलियां एवं अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता।
    3
    एनएसयूआई अध्यक्ष अरुण माली के नेतृत्व में युवाओं ने देवगढ़ चौराहे पर स्थित वीर भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की और “शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव अमर रहें” के गगनभेदी नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हाटपिपलिया विधानसभा आदिल मंसूरी ने बताया कि 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश सरकार ने लाहौर जेल में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी थी। यह घटना भारत के स्वतंत्रता संग्राम का ऐतिहासिक और निर्णायक क्षण बनी। तीनों क्रांतिकारियों ने अपने अतुल्य साहस, अद्भुत मजबूत इरादों और देशभक्ति की भावना से पूरे देश में आज़ादी की अलख जगाई हर वर्ष 23 मार्च को देशभर में शहीद दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन सभी वीर सपूतों और क्रांतिकारियों को समर्पित है जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। शहीद दिवस सिर्फ भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद में ही नहीं बल्कि उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने अपने अद्वितीय बलिदान से देश को आज़ादी दिलाने का रास्ता आसान बनाया यह दिन हम सभी को उनके साहस, वीरता और त्याग को स्मरण कर देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संदेश देता है।
कार्यक्रम में उपस्थित गुड्डू जायसवाल, सोनू भैरवा, मनोहर भाटिया, राकेश वैष्णव, राहुल चौहान, राजेश गोलियां एवं अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता।
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नगर परिषद मूंदी के सभी कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों द्वारा पूर्ण मेहनत और लगन से गणगौर पर्व में अपनी सेवाएं दी एवं अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया समस्त कर्मचारियों का तहे दिल से धन्यवाद संदीप राठौर 🙏♥️🙏
    1
    नगर परिषद मूंदी के सभी कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों द्वारा पूर्ण मेहनत और लगन से गणगौर पर्व में अपनी सेवाएं दी एवं अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया समस्त कर्मचारियों का तहे दिल से धन्यवाद 
संदीप राठौर 🙏♥️🙏
    user_संदीप राठौर
    संदीप राठौर
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मूंदी में खंडवा रोड के पास निर्माणाधीन तौल काटे में बैठा था नाग स्नेक केचर अखिलेश कुमार ने सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
    1
    मूंदी में खंडवा रोड के पास निर्माणाधीन तौल काटे में बैठा था नाग स्नेक केचर अखिलेश कुमार ने सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
    user_Shahrukh mansuri
    Shahrukh mansuri
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कोठरा के पंचमुखी वेयरहाउस से 800 क्विंटल शासकीय गेहूं हुआ गायब, एसडीएम ने दिए एफआईआर के निर्देश सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र की शिवपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कोठरा स्थित पंचमुखी वेयरहाउस में शासकीय गेहूं गायब होने का मामला सामने आया है। करीब 800 क्विंटल (लगभग 1600 बोरी) गेहूं गायब मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले ने भंडारण व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एसडीएम विजय राय अपनी टीम के साथ खरीदी केंद्र शुरू होने से पहले निरीक्षण करने पहुंचे। जांच के दौरान स्टॉक में गड़बड़ी का संदेह होने पर वेयरहाउस को तत्काल सील कर दिया गया। तीन दिन बाद, जब सल्फास का असर खत्म होने पर वेयरहाउस खोला गया और स्टॉक की गिनती हुई, तो करीब 1600 बोरी गेहूं कम पाया गया। इसके बाद एसडीएम ने वेयरहाउस संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं। एसडीएम विजय राय ने बताया की रबी उपार्जन को लेकर कोठरा क्षेत्र के पंचमुखी वेयर हाउस का भौतिक सत्यापन और निरिक्षण किया गया था जिसमे गिनती करने के दौरान पाया गया की वहां 1600 बोरी कम है जो की पूर्व सीजन 2025-26 का था इसके बाद में जब वेयर हाउस संचालक से पूछताछ की तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की जिसके चलते प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है। लेकिन यह मामला सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि कई गंभीर सवालों को जन्म देता है— 1. वेयरहाउस की चाबी आखिर संचालक के पास कैसे पहुंची? 2. क्या वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा खेल संभव है? 3. गेहूं एक साथ गायब हुआ या लंबे समय से धीरे-धीरे बाहर किया जा रहा था? 4. स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक स्टॉक का मिलान पहले क्यों नहीं हुआ? 5. क्या रिकॉर्ड में हेरफेर कर कागजों में स्टॉक पूरा दिखाया जा रहा था? 6. वेयरहाउस में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे—CCTV, गार्ड या निगरानी व्यवस्था—और अगर थी तो नाकाम क्यों रही? 7. गेहूं बाहर ले जाने में क्या ट्रांसपोर्टरों की भी भूमिका रही है? 8. इस वेयरहाउस में कब से शासकीय अनाज रखा जा रहा था और क्या पहले कभी इसकी गंभीर जांच हुई? 9. क्या अन्य वेयरहाउसों में भी इसी तरह की गड़बड़ी हो सकती है? 10. पूरे क्षेत्र में कितने वेयरहाउस हैं जहां शासकीय अनाज रखा हुआ है? 11. क्या अब सभी वेयरहाउसों की व्यापक जांच कराई जाएगी? 12. इस पूरे मामले में जिम्मेदारी किस स्तर तक तय होगी—सिर्फ संचालक या अधिकारी भी दायरे में आएंगे? 13. सरकार को हुए नुकसान की भरपाई कैसे होगी और क्या दोषियों से रिकवरी की जाएगी? 14. जांच की समयसीमा क्या है और कब तक सच्चाई सामने आएगी?
    1
    कोठरा के पंचमुखी वेयरहाउस से 800 क्विंटल शासकीय गेहूं हुआ गायब, एसडीएम ने दिए एफआईआर के निर्देश 
सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र की शिवपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कोठरा स्थित पंचमुखी वेयरहाउस में शासकीय गेहूं गायब होने का मामला सामने आया है। करीब 800 क्विंटल (लगभग 1600 बोरी) गेहूं गायब मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले ने भंडारण व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एसडीएम विजय राय अपनी टीम के साथ खरीदी केंद्र शुरू होने से पहले निरीक्षण करने पहुंचे। जांच के दौरान स्टॉक में गड़बड़ी का संदेह होने पर वेयरहाउस को तत्काल सील कर दिया गया। तीन दिन बाद, जब सल्फास का असर खत्म होने पर वेयरहाउस खोला गया और स्टॉक की गिनती हुई, तो करीब 1600 बोरी गेहूं कम पाया गया। इसके बाद एसडीएम ने वेयरहाउस संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं।
एसडीएम विजय राय ने बताया की रबी उपार्जन को लेकर कोठरा क्षेत्र के पंचमुखी वेयर हाउस का भौतिक सत्यापन और निरिक्षण किया गया था जिसमे गिनती करने के दौरान पाया गया की वहां 1600 बोरी कम है जो की पूर्व सीजन 2025-26 का था इसके बाद में जब वेयर हाउस संचालक से पूछताछ की तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की जिसके चलते प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है।
लेकिन यह मामला सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि कई गंभीर सवालों को जन्म देता है—
1. वेयरहाउस की चाबी आखिर संचालक के पास कैसे पहुंची?
2. क्या वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा खेल संभव है?
3. गेहूं एक साथ गायब हुआ या लंबे समय से धीरे-धीरे बाहर किया जा रहा था?
4. स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक स्टॉक का मिलान पहले क्यों नहीं हुआ?
5. क्या रिकॉर्ड में हेरफेर कर कागजों में स्टॉक पूरा दिखाया जा रहा था?
6. वेयरहाउस में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे—CCTV, गार्ड या निगरानी व्यवस्था—और अगर थी तो नाकाम क्यों रही?
7. गेहूं बाहर ले जाने में क्या ट्रांसपोर्टरों की भी भूमिका रही है?
8. इस वेयरहाउस में कब से शासकीय अनाज रखा जा रहा था और क्या पहले कभी इसकी गंभीर जांच हुई?
9. क्या अन्य वेयरहाउसों में भी इसी तरह की गड़बड़ी हो सकती है?
10. पूरे क्षेत्र में कितने वेयरहाउस हैं जहां शासकीय अनाज रखा हुआ है?
11. क्या अब सभी वेयरहाउसों की व्यापक जांच कराई जाएगी?
12. इस पूरे मामले में जिम्मेदारी किस स्तर तक तय होगी—सिर्फ संचालक या अधिकारी भी दायरे में आएंगे?
13. सरकार को हुए नुकसान की भरपाई कैसे होगी और क्या दोषियों से रिकवरी की जाएगी?
14. जांच की समयसीमा क्या है और कब तक सच्चाई सामने आएगी?
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    10 min ago
  • Post by Deepika sharmaa
    4
    Post by Deepika sharmaa
    user_Deepika sharmaa
    Deepika sharmaa
    Dewas Nagar, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • शाजापुर में सहकारिता कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: गेहूं खरीदी, ऋण वितरण व्यवस्था ठप; 64 उपार्जन केंद्रों के गेहूं उपार्जन पर संकट शाजापुर (उज्जैन) 32 मिनट पहले जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाजापुर 1:05 शेयर शाजापुर जिले में सहकारिता समितियों के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरुआत की है। सैकड़ों कर्मचारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। इस विरोध प्रदर्शन के कारण जिले की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी तरह चरमरा गया है।बंद हो गया है, वहीं ऋण वितरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह ठप है। आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों को अब निजी साहूकारों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। 1 अप्रैल से गेहूं उपार्जन पर संकट इस हड़ताल का सबसे गंभीर असर समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं खरीदी पर पड़ने वाला है। जिले के सभी 64 उपार्जन केंद्रों का संचालन इन्हीं कर्मचारियों के जिम्मे है। यदि 1 अप्रैल से पहले हड़ताल समाप्त नहीं हुई, तो गेहूं खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो सकती है, जिससे हजारों किसानों का भुगतान और अनाज भंडारण प्रभावित होगा।नियुक्ति आदेशों में भेदभाव का आरोप हड़ताल का मुख्य कारण सहायक समिति प्रबंधकों की पदोन्नति और नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी है। संघ के जिलाध्यक्ष लखन कुंभकार ने बताया कि प्रबंधकों की नियुक्ति प्रक्रिया अक्टूबर 2025 तक पूर्ण होनी थी। हैरानी की बात यह है कि इंदौर, भोपाल और उज्जैन जैसे पड़ोसी जिलों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन शाजापुर में पात्रता सूची जारी होने के बावजूद नियुक्ति आदेश अटकाए गए हैं। किसानों पर दोहरी मारः न खाद-बीज मिल रहा, न ऋण हड़ताल के कारण जिले के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोसायटियों से होने वाला खाद और बीज का वितरणबंद हो गया है, वहीं ऋण वितरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह ठप है। आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों को अब निजी साहूकारों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। 1 अप्रैल से गेहूं उपार्जन पर संकट इस हड़ताल का सबसे गंभीर असर समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं खरीदी पर पड़ने वाला है। जिले के सभी 64 उपार्जन केंद्रों का संचालन इन्हीं कर्मचारियों के जिम्मे है। यदि 1 अप्रैल से पहले हड़ताल समाप्त नहीं हुई, तो गेहूं खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो सकती है, जिससे हजारों किसानों का भुगतान और अनाज भंडारण प्रभावित होगा।जिला सहकारी बैंक के सीईओ कोमल डहाके ने कहा है कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास जारी हैं। हालांकि, कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं होते, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
    1
    शाजापुर में सहकारिता कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: गेहूं खरीदी, ऋण वितरण व्यवस्था ठप; 64 उपार्जन केंद्रों के गेहूं उपार्जन पर संकट
शाजापुर (उज्जैन) 32 मिनट पहले
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाजापुर
1:05
शेयर
शाजापुर जिले में सहकारिता समितियों के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरुआत की है। सैकड़ों कर्मचारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। इस विरोध प्रदर्शन के कारण जिले की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी तरह चरमरा गया है।बंद हो गया है, वहीं ऋण वितरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह ठप है। आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों को अब निजी साहूकारों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
1 अप्रैल से गेहूं उपार्जन पर संकट
इस हड़ताल का सबसे गंभीर असर समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं खरीदी पर पड़ने वाला है। जिले के सभी 64 उपार्जन केंद्रों का संचालन इन्हीं कर्मचारियों के जिम्मे है। यदि 1 अप्रैल से पहले हड़ताल समाप्त नहीं हुई, तो गेहूं खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो सकती है, जिससे हजारों किसानों का भुगतान और अनाज भंडारण प्रभावित होगा।नियुक्ति आदेशों में भेदभाव का आरोप
हड़ताल का मुख्य कारण सहायक समिति प्रबंधकों की पदोन्नति और नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी है। संघ के जिलाध्यक्ष लखन कुंभकार ने बताया कि प्रबंधकों की नियुक्ति प्रक्रिया अक्टूबर 2025 तक पूर्ण होनी थी।
हैरानी की बात यह है कि इंदौर, भोपाल और उज्जैन जैसे पड़ोसी जिलों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन शाजापुर में पात्रता सूची जारी होने के बावजूद नियुक्ति आदेश अटकाए गए हैं।
किसानों पर दोहरी मारः न खाद-बीज मिल रहा, न ऋण
हड़ताल के कारण जिले के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोसायटियों से होने वाला खाद और बीज का वितरणबंद हो गया है, वहीं ऋण वितरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह ठप है। आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों को अब निजी साहूकारों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
1 अप्रैल से गेहूं उपार्जन पर संकट
इस हड़ताल का सबसे गंभीर असर समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं खरीदी पर पड़ने वाला है। जिले के सभी 64 उपार्जन केंद्रों का संचालन इन्हीं कर्मचारियों के जिम्मे है। यदि 1 अप्रैल से पहले हड़ताल समाप्त नहीं हुई, तो गेहूं खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो सकती है, जिससे हजारों किसानों का भुगतान और अनाज भंडारण प्रभावित होगा।जिला सहकारी बैंक के सीईओ कोमल डहाके ने कहा है कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास जारी हैं। हालांकि, कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं होते, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Kalapipal, Shajapur•
    5 hrs ago
  • भव्यतीत भव्य माता रानी की आगवानी करने वाले कॉलोनी चौराहे से सैकड़ो श्रद्धालु चलकर गांधी चौक मां राजेश्वरी माता मंदिर पहुंचेंगे । इस बीच रास्ते में महिलाएं और पुरुष माता के जय घोष करते हुए चलेंगे यह पहला मौका है जब कॉलोनी चौराहे से गांधी चौक मां राजराजेश्वरी मंदिर दुर्गा माता के लिए चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। मंगलवार को श्रद्धालुओं श्रद्धालुओं द्वारा चुनरी लेकर महाराजराजेश्वरी माता मंदिर दुर्गा चौक पर माता दुर्गा को छठ को मां कात्यायनी स्वरुप को चुनरी अर्पित करेंगे और मां राजराजेश्वरी मंदिर के भक्त वहां से कॉलोनी चौराहे पर विराजमान माता रानी के लिए एक चुनरी यात्रा प्रारंभ कर कॉलोनी चौराहे पहुंचकर माता को चुनरी अर्पित करेंगे।
    1
    भव्यतीत भव्य माता रानी की आगवानी करने वाले कॉलोनी चौराहे से सैकड़ो श्रद्धालु चलकर गांधी चौक मां राजेश्वरी माता मंदिर पहुंचेंगे ।
इस बीच रास्ते में महिलाएं और पुरुष माता के जय घोष करते हुए चलेंगे यह पहला मौका है जब कॉलोनी चौराहे से गांधी चौक मां राजराजेश्वरी मंदिर दुर्गा माता के लिए चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। मंगलवार को श्रद्धालुओं 
श्रद्धालुओं द्वारा चुनरी लेकर महाराजराजेश्वरी माता मंदिर दुर्गा चौक पर माता दुर्गा को छठ को मां कात्यायनी स्वरुप को चुनरी अर्पित करेंगे और मां राजराजेश्वरी मंदिर के भक्त वहां से कॉलोनी चौराहे पर विराजमान माता रानी के लिए एक चुनरी यात्रा प्रारंभ कर कॉलोनी चौराहे पहुंचकर माता को चुनरी अर्पित करेंगे।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.