Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर परिषद मूंदी के सभी कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों द्वारा पूर्ण मेहनत और लगन से गणगौर पर्व में अपनी सेवाएं दी एवं अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया समस्त कर्मचारियों का तहे दिल से धन्यवाद संदीप राठौर 🙏♥️🙏
संदीप राठौर
नगर परिषद मूंदी के सभी कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों द्वारा पूर्ण मेहनत और लगन से गणगौर पर्व में अपनी सेवाएं दी एवं अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया समस्त कर्मचारियों का तहे दिल से धन्यवाद संदीप राठौर 🙏♥️🙏
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नगर परिषद मूंदी के सभी कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों द्वारा पूर्ण मेहनत और लगन से गणगौर पर्व में अपनी सेवाएं दी एवं अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया समस्त कर्मचारियों का तहे दिल से धन्यवाद संदीप राठौर 🙏♥️🙏1
- मूंदी में खंडवा रोड के पास निर्माणाधीन तौल काटे में बैठा था नाग स्नेक केचर अखिलेश कुमार ने सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा1
- Post by MANOHAR sitole1
- गणगौर पर्व धूमधाम से मनाया गया 🎉 बेड़ियाँ नगर में पारंपरिक गणगौर पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं और युवतियों ने सज-धज कर माता गणगौर की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर नगर में आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पारंपरिक गीतों और नृत्य ने पूरे माहौल को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे नगर में खुशी का माहौल देखने को मिला। ✨ गणगौर पर्व ने बेड़ियाँ में संस्कृति और परंपरा की झलक को जीवंत कर दिया। ✨4
- खंडवा- खंडवा शहर के सूरजकुंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर सोमवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। रेलवे और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से नाराज बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। लोगों ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान नगर पालिक निगम में नेता प्रतिपक्ष दीपक ‘मुल्लू’ राठौर ने सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर के पैर पकड़ लिए। इस घटना ने पूरे मामले को और अधिक चर्चा में ला दिया।1
- क्या दबाव में आया अमेरिका नाटो को बताया कागज, खामेनेई की मौत का बदला लिए बिना नहीं मानेगा ईरान, भारत में अभी तक क्या पड़ा इस मिडिल ईस्ट वार का असर... जानिए मुस्लिम बुद्धिजीवी सैयद अब्दुल्ला तारिक अल्लामा साहेब और रक्षा विशेषज्ञ ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह जी से राजपथ न्यूज़ पर...1
- एनएसयूआई अध्यक्ष अरुण माली के नेतृत्व में युवाओं ने देवगढ़ चौराहे पर स्थित वीर भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की और “शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव अमर रहें” के गगनभेदी नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हाटपिपलिया विधानसभा आदिल मंसूरी ने बताया कि 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश सरकार ने लाहौर जेल में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी थी। यह घटना भारत के स्वतंत्रता संग्राम का ऐतिहासिक और निर्णायक क्षण बनी। तीनों क्रांतिकारियों ने अपने अतुल्य साहस, अद्भुत मजबूत इरादों और देशभक्ति की भावना से पूरे देश में आज़ादी की अलख जगाई हर वर्ष 23 मार्च को देशभर में शहीद दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन सभी वीर सपूतों और क्रांतिकारियों को समर्पित है जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। शहीद दिवस सिर्फ भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद में ही नहीं बल्कि उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने अपने अद्वितीय बलिदान से देश को आज़ादी दिलाने का रास्ता आसान बनाया यह दिन हम सभी को उनके साहस, वीरता और त्याग को स्मरण कर देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संदेश देता है। कार्यक्रम में उपस्थित गुड्डू जायसवाल, सोनू भैरवा, मनोहर भाटिया, राकेश वैष्णव, राहुल चौहान, राजेश गोलियां एवं अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता।3
- इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन टीही पीथमपुर से धार के मध्य टॉवर वेगन से ट्रैक परीक्षण प्रारंभ इन्दौर रतलाम, 22 मार्च। पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना अब अपने साकार रूप की ओर तेज़ी से अग्रसर है। इस परियोजना के अंतर्गत इंदौर से टीही तक का कार्य पूर्व में सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है, जबकि टीही से धार के मध्य निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परियोजना की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए टीही से धार तक के कार्य को विभिन्न खंडों में विभाजित कर योजनाबद्ध तरीके से निष्पादित किया जा रहा है। टीही–पीथमपुर खंड में टनल निर्माण कार्य शेष होने के कारण निर्माण विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था अपनाते हुए ट्रैक मशीन (टीटीएम) को सड़क मार्ग से रेलवे ट्रैक पर उतारा गया। इसके माध्यम से पीथमपुर से धार तक ट्रैक की पैकिंग एवं आवश्यक मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। # इसी क्रम में, ट्रैक की गुणवत्ता एवं फिटनेस की जांच हेतु टॉवर वेगन को भी सड़क मार्ग से लाकर पीथमपुर के निकट रेलवे लाइन पर उतारा गया। निर्माण विभाग द्वारा 23 से 26 मार्च 2026 के मध्य टॉवर वेगन को निर्धारित गति सीमा तक संचालित कर ट्रैक की स्थिरता एवं सुरक्षा का परीक्षण किया जा रहा है। इस संबंध में रेलवे द्वारा पूर्व में ही रेलवे ट्रैक के आस-पास नहीं जाने के लिए जन-सूचना जारी कर आम नागरिकों को सूचित किया गया था, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्य इंजीनियर (निर्माण), श्री धीरज कुमार, मुंबई, स्वयं इस महत्वपूर्ण निरीक्षण कार्य की निगरानी हेतु इंदौर पहुंचे हैं। दिनांक 23 मार्च 2026 को उन्होंने पीथमपुर से धार तक टॉवर वेगन के माध्यम से ट्रैक का विस्तृत निरीक्षण किया एवं ट्रैक की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन किया। यह पहली बार है जब इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन पर टॉवर वेगन चलाकर ट्रैक की क्षमता का परीक्षण किया गया है, जो परियोजना की प्रगति का महत्वपूर्ण संकेत है। जब तक पीथमपुर–धार रेल खंड पूर्ण रूप से तैयार होगा, तब तक इसके समानांतर टनल निर्माण कार्य भी तीव्र गति से जारी रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्ण तैयारी के साथ इंदौर–दाहोद रेल लाइन को धार तक शीघ्र प्रारंभ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को शीघ्र ही रेलवे सेवा का लाभ मिलेगा तथा इंदौर से धार के बीच आवागमन सुगम, सुरक्षित एवं समयबद्ध हो सकेगा। यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय विकास को गति देगी, बल्कि औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा प्रदान करेगी। जनसंपर्क विभाग-रतलाम मंडल1