Shuru
Apke Nagar Ki App…
bhai khada Hai dekh Lo yah se photo hoti ja kar lag jayegi
MANOHAR sitole
bhai khada Hai dekh Lo yah se photo hoti ja kar lag jayegi
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by MANOHAR sitole1
- गणगौर पर्व धूमधाम से मनाया गया 🎉 बेड़ियाँ नगर में पारंपरिक गणगौर पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं और युवतियों ने सज-धज कर माता गणगौर की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर नगर में आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पारंपरिक गीतों और नृत्य ने पूरे माहौल को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे नगर में खुशी का माहौल देखने को मिला। ✨ गणगौर पर्व ने बेड़ियाँ में संस्कृति और परंपरा की झलक को जीवंत कर दिया। ✨4
- नगर परिषद मूंदी के सभी कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों द्वारा पूर्ण मेहनत और लगन से गणगौर पर्व में अपनी सेवाएं दी एवं अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया समस्त कर्मचारियों का तहे दिल से धन्यवाद संदीप राठौर 🙏♥️🙏1
- मूंदी में खंडवा रोड के पास निर्माणाधीन तौल काटे में बैठा था नाग स्नेक केचर अखिलेश कुमार ने सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा1
- मध्य प्रदेश के महू से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ महू-इंदौर रोड पर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला कथित "लव जिहाद" से जुड़ा हुआ है, जिसे लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रदर्शन के चलते महू-इंदौर रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और यातायात काफी समय तक प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।1
- Post by Dinesh Chandra Rathore1
- पत्रकार आकाश टाइगर कोहली की रिपोर्ट पातालपानी वॉटरफॉल मार्ग पातालपानी वॉटरफॉल से पहले स्थित बेलामोर रिसोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर “लव जिहाद” का मामला पकड़ने का दावा किया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुलाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवक एक युवती के साथ रिसोर्ट में मौजूद था, जिस पर संदेह जताते हुए संगठन के लोगों ने हस्तक्षेप किया। देखते ही देखते मामला गर्मा गया और मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले जाया गया, जहां पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की सच्चाई सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- मध्य प्रदेश के महू के पास राऊ-खलघाट फोरलेन पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज़ रफ्तार कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि यह परिवार महेश्वर से लौट रहा था, तभी अचानक यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को तुरंत नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1