Shuru
Apke Nagar Ki App…
महू में लव जिहाद का मामला आया चाय महिला की रिपोर्ट पर डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज
Dinesh Chandra Rathore
महू में लव जिहाद का मामला आया चाय महिला की रिपोर्ट पर डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के महू से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ महू-इंदौर रोड पर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला कथित "लव जिहाद" से जुड़ा हुआ है, जिसे लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रदर्शन के चलते महू-इंदौर रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और यातायात काफी समय तक प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।1
- Post by Dinesh Chandra Rathore1
- पत्रकार आकाश टाइगर कोहली की रिपोर्ट पातालपानी वॉटरफॉल मार्ग पातालपानी वॉटरफॉल से पहले स्थित बेलामोर रिसोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर “लव जिहाद” का मामला पकड़ने का दावा किया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुलाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवक एक युवती के साथ रिसोर्ट में मौजूद था, जिस पर संदेह जताते हुए संगठन के लोगों ने हस्तक्षेप किया। देखते ही देखते मामला गर्मा गया और मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले जाया गया, जहां पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की सच्चाई सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- राजस्थान के बीकानेर में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाह ने अचानक हड़कंप मचा दिया। जैसे ही लोगों को लगा कि ईंधन की कमी हो सकती है, बड़ी संख्या में लोग ड्रम और कैन लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गए। इस अफवाह के चलते लोगों ने जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल स्टॉक करने की कोशिश की, जिससे पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, प्रशासन और संबंधित विभागों ने साफ किया है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और यह केवल एक अफवाह है। यह घटना दिखाती है कि कैसे अफवाहें लोगों के व्यवहार को प्रभावित कर सकती हैं और अचानक Panic Buying जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।1
- इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन टीही पीथमपुर से धार के मध्य टॉवर वेगन से ट्रैक परीक्षण प्रारंभ इन्दौर रतलाम, 22 मार्च। पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना अब अपने साकार रूप की ओर तेज़ी से अग्रसर है। इस परियोजना के अंतर्गत इंदौर से टीही तक का कार्य पूर्व में सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है, जबकि टीही से धार के मध्य निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परियोजना की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए टीही से धार तक के कार्य को विभिन्न खंडों में विभाजित कर योजनाबद्ध तरीके से निष्पादित किया जा रहा है। टीही–पीथमपुर खंड में टनल निर्माण कार्य शेष होने के कारण निर्माण विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था अपनाते हुए ट्रैक मशीन (टीटीएम) को सड़क मार्ग से रेलवे ट्रैक पर उतारा गया। इसके माध्यम से पीथमपुर से धार तक ट्रैक की पैकिंग एवं आवश्यक मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। # इसी क्रम में, ट्रैक की गुणवत्ता एवं फिटनेस की जांच हेतु टॉवर वेगन को भी सड़क मार्ग से लाकर पीथमपुर के निकट रेलवे लाइन पर उतारा गया। निर्माण विभाग द्वारा 23 से 26 मार्च 2026 के मध्य टॉवर वेगन को निर्धारित गति सीमा तक संचालित कर ट्रैक की स्थिरता एवं सुरक्षा का परीक्षण किया जा रहा है। इस संबंध में रेलवे द्वारा पूर्व में ही रेलवे ट्रैक के आस-पास नहीं जाने के लिए जन-सूचना जारी कर आम नागरिकों को सूचित किया गया था, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्य इंजीनियर (निर्माण), श्री धीरज कुमार, मुंबई, स्वयं इस महत्वपूर्ण निरीक्षण कार्य की निगरानी हेतु इंदौर पहुंचे हैं। दिनांक 23 मार्च 2026 को उन्होंने पीथमपुर से धार तक टॉवर वेगन के माध्यम से ट्रैक का विस्तृत निरीक्षण किया एवं ट्रैक की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन किया। यह पहली बार है जब इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन पर टॉवर वेगन चलाकर ट्रैक की क्षमता का परीक्षण किया गया है, जो परियोजना की प्रगति का महत्वपूर्ण संकेत है। जब तक पीथमपुर–धार रेल खंड पूर्ण रूप से तैयार होगा, तब तक इसके समानांतर टनल निर्माण कार्य भी तीव्र गति से जारी रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्ण तैयारी के साथ इंदौर–दाहोद रेल लाइन को धार तक शीघ्र प्रारंभ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को शीघ्र ही रेलवे सेवा का लाभ मिलेगा तथा इंदौर से धार के बीच आवागमन सुगम, सुरक्षित एवं समयबद्ध हो सकेगा। यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय विकास को गति देगी, बल्कि औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा प्रदान करेगी। जनसंपर्क विभाग-रतलाम मंडल1
- *शहीदों की स्मृति में जगमगाया इंदौर, भव्य मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब* *100 मंचों और 50 से अधिक संस्थाओं 25 से अधिक समाजों ने पुष्प वर्षा से शाहिद दिवस मशाल को दी श्रद्धांजलि, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर* *महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व ने मशाल यात्रा में हजारों लोग हुए सम्मिलित* 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर इंदौर का पश्चिम क्षेत्र देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आया। अमर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की स्मृति में निकली पारंपरिक मशाल यात्रा इस वर्ष भी भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित की गई। फूटी कोठी (संत सेवालाल ब्रिज) से प्रारंभ हुई यह मशाल यात्रा हजारों लोगों की सहभागिता के साथ महाराणा प्रताप चौक तक पहुंची। हाथों में जलती मशालें, भगवा ध्वज और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के बीच शहर की सड़कों पर देशभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। महिला, पुरुष, बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया।4
- #चेटीचंड उत्सव पर झूलेलाल मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई1
- मध्य प्रदेश के महू के पास राऊ-खलघाट फोरलेन पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज़ रफ्तार कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि यह परिवार महेश्वर से लौट रहा था, तभी अचानक यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को तुरंत नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1