logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिधौली रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 6 माह का मासूम गंभीर घायल सिधौली रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 6 माह का मासूम गंभीर घायल संवाददाता, नरेश गुप्ता सिधौली सीतापुर जनपद के सिधौली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 6 माह का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बच्चे का एक हाथ कटकर अलग हो जाने से स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। लखनऊ से पीलीभीत जा रही 55086 पैसेंजर ट्रेन जैसे ही सिधौली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच रही थी, उसी दौरान एक महिला प्लेटफार्म की दूसरी ओर से अपने मासूम बच्चे के साथ ट्रैक पार करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस को महिला के पास से एक पर्ची मिली, जिस पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। बाद में महिला की पहचान रेनू (25 वर्ष), पत्नी राकेश, निवासी ग्राम सूरजपुर, थाना संधना के रूप में हुई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक पार करने की लापरवाही और सुरक्षा उपायों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सावधानी ही सुरक्षा: रेलवे प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद लोग जल्दबाजी में ट्रैक पार करने का जोखिम उठाते हैं, जो कई बार ऐसे भयावह हादसों का कारण बन जाता है। यात्रियों से अपील है कि वे केवल निर्धारित फुटओवर ब्रिज या अंडरपास का ही इस्तेमाल करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

2 hrs ago
user_Naresh Gupta Reporter
Naresh Gupta Reporter
सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
0f01ac58-3a0b-4a62-80eb-3c4138214a61

सिधौली रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 6 माह का मासूम गंभीर घायल सिधौली रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 6 माह का मासूम गंभीर घायल संवाददाता, नरेश गुप्ता सिधौली सीतापुर जनपद के सिधौली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 6 माह का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बच्चे का एक हाथ कटकर अलग हो जाने से स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। लखनऊ से पीलीभीत जा रही 55086 पैसेंजर ट्रेन जैसे ही सिधौली

3c52b6ff-93a4-4723-a484-adb90ab7ed62

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच रही थी, उसी दौरान एक महिला प्लेटफार्म की दूसरी ओर से अपने मासूम बच्चे के साथ ट्रैक पार करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस को महिला के पास से एक पर्ची मिली, जिस पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर

1c54dfbf-8164-45b2-90be-a322f7ee9923

परिजनों को सूचना दी गई। बाद में महिला की पहचान रेनू (25 वर्ष), पत्नी राकेश, निवासी ग्राम सूरजपुर, थाना संधना के रूप में हुई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक पार करने की लापरवाही और सुरक्षा उपायों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सावधानी ही सुरक्षा: रेलवे प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद लोग जल्दबाजी में ट्रैक पार करने का जोखिम उठाते हैं, जो कई बार ऐसे भयावह हादसों का कारण बन जाता है। यात्रियों से अपील है कि वे केवल निर्धारित फुटओवर ब्रिज या अंडरपास का ही इस्तेमाल करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #ravikumarvlogs #POPX5G #TECNO
    1
    #ravikumarvlogs #POPX5G
#TECNO
    user_Ravi Kumar
    Ravi Kumar
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | सीतापुर-बिसवाँ लश्करपुर चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर, आमने-सामने भिड़ीं बाइकें—तीन युवक गंभीर घायल 🎙️ रिपोर्ट: स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश — अरुण कुमार यादव सीतापुर के बिसवाँ क्षेत्र से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। लश्करपुर चौराहे पर तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया, जहां दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 🎥 घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी से बाराबंकी की ओर जा रहे कपिल वर्मा और रिंकू की बाइक सामने से आ रहे मानपुर निवासी आवेश की बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ⚠️ प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर की आवाज दूर तक गूंजी। हादसे के बाद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया। 🚑 रेस्क्यू और इलाज घायलों को तत्काल बिसवाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार— कपिल वर्मा और आवेश के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर दोनों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल सीतापुर रेफर रिंकू का इलाज जारी, हालत स्थिर 🚔 पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की गहन पड़ताल जारी है। 🔴 एंकर आउट सवाल बड़ा है—आखिर सड़कों पर रफ्तार का ये कहर कब थमेगा? लापरवाही की कीमत कब तक यूं ही जान जोखिम में डालती रहेगी… 📌 फिलहाल, इस बड़ी खबर पर हमारी नजर लगातार बनी हुई है।
    2
    ब्रेकिंग न्यूज़ |
सीतापुर-बिसवाँ
लश्करपुर चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर, आमने-सामने भिड़ीं बाइकें—तीन युवक गंभीर घायल
🎙️ रिपोर्ट: स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश — अरुण कुमार यादव
सीतापुर के बिसवाँ क्षेत्र से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। लश्करपुर चौराहे पर तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया, जहां दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
🎥 घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी से बाराबंकी की ओर जा रहे कपिल वर्मा और रिंकू की बाइक सामने से आ रहे मानपुर निवासी आवेश की बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
⚠️ प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया
स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर की आवाज दूर तक गूंजी। हादसे के बाद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया।
🚑 रेस्क्यू और इलाज
घायलों को तत्काल बिसवाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार—
कपिल वर्मा और आवेश के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर
दोनों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल सीतापुर रेफर
रिंकू का इलाज जारी, हालत स्थिर
🚔 पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की गहन पड़ताल जारी है।
🔴 एंकर आउट
सवाल बड़ा है—आखिर सड़कों पर रफ्तार का ये कहर कब थमेगा? लापरवाही की कीमत कब तक यूं ही जान जोखिम में डालती रहेगी…
📌 फिलहाल, इस बड़ी खबर पर हमारी नजर लगातार बनी हुई है।
    user_अवध इंडिया न्यूज़ स्टेट ब्यूरो
    अवध इंडिया न्यूज़ स्टेट ब्यूरो
    Lawyer बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • परशुराम जयंती पर सवर्ण आर्मी का भव्य आयोजन, गूंजे ‘जय परशुराम’ के जयकारे
    1
    परशुराम जयंती पर सवर्ण आर्मी का भव्य आयोजन, गूंजे ‘जय परशुराम’ के जयकारे
    user_संपादक  तबस्सुम अंसारी एंकर मो जावेद
    संपादक तबस्सुम अंसारी एंकर मो जावेद
    Journalist Sitapur, Uttar Pradesh•
    6 min ago
  • सीतापुर हरदोई चुंगी मनोज कैप्टन चौक के पास कल रात घंटे जाम लगी रहे इसके कारण दूल्हे और दुल्हन की गाड़ियां भी फंसी रही शादी के इस टाइम जाम लगने के कारण बहुत मुसीबत का सामना करना पड़ा राजगीर परेशान है।
    1
    सीतापुर हरदोई चुंगी मनोज कैप्टन चौक के पास कल रात घंटे जाम लगी रहे इसके कारण दूल्हे और दुल्हन की गाड़ियां भी फंसी रही शादी के इस टाइम जाम लगने के कारण बहुत मुसीबत का सामना करना पड़ा राजगीर परेशान है।
    user_Rashtriya Indianews
    Rashtriya Indianews
    सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन घायल बाराबंकी जनपद के थाना बड्डूपुर क्षेत्र के रीवा सीवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब महमूदाबाद निवासी कपिल गुप्ता अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से लखनऊ जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, कपिल गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता अपनी माताजी, बहन और डेढ़ साल के भांजे के साथ बाइक से सफर कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कपिल गुप्ता की माताजी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कपिल, उनकी बहन रीना और छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंफर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है।
    1
    सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन घायल
बाराबंकी जनपद के थाना बड्डूपुर क्षेत्र के रीवा सीवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब महमूदाबाद निवासी कपिल गुप्ता अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से लखनऊ जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, कपिल गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता अपनी माताजी, बहन और डेढ़ साल के भांजे के साथ बाइक से सफर कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में कपिल गुप्ता की माताजी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कपिल, उनकी बहन रीना और छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंफर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है।
    user_पत्रकार श्रियांक शर्मा
    पत्रकार श्रियांक शर्मा
    Local News Reporter फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ रिपोर्ट :- शशिकान्त व्हाट्सऐप :- 9621210326 ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ सण्डीला, हरदोई। हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र में मारपीट की एक घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शंभू खेड़ा मजरा परिहामा निवासी रामेश्वर ने 19 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई रमाकांत (करीब 45 वर्ष) का 16 अप्रैल को गांव के ही सुनील बाराती और उसकी मां से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें रमाकांत घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए संडीला के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही संडीला पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि मृतक शराब के आदी थे और घटना के समय नशे की हालत में थे, जिसके चलते विवाद हुआ। इसी वजह से घटना की तत्काल सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी और निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
रिपोर्ट :- शशिकान्त
व्हाट्सऐप :- 9621210326
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
सण्डीला, हरदोई। हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र में मारपीट की एक घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शंभू खेड़ा मजरा परिहामा निवासी रामेश्वर ने 19 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई रमाकांत (करीब 45 वर्ष) का 16 अप्रैल को गांव के ही सुनील बाराती और उसकी मां से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें रमाकांत घायल हो गए।
परिजन उन्हें उपचार के लिए संडीला के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही संडीला पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि मृतक शराब के आदी थे और घटना के समय नशे की हालत में थे, जिसके चलते विवाद हुआ। इसी वजह से घटना की तत्काल सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी और निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था।
इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    4 hrs ago
  • Post by इरफान अहमद
    1
    Post by इरफान अहमद
    user_इरफान अहमद
    इरफान अहमद
    Advertising agency सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पीएम मोदी के महिला आरक्षण वाले बयान का महिलाओं ने दिया करारा जवाब
    1
    पीएम मोदी के महिला आरक्षण वाले बयान का महिलाओं ने दिया करारा जवाब
    user_संपादक  तबस्सुम अंसारी एंकर मो जावेद
    संपादक तबस्सुम अंसारी एंकर मो जावेद
    Journalist Sitapur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.