Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद भदोही में मोहर्रम का ताजिया जुलूस आज पूर्ण सुरक्षा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराया गया। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कानून-व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए जनपद के सभी उपजिलाधिकारीगण और क्षेत्राधिकारीगण पर्याप्त पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। उनकी सक्रियता और सावधानी के कारण ही जिले भर में मोहर्रम के सभी ताजिया जुलूस शांति और सौहार्द्र रूप से सम्पन्न हो सके।
Rajesh pandey
जनपद भदोही में मोहर्रम का ताजिया जुलूस आज पूर्ण सुरक्षा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराया गया। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कानून-व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए जनपद के सभी उपजिलाधिकारीगण और क्षेत्राधिकारीगण पर्याप्त पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। उनकी सक्रियता और सावधानी के कारण ही जिले भर में मोहर्रम के सभी ताजिया जुलूस शांति और सौहार्द्र रूप से सम्पन्न हो सके।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद भदोही में मोहर्रम का ताजिया जुलूस आज पूर्ण सुरक्षा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराया गया। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कानून-व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए जनपद के सभी उपजिलाधिकारीगण और क्षेत्राधिकारीगण पर्याप्त पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। उनकी सक्रियता और सावधानी के कारण ही जिले भर में मोहर्रम के सभी ताजिया जुलूस शांति और सौहार्द्र रूप से सम्पन्न हो सके।4
- दसवीं मुहर्रम के अवसर पर गोपीगंज नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में यौम-ए-आशूरा का जुलूस 'या हुसैन' की सदाओं के बीच निकाला गया। इस दौरान ताजिए करबला पहुंचे, जहाँ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। साथ ही, अखाड़ों ने अपनी शस्त्र कला का प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया।1
- उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में मड़िहान थाना और एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त पुलिस टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 2.2 करोड़ रुपये कीमत का 4 कुंतल 39 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक शातिर अंतरजनपदीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है। मुखबिर की सूचना पर मड़िहान थाना और एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम ने ट्रक कंटेनर संख्या UP 72 AT 5969 को रोका और तलाशी ली। वाहन में छिपाकर रखा गया कुल 4 कुंतल 39 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमरजीत यादव उर्फ पहलवान पुत्र परमेश्वर यादव बताया, जो ग्राम जबरेला, थाना हरपुर बुदहट, जनपद गोरखपुर का निवासी है और वर्तमान में मध्य प्रदेश के गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के महुआपुर नरोनी में रह रहा था। पुलिस ने थाना मड़िहान में मु0अ0सं0-151/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मड़िहान रविन्द्र भूषण मौर्य और उप निरीक्षक रणेन्द्र कुमार सिंह (एसटीएफ उप्र प्रयागराज) मय पुलिस टीमों के साथ शामिल रहे। मीरजापुर की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, और यह कार्रवाई एसपी ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में की गई।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य4
- उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गैपुरा स्थित माता विद्यावती शिशु बाल चिकित्सालय के बगल में सड़क किनारे सरकारी दवाइयों की एक खेप मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब टीबी समेत अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज सरकारी अस्पतालों में दवाइयों के लिए कतारें लगाने को मजबूर हैं। वहीं, इसके विपरीत, मरीजों के लिए निर्धारित यही सरकारी दवाइयां खुले में सड़क किनारे पड़ी मिलीं, जिससे व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दवाइयों की यह खेप आखिर सड़क किनारे कैसे पहुंची।1
- उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दुलदुल जुलूस की एक लंबी और भव्य परंपरा वर्ष 1842 से चली आ रही है। यह जुलूस अपने आप में एक शानदार और भव्य नजारा प्रस्तुत करता है।1
- भदोही के सुरियावां नगर स्थित पुरानी बाजार के वार्ड नंबर 10 में एक नंदी (बैल) पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा भाले से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस क्रूर हमले में भाला बैल के पेट को आर-पार कर गया, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित कई संगठनों ने इस अमानवीय कृत्य के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावर का पता लगाया जा सके। वहीं, घायल नंदी बैल का पशु चिकित्सकों की गहन निगरानी में उपचार जारी है।1