logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण वृक्षारोपण की जियो-टैगिंग एक सप्ताह में पूरी करने के निर्देश, बैतालपुर बीडीओ से स्पष्टीकरण और एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला वन एवं पर्यावरण समिति के साथ विकास कार्यों, पशुपालन विभाग तथा आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने और योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला स्वच्छता समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता संबंधी कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं, आईटीआई प्रधानाचार्य के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को वृक्षारोपण की जियो-टैगिंग का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने तथा पौधों के संरक्षण एवं नियमित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैतालपुर में लापरवाही पर कार्रवाई विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने तथा कम प्रगति वाले कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। विकासखंड बैतालपुर के खंड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए। पंचायत भवन निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा बैतालपुर के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि सीएससी की धनराशि जमा नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित पंचायत सहायकों के वेतन से उसकी रिकवरी की जाएगी। पशुपालकों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान पशुओं के स्वास्थ्य, विभागीय योजनाओं तथा पशुपालकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने पशुपालकों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने और विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं और कार्यों की नियमित समीक्षा कर प्रगति में सुधार लाएं। जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

12 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण वृक्षारोपण की जियो-टैगिंग एक सप्ताह में पूरी करने के निर्देश, बैतालपुर बीडीओ से स्पष्टीकरण और एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला वन एवं पर्यावरण समिति के साथ विकास कार्यों, पशुपालन विभाग तथा आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने और योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला स्वच्छता समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता संबंधी कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं, आईटीआई प्रधानाचार्य के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को वृक्षारोपण की जियो-टैगिंग का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने तथा पौधों के संरक्षण एवं नियमित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैतालपुर में लापरवाही पर कार्रवाई विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने तथा कम प्रगति वाले कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। विकासखंड बैतालपुर के खंड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए। पंचायत भवन निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा बैतालपुर के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि सीएससी की धनराशि जमा नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित पंचायत सहायकों के वेतन से उसकी रिकवरी की जाएगी। पशुपालकों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान पशुओं के स्वास्थ्य, विभागीय योजनाओं तथा पशुपालकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने पशुपालकों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने और विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं और कार्यों की नियमित समीक्षा कर प्रगति में सुधार लाएं। जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देवरिया के लाल को मिली राम मंदिर की बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO
    1
    देवरिया के लाल को मिली राम मंदिर की बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • निराश्रित गोवंश के संरक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - जिलाधिकारी गोवंश की टैगिंग और अभिलेखीकरण के साथ गोशालाओं की क्षमता बढ़ाने के निर्देश, चारागाह भूमि पर नेपियर चारा बोआई पर जोर देवरिया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक एवं जनपद के ग्रामीण, शहरी और स्थानीय निकायों में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन एवं प्रबंधन की जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, पशुचिकित्सा अधिकारी एवं उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा गोशालाओं से संबंधित ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। बैठक में पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निराश्रित गोवंश की लगातार निगरानी की जाए और उन्हें नजदीकी गोवंश आश्रय केंद्रों में संरक्षित कराया जाए। संरक्षित गोवंश की टैगिंग एवं अभिलेखीकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थलों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ जनपद में संचालित कांजी हाउस की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने निराश्रित गोवंश के लिए उपलब्ध चारागाह भूमि पर नेपियर चारा की बोआई कराने के निर्देश दिए, ताकि गोवंश के लिए पर्याप्त हरे चारे की व्यवस्था हो सके। विभागीय समीक्षा के दौरान पशुओं के उपचार, बधियाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गोशालाओं की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए कमियों को तत्काल दूर कराने को कहा।
    1
    निराश्रित गोवंश के संरक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - जिलाधिकारी
गोवंश की टैगिंग और अभिलेखीकरण के साथ गोशालाओं की क्षमता बढ़ाने के निर्देश, चारागाह भूमि पर नेपियर चारा बोआई पर जोर
देवरिया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक एवं जनपद के ग्रामीण, शहरी और स्थानीय निकायों में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन एवं प्रबंधन की जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, पशुचिकित्सा अधिकारी एवं उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा गोशालाओं से संबंधित ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।
बैठक में पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निराश्रित गोवंश की लगातार निगरानी की जाए और उन्हें नजदीकी गोवंश आश्रय केंद्रों में संरक्षित कराया जाए। संरक्षित गोवंश की टैगिंग एवं अभिलेखीकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थलों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ जनपद में संचालित कांजी हाउस की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने निराश्रित गोवंश के लिए उपलब्ध चारागाह भूमि पर नेपियर चारा की बोआई कराने के निर्देश दिए, ताकि गोवंश के लिए पर्याप्त हरे चारे की व्यवस्था हो सके।
विभागीय समीक्षा के दौरान पशुओं के उपचार, बधियाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गोशालाओं की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए कमियों को तत्काल दूर कराने को कहा।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • छप्पर में छिपे थे 270 तोते, तस्कर मुबारक गिरफ्तार; पश्चिम बंगाल भेजने की थी तैयारी
    1
    छप्पर में छिपे थे 270 तोते, तस्कर मुबारक गिरफ्तार; पश्चिम बंगाल भेजने की थी तैयारी
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भाटपार रानी के खामपार में उचित दर विक्रेता के पुत्र के ऊपर दर्ज हुआ 3/7 का मुकदमा
    1
    भाटपार रानी के खामपार में उचित दर विक्रेता के पुत्र के ऊपर दर्ज हुआ 3/7 का मुकदमा
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जन्माष्टमी और डोल जुलूस को लेकर देवरिया पुलिस अलर्ट, एएसपी दक्षिणी ने किया जुलूस मार्गों का निरीक्षण देवरिया आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं डोल जुलूस पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए देवरिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह ने थाना लार क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी दक्षिणी ने कस्बा लार के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक लार श्री राकेश कुमार सिंह एवं पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर जन्माष्टमी और डोल जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा नजर आया। देवरिया पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
    3
    जन्माष्टमी और डोल जुलूस को लेकर देवरिया पुलिस अलर्ट, एएसपी दक्षिणी ने किया जुलूस मार्गों का निरीक्षण
देवरिया आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं डोल जुलूस पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए देवरिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह ने थाना लार क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एएसपी दक्षिणी ने कस्बा लार के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक लार श्री राकेश कुमार सिंह एवं पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर जन्माष्टमी और डोल जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा नजर आया।
देवरिया पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, केडी चौराहे के पास से पुलिस ने दबोचा देवरिया। थाना बघौचघाट पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को केडी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में बघौचघाट पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, थाना बघौचघाट में मुकदमा संख्या 158/2026 दर्ज है। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 351(3), 352 और 64(1) के तहत पंजीकृत है। मुकदमे में वांछित अभियुक्त की पुलिस तलाश कर रही थी। 3 सितंबर 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से वांछित अभियुक्त के केडी चौराहे के पास मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 39 वर्षीय संजय यादव, निवासी थाना बघौचघाट क्षेत्र, जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया।
    1
    दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, केडी चौराहे के पास से पुलिस ने दबोचा
देवरिया। थाना बघौचघाट पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को केडी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में बघौचघाट पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना बघौचघाट में मुकदमा संख्या 158/2026 दर्ज है। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 351(3), 352 और 64(1) के तहत पंजीकृत है। मुकदमे में वांछित अभियुक्त की पुलिस तलाश कर रही थी।
3 सितंबर 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से वांछित अभियुक्त के केडी चौराहे के पास मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 39 वर्षीय संजय यादव, निवासी थाना बघौचघाट क्षेत्र, जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार देवरिया, 03 सितंबर। थाना बघौचघाट पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे 20 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में बघौचघाट पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रदुम्न निषाद पुत्र मोतीलाल निषाद, निवासी बसडिला मैनुद्दीन, थाना बघौचघाट, उम्र 20 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त थाना बघौचघाट में पंजीकृत मु0अ0सं0 145/2026, धारा 69, 352 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक सुशान्त पाठक, हेड कांस्टेबल शमसेर बहादुर शाही तथा महिला आरक्षीका रुपा यादव शामिल रहीं।
    2
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
देवरिया, 03 सितंबर। थाना बघौचघाट पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे 20 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में बघौचघाट पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रदुम्न निषाद पुत्र मोतीलाल निषाद, निवासी बसडिला मैनुद्दीन, थाना बघौचघाट, उम्र 20 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त थाना बघौचघाट में पंजीकृत मु0अ0सं0 145/2026, धारा 69, 352 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक सुशान्त पाठक, हेड कांस्टेबल शमसेर बहादुर शाही तथा महिला आरक्षीका रुपा यादव शामिल रहीं।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गोरखपुर में महिला की न्यूड लाश मिलने से मची सनसनी,रेप के बाद हत्या की आशंका, मोबाइल और चप्पल मिला,पुलिस पहचान में जुटी गोरखपुर में 35 साल की एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई।आरोपियों ने न्यूडकर उसकी डेडबॉडी सड़क किनारे खेत में फेंक दी।गुरुवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया।एक ग्रामीण ने शव पर कपड़ा ओढ़ा दिया।इसके बाद पुलिस को सूचना दी।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा किया गया।फिलहाल,लाश की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस आसपास के जिलों से मदद मांग रही है।घटना झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव के भूमिहार टोला की है। झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव के भूमिहार टोला में गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे एक 35 साल की महिला की न्यूड लाश मिली है। आशंका है कि रेप के बाद महिला की हत्या कर शव को फेंका गया है। घटनास्थल से कुछ दूर पर ही चप्पल और एक मोबाइल फोन मिला है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना पर एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।फिलहाल,लाश की पहचान नहीं हो सकी है।घटना के संबंध में सीओ चौरी चौरा ने बताया कि झगहा थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची। और लगभग 35 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है।फिलहाल महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।उसके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट-कुंदन कुमार सिंह सीओ चौरी चौरा गोरखपुर
    1
    गोरखपुर में महिला की न्यूड लाश मिलने से मची सनसनी,रेप के बाद हत्या की आशंका, मोबाइल और चप्पल मिला,पुलिस पहचान में जुटी
गोरखपुर में 35 साल की एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई।आरोपियों ने न्यूडकर उसकी डेडबॉडी सड़क किनारे खेत में फेंक दी।गुरुवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया।एक ग्रामीण ने शव पर कपड़ा ओढ़ा दिया।इसके बाद पुलिस को सूचना दी।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा किया गया।फिलहाल,लाश की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस आसपास के जिलों से मदद मांग रही है।घटना झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव के भूमिहार टोला की है।
झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव के भूमिहार टोला में गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे एक 35 साल की महिला की न्यूड लाश मिली है। आशंका है कि रेप के बाद महिला की हत्या कर शव को फेंका गया है। घटनास्थल से कुछ दूर पर ही चप्पल और एक मोबाइल फोन मिला है।
जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना पर एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।फिलहाल,लाश की पहचान नहीं हो सकी है।घटना के संबंध में सीओ चौरी चौरा ने बताया कि झगहा थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची। और लगभग 35 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है।फिलहाल महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।उसके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट-कुंदन कुमार सिंह सीओ चौरी चौरा गोरखपुर
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    51 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.