logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निराश्रित गोवंश के संरक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - जिलाधिकारी गोवंश की टैगिंग और अभिलेखीकरण के साथ गोशालाओं की क्षमता बढ़ाने के निर्देश, चारागाह भूमि पर नेपियर चारा बोआई पर जोर देवरिया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक एवं जनपद के ग्रामीण, शहरी और स्थानीय निकायों में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन एवं प्रबंधन की जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, पशुचिकित्सा अधिकारी एवं उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा गोशालाओं से संबंधित ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। बैठक में पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निराश्रित गोवंश की लगातार निगरानी की जाए और उन्हें नजदीकी गोवंश आश्रय केंद्रों में संरक्षित कराया जाए। संरक्षित गोवंश की टैगिंग एवं अभिलेखीकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थलों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ जनपद में संचालित कांजी हाउस की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने निराश्रित गोवंश के लिए उपलब्ध चारागाह भूमि पर नेपियर चारा की बोआई कराने के निर्देश दिए, ताकि गोवंश के लिए पर्याप्त हरे चारे की व्यवस्था हो सके। विभागीय समीक्षा के दौरान पशुओं के उपचार, बधियाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गोशालाओं की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए कमियों को तत्काल दूर कराने को कहा।

10 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

निराश्रित गोवंश के संरक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - जिलाधिकारी गोवंश की टैगिंग और अभिलेखीकरण के साथ गोशालाओं की क्षमता बढ़ाने के निर्देश, चारागाह भूमि पर नेपियर चारा बोआई पर जोर देवरिया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक एवं जनपद के ग्रामीण, शहरी और स्थानीय निकायों में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन एवं प्रबंधन की जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, पशुचिकित्सा अधिकारी एवं उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा गोशालाओं से संबंधित ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। बैठक में पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निराश्रित गोवंश की लगातार निगरानी की जाए और उन्हें नजदीकी गोवंश आश्रय केंद्रों में संरक्षित कराया जाए। संरक्षित गोवंश की टैगिंग एवं अभिलेखीकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थलों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ जनपद में संचालित कांजी हाउस की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने निराश्रित गोवंश के लिए उपलब्ध चारागाह भूमि पर नेपियर चारा की बोआई कराने के निर्देश दिए, ताकि गोवंश के लिए पर्याप्त हरे चारे की व्यवस्था हो सके। विभागीय समीक्षा के दौरान पशुओं के उपचार, बधियाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गोशालाओं की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए कमियों को तत्काल दूर कराने को कहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देवरिया के लाल को मिली राम मंदिर की बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO
    1
    देवरिया के लाल को मिली राम मंदिर की बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • निराश्रित गोवंश के संरक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - जिलाधिकारी गोवंश की टैगिंग और अभिलेखीकरण के साथ गोशालाओं की क्षमता बढ़ाने के निर्देश, चारागाह भूमि पर नेपियर चारा बोआई पर जोर देवरिया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक एवं जनपद के ग्रामीण, शहरी और स्थानीय निकायों में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन एवं प्रबंधन की जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, पशुचिकित्सा अधिकारी एवं उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा गोशालाओं से संबंधित ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। बैठक में पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निराश्रित गोवंश की लगातार निगरानी की जाए और उन्हें नजदीकी गोवंश आश्रय केंद्रों में संरक्षित कराया जाए। संरक्षित गोवंश की टैगिंग एवं अभिलेखीकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थलों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ जनपद में संचालित कांजी हाउस की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने निराश्रित गोवंश के लिए उपलब्ध चारागाह भूमि पर नेपियर चारा की बोआई कराने के निर्देश दिए, ताकि गोवंश के लिए पर्याप्त हरे चारे की व्यवस्था हो सके। विभागीय समीक्षा के दौरान पशुओं के उपचार, बधियाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गोशालाओं की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए कमियों को तत्काल दूर कराने को कहा।
    1
    निराश्रित गोवंश के संरक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - जिलाधिकारी
गोवंश की टैगिंग और अभिलेखीकरण के साथ गोशालाओं की क्षमता बढ़ाने के निर्देश, चारागाह भूमि पर नेपियर चारा बोआई पर जोर
देवरिया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक एवं जनपद के ग्रामीण, शहरी और स्थानीय निकायों में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन एवं प्रबंधन की जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, पशुचिकित्सा अधिकारी एवं उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा गोशालाओं से संबंधित ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।
बैठक में पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निराश्रित गोवंश की लगातार निगरानी की जाए और उन्हें नजदीकी गोवंश आश्रय केंद्रों में संरक्षित कराया जाए। संरक्षित गोवंश की टैगिंग एवं अभिलेखीकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थलों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ जनपद में संचालित कांजी हाउस की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने निराश्रित गोवंश के लिए उपलब्ध चारागाह भूमि पर नेपियर चारा की बोआई कराने के निर्देश दिए, ताकि गोवंश के लिए पर्याप्त हरे चारे की व्यवस्था हो सके।
विभागीय समीक्षा के दौरान पशुओं के उपचार, बधियाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गोशालाओं की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए कमियों को तत्काल दूर कराने को कहा।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अपना दल यस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का देवरिया में होगा आगमन अपना दल यस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का देवरिया में होगा आगमन नगर के टाउन हॉल सभागार में जनसभा को करेगी संबोधन। कार्यक्रम की तैयारियों में जुट पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी।
    2
    अपना दल यस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का देवरिया में होगा आगमन 
अपना दल यस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का देवरिया में होगा आगमन 
नगर के टाउन हॉल सभागार में जनसभा को करेगी संबोधन।
कार्यक्रम की तैयारियों में जुट पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • छप्पर में छिपे थे 270 तोते, तस्कर मुबारक गिरफ्तार; पश्चिम बंगाल भेजने की थी तैयारी
    1
    छप्पर में छिपे थे 270 तोते, तस्कर मुबारक गिरफ्तार; पश्चिम बंगाल भेजने की थी तैयारी
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • भाटपार रानी के खामपार में उचित दर विक्रेता के पुत्र के ऊपर दर्ज हुआ 3/7 का मुकदमा
    1
    भाटपार रानी के खामपार में उचित दर विक्रेता के पुत्र के ऊपर दर्ज हुआ 3/7 का मुकदमा
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राप्ती-रोहिणी का जलस्तर बढ़ा, नगर आयुक्त ने बाढ़ पंपिंग स्टेशनों का किया निरीक्षण
    1
    राप्ती-रोहिणी का जलस्तर बढ़ा, नगर आयुक्त ने बाढ़ पंपिंग स्टेशनों का किया निरीक्षण
    user_फ़िरोज़ अहमद
    फ़िरोज़ अहमद
    Photographer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • जन्माष्टमी और डोल जुलूस को लेकर देवरिया पुलिस अलर्ट, एएसपी दक्षिणी ने किया जुलूस मार्गों का निरीक्षण देवरिया आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं डोल जुलूस पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए देवरिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह ने थाना लार क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी दक्षिणी ने कस्बा लार के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक लार श्री राकेश कुमार सिंह एवं पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर जन्माष्टमी और डोल जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा नजर आया। देवरिया पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
    3
    जन्माष्टमी और डोल जुलूस को लेकर देवरिया पुलिस अलर्ट, एएसपी दक्षिणी ने किया जुलूस मार्गों का निरीक्षण
देवरिया आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं डोल जुलूस पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए देवरिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह ने थाना लार क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एएसपी दक्षिणी ने कस्बा लार के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक लार श्री राकेश कुमार सिंह एवं पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर जन्माष्टमी और डोल जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा नजर आया।
देवरिया पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार देवरिया, 03 सितंबर। थाना बघौचघाट पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे 20 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में बघौचघाट पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रदुम्न निषाद पुत्र मोतीलाल निषाद, निवासी बसडिला मैनुद्दीन, थाना बघौचघाट, उम्र 20 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त थाना बघौचघाट में पंजीकृत मु0अ0सं0 145/2026, धारा 69, 352 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक सुशान्त पाठक, हेड कांस्टेबल शमसेर बहादुर शाही तथा महिला आरक्षीका रुपा यादव शामिल रहीं।
    2
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
देवरिया, 03 सितंबर। थाना बघौचघाट पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे 20 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में बघौचघाट पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रदुम्न निषाद पुत्र मोतीलाल निषाद, निवासी बसडिला मैनुद्दीन, थाना बघौचघाट, उम्र 20 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त थाना बघौचघाट में पंजीकृत मु0अ0सं0 145/2026, धारा 69, 352 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक सुशान्त पाठक, हेड कांस्टेबल शमसेर बहादुर शाही तथा महिला आरक्षीका रुपा यादव शामिल रहीं।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.