logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली के शील चौराहा पर रविवार को स्विगी के डिलीवरी राइडर्स ने अपनी विभिन्न माँगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियाँ लेकर सड़क पर उतरे राइडर्स ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि बाइक, पेट्रोल, सर्विस और जान का जोखिम उनका अपना है, ऐसे में कंपनी अकेले उनकी मेहनत का दाम तय नहीं कर सकती। राइडर्स का कहना है कि पिछले 6 महीनों से पे-आउट बढ़ाने का सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। पिछली हड़ताल के दौरान कंपनी ने 7 दिनों के भीतर भुगतान बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, बाइक की ईएमआई, सर्विस, इंश्योरेंस और रोजमर्रा के खर्चों के बीच परिवार का गुजर-बसर करना कठिन हो गया है। दिनभर धूप, बारिश और ट्रैफिक में कड़ी मेहनत करने के बावजूद उनकी कमाई लगातार घट रही है। इसके अलावा राइडर्स ने कैंसिल ऑर्डर, मल्टी-ऑर्डर सिस्टम और इंसेंटिव पॉलिसी पर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि कई बार कैंसिल हुए ऑर्डर का आर्थिक नुकसान भी राइडर्स को ही झेलना पड़ता है और उसका उचित भुगतान नहीं दिया जाता। राइडर्स ने साफ किया कि उनका मकसद कंपनी का अंधाधुंध विरोध करना नहीं, बल्कि अपनी मेहनत का उचित सम्मान और न्यायसंगत भुगतान हासिल करना है। उन्होंने माँग रखी कि कंपनी अपने पुराने वादे पूरे करे, दूरी के हिसाब से उचित पे-आउट दे, कैंसिल ऑर्डर व मल्टी-ऑर्डर नीति में पारदर्शिता लाए और इंसेंटिव व्यवस्था में सुधार करे। राइडर्स ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

4 hrs ago
user_भारत vision live news
भारत vision live news
Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

बरेली के शील चौराहा पर रविवार को स्विगी के डिलीवरी राइडर्स ने अपनी विभिन्न माँगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियाँ लेकर सड़क पर उतरे राइडर्स ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि बाइक, पेट्रोल, सर्विस और जान का जोखिम उनका अपना है, ऐसे में कंपनी अकेले उनकी मेहनत का दाम तय नहीं कर सकती। राइडर्स का कहना है कि पिछले 6 महीनों से पे-आउट बढ़ाने का सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। पिछली हड़ताल के दौरान कंपनी ने 7 दिनों के भीतर भुगतान बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, बाइक की ईएमआई, सर्विस, इंश्योरेंस और रोजमर्रा के खर्चों के बीच परिवार का गुजर-बसर करना कठिन हो गया है। दिनभर धूप, बारिश और ट्रैफिक में कड़ी मेहनत करने के बावजूद उनकी कमाई लगातार घट रही है। इसके अलावा राइडर्स ने कैंसिल ऑर्डर, मल्टी-ऑर्डर सिस्टम और इंसेंटिव पॉलिसी पर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि कई बार कैंसिल हुए ऑर्डर का आर्थिक नुकसान भी राइडर्स को ही झेलना पड़ता है और उसका उचित भुगतान नहीं दिया जाता। राइडर्स ने साफ किया कि उनका मकसद कंपनी का अंधाधुंध विरोध करना नहीं, बल्कि अपनी मेहनत का उचित सम्मान और न्यायसंगत भुगतान हासिल करना है। उन्होंने माँग रखी कि कंपनी अपने पुराने वादे पूरे करे, दूरी के हिसाब से उचित पे-आउट दे, कैंसिल ऑर्डर व मल्टी-ऑर्डर नीति में पारदर्शिता लाए और इंसेंटिव व्यवस्था में सुधार करे। राइडर्स ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के बरेली ज़िले में आयोजित प्रगतिशील डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) की महापंचायत ने एक जनसैलाब की तस्वीर पेश की। डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में यह आयोजन एकता और सामूहिक शक्ति का संदेश लेकर आया। महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जो इस बात का संकेत है कि पीडीए का संदेश जनता तक पहुंच रहा है और लोगों में एकता की भावना को बढ़ावा दे रहा है। डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में यह आयोजन न केवल एक राजनीतिक मंच था, बल्कि एकता और भाईचारे का प्रतीक भी बन गया।
    1
    उत्तर प्रदेश के बरेली ज़िले में आयोजित प्रगतिशील डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) की महापंचायत ने एक जनसैलाब की तस्वीर पेश की। डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में यह आयोजन एकता और सामूहिक शक्ति का संदेश लेकर आया।

महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जो इस बात का संकेत है कि पीडीए का संदेश जनता तक पहुंच रहा है और लोगों में एकता की भावना को बढ़ावा दे रहा है। डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में यह आयोजन न केवल एक राजनीतिक मंच था, बल्कि एकता और भाईचारे का प्रतीक भी बन गया।
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • बरेली के मीरगंज बाजार में 15 जुलाई, 2026 को हुई टप्पेबाजी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। इस सिलसिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 01 घायल हो गया। लूटे गए कुंडल भी बरामद कर लिए गए हैं। इस प्रकरण के बारे में श्री अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी का बयान दर्ज किया गया है।
    1
    बरेली के मीरगंज बाजार में 15 जुलाई, 2026 को हुई टप्पेबाजी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। इस सिलसिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 01 घायल हो गया। लूटे गए कुंडल भी बरामद कर लिए गए हैं। इस प्रकरण के बारे में श्री अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी का बयान दर्ज किया गया है।
    user_Mohd Ahemad saifi
    Mohd Ahemad saifi
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली के इस्लामिया में स्थित उर्स इस्थाल ग्राउंड का विकास कार्य नगर निगम और दरगाह कमेटी के संयुक्त प्रयास से जारी है। इस परियोजना में नगर निगम के अधिकारी और दरगाह कमेटी के पदाधिकारी मंज़ूर रज़ा खान टीटीएस, ज़िला अध्यक्ष नईम नूरी टीटीएस, और ज़िला उपाध्यक्ष शामिल हैं। पत्रकार इरशाद रज़ा बरेली अपटेड न्यूज़ चैनल के माध्यम से इस विकास कार्य की निरंतर कवरेज कर रहे हैं।
    1
    बरेली के इस्लामिया में स्थित उर्स इस्थाल ग्राउंड का विकास कार्य नगर निगम और दरगाह कमेटी के संयुक्त प्रयास से जारी है। इस परियोजना में नगर निगम के अधिकारी और दरगाह कमेटी के पदाधिकारी मंज़ूर रज़ा खान टीटीएस, ज़िला अध्यक्ष नईम नूरी टीटीएस, और ज़िला उपाध्यक्ष शामिल हैं। पत्रकार इरशाद रज़ा बरेली अपटेड न्यूज़ चैनल के माध्यम से इस विकास कार्य की निरंतर कवरेज कर रहे हैं।
    user_इरशाद अहमद
    इरशाद अहमद
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली के शील चौराहा पर रविवार को स्विगी के डिलीवरी राइडर्स ने अपनी विभिन्न माँगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियाँ लेकर सड़क पर उतरे राइडर्स ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि बाइक, पेट्रोल, सर्विस और जान का जोखिम उनका अपना है, ऐसे में कंपनी अकेले उनकी मेहनत का दाम तय नहीं कर सकती। राइडर्स का कहना है कि पिछले 6 महीनों से पे-आउट बढ़ाने का सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। पिछली हड़ताल के दौरान कंपनी ने 7 दिनों के भीतर भुगतान बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, बाइक की ईएमआई, सर्विस, इंश्योरेंस और रोजमर्रा के खर्चों के बीच परिवार का गुजर-बसर करना कठिन हो गया है। दिनभर धूप, बारिश और ट्रैफिक में कड़ी मेहनत करने के बावजूद उनकी कमाई लगातार घट रही है। इसके अलावा राइडर्स ने कैंसिल ऑर्डर, मल्टी-ऑर्डर सिस्टम और इंसेंटिव पॉलिसी पर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि कई बार कैंसिल हुए ऑर्डर का आर्थिक नुकसान भी राइडर्स को ही झेलना पड़ता है और उसका उचित भुगतान नहीं दिया जाता। राइडर्स ने साफ किया कि उनका मकसद कंपनी का अंधाधुंध विरोध करना नहीं, बल्कि अपनी मेहनत का उचित सम्मान और न्यायसंगत भुगतान हासिल करना है। उन्होंने माँग रखी कि कंपनी अपने पुराने वादे पूरे करे, दूरी के हिसाब से उचित पे-आउट दे, कैंसिल ऑर्डर व मल्टी-ऑर्डर नीति में पारदर्शिता लाए और इंसेंटिव व्यवस्था में सुधार करे। राइडर्स ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    1
    बरेली के शील चौराहा पर रविवार को स्विगी के डिलीवरी राइडर्स ने अपनी विभिन्न माँगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियाँ लेकर सड़क पर उतरे राइडर्स ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि बाइक, पेट्रोल, सर्विस और जान का जोखिम उनका अपना है, ऐसे में कंपनी अकेले उनकी मेहनत का दाम तय नहीं कर सकती। राइडर्स का कहना है कि पिछले 6 महीनों से पे-आउट बढ़ाने का सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। पिछली हड़ताल के दौरान कंपनी ने 7 दिनों के भीतर भुगतान बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, बाइक की ईएमआई, सर्विस, इंश्योरेंस और रोजमर्रा के खर्चों के बीच परिवार का गुजर-बसर करना कठिन हो गया है। दिनभर धूप, बारिश और ट्रैफिक में कड़ी मेहनत करने के बावजूद उनकी कमाई लगातार घट रही है। इसके अलावा राइडर्स ने कैंसिल ऑर्डर, मल्टी-ऑर्डर सिस्टम और इंसेंटिव पॉलिसी पर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि कई बार कैंसिल हुए ऑर्डर का आर्थिक नुकसान भी राइडर्स को ही झेलना पड़ता है और उसका उचित भुगतान नहीं दिया जाता।

राइडर्स ने साफ किया कि उनका मकसद कंपनी का अंधाधुंध विरोध करना नहीं, बल्कि अपनी मेहनत का उचित सम्मान और न्यायसंगत भुगतान हासिल करना है। उन्होंने माँग रखी कि कंपनी अपने पुराने वादे पूरे करे, दूरी के हिसाब से उचित पे-आउट दे, कैंसिल ऑर्डर व मल्टी-ऑर्डर नीति में पारदर्शिता लाए और इंसेंटिव व्यवस्था में सुधार करे। राइडर्स ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    user_भारत vision live news
    भारत vision live news
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला गया। सपा के प्रदेश महासचिव, बहेड़ी विधायक एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद अता उर रहमान ने हालिया छात्र आंदोलन को छात्रों और आम जनता की बड़ी जीत बताते हुए इसमें शामिल सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों और आम जनता के बीच डर व दमन का माहौल बनाया था, लेकिन अब लोग खुलकर अपने अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं और भाजपा का अहंकार टूट चुका है तथा उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अता उर रहमान ने आगे कहा कि यह जीत केवल छात्रों की नहीं बल्कि व्यवस्था से परेशान होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां, जोन प्रभारी ठाकुर चंद्रपाल सिंह, विधानसभा महासचिव हाशिम अली, राजू मौर्य, राम अवतार श्रीवास्तव, नगर मीडिया प्रभारी फरद अंसारी, रफीक प्रधान, तस्लीम मंसूरी, रिजवान शानू, नईम बहलीम, आरिफ खां और मोहम्मद ताहिर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला गया। सपा के प्रदेश महासचिव, बहेड़ी विधायक एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद अता उर रहमान ने हालिया छात्र आंदोलन को छात्रों और आम जनता की बड़ी जीत बताते हुए इसमें शामिल सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों और आम जनता के बीच डर व दमन का माहौल बनाया था, लेकिन अब लोग खुलकर अपने अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं और भाजपा का अहंकार टूट चुका है तथा उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

अता उर रहमान ने आगे कहा कि यह जीत केवल छात्रों की नहीं बल्कि व्यवस्था से परेशान होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां, जोन प्रभारी ठाकुर चंद्रपाल सिंह, विधानसभा महासचिव हाशिम अली, राजू मौर्य, राम अवतार श्रीवास्तव, नगर मीडिया प्रभारी फरद अंसारी, रफीक प्रधान, तस्लीम मंसूरी, रिजवान शानू, नईम बहलीम, आरिफ खां और मोहम्मद ताहिर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बरेली के बड़ा बाजार स्थित कन्हैया टोला में हरि बाबा आश्रम के पास रस्तोगी धर्मशाला में गुरु जनार्दन आचार्य एवं संरक्षक संजीव शर्मा उर्फ दद्दा के आदेशानुसार पीस कमेटी ऑफ इंडिया की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल एवं राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह तनेजा ने की। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे तथा आगामी जनहित एवं सेवा कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने समाज में शांति, सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, प्रदेश सचिव मंटू दादा, मोनू खान, खुशनुमा खान, मीडिया प्रभारी सैयद सलमान, प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार रस्तोगी, विवेक शर्मा, रामकिशन जी, कमल रस्तोगी (चंदौसी वाले), महेश रस्तोगी, हर्ष रस्तोगी, गोपाल रस्तोगी, निसार अहमद, आशुतोष अग्रवाल, सोनू उर्फ पिंकू रस्तोगी, अनमोल रस्तोगी, शिवम रस्तोगी (छिलाई वाले), अली हसन अंसारी, नासिर अली अल्वी, बाबू कुरैशी, रोहित अग्रवाल, शिवम रस्तोगी, शाहनवाज तथा रस्तोगी सभा के महामंत्री नितेश रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय सद्भाव के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
    1
    बरेली के बड़ा बाजार स्थित कन्हैया टोला में हरि बाबा आश्रम के पास रस्तोगी धर्मशाला में गुरु जनार्दन आचार्य एवं संरक्षक संजीव शर्मा उर्फ दद्दा के आदेशानुसार पीस कमेटी ऑफ इंडिया की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल एवं राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह तनेजा ने की। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे तथा आगामी जनहित एवं सेवा कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने समाज में शांति, सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

इस बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, प्रदेश सचिव मंटू दादा, मोनू खान, खुशनुमा खान, मीडिया प्रभारी सैयद सलमान, प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार रस्तोगी, विवेक शर्मा, रामकिशन जी, कमल रस्तोगी (चंदौसी वाले), महेश रस्तोगी, हर्ष रस्तोगी, गोपाल रस्तोगी, निसार अहमद, आशुतोष अग्रवाल, सोनू उर्फ पिंकू रस्तोगी, अनमोल रस्तोगी, शिवम रस्तोगी (छिलाई वाले), अली हसन अंसारी, नासिर अली अल्वी, बाबू कुरैशी, रोहित अग्रवाल, शिवम रस्तोगी, शाहनवाज तथा रस्तोगी सभा के महामंत्री नितेश रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय सद्भाव के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बरेली में समाजवादी पार्टी द्वारा PDA महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं और आम जनता का जबरदस्त जनसैलाब उमड़ पड़ा। डॉ. अनीश बेग के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम से पूरा आईएमए (IMA) ऑडिटोरियम खचाखच भरा नज़र आया। इस PDA महासंग्राम के दौरान अखिलेश यादव की नीतियों और उनके PDA संदेश की गूंज से आईएमए हॉल सराबोर रहा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की समस्त कार्यकारिणी, कार्यकर्ताओं और आम जनता की व्यापक उपस्थिति रही।
    1
    बरेली में समाजवादी पार्टी द्वारा PDA महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं और आम जनता का जबरदस्त जनसैलाब उमड़ पड़ा। डॉ. अनीश बेग के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम से पूरा आईएमए (IMA) ऑडिटोरियम खचाखच भरा नज़र आया।

इस PDA महासंग्राम के दौरान अखिलेश यादव की नीतियों और उनके PDA संदेश की गूंज से आईएमए हॉल सराबोर रहा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की समस्त कार्यकारिणी, कार्यकर्ताओं और आम जनता की व्यापक उपस्थिति रही।
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बरेली के रॉयल पटियाला में महान पार्श्व गायक मुकेश की जयंती के अवसर पर 'हमारा सुर संसार' के तत्वावधान में "गीतों की एक शाम मुकेश के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भव्य संगीतमय संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम और विशिष्ट अतिथि विशाल मल्होत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्था के संस्थापक राज चावला, संचालक अजय अरोड़ा, संरक्षक मनोज उपाध्याय, मीडिया प्रभारी विजय शर्मा और कोषाध्यक्ष हरीश गिरी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर मस्तिष्क को नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच देने वाली सबसे प्रभावी चिकित्सा है। उन्होंने कहा कि मुकेश की आवाज़ आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में जीवित है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। विशिष्ट अतिथि विशाल मल्होत्रा ने नई प्रतिभाओं को मंच देने और सदाबहार गीतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। संस्था के संस्थापक राज चावला ने हर आयु वर्ग के कलाकारों को मंच देने का उद्देश्य जताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन लगातार करने का भरोसा दिलाया। संगीत संध्या की शुरुआत राज चावला ने "जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे" गीत से की। इसके बाद अजय अरोड़ा ने "वक्त करता जो वफा" और मीना जी ने "सावन के झूले पड़े" गीत की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में हरीश गिरी, मनोज उपाध्याय, डॉ. अंजू उपाध्याय, विजय शर्मा, बेबी शर्मा, प्रतीक शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, नितिन वर्मा, राजेश सक्सेना, नरेश कौशिक, आयुष, सुषमा गौतम, विजय श्रीवास्तव, बिटिया श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा, मुकेश सक्सेना, अमन मिश्रा, स्वाती मिश्रा, काव्या सहगल, विजय विक्टर, कमल (विक्की) सक्सेना, सुधीर मोहन, प्रवीण चड्ढा और हरप्रीत गिल सहित कई कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक चले इस आयोजन के अंत में सभी कलाकारों व अतिथियों का सम्मान किया गया।
    1
    बरेली के रॉयल पटियाला में महान पार्श्व गायक मुकेश की जयंती के अवसर पर 'हमारा सुर संसार' के तत्वावधान में "गीतों की एक शाम मुकेश के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भव्य संगीतमय संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम और विशिष्ट अतिथि विशाल मल्होत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्था के संस्थापक राज चावला, संचालक अजय अरोड़ा, संरक्षक मनोज उपाध्याय, मीडिया प्रभारी विजय शर्मा और कोषाध्यक्ष हरीश गिरी ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर मस्तिष्क को नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच देने वाली सबसे प्रभावी चिकित्सा है। उन्होंने कहा कि मुकेश की आवाज़ आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में जीवित है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। विशिष्ट अतिथि विशाल मल्होत्रा ने नई प्रतिभाओं को मंच देने और सदाबहार गीतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। संस्था के संस्थापक राज चावला ने हर आयु वर्ग के कलाकारों को मंच देने का उद्देश्य जताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन लगातार करने का भरोसा दिलाया।

संगीत संध्या की शुरुआत राज चावला ने "जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे" गीत से की। इसके बाद अजय अरोड़ा ने "वक्त करता जो वफा" और मीना जी ने "सावन के झूले पड़े" गीत की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में हरीश गिरी, मनोज उपाध्याय, डॉ. अंजू उपाध्याय, विजय शर्मा, बेबी शर्मा, प्रतीक शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, नितिन वर्मा, राजेश सक्सेना, नरेश कौशिक, आयुष, सुषमा गौतम, विजय श्रीवास्तव, बिटिया श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा, मुकेश सक्सेना, अमन मिश्रा, स्वाती मिश्रा, काव्या सहगल, विजय विक्टर, कमल (विक्की) सक्सेना, सुधीर मोहन, प्रवीण चड्ढा और हरप्रीत गिल सहित कई कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक चले इस आयोजन के अंत में सभी कलाकारों व अतिथियों का सम्मान किया गया।
    user_भारत vision live news
    भारत vision live news
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.