logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेठी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर निकली भव्य शौर्य यात्रा 👉महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शनिवार को अमेठी कस्बे में भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की शौर्य यात्रा देवी पाटन मंदिर से शुरू होकर सगरा तिराहा, ककवा रोड, गांधी चौक होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। शौर्य यात्रा में डीजे की अगुवाई में शामिल लोगों ने ‘जय श्री राम’ और “महाराणा प्रताप अमर रहें” के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 👉इस अवसर पर अमेठी की पूर्व विधायक गरिमा सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह, उनकी पत्नी शाम्भवी सिंह,पूर्व प्रमुख अमरेंद्र सिंह पिंटू के सुपुत्र युवा नेता आशुतोष सिंह राणा शिवा , मनीष सिंह रामगढ़ ,उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष महेश सोनी, अनुज सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा राजेश सिंह, राजू सिंह, कोतवाल सिंह, मयंक सिंह, सिंकू सिंह, अभिषेक सिंह और अभिषेक सिंह बिलिट्री समेत बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। 👉यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने शौर्य यात्रा का स्वागत किया और महाराणा प्रताप के पराक्रम, त्याग और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

1 hr ago
user_Komal Gupta
Komal Gupta
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

अमेठी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर निकली भव्य शौर्य यात्रा 👉महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शनिवार को अमेठी कस्बे में भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की शौर्य यात्रा देवी पाटन मंदिर से शुरू होकर सगरा तिराहा, ककवा रोड, गांधी चौक होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। शौर्य यात्रा में डीजे की अगुवाई में शामिल लोगों ने ‘जय श्री राम’ और “महाराणा प्रताप अमर रहें” के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 👉इस अवसर पर अमेठी की पूर्व विधायक गरिमा सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह, उनकी पत्नी शाम्भवी सिंह,पूर्व प्रमुख अमरेंद्र सिंह पिंटू के सुपुत्र युवा नेता आशुतोष सिंह राणा शिवा , मनीष सिंह रामगढ़ ,उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष महेश सोनी, अनुज सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा राजेश सिंह, राजू सिंह, कोतवाल सिंह, मयंक सिंह, सिंकू सिंह, अभिषेक सिंह और अभिषेक सिंह बिलिट्री समेत बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। 👉यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने शौर्य यात्रा का स्वागत किया और महाराणा प्रताप के पराक्रम, त्याग और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन दाह संस्कार से किया इन्कार पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार की दोपहर 29 वर्षीय दीपक मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। शनिवार की सुबह 9 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने हत्यारे की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से मना किया। मृतक के चचेरा भाई प्रदीप मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्र और सचिन पांडेय पर हत्या का केस दर्ज किया है।
    1
    गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन दाह संस्कार से किया इन्कार 
पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार की दोपहर 29 वर्षीय दीपक मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। शनिवार की सुबह 9 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने हत्यारे की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से  मना किया। मृतक के चचेरा भाई प्रदीप मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्र और  सचिन पांडेय पर हत्या का केस  दर्ज किया है।
    user_MM news
    MM news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • एसपी और एसडीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायत, महिला ने एसपी से शिकायत कर पुलिस पर लगाए आरोप संग्रामपुर। शनिवार को संग्रामपुर थाने पर एसपी सरवणन टी. और एसडीएम पंकज मिश्र की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व संबंधित आठ शिकायते आई। जिसमें दो शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गई। जबकि एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ। पातीपुर मजरे भुसहरी निवासी युवती सुमन यादव ने समाधान दिवस पर एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि राजस्व ग्राम भुसहरी की गाटा संख्या 1436 खतौनी में मुख्य मार्ग दर्ज है जो की बगल के काश्तकार मुख्य मार्ग पर बुवाई करके अतिक्रमण कर लिए है। जिससे उन लोगों को आने-जाने और उनके खेत की जुताई बुवाई करने में असुविधा हो रही है। चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाये जाने की मांग की गई है। दूबेपुर सरैया कनू निवासी राम चंदर वर्मा ने बताया कि ग्रामसभा के गाटा संख्या 601 बारात घर दर्ज है गांव के ही संजय वर्मा रवि वर्मा आदि लोगों ने टीन शेड रखकर कब्जा किया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कब्जा नही हटवाया गया है। हल्का लेखपाल मनीषा मौर्या ने मौके पर जाकर पैमाइश भी की गई। लेकिन टीन शेड नही हटवाया जा सका। थाने के निरीक्षण के बाद वापस जाते समय खौपुर बुजुर्ग निवासी महिला फरियादी रीना यादव ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उनके चचेरे ससुर मुरली यादव से उनकी जमीनी रंजिश चल रही है। उन्हें फोन करके गाली गलौज धमकी दी जा रही है। पुलिस उनकी कोई सुनवाई नही कर रही है।
    1
    एसपी और एसडीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायत, महिला ने एसपी से शिकायत कर पुलिस पर लगाए आरोप
संग्रामपुर। शनिवार को संग्रामपुर थाने पर एसपी सरवणन टी. और एसडीएम पंकज मिश्र की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व संबंधित आठ शिकायते आई। जिसमें दो शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गई। जबकि एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ।
पातीपुर मजरे भुसहरी निवासी युवती सुमन यादव ने समाधान दिवस पर एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि राजस्व ग्राम भुसहरी की गाटा संख्या 1436 खतौनी में मुख्य मार्ग दर्ज है जो की बगल के काश्तकार मुख्य मार्ग पर बुवाई करके अतिक्रमण कर लिए है। जिससे उन लोगों को आने-जाने और उनके खेत की जुताई बुवाई करने में असुविधा हो रही है। चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाये जाने की मांग की गई है।
दूबेपुर सरैया कनू निवासी राम चंदर वर्मा ने बताया कि ग्रामसभा के गाटा संख्या 601 बारात घर दर्ज है गांव के ही संजय वर्मा रवि वर्मा आदि लोगों ने टीन शेड रखकर कब्जा किया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कब्जा नही हटवाया गया है। हल्का लेखपाल मनीषा मौर्या ने मौके पर जाकर पैमाइश भी की गई। लेकिन टीन शेड नही हटवाया जा सका।
थाने के निरीक्षण के बाद वापस जाते समय खौपुर बुजुर्ग निवासी महिला फरियादी रीना यादव ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उनके चचेरे ससुर मुरली यादव से उनकी जमीनी रंजिश चल रही है। उन्हें फोन करके गाली गलौज धमकी दी जा रही है। पुलिस उनकी कोई सुनवाई नही कर रही है।
    user_Amethi Press
    Amethi Press
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी का दिनदहाड़े गोलीकांड ll मृतक के परिजन अंतिम संस्कार न करने पर अड़े ll डीएम एसपी को बुलाने पर अड़े अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार को लगभग साढ़े बारह बजे  दिनदहाड़े पिस्टल से गोली मारकर युवक की हत्या से बढ़े आक्रोश से पुलिस के हाथ पांव फूल गए है। युवक का शव सुल्तानपुर से पीएम होकर जब उसके घर पहुंचा तो मृतक दीपक मिश्रा के परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए। परिजनों की द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किए जाने की बात जैसे ही पुलिस अधिकारियों तक पहुंची, की अनहोनी की आशंका के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। परिजन हत्यारों के एनकाउंटर किए जाने की मांग कर रहे थे। मृतक दीपक मिश्रा के चचेरे भाई प्रदीप मिश्रा की तहरीर पर ग्राम प्रधान श्रीकांत मिश्रा और सचिन पाण्डेय के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे और चश्मदीद बालेंद्र ने बयान दिया है, उसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले गई जिसे बाद में छोड़ दिया गया। बालेंद्र के बयान के आधार आरोपियों की गिरफ्तारी तत्काल होनी चाहिए थी लेकिन पुलिस अभी सिर्फ पूछताछ तक ही सीमित रह गई है। मृतक की मां सीता देवी और अन्य परिजन मांग कर रहे हैं कि बालेंद्र शुक्ला को दोबारा हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जाए तथा दोनों नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इसी मांग को लेकर परिवार और ग्रामीण अंतिम संस्कार टालकर धरने जैसी स्थिति में डटे रहे तो वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हालांकि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 5 टीमें शुक्रवार को बनाकर शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दे चुके हैं।
    3
    अमेठी का दिनदहाड़े गोलीकांड ll मृतक के परिजन अंतिम संस्कार न करने पर अड़े ll डीएम एसपी को बुलाने पर अड़े
अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार को लगभग साढ़े बारह बजे  दिनदहाड़े पिस्टल से गोली मारकर युवक की हत्या से बढ़े आक्रोश से पुलिस के हाथ पांव फूल गए है। युवक का शव सुल्तानपुर से पीएम होकर जब उसके घर पहुंचा तो मृतक दीपक मिश्रा के परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए। परिजनों की द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किए जाने की बात जैसे ही पुलिस अधिकारियों तक पहुंची, की अनहोनी की आशंका के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। परिजन हत्यारों के एनकाउंटर किए जाने की मांग कर रहे थे।
मृतक दीपक मिश्रा के चचेरे भाई प्रदीप मिश्रा की तहरीर पर ग्राम प्रधान श्रीकांत मिश्रा और सचिन पाण्डेय के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे और चश्मदीद बालेंद्र ने बयान दिया है, उसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले गई जिसे बाद में छोड़ दिया गया। बालेंद्र के बयान के आधार आरोपियों की गिरफ्तारी तत्काल होनी चाहिए थी लेकिन पुलिस अभी सिर्फ पूछताछ तक ही सीमित रह गई है।
मृतक की मां सीता देवी और अन्य परिजन मांग कर रहे हैं कि बालेंद्र शुक्ला को दोबारा हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जाए तथा दोनों नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इसी मांग को लेकर परिवार और ग्रामीण अंतिम संस्कार टालकर धरने जैसी स्थिति में डटे रहे तो वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हालांकि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 5 टीमें शुक्रवार को बनाकर शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दे चुके हैं।
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Pawan Kumar Tiwari
    1
    Post by Pawan Kumar Tiwari
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोस्त पिस्टल दिखाने के बहाने बुलाकर लाया था और तभी गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में पांच टीमें गठित की हैं और छापेमारी जारी है।
    4
    उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोस्त पिस्टल दिखाने के बहाने बुलाकर लाया था और तभी गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में पांच टीमें गठित की हैं और छापेमारी जारी है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • SULTANPUR DM Indarjeet singh का ताबड़तोड़ निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप! Sultanpur Breaking SULTANPUR DM Indarjeet singh का ताबड़तोड़ निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप! Sultanpur Breaking जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करो!” #सुलतानपुर #जयसिंहपुर #DMInspection #BreakingNews #UPNews #IndrajeetSingh #ViralNews #breakingnews #khabreinuttarpradeshki #upnews #viralnews #latestnews #sultanpurnews #sultanpur #HindiNews khabrein Uttar Pradesh ki खबरें उत्तर प्रदेश की @khabreinuttarpradeshki
    1
    SULTANPUR DM Indarjeet  singh का ताबड़तोड़ निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप!  Sultanpur Breaking 
SULTANPUR DM Indarjeet  singh का ताबड़तोड़ निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप!  Sultanpur Breaking 
जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करो!”
#सुलतानपुर #जयसिंहपुर #DMInspection #BreakingNews #UPNews #IndrajeetSingh #ViralNews #breakingnews #khabreinuttarpradeshki #upnews #viralnews #latestnews #sultanpurnews #sultanpur  #HindiNews
khabrein Uttar Pradesh ki 
खबरें उत्तर प्रदेश की
@khabreinuttarpradeshki
    user_KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    Newspaper publisher Sultanpur, Uttar Pradesh•
    15 min ago
  • अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक का खून से लथपथ शव झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया। पहले परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने पुष्टि की कि यह एक भीषण सड़क हादसा था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    1
    अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक का खून से लथपथ शव झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया। पहले परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने पुष्टि की कि यह एक भीषण सड़क हादसा था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अमेठी के गौरीगंज में तेज रफ्तार डम्फर ने सड़क पार कर रही 42 वर्षीय महिला मायावती को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डम्फर सड़क किनारे पलट गया; मृतका अपने पीछे तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
    2
    अमेठी के गौरीगंज में तेज रफ्तार डम्फर ने सड़क पार कर रही 42 वर्षीय महिला मायावती को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डम्फर सड़क किनारे पलट गया; मृतका अपने पीछे तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कोई नहीं रोक सकता कांग्रेस को!” “लिख कर ले लो! BJP को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है” Rahul Gandhi का बड़ा ऐलान | Modi पर सीधा हमला कोई नहीं रोक सकता कांग्रेस को!” “लिख कर ले लो! BJP को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है” Rahul Gandhi का बड़ा ऐलान | Modi पर सीधा हमला #RahulGandhi #Congress #BJP #PMModi #NarendraModi #CongressVsBJP #PoliticalNews #HindiNews #BreakingNews #UPNews #KhabreinUttarPradeshKi #RahulGandhiSpeech #ModiVsRahul #IndianPolitics #YouTubeShorts
    1
    कोई नहीं रोक सकता कांग्रेस को!” “लिख कर ले लो! BJP को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है”
Rahul Gandhi का बड़ा ऐलान | Modi पर सीधा हमला
कोई नहीं रोक सकता कांग्रेस को!” “लिख कर ले लो! BJP को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है”
Rahul Gandhi का बड़ा ऐलान | Modi पर सीधा हमला 
#RahulGandhi
#Congress
#BJP
#PMModi
#NarendraModi
#CongressVsBJP
#PoliticalNews
#HindiNews
#BreakingNews
#UPNews
#KhabreinUttarPradeshKi
#RahulGandhiSpeech
#ModiVsRahul
#IndianPolitics
#YouTubeShorts
    user_KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    Newspaper publisher Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.