एसपी और एसडीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायत, महिला ने एसपी से शिकायत कर पुलिस पर लगाए आरोप संग्रामपुर। शनिवार को संग्रामपुर थाने पर एसपी सरवणन टी. और एसडीएम पंकज मिश्र की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व संबंधित आठ शिकायते आई। जिसमें दो शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गई। जबकि एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ। पातीपुर मजरे भुसहरी निवासी युवती सुमन यादव ने समाधान दिवस पर एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि राजस्व ग्राम भुसहरी की गाटा संख्या 1436 खतौनी में मुख्य मार्ग दर्ज है जो की बगल के काश्तकार मुख्य मार्ग पर बुवाई करके अतिक्रमण कर लिए है। जिससे उन लोगों को आने-जाने और उनके खेत की जुताई बुवाई करने में असुविधा हो रही है। चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाये जाने की मांग की गई है। दूबेपुर सरैया कनू निवासी राम चंदर वर्मा ने बताया कि ग्रामसभा के गाटा संख्या 601 बारात घर दर्ज है गांव के ही संजय वर्मा रवि वर्मा आदि लोगों ने टीन शेड रखकर कब्जा किया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कब्जा नही हटवाया गया है। हल्का लेखपाल मनीषा मौर्या ने मौके पर जाकर पैमाइश भी की गई। लेकिन टीन शेड नही हटवाया जा सका। थाने के निरीक्षण के बाद वापस जाते समय खौपुर बुजुर्ग निवासी महिला फरियादी रीना यादव ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उनके चचेरे ससुर मुरली यादव से उनकी जमीनी रंजिश चल रही है। उन्हें फोन करके गाली गलौज धमकी दी जा रही है। पुलिस उनकी कोई सुनवाई नही कर रही है।
एसपी और एसडीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायत, महिला ने एसपी से शिकायत कर पुलिस पर लगाए आरोप संग्रामपुर। शनिवार को संग्रामपुर थाने पर एसपी सरवणन टी. और एसडीएम पंकज मिश्र की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व संबंधित आठ शिकायते आई। जिसमें दो शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गई। जबकि एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ। पातीपुर मजरे भुसहरी निवासी युवती सुमन यादव ने समाधान दिवस पर एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि राजस्व ग्राम भुसहरी की गाटा संख्या 1436 खतौनी में मुख्य मार्ग दर्ज है जो की बगल के काश्तकार मुख्य मार्ग पर बुवाई करके अतिक्रमण कर लिए है। जिससे उन लोगों को आने-जाने और उनके खेत की जुताई बुवाई करने में असुविधा हो रही है। चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाये जाने की मांग की गई है। दूबेपुर सरैया कनू निवासी राम चंदर वर्मा ने बताया कि ग्रामसभा के गाटा संख्या 601 बारात घर दर्ज है गांव के ही संजय वर्मा रवि वर्मा आदि लोगों ने टीन शेड रखकर कब्जा किया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कब्जा नही हटवाया गया है। हल्का लेखपाल मनीषा मौर्या ने मौके पर जाकर पैमाइश भी की गई। लेकिन टीन शेड नही हटवाया जा सका। थाने के निरीक्षण के बाद वापस जाते समय खौपुर बुजुर्ग निवासी महिला फरियादी रीना यादव ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उनके चचेरे ससुर मुरली यादव से उनकी जमीनी रंजिश चल रही है। उन्हें फोन करके गाली गलौज धमकी दी जा रही है। पुलिस उनकी कोई सुनवाई नही कर रही है।
- मातृ दिवस पर के पीएस स्कूल में हुई पूजा अर्चना बच्चों ने किया आरती केपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज तारापुर अमेठी में विश्व मातृ दिवस के पावन पर्व के पूर्व संध्या पर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष की धूमधाम से मनाया गया जिसमें 218 माताओं ने भाग लिया केपीएस स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मां के ऊपर किए गए नित्य तथा अभिनव ने सब के मन को छू लिया काफी माताओ की आंखें नम हो गई बच्चों द्वारा जब मां का पैर प्रक्षालन कर आरती करके पुष्प वर्षा करके दंडवत प्रणाम किया तब सभी माता की आंखें नम हो गई माताएं अपने-अपने बच्चों को सीने से लगा लिया इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह (राघवेंद्र सरकार) ने बताया कि कल्याणकारी जो भी वस्तु वनस्पति जीव है वह सब मां का स्वरूप है अर्थात वनस्पति में तुलसी माता, पशु में गाय माता, जल में गंगा माता ,गायत्री माता और पृथ्वी माता यह सब कल्याणकारी हैं इसलिए सबको मां का दर्जा मिला है सभी माता के आगमन पर विद्यालय के प्रबंधक ने सबको मातृ दिवस की बधाई देते हुए भूर भूर प्रशंसा की विद्यालय की उप प्रधानाचार्य निशा सिंह ने आए हुए मातृशक्ति को पुष्प कुछ देकर स्वागत किया तथा सोशल मीडिया इंचार्ज सुचिता पांडे ने बैच लगाकर सभी का स्वागत किया बच्चों द्वारा आई हुई मात्रृ शक्तियों पर पुष्प वर्षा और टीका लगाकर अभिवादन किया गया कार्यक्रम का संचालन शिवानी मिश्रा द्वारा किया गया इस अवसर पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर रमेश चंद्र सिंह, श्याम शंकर मिश्रा, जवाहरलाल मिश्रा, पंकज मिश्रा, संतोष कुमार, सोनू मिश्रा, पूनम त्रिपाठी, वैदेही त्रिपाठी, अर्चना शर्मा, इंद्रावती यादव, अंशिका सिंह, आकांक्षा पांडे ,कंचन मौर्य, ललित विश्वकर्मा ,रोशनी मौर्य ,प्रीति सिंह, रेनू सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे ।1
- मातृत्व दिवस पर भावुक कर देने वाला आयोजन, बच्चों ने मां के चरण धोकर लिया आशीर्वाद, की पूजन आरती केपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज में शनिवार को विश्व मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में 218 माताओं ने भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मातृत्व सम्मान की अनूठी झलक ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा मां के सम्मान में प्रस्तुत नृत्य एवं अभिनव प्रस्तुतियों से हुई। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। कई माताओं की आंखें उस समय नम हो गईं जब बच्चों ने अपनी माताओं के चरण प्रक्षालन कर आरती उतारी, पुष्प वर्षा की और दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। इस भावुक पल पर माताओं ने अपने बच्चों को गले लगाकर स्नेह बरसाया। विद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मातृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संसार की सभी कल्याणकारी शक्तियां मां का स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि तुलसी माता, गंगा माता, गाय माता, गायत्री माता और पृथ्वी माता जैसी शक्तियां मानव जीवन के कल्याण का आधार हैं, इसलिए भारतीय संस्कृति में मां को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। उन्होंने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य निशा सिंह ने कार्यक्रम में पहुंची मातृशक्ति का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया, जबकि सोशल मीडिया इंचार्ज सुचिता पांडे ने बैज लगाकर सभी का अभिनंदन किया। बच्चों ने भी माताओं को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन शिवानी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर रमेश चंद्र सिंह सहित श्याम शंकर मिश्रा, जवाहरलाल मिश्रा, पंकज मिश्रा, संतोष कुमार, सोनू मिश्रा, पूनम त्रिपाठी, वैदेही त्रिपाठी, अर्चना शर्मा, इंद्रावती यादव, अंशिका सिंह, आकांक्षा पांडे, कंचन मौर्य, ललित विश्वकर्मा, रोशनी मौर्य, प्रीति सिंह और रेनू सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।1
- अमेठी का दिनदहाड़े गोलीकांड ll मृतक के परिजन अंतिम संस्कार न करने पर अड़े ll डीएम एसपी को बुलाने पर अड़े अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार को लगभग साढ़े बारह बजे दिनदहाड़े पिस्टल से गोली मारकर युवक की हत्या से बढ़े आक्रोश से पुलिस के हाथ पांव फूल गए है। युवक का शव सुल्तानपुर से पीएम होकर जब उसके घर पहुंचा तो मृतक दीपक मिश्रा के परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए। परिजनों की द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किए जाने की बात जैसे ही पुलिस अधिकारियों तक पहुंची, की अनहोनी की आशंका के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। परिजन हत्यारों के एनकाउंटर किए जाने की मांग कर रहे थे। मृतक दीपक मिश्रा के चचेरे भाई प्रदीप मिश्रा की तहरीर पर ग्राम प्रधान श्रीकांत मिश्रा और सचिन पाण्डेय के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे और चश्मदीद बालेंद्र ने बयान दिया है, उसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले गई जिसे बाद में छोड़ दिया गया। बालेंद्र के बयान के आधार आरोपियों की गिरफ्तारी तत्काल होनी चाहिए थी लेकिन पुलिस अभी सिर्फ पूछताछ तक ही सीमित रह गई है। मृतक की मां सीता देवी और अन्य परिजन मांग कर रहे हैं कि बालेंद्र शुक्ला को दोबारा हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जाए तथा दोनों नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इसी मांग को लेकर परिवार और ग्रामीण अंतिम संस्कार टालकर धरने जैसी स्थिति में डटे रहे तो वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हालांकि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 5 टीमें शुक्रवार को बनाकर शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दे चुके हैं।3
- महाराणा प्रताप जयंती पर निकली भव्य शौर्य यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल अमेठी। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शनिवार को अमेठी कस्बे में विशाल शौर्य यात्रा निकाली गई। क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में सर्वसमाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। डीजे, बैंड बाजों और जयकारों के बीच निकली यात्रा से पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। शौर्य यात्रा की शुरुआत देवीपाटन मंदिर से हुई, जहां महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के बाद यात्रा को रवाना किया गया। यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों और सगरा तिराहे से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल लोग हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम और महाराणा प्रताप अमर रहें के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। डीजे की धुन पर युवा झूमते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से भी विभिन्न स्थानों पर शौर्य यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी तथा पुष्पवर्षा कर लोगों का अभिनंदन किया गया। आयोजकों ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कभी विदेशी सत्ता के सामने सिर नहीं झुकाया और मातृभूमि की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। कार्यक्रम में अमेठी की पूर्व विधायक गरिमा सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी, अभिषेक सिंह,अनुज सिंह,कोतवाल सिंह,संतोष सिंह ,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान अनंत विक्रम सिंह ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी को भामाशाह का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं शौर्य यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी करते नजर आए।4
- उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक बेटी की शादी के दिन खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। एक ही दिन पिता और चाचा दोनों का निधन हो जाने से परिवार और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं।1
- Post by Pawan Kumar Tiwari1
- अमेठी के खानापुर गाँव में एक युवक को पिस्टल दिखाने के बहाने बुलाकर गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है, और पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन पांडे की तलाश शुरू कर दी है।1
- गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन दाह संस्कार से किया इन्कार पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार की दोपहर 29 वर्षीय दीपक मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। शनिवार की सुबह 9 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने हत्यारे की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से मना किया। मृतक के चचेरा भाई प्रदीप मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्र और सचिन पांडेय पर हत्या का केस दर्ज किया है।1