Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमेठी व्यूरो रिपोर्ट बेटी की शादी के दिन पिता और चाचा की मौत
द कहर न्यूज़ एजेंसी
अमेठी व्यूरो रिपोर्ट बेटी की शादी के दिन पिता और चाचा की मौत
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोस्त पिस्टल दिखाने के बहाने बुलाकर लाया था और तभी गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में पांच टीमें गठित की हैं और छापेमारी जारी है।4
- अमेठी के पूरे पंडित गांव में सड़क किनारे झाड़ियों से एक ई-रिक्शा चालक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुरुआत में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ कि यह अज्ञात वाहन से हुई टक्कर का मामला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।3
- पटना में BPSC TRE 4 विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने उग्र प्रदर्शन किया। जेपी गोलंबर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्रों के सर फूटे और हाथ-पैर टूट गए।1
- महाराणा प्रताप जयंती पर निकली ऐतिहासिक एवं भव्य शोभायात्रा प्रतापगढ़ – जनपद में वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ऐतिहासिक एवं पौराणिक हनुमान मंदिर प्रांगण से एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो मांधाता, लक्ष्मीगंज होते हुए जेठवारा पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा महाराणा प्रताप के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा इस विशाल आयोजन का नेतृत्व विश्वनाथगंज विधानसभा के संभावित प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, भगवा ध्वज एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने यात्रा में शामिल होकर महाराणा प्रताप के शौर्य और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। गौरतलब है कि इससे पूर्व सुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा भी क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से निकाली गई थी। दोनों आयोजनों में सभी जाति, धर्म एवं संप्रदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामाजिक एकता एवं भाईचारे की मिसाल पेश की। क्षेत्रीय जनता ने आयोजनों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में मांधाता कोतवाली, जेठवारा पुलिस प्रशासन तथा जनपद पुलिस के विभिन्न विभागों का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजन के समापन पर सुरेंद्र कुमार सिंह ने सभी सम्मानित अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकता, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने का कार्य करते हैं।1
- सुलतानपुर में माइक्रोफाइनेंस कर्मी से लूट, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली _लूट के 24,500 रुपये और बाइक बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार_ *सुलतानपुर।* कोतवाली नगर क्षेत्र में माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 32 हजार की लूट का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा कर दिया। शुक्रवार देर रात पुलिस और SOG की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल और बाइक बरामद कर ली है। *क्या था मामला* 7 मई की शाम करीब 6 बजे रामकृष्ण विश्वकर्मा पुत्र रामाश्रय विश्वकर्मा ने कोतवाली नगर में सूचना दी कि वह माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का काम करते हैं। कलेक्शन कर लौटते समय तमंचे के बल पर बदमाशों ने उनसे 32,000 रुपये लूट लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर टीमें गठित कीं और CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए। *ऐसे पकड़े गए बदमाश* 9 मई की रात करीब 2:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश माल के बंटवारे के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच SOG की टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में लम्भुआ निवासी प्रतीक भारती पुत्र रामकृपाल भारती के पैर में गोली लग गई। *बरामदगी और कार्रवाई* मौके से पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया। जामा तलाशी में आरोपियों के पास से 24,500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि यही रकम उन्होंने लूटी थी और बंटवारे के लिए जमा हुए थे। घायल प्रतीक भारती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई जारी है !!1
- हथकड़ी से सिंदूर तक: एक ऐसी अनोखी शादी, जहाँ जेलर ने कैदी को बनाया अपना जीवनसाथी। Jailer को कैदी से प्यार हुआ तो शादी कर ली1
- अमेठी के गौरीगंज में तेज रफ्तार डम्फर ने सड़क पार कर रही 42 वर्षीय महिला मायावती को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डम्फर सड़क किनारे पलट गया; मृतका अपने पीछे तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।2
- अमेठी के पीपरपुर में दिनदहाड़े एक ई-रिक्शा चालक दीपक मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे कथित तौर पर पिस्टल दिखाने के बहाने बुलाया गया और सीने में गोली मार दी गई। पुलिस ने मृतक के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।1
- नल खराब होने कि हमारे यहां नल खराब हो गया है1