महाराणा प्रताप जयंती पर निकली ऐतिहासिक एवं भव्य शोभायात्रा प्रतापगढ़ – जनपद में वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ऐतिहासिक एवं पौराणिक हनुमान मंदिर प्रांगण से एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो मांधाता, लक्ष्मीगंज होते हुए जेठवारा पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा महाराणा प्रताप के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा इस विशाल आयोजन का नेतृत्व विश्वनाथगंज विधानसभा के संभावित प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, भगवा ध्वज एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने यात्रा में शामिल होकर महाराणा प्रताप के शौर्य और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। गौरतलब है कि इससे पूर्व सुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा भी क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से निकाली गई थी। दोनों आयोजनों में सभी जाति, धर्म एवं संप्रदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामाजिक एकता एवं भाईचारे की मिसाल पेश की। क्षेत्रीय जनता ने आयोजनों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में मांधाता कोतवाली, जेठवारा पुलिस प्रशासन तथा जनपद पुलिस के विभिन्न विभागों का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजन के समापन पर सुरेंद्र कुमार सिंह ने सभी सम्मानित अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकता, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने का कार्य करते हैं।

- महाराणा प्रताप जयंती पर निकली ऐतिहासिक एवं भव्य शोभायात्रा प्रतापगढ़ – जनपद में वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ऐतिहासिक एवं पौराणिक हनुमान मंदिर प्रांगण से एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो मांधाता, लक्ष्मीगंज होते हुए जेठवारा पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा महाराणा प्रताप के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा इस विशाल आयोजन का नेतृत्व विश्वनाथगंज विधानसभा के संभावित प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, भगवा ध्वज एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने यात्रा में शामिल होकर महाराणा प्रताप के शौर्य और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। गौरतलब है कि इससे पूर्व सुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा भी क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से निकाली गई थी। दोनों आयोजनों में सभी जाति, धर्म एवं संप्रदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामाजिक एकता एवं भाईचारे की मिसाल पेश की। क्षेत्रीय जनता ने आयोजनों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में मांधाता कोतवाली, जेठवारा पुलिस प्रशासन तथा जनपद पुलिस के विभिन्न विभागों का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजन के समापन पर सुरेंद्र कुमार सिंह ने सभी सम्मानित अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकता, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने का कार्य करते हैं।1
- रायबरेली के लालगंज में ग्राम प्रधान पर चक रोड, नाली और शौचालय निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। वीडियो में सबूत होने और शिकायत के बावजूद अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, बल्कि विरोधियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।4
- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दहेज उत्पीड़न से तंग आकर अंजू नाम की विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में बहूभोज कार्यक्रम समाप्त होने के ठीक बाद हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मृतका के पति सूर्य प्रकाश पाल को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।1
- उत्तर प्रदेश में सरकारी योजनाओं में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगा है, जहाँ शौचालय, आवास और मनरेगा जैसे कामों में लाखों रुपये का गबन किया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि फर्जी रिपोर्ट और दोहरी निकासी के ज़रिए करोड़ों रुपए निकाले गए, जिसमें ग्राम प्रधान और सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत है।4
- उत्तर प्रदेश में एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में पाँच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे राज्य में मातम पसर गया है।1
- अमेठी का दिनदहाड़े गोलीकांड ll मृतक के परिजन अंतिम संस्कार न करने पर अड़े ll डीएम एसपी को बुलाने पर अड़े अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार को लगभग साढ़े बारह बजे दिनदहाड़े पिस्टल से गोली मारकर युवक की हत्या से बढ़े आक्रोश से पुलिस के हाथ पांव फूल गए है। युवक का शव सुल्तानपुर से पीएम होकर जब उसके घर पहुंचा तो मृतक दीपक मिश्रा के परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए। परिजनों की द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किए जाने की बात जैसे ही पुलिस अधिकारियों तक पहुंची, की अनहोनी की आशंका के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। परिजन हत्यारों के एनकाउंटर किए जाने की मांग कर रहे थे। मृतक दीपक मिश्रा के चचेरे भाई प्रदीप मिश्रा की तहरीर पर ग्राम प्रधान श्रीकांत मिश्रा और सचिन पाण्डेय के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे और चश्मदीद बालेंद्र ने बयान दिया है, उसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले गई जिसे बाद में छोड़ दिया गया। बालेंद्र के बयान के आधार आरोपियों की गिरफ्तारी तत्काल होनी चाहिए थी लेकिन पुलिस अभी सिर्फ पूछताछ तक ही सीमित रह गई है। मृतक की मां सीता देवी और अन्य परिजन मांग कर रहे हैं कि बालेंद्र शुक्ला को दोबारा हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जाए तथा दोनों नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इसी मांग को लेकर परिवार और ग्रामीण अंतिम संस्कार टालकर धरने जैसी स्थिति में डटे रहे तो वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हालांकि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 5 टीमें शुक्रवार को बनाकर शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दे चुके हैं।3
- महाराणा प्रताप जयंती पर निकली भव्य शौर्य यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल अमेठी। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शनिवार को अमेठी कस्बे में विशाल शौर्य यात्रा निकाली गई। क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में सर्वसमाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। डीजे, बैंड बाजों और जयकारों के बीच निकली यात्रा से पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। शौर्य यात्रा की शुरुआत देवीपाटन मंदिर से हुई, जहां महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के बाद यात्रा को रवाना किया गया। यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों और सगरा तिराहे से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल लोग हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम और महाराणा प्रताप अमर रहें के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। डीजे की धुन पर युवा झूमते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से भी विभिन्न स्थानों पर शौर्य यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी तथा पुष्पवर्षा कर लोगों का अभिनंदन किया गया। आयोजकों ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कभी विदेशी सत्ता के सामने सिर नहीं झुकाया और मातृभूमि की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। कार्यक्रम में अमेठी की पूर्व विधायक गरिमा सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी, अभिषेक सिंह,अनुज सिंह,कोतवाल सिंह,संतोष सिंह ,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान अनंत विक्रम सिंह ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी को भामाशाह का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं शौर्य यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी करते नजर आए।4
- जिला कारागार में निरुद्ध बंदी हुआ घायल, घायल बंदी को जिला चिकित्सालय लाया गया प्रतापगढ़। जिला कारागार में निरुद्ध बंदी हुआ घायल, घायल बंदी को जिला चिकित्सालय लाया गया, हालत गंभीर होने पर एसआरएन प्रयागराज भेजा, जिला कारागार अधीक्षक ने पंखे से चोट का किया दावा, छत पर पंखा लकड़ी सहित टूटने से हुआ हादसा, बैरक नंबर 2 में रात में राजेंद्र प्रजापति के ऊपर गिरा,2