Shuru
Apke Nagar Ki App…
kanpur kahal
Manoj Kumar
kanpur kahal
More news from Kanpur Nagar and nearby areas
- यूपी,कानपुर मेट्रो का सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक ट्रायल रन बुधवार को सफलतापूर्वक शुरू हुआ। सुबह 11 बजे यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार के नेतृत्व में मेट्रो अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ट्रेन नौबस्ता के लिए रवाना हुई। करीब चार घंटे चले इस ट्रायल रन के दौरान एमडी ने मेट्रो की तकनीकी और संचालन व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। झकरकट्टी, किदवई नगर सहित मार्ग के सभी सात स्टेशनों पर रुककर सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों से लगातार फीडबैक लिया गया। इस रूट पर मेट्रो संचालन से लगभग 10 लाख लोगों के सफर को बड़ी राहत मिलेगी।1
- कानपुर नगर, कल्याणपुर क्रॉसिंग पर ट्रैफिक क्रेन पर तैनात सिपाही की मौजूदगी में क्रेन में बैठे एक प्राइवेट कर्मचारी द्वारा युवक से बदतमीजी किए जाने का आरोप सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि जब उसने पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही, तो प्राइवेट कर्मचारी भड़क गया। वीडियो में कथित तौर पर इसी दौरान का व्यवहार दिखाई दे रहा है, घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के स्तर पर संज्ञान लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला जांच का विषय बना हुआ है, और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- शब-ए-बारात की रात में मुजाहिदे मिल्लत कमेटी के द्वारा बाकर मंडी स्थित कर्नल गजं में एक जलसे का एतमाम किया गया जलसे में इस रात की फजीलत बयान की गई बताया गया शब-ए-बारात की रात इबादत है खुदा की रहमत, गुनाहों से तौबा और दुआओं की कबूलियत कि रात है इस रात में लोग कब्रिस्तान जाकर अपने अजीजों की कब्रों पर दुआएं मगफिरत करते हैं इस इबादत के मौके पर कानपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था।1
- kanpur kahal2
- साइबर अपराध नियंत्रण पर कार्यशाला, मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार को बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कोतवाली सदर क्षेत्र में साइबर अपराध नियंत्रण विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक विनी सिंह, प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्रा, महिला थाना की उपनिरीक्षक कंचन सिंह तथा परिवार परामर्श केंद्र के डॉ. आशीष श्रीवास्तव सहित कई साइबर वॉलिंटियर्स मौजूद रहे। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड से बचने और एआई आधारित ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के साथ महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 181, 1090 और 112 की भी जानकारी साझा की गई।4
- घाटमपुर कानपुर नगर। पुलिस द्वारा आरोपी के जुलूस निकाले जाने का वीडियो वायरल किशोरी ने युवक पर प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक शोषण का लगाया था आरोप आरोपी को पुलिस ने किया था गिरफ्तार, बुधवार को थाने से तहसील तक निकला आरोपी का पैदल जुलूस पुलिस की कार्यशैली की स्थानीय लोग कर रहे प्रशंसा गंभीर अपराधों में लग सके लगाम, जिसके तहत पुलिस ने निकाला आरोपी का पैदल जुलूस1
- Post by Rinku Singh1
- कानपुर नगर । बिठूर थाना क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मंगलवार को प्रबंधन समिति और छात्रों के बीच एंट्री को लेकर हुए विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। छात्रों ने कॉलेज के कुछ शिक्षकों पर मारपीट करने, परीक्षा में इंटरनल अंक कम करने की धमकी देने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस घटना में कुछ छात्र-छात्राओं के घायल होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कॉलेज प्रशासन और छात्रों से अलग-अलग बातचीत कर विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कॉलेज परिसर में प्रवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त की जा रही है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है। घटना के बाद छात्रों में रोष व्याप्त है और उन्होंने निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कॉलेज प्रबंधन की ओर से भी अपना पक्ष रखे जाने की बात कही गई है।1