logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेल यात्रा के दौरान घायल यात्री की आरपीएफ जवान ने की मदद महोबा। रेल यात्रा के दौरान घायल हुए यात्री को ड्यूटी पर तैनात रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान ने तत्परता दिखाते हुए उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जानकारी के अनुसार मुकेश रायकवार, निवासी वार्ड नंबर-11, चंदला, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) रेल यात्रा के दौरान घायल हो गए थे। रात्रि ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान यूपी सिंह ने घायल यात्री की मदद की और उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाने की व्यवस्था की। आरपीएफ की ओर से यात्रियों से अपील की गई कि सुरक्षित रेल यात्रा के लिए कोच के पायदान पर बैठकर या खड़े होकर यात्रा न करें। ऐसी स्थिति दुर्घटना का कारण बन सकती है। यात्रियों से निर्धारित सीट पर बैठकर ही यात्रा करने की अपील की गई है।

1 hr ago
user_Nitendra Jha
Nitendra Jha
Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
1 hr ago

रेल यात्रा के दौरान घायल यात्री की आरपीएफ जवान ने की मदद महोबा। रेल यात्रा के दौरान घायल हुए यात्री को ड्यूटी पर तैनात रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान ने तत्परता दिखाते हुए उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जानकारी के अनुसार मुकेश रायकवार, निवासी वार्ड नंबर-11, चंदला, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) रेल यात्रा के दौरान घायल हो गए थे। रात्रि ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान यूपी सिंह ने घायल यात्री की मदद की और उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाने की व्यवस्था की। आरपीएफ की ओर से यात्रियों से अपील की गई कि सुरक्षित रेल यात्रा के लिए कोच के पायदान पर बैठकर या खड़े होकर यात्रा न करें। ऐसी स्थिति दुर्घटना का कारण बन सकती है। यात्रियों से निर्धारित सीट पर बैठकर ही यात्रा करने की अपील की गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कामुधेन गौशाला जतौरा का बरसते पानी में किया निरीक्षण - अवनीश कुमार तिवारी कामुधेन गौशाला जतौरा का बरसते पानी में किया निरीक्षण - अवनीश कुमार तिवारी
    1
    कामुधेन गौशाला जतौरा का बरसते पानी में किया निरीक्षण -  अवनीश कुमार तिवारी 

कामुधेन गौशाला जतौरा का बरसते पानी में किया निरीक्षण -  अवनीश कुमार तिवारी
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बांदा जिलाधिकारी अमित आसेरी अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश-वज्रपात की संभावना, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी। बांदा जिलाधिकारी अमित आसेरी अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश-वज्रपात की संभावना, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी। बांदा जिलाधिकारी अमित आसेरी अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 25 से 27 सितंबर 2026 के दौरान जनपद में बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। मौसम की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बांदा ने नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि तेज बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें। निचले इलाकों, जलभराव वाले रास्तों, नालों, नदी-नालों तथा अन्य जलस्रोतों के आसपास जाने से बचें। वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और दृश्यता कम होने पर सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं। वज्रपात से बचाव के लिए विशेष सावधानी ,गरज की आवाज सुनाई देते ही खुले स्थान से निकलकर पक्के भवन या सुरक्षित वाहन में शरण लें। पेड़, बिजली के खंभे, टावर अथवा किसी ऊंची संरचना के नीचे खड़े न हों। तालाब, नदी, नहर और अन्य जलस्रोतों से तत्काल दूरी बना लें। खेतों में काम कर रहे किसान मौसम खराब होते ही काम रोककर सुरक्षित एवं पक्के भवन में चले जाएं। पशुओं को खुले मैदान या पेड़ों के नीचे न बांधें, बल्कि सुरक्षित एवं ढके हुए स्थान पर रखें। , जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खेतों में काम न करें। खेत में पानी भरने की स्थिति में अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और मौसम विभाग व प्रशासन की आधिकारिक चेतावनियों पर नजर रखें भारी बारिश के दौरान वाहन की गति धीमी रखें। कम दृश्यता होने पर वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोक दें। जलभराव वाले रास्तों, पुल-पुलियों और बहते पानी को जल्दबाजी में पार न करें। सड़क पर पानी की गहराई का अनुमान न होने पर वाहन आगे न बढ़ाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
    1
    बांदा जिलाधिकारी अमित आसेरी
अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन  प्राधिकरण ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 25 से 27  सितंबर तक भारी बारिश-वज्रपात की संभावना, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी।
बांदा जिलाधिकारी अमित आसेरी
अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन  प्राधिकरण ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 25 से 27  सितंबर तक भारी बारिश-वज्रपात की संभावना, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी।
बांदा जिलाधिकारी अमित आसेरी
अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन  प्राधिकरण ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 25 से 27 सितंबर 2026 के दौरान
जनपद में बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। मौसम की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बांदा ने नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की है।
प्रशासन ने कहा कि तेज बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें। निचले इलाकों, जलभराव वाले रास्तों, नालों, नदी-नालों तथा अन्य जलस्रोतों के आसपास जाने से बचें। वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और दृश्यता कम होने पर सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं।
वज्रपात से बचाव के लिए विशेष सावधानी ,गरज की आवाज सुनाई देते ही खुले स्थान से निकलकर पक्के भवन या सुरक्षित वाहन में शरण लें। पेड़, बिजली के खंभे, टावर अथवा किसी ऊंची संरचना के नीचे खड़े न हों। तालाब, नदी, नहर और अन्य जलस्रोतों से तत्काल दूरी बना लें।
खेतों में काम कर रहे किसान मौसम खराब होते ही काम रोककर सुरक्षित एवं पक्के भवन में चले जाएं। पशुओं को खुले मैदान या पेड़ों के नीचे न बांधें, बल्कि सुरक्षित एवं ढके हुए स्थान पर रखें। , 
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खेतों में काम न करें। खेत में पानी भरने की स्थिति में अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और मौसम विभाग व प्रशासन की आधिकारिक चेतावनियों पर नजर रखें
भारी बारिश के दौरान वाहन की गति धीमी रखें। कम दृश्यता होने पर वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोक दें। जलभराव वाले रास्तों, पुल-पुलियों और बहते पानी को जल्दबाजी में पार न करें। सड़क पर पानी की गहराई का अनुमान न होने पर वाहन आगे न बढ़ाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • भाजपा कांग्रेस या अन्य दलों के गुणगान करना बंद करिए देशहित में एकजुट होकर अपना आने वाला भविष्य सुरक्षित करिए वरना इसी तरह जबरन टैक्स लादकर नेता अमीर होते रहेंगे देश बर्बाद होता रहेगा।। #NewsRelease
    1
    भाजपा कांग्रेस या अन्य दलों के गुणगान करना बंद करिए देशहित में एकजुट होकर अपना आने वाला भविष्य सुरक्षित करिए वरना इसी तरह जबरन टैक्स लादकर नेता अमीर होते रहेंगे देश बर्बाद होता रहेगा।। 
#NewsRelease
    user_Kamlesh Yadav
    Kamlesh Yadav
    Voice of people अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • वायरल वीडियो के बाद छतरपुर RTO के CL महौर की सफाई, पैसे लेने के मामले में बताई पूरी बात वायरल वीडियो के बाद छतरपुर RTO के CL महौर की सफाई, पैसे लेने के मामले में बताई पूरी बात
    1
    वायरल वीडियो के बाद छतरपुर RTO के CL महौर की सफाई, पैसे लेने के मामले में बताई पूरी बात
वायरल वीडियो के बाद छतरपुर RTO के CL महौर की सफाई, पैसे लेने के मामले में बताई पूरी बात
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लगातार 24 घंटे बारिश से किसानों की फसल खराब, किसान चिंतित
    1
    लगातार 24 घंटे बारिश से किसानों की फसल खराब, किसान चिंतित
    user_Neelesh Tiwari
    Neelesh Tiwari
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कोडीन सिरप तस्करी में पुलिस की एक और गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी का जीजा दबोचा बांदा। प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चल रहे ‘ऑपरेशन ईगल’ के तहत बिसंडा पुलिस ने कोडीनयुक्त सिरप की तस्करी के मामले में एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया रविन्द्र पुत्र शिवराम, निवासी बरूआ थाना भरुआ सुमेरपुर, हमीरपुर, तस्करी गिरोह के मुख्य आरोपी प्रियांशु उर्फ किशन का जीजा है और हमीरपुर में मेडिकल एजेंसी का संचालन करता था। पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर को यूपी एसटीएफ और बिसंडा पुलिस ने करीब 60.45 लाख रुपये कीमत की 250 पेटियों में 30 हजार कोडीन सिरप की शीशियां बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में मुख्य आरोपी प्रियांशु उर्फ किशन को 7 सितंबर को आगरा से गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि कोडीनयुक्त सिरप मेडिकल एजेंसी के माध्यम से मंगाकर कथित तौर पर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर और रैपर बदलकर अतर्रा, बांदा, चित्रकूट तथा मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में मेडिकल स्टोर की आड़ के बजाय नशे के कारोबार के लिए महंगे दामों पर सप्लाई किया जाता था। बदौसा स्टेशन रोड तिराहे से गिरफ्तारी पुलिस ने बताया कि 25 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर रविन्द्र को बांदा-चित्रकूट रोड स्थित बदौसा स्टेशन रोड तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ बिसंडा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 405/26 के तहत बीएनएस की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22/29 में अभियोग दर्ज है। इस मामले में अब तक प्रियांशु उर्फ किशन, धीरेंद्र, प्रवीण उर्फ लकी, रोहित, शेखर और रविन्द्र की गिरफ्तारी की जा चुकी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तिवारी, चौकी प्रभारी बिलगांव गौरव मिश्रा और कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।
    1
    कोडीन सिरप तस्करी में पुलिस की एक और गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी का जीजा दबोचा
बांदा। प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चल रहे ‘ऑपरेशन ईगल’ के तहत बिसंडा पुलिस ने कोडीनयुक्त सिरप की तस्करी के मामले में एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया रविन्द्र पुत्र शिवराम, निवासी बरूआ थाना भरुआ सुमेरपुर, हमीरपुर, तस्करी गिरोह के मुख्य आरोपी प्रियांशु उर्फ किशन का जीजा है और हमीरपुर में मेडिकल एजेंसी का संचालन करता था।
पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर को यूपी एसटीएफ और बिसंडा पुलिस ने करीब 60.45 लाख रुपये कीमत की 250 पेटियों में 30 हजार कोडीन सिरप की शीशियां बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में मुख्य आरोपी प्रियांशु उर्फ किशन को 7 सितंबर को आगरा से गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि कोडीनयुक्त सिरप मेडिकल एजेंसी के माध्यम से मंगाकर कथित तौर पर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर और रैपर बदलकर अतर्रा, बांदा, चित्रकूट तथा मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में मेडिकल स्टोर की आड़ के बजाय नशे के कारोबार के लिए महंगे दामों पर सप्लाई किया जाता था।
बदौसा स्टेशन रोड तिराहे से गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि 25 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर रविन्द्र को बांदा-चित्रकूट रोड स्थित बदौसा स्टेशन रोड तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ बिसंडा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 405/26 के तहत बीएनएस की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22/29 में अभियोग दर्ज है।
इस मामले में अब तक प्रियांशु उर्फ किशन, धीरेंद्र, प्रवीण उर्फ लकी, रोहित, शेखर और रविन्द्र की गिरफ्तारी की जा चुकी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तिवारी, चौकी प्रभारी बिलगांव गौरव मिश्रा और कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पूर्व प्राथमिक विद्यालय अनघौरा में मिड-डे-मील राशन की कालाबाजारी का आरोप, ग्रामीणों ने पकड़ा महोबा। पूर्व प्राथमिक विद्यालय अनघौरा में मिड-डे-मील के राशन को कथित रूप से कालाबाजारी के लिए ले जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने राशन ले जाते हुए पकड़े जाने का दावा किया है। घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में बच्चों के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले मिड-डे-मील के राशन को लंबे समय से बच्चों के माध्यम से बाहर भेजकर कथित तौर पर बेचने का प्रयास किया जा रहा था। ग्रामीणों ने मौके पर राशन पकड़े जाने का दावा करते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में विद्यालय के अध्यापकों पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की शिक्षा विभाग द्वारा निष्पक्ष जांच किए जाने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर विभाग मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।
    1
    पूर्व प्राथमिक विद्यालय अनघौरा में मिड-डे-मील राशन की कालाबाजारी का आरोप, ग्रामीणों ने पकड़ा
महोबा। पूर्व प्राथमिक विद्यालय अनघौरा में मिड-डे-मील के राशन को कथित रूप से कालाबाजारी के लिए ले जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने राशन ले जाते हुए पकड़े जाने का दावा किया है। घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में बच्चों के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले मिड-डे-मील के राशन को लंबे समय से बच्चों के माध्यम से बाहर भेजकर कथित तौर पर बेचने का प्रयास किया जा रहा था। ग्रामीणों ने मौके पर राशन पकड़े जाने का दावा करते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामले में विद्यालय के अध्यापकों पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की शिक्षा विभाग द्वारा निष्पक्ष जांच किए जाने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर विभाग मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    2 hrs ago
  • कलेक्टर का खजुराहो स्वास्थ्य केंद्र औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश खजुराहो। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर मृणाल मीना ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खजुराहो और ग्राम ललगुवां की शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। उनके साथ SP रजत सकलेचा, जिला पंचायत CEO नमः शिवाय अरजरिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य केंद्र में कलेक्टर ने उमंग स्वास्थ्य केंद्र, OPD, भर्ती वार्ड और पैथोलॉजी की व्यवस्थाएं देखीं। गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव की संख्या कम मिलने पर BMO को संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। सोनोग्राफी व ब्लड जांच बढ़ाने के साथ आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ स्कूल-कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए।
    1
    कलेक्टर का खजुराहो स्वास्थ्य केंद्र औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
खजुराहो। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर मृणाल मीना ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खजुराहो और ग्राम ललगुवां की शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। उनके साथ SP रजत सकलेचा, जिला पंचायत CEO नमः शिवाय अरजरिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य केंद्र में कलेक्टर ने उमंग स्वास्थ्य केंद्र, OPD, भर्ती वार्ड और पैथोलॉजी की व्यवस्थाएं देखीं। गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव की संख्या कम मिलने पर BMO को संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। सोनोग्राफी व ब्लड जांच बढ़ाने के साथ आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ स्कूल-कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए।
    user_Journalist Ganesh Raikwar
    Journalist Ganesh Raikwar
    Media house छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री, राठ के यात्री ने खोली लापरवाही की पोल यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री, राठ के यात्री ने खोली लापरवाही की पोल
    1
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री, राठ के यात्री ने खोली लापरवाही की पोल
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री, राठ के यात्री ने खोली लापरवाही की पोल
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.