कलेक्टर का खजुराहो स्वास्थ्य केंद्र औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश खजुराहो। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर मृणाल मीना ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खजुराहो और ग्राम ललगुवां की शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। उनके साथ SP रजत सकलेचा, जिला पंचायत CEO नमः शिवाय अरजरिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य केंद्र में कलेक्टर ने उमंग स्वास्थ्य केंद्र, OPD, भर्ती वार्ड और पैथोलॉजी की व्यवस्थाएं देखीं। गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव की संख्या कम मिलने पर BMO को संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। सोनोग्राफी व ब्लड जांच बढ़ाने के साथ आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ स्कूल-कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर का खजुराहो स्वास्थ्य केंद्र औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश खजुराहो। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर मृणाल मीना ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खजुराहो और ग्राम ललगुवां की शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। उनके साथ SP रजत सकलेचा, जिला पंचायत CEO नमः शिवाय अरजरिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य केंद्र में कलेक्टर ने उमंग स्वास्थ्य केंद्र, OPD, भर्ती वार्ड और पैथोलॉजी की व्यवस्थाएं देखीं। गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव की संख्या कम मिलने पर BMO को संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। सोनोग्राफी व ब्लड जांच बढ़ाने के साथ आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ स्कूल-कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए।
- वायरल वीडियो के बाद छतरपुर RTO के CL महौर की सफाई, पैसे लेने के मामले में बताई पूरी बात वायरल वीडियो के बाद छतरपुर RTO के CL महौर की सफाई, पैसे लेने के मामले में बताई पूरी बात1
- लगातार 24 घंटे बारिश से किसानों की फसल खराब, किसान चिंतित1
- कलेक्टर का खजुराहो स्वास्थ्य केंद्र औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश खजुराहो। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर मृणाल मीना ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खजुराहो और ग्राम ललगुवां की शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। उनके साथ SP रजत सकलेचा, जिला पंचायत CEO नमः शिवाय अरजरिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य केंद्र में कलेक्टर ने उमंग स्वास्थ्य केंद्र, OPD, भर्ती वार्ड और पैथोलॉजी की व्यवस्थाएं देखीं। गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव की संख्या कम मिलने पर BMO को संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। सोनोग्राफी व ब्लड जांच बढ़ाने के साथ आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ स्कूल-कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए।1
- अनंत चतुर्दशी पर टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष ने दी बप्पा को विदाई फॉर्च्यूनर गाड़ी से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए ले गए पप्पू मलिक टीकमगढ़। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार (पप्पू मलिक) ने हिंदू धर्म के प्रति अपनी आस्था का परिचय देते हुए गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया। नगर पालिका अध्यक्ष अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक लेकर गए और विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान उन्होंने सभी नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मौजूद लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सर्वधर्म समभाव और आपसी भाईचारे की मिसाल है। हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बनकर अध्यक्ष ने सभी धर्मों का सम्मान करने का संदेश दिया। अनंत चतुर्दशी पर टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष ने दी बप्पा को विदाई फॉर्च्यूनर गाड़ी से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए ले गए पप्पू मलिक टीकमगढ़। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार (पप्पू मलिक) ने हिंदू धर्म के प्रति अपनी आस्था का परिचय देते हुए गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया। नगर पालिका अध्यक्ष अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक लेकर गए और विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान उन्होंने सभी नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मौजूद लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सर्वधर्म समभाव और आपसी भाईचारे की मिसाल है। हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बनकर अध्यक्ष ने सभी धर्मों का सम्मान करने का संदेश दिया।2
- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत खजुराहो में शिविर का आयोजन हुआ* *मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत खजुराहो में शिविर का आयोजन हुआ* मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत खजुराहो के टूरिस्ट विलेज में समस्या निवारण एवं हितलाभ वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक राजनगर अरविंद पटेरिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष अरुण अवस्थी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर मृणाल मीना, एसपी रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे1
- सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, तीन घाटों पर 100 से अधिक प्रतिमाएं विसर्जित... सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, तीन घाटों पर 100 से अधिक प्रतिमाएं विसर्जित... गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारों से घाट गूंज उठे। पलेरा। गणेश उत्सव के समापन पर शुक्रवार को नगर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। पलेरा के पठेश्वरी मंदिर घाट, संजय नगर स्थित उर नदी तथा धसान नदी के घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश प्रतिमाएं लेकर पहुंचे। तीनों घाटों पर करीब 100 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते हुए घाटों तक पहुंचे। इस दौरान "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारों से घाट गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने विसर्जन से पहले गणेश प्रतिमाओं की विधिवत आरती कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद नौका के सहारे प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन और नगर परिषद की ओर से तीनों घाटों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के साथ नगर परिषद के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे और विसर्जन प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए घाटों पर लगातार निगरानी रखी गई।1
- टीकमगढ़ जिले में बड़े ही सनों शौकत के साथ निकल गया जुलूस जिसमें लोगों ने जगह-जगह भव्य तरीके से स्वागत किया और जुलूस को बढ़ चढ़कर सहयोग दिया1
- नोएडा से महोबा चलने वाली राजकल्पना बस में आगजनी के बाद छतरपुर में आरटीओ की कार्यवाही, राजकल्पना ट्रेवल्स की 1 बस जब्त छतरपुर,उत्तर प्रदेश के नोएडा से महोबा जा रही राजकल्पना ट्रेवल्स की बस मे आग लगने से 9 लोगों की मौत और कई यात्रियों के घायल होने की घटना के बाद बसों की सुरक्षा को लेकर छतरपुर में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। इसी क्रम में छतरपुर आरटीओ अधिकारी मधु सिंह के नेतृत्व में यात्री बसों की सघन चेकिंग कर कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान करीब 4 से 5 बसों की जांच की गई। इनमें मुख्य रूप से राजकल्पना ट्रेवल्स की दो बसों की जांच की गई। एक बस में इमरजेंसी गेट के पास सीटें लगी मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया। RTO अधिकारी मधु सिंह के मुताबिक इमरजेंसी गेट के पास लगी सीटों को हटवाने और आवश्यक सत्यापन के बाद ही बस को छोड़ा जाएगा। वहीं जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर दो बसों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। एक बस पर 15 हजार रुपये और दूसरी बस पर 5 से 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा खजुराहो ट्रेवल्स की बस की भी जांच कर कार्यवाही की गई। आरटीओ अधिकारी ने बस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बसों में अग्निशामक यंत्र उपलब्ध हों और इमरजेंसी गेट पूरी तरह चालू एवं बाधारहित रहे। यात्री सुरक्षा से जुड़े नियमों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं आरटीओ दल ने आगे भी बसों की जांच जारी रखने की बात कही।। *बाइट*, मधु सिंह RTO अधिकारी1