logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन 2026 के तहत 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और पात्र दिव्यांगजनों के लिए घर पर ही डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने की विशेष सुविधा प्रदान की गई। इस अभियान के तहत निर्वाचन दलों ने मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर गोपनीय, स्वतंत्र और निष्पक्ष वातावरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान भाग संख्या 160 के विजय किशोर गोस्वामी तथा भाग संख्या 163 की कमला देवी, रामरती नीखरा और रामकुमार श्रीवास्वात सहित अनेक वृद्धजनों एवं दिव्यांगों ने उत्साहपूर्वक लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई। मतदान की यह पूरी प्रक्रिया नियुक्त अधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वर और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में आयोग के सभी दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की गई। जिला निर्वाचन प्रशासन के अनुसार, यह व्यवस्था उन मतदाताओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुई है जो शारीरिक कारणों से मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ थे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य "कोई भी मतदाता पीछे न छूटे" की भावना को साकार करना और हर पात्र नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही, दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन के तहत मतदान के दिन 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को दतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए सार्वजनिक व सामान्य अवकाश घोषित करने की अधिसूचना भी जारी की गई है।

15 hrs ago
user_RAVIDEEP LITORIYA
RAVIDEEP LITORIYA
दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन 2026 के तहत 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और पात्र दिव्यांगजनों के लिए घर पर ही डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने की विशेष सुविधा प्रदान की गई। इस अभियान के तहत निर्वाचन दलों ने मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर गोपनीय, स्वतंत्र और निष्पक्ष वातावरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान भाग संख्या 160 के विजय किशोर गोस्वामी तथा भाग संख्या 163 की कमला देवी, रामरती नीखरा और रामकुमार श्रीवास्वात सहित अनेक वृद्धजनों एवं दिव्यांगों ने उत्साहपूर्वक लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई। मतदान की यह पूरी प्रक्रिया नियुक्त अधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वर और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में आयोग के सभी दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की गई। जिला निर्वाचन प्रशासन के अनुसार, यह व्यवस्था उन मतदाताओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुई है जो शारीरिक कारणों से मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ थे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य "कोई भी मतदाता पीछे न छूटे" की भावना को साकार करना और हर पात्र नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही, दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन के तहत मतदान के दिन 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को दतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए सार्वजनिक व सामान्य अवकाश घोषित करने की अधिसूचना भी जारी की गई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया उपचुनाव में जुबानी जंग तेज हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी ने अवधेश नायक पर निशाना साधते हुए उन्हें जोकर बताया है। चुनावी माहौल के बीच नेताओं के बीच बयानबाजी की तल्खी खुलकर सामने आ रही है।
    1
    दतिया उपचुनाव में जुबानी जंग तेज हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी ने अवधेश नायक पर निशाना साधते हुए उन्हें जोकर बताया है। चुनावी माहौल के बीच नेताओं के बीच बयानबाजी की तल्खी खुलकर सामने आ रही है।
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया जिले में पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला पुलिस बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान समस्त थाना क्षेत्रों, अंतरजिला और अंतरराज्यीय सीमाओं पर बने चेक पोस्टों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच कर रहे हैं। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी के साथ अवैध हथियार, अवैध शराब, नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत गायत्री गार्डन चेकिंग प्वाइंट पर उप निरीक्षक अर्चना पाल ने एक स्कूटी की डिग्गी से ₹3.30 लाख नकद राशि बरामद की। दतिया निवासी स्कूटी चालक मौके पर इस नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। इसके साथ ही दतिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।
    4
    विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया जिले में पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला पुलिस बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान समस्त थाना क्षेत्रों, अंतरजिला और अंतरराज्यीय सीमाओं पर बने चेक पोस्टों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच कर रहे हैं। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी के साथ अवैध हथियार, अवैध शराब, नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इसी अभियान के तहत गायत्री गार्डन चेकिंग प्वाइंट पर उप निरीक्षक अर्चना पाल ने एक स्कूटी की डिग्गी से ₹3.30 लाख नकद राशि बरामद की। दतिया निवासी स्कूटी चालक मौके पर इस नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। इसके साथ ही दतिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शादी समारोह से 9 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म और हत्या करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में आरोपी को दोबारा फांसी की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पर 18 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
    1
    शादी समारोह से 9 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म और हत्या करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में आरोपी को दोबारा फांसी की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पर 18 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
    user_Surendra Ojha
    Surendra Ojha
    पत्रकार Datia, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय समानता दल के प्रत्याशी रामसिंह कुशवाह ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत रामसिंह कुशवाह ने अपने चुनाव चिन्ह "नारियल फार्म" के लिए जनता से समर्थन मांगा है।
    1
    दतिया उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय समानता दल के प्रत्याशी रामसिंह कुशवाह ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत रामसिंह कुशवाह ने अपने चुनाव चिन्ह "नारियल फार्म" के लिए जनता से समर्थन मांगा है।
    user_SK NEWS 91
    SK NEWS 91
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लखनऊ की 6 साल की बेटी मोहलक्षिका ने कार्टव्हील में विश्व रिकॉर्ड बनाकर उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। छोटी सी उम्र में विश्व रिकॉर्ड कायम कर मोहलक्षिका ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
    1
    लखनऊ की 6 साल की बेटी मोहलक्षिका ने कार्टव्हील में विश्व रिकॉर्ड बनाकर उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। छोटी सी उम्र में विश्व रिकॉर्ड कायम कर मोहलक्षिका ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दतिया जिले के भांडेर नगर परिषद में कार्यरत स्थाई और आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 17वें दिन बुधवार को भी जारी रही। संजय पार्क में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर 2 बजे अपनी बात रखते हुए बताया कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनका लगातार शोषण किया जा रहा है और कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। हड़ताली कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें प्रत्येक माह समय पर वेतन दिया जाए, ठेकेदार द्वारा वेतन से की जाने वाली कटौती को तुरंत बंद किया जाए और लंबित एरियर का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी शिकायत कलेक्टर, एसडीएम, नगर परिषद सीएमओ और नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक यह हड़ताल लगातार जारी रहेगी।
    1
    दतिया जिले के भांडेर नगर परिषद में कार्यरत स्थाई और आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 17वें दिन बुधवार को भी जारी रही। संजय पार्क में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर 2 बजे अपनी बात रखते हुए बताया कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनका लगातार शोषण किया जा रहा है और कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है।

हड़ताली कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें प्रत्येक माह समय पर वेतन दिया जाए, ठेकेदार द्वारा वेतन से की जाने वाली कटौती को तुरंत बंद किया जाए और लंबित एरियर का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए।

कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी शिकायत कलेक्टर, एसडीएम, नगर परिषद सीएमओ और नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक यह हड़ताल लगातार जारी रहेगी।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दतिया के पंडोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालोन बी में बिजली लाइन को लेकर हुए विवाद के बाद कई मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। हरदई निवासी शिकायतकर्ता मलखान यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 16 जुलाई की शाम हरदई, धनपीपरी और इटारोरा गांवों की बिजली गुल होने पर ग्रामीण लाइनमैन के साथ सालोन बी पहुंचे थे। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद होने पर ग्रामीण अपनी-अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से चले गए, जिसके बाद उनकी और अन्य ग्रामीणों की मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान भारी भीड़ और रात होने के कारण प्रत्यक्ष रूप से किसी की पहचान नहीं हो सकी। ग्राम कोटवार ने भी 13 मोटरसाइकिलें जलने और दो में आंशिक क्षति की पुष्टि की है। मामले में पंडोखर थाना पुलिस ने जांच के आधार पर अज्ञात 10 से 15 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326(f) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
    1
    दतिया के पंडोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालोन बी में बिजली लाइन को लेकर हुए विवाद के बाद कई मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। हरदई निवासी शिकायतकर्ता मलखान यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 16 जुलाई की शाम हरदई, धनपीपरी और इटारोरा गांवों की बिजली गुल होने पर ग्रामीण लाइनमैन के साथ सालोन बी पहुंचे थे। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद होने पर ग्रामीण अपनी-अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से चले गए, जिसके बाद उनकी और अन्य ग्रामीणों की मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान भारी भीड़ और रात होने के कारण प्रत्यक्ष रूप से किसी की पहचान नहीं हो सकी। ग्राम कोटवार ने भी 13 मोटरसाइकिलें जलने और दो में आंशिक क्षति की पुष्टि की है। मामले में पंडोखर थाना पुलिस ने जांच के आधार पर अज्ञात 10 से 15 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326(f) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.