विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया जिले में पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला पुलिस बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान समस्त थाना क्षेत्रों, अंतरजिला और अंतरराज्यीय सीमाओं पर बने चेक पोस्टों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच कर रहे हैं। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी के साथ अवैध हथियार, अवैध शराब, नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत गायत्री गार्डन चेकिंग प्वाइंट पर उप निरीक्षक अर्चना पाल ने एक स्कूटी की डिग्गी से ₹3.30 लाख नकद राशि बरामद की। दतिया निवासी स्कूटी चालक मौके पर इस नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। इसके साथ ही दतिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।
विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया जिले में पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला पुलिस
बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान समस्त थाना क्षेत्रों, अंतरजिला और अंतरराज्यीय सीमाओं पर बने चेक पोस्टों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच कर रहे हैं। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी के साथ अवैध हथियार, अवैध शराब,
नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत गायत्री गार्डन चेकिंग प्वाइंट पर उप निरीक्षक अर्चना पाल ने एक स्कूटी की डिग्गी से ₹3.30 लाख नकद राशि बरामद की। दतिया निवासी स्कूटी चालक मौके पर इस नकदी
के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। इसके साथ ही दतिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।
- दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के मद्देनजर दतिया पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा जिलेभर में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत गायत्री गार्डन चेकिंग प्वाइंट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक स्कूटी की डिग्गी से 3 लाख 30 हजार रुपये नकद बरामद किए। मौके पर स्कूटी चालक इस राशि से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों, अंतरजिला और अंतरराज्यीय सीमाओं पर लगातार वाहन चेकिंग जारी है। इस दौरान अवैध हथियार, शराब, नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। दतिया पुलिस ने आमजन से चुनाव के दौरान कानून का पालन करने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।1
- दतिया उपचुनाव के दौरान एक वीडियो वायरल होने से सियासत गरमा गई है। इस वायरल वीडियो में एक युवक मंत्री राकेश शुक्ला के सामने कथित तौर पर वोट डलवाने और अपने साथ हुई मारपीट की बात कहता हुआ नज़र आ रहा है।1
- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन 2026 के तहत 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और पात्र दिव्यांगजनों के लिए घर पर ही डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने की विशेष सुविधा प्रदान की गई। इस अभियान के तहत निर्वाचन दलों ने मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर गोपनीय, स्वतंत्र और निष्पक्ष वातावरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान भाग संख्या 160 के विजय किशोर गोस्वामी तथा भाग संख्या 163 की कमला देवी, रामरती नीखरा और रामकुमार श्रीवास्वात सहित अनेक वृद्धजनों एवं दिव्यांगों ने उत्साहपूर्वक लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई। मतदान की यह पूरी प्रक्रिया नियुक्त अधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वर और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में आयोग के सभी दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की गई। जिला निर्वाचन प्रशासन के अनुसार, यह व्यवस्था उन मतदाताओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुई है जो शारीरिक कारणों से मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ थे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य "कोई भी मतदाता पीछे न छूटे" की भावना को साकार करना और हर पात्र नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही, दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन के तहत मतदान के दिन 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को दतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए सार्वजनिक व सामान्य अवकाश घोषित करने की अधिसूचना भी जारी की गई है।1
- दतिया के थाना गोराघाट पुलिस ने ग्राम कंजर डेरा सीतापुर के पीछे नाले के किनारे दबिश देकर 170 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹17,000 है। आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में जिलेभर में असामाजिक व अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है। 22 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देखते ही एक अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गया। स्थल की तलाशी लेने पर दो नीले रंग की कैनों में 35-35 लीटर और दो सफेद रंग की कैनों में 50-50 लीटर अवैध हाथ भट्टी निर्मित शराब बरामद हुई। थाना गोराघाट पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- लखनऊ की 6 साल की बेटी मोहलक्षिका ने कार्टव्हील में विश्व रिकॉर्ड बनाकर उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। छोटी सी उम्र में विश्व रिकॉर्ड कायम कर मोहलक्षिका ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।1
- दतिया उपचुनाव के दौरान 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं ने घर बैठे ही डाक मतपत्र के जरिए मतदान किया। इस प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए निर्वाचन दल खुद घर-घर पहुंचे और पात्र मतदाताओं से मतदान कराया।1
- दतिया जिले के गोराघाट थाना पुलिस ने आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत 170 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में असामाजिक एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध यह लगातार कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 22 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कंजर डेरा सीतापुर के पीछे नाले के किनारे दबिश दी। पुलिस को देखकर एक अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गया। मौके की तलाशी लेने पर दो नीले रंग की कैनों में 35-35 लीटर और दो सफेद रंग की कैनों में 50-50 लीटर, कुल 170 लीटर हाथ भट्टी निर्मित अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹17,000 है। थाना गोराघाट पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।1
- जंतर-मंतर पर खाना खा रहे निहत्ते छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाना पुलिस को ही भारी पड़ गया है। लाठीचार्ज के जवाब में वहां मौजूद सिखों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए आरएएफ (RAF) जवानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। पुलिस और सिखों के बीच हुई इस झड़प का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1