Shuru
Apke Nagar Ki App…
विनोद कुमार मीणा
More news from Rajasthan and nearby areas
- बीदासर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम नोखा सीकर रोड स्थित पशु चिकित्सालय के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें 43 वर्षीय पन्नालाल प्रजापत घायल हो गये।मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को निजी वाहन से राजकीय टांटिया अस्पताल पहुंचाया, जहाँ मौके पर मौजूद डाक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने घायल का प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया । परिजनों से मिली जानकारी अनुसार पन्नालाल दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करते हैं और शुक्रवार को वो साण्डवा से मजदूरी कर बाइक से दडी़बा अपने घर लौट रहे थे इस दौरान दुर्घटना हो गई और वो घायल हो गए ।सूचना पर पहुँची पुलिस ने बताया की अभी तक पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।1
- Post by विनोद कुमार मीणा1
- भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ कथा का शुभारंभ, 551 महिलाओं ने लिया भाग झुंझुनूं। शहर के कारुंडिया रोड स्थित स्काउट गाइड मैदान में अलसीसर शर्मा परिवार के तत्वावधान में गौसंवर्धन के उद्देश्य से आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ कथा का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ दिव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आस्था और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। पूरे शहर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कथा संयोजक प्रदीप शर्मा (अलसीसर) ने बताया कि आयोजन की शुरुआत प्रातः लावरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से हुई। विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात 551 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर शोभायात्रा में भाग लिया। महिलाएं एक समान वेश में, भक्ति भाव से भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रही थीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि के बीच निकली इस शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा लावरेश्वर महादेव मंदिर से रवाना होकर राणीसती रोड, चूना चौक और गांधी चौक से होते हुए कथा स्थल स्काउट गाइड मैदान पहुंची। मार्ग में व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सामाजिक संगठनों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कथा स्थल पर श्रीमद्भागवत महापुराण ग्रंथ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन किया गया। मुख्य यजमान श्रीमती पुष्पा देवी एवं विमल शर्मा ने दिव्य ग्रंथ को सिर पर धारण कर शोभायात्रा में सहभागिता निभाई। इसके पश्चात संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ कथा का शुभारंभ हुआ। मंच को आकर्षक पुष्प सज्जा और धार्मिक प्रतीकों से सजाया गया था। इस अवसर पर कथावाचक लाल गोविंद दास महाराज (इस्कॉन मंदिर, अमेरिका) ने अपने मुखारविंद से श्रीमद्भागवत महापुराण के महात्म्य का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम है। कथा श्रवण से व्यक्ति के भीतर आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है। महाराज ने एकादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन आत्मशुद्धि और संयम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से कथा श्रवण और नामस्मरण करने से मन को शांति मिलती है तथा पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ता है। उन्होंने गौसंवर्धन के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है और गौ सेवा समाज के लिए पुण्यदायी कार्य है। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि यह सप्ताह ज्ञानयज्ञ कथा 13 फरवरी से 19 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, प्रवचन और प्रसादी वितरण की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों तथा आसपास के कस्बों से कथा स्थल तक निशुल्क वाहनों की व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग कथा का लाभ उठा सकें। आयोजन को लेकर शहरवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ गौसंवर्धन के लिए जनसमर्थन जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। कथा पंडाल में बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, छाया और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। शोभायात्रा एवं कथा शुभारंभ के अवसर पर राजकुमार शर्मा, सुनील शर्मा, आदित्य शर्मा, उमाशंकर महमिया, शिवचरण पुरोहित, पवन शर्मा देरवाला, कमलकांत शर्मा, गणेश हलवाई, वशिष्ठ शर्मा, एडवोकेट सुशील जोशी, रामगोपाल महमिया, विनोद सिंघानिया, डीएन तुलस्यान, राजकुमार तुलस्यान, श्रीकांत पंसारी, विकास पुरोहित, राकेश सहल, सुरेन्द्र शर्मा ढानीवाला, अनिल जोशी, रविन्द्र तोलियासर, पवन पुजारी, शिव चरण हलवाई, प्रमोद खंडेलिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा गया। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की टीम तैनात रही। समिति सदस्यों ने बताया कि कथा के समापन पर विशेष हवन एवं पूर्णाहुति का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें समस्त श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जाएगा। धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा के संगम के रूप में आयोजित इस श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ कथा के शुभारंभ ने शहर में आध्यात्मिक वातावरण का संचार किया है। श्रद्धालुओं का मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों की मजबूती होती है और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। आगामी दिनों में कथा में विभिन्न प्रसंगों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया जाएगा। आयोजकों ने अधिकाधिक श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कथा का श्रवण करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।1
- झुंझुनूं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को निशाना बनाकर गहने लूटने वाली एक संदिग्ध गैंग के सक्रिय होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो दुबली-पतली महिलाएं और एक पुरुष मोटरसाइकिल पर गांवों में घूम रहे हैं और सुनसान मकानों को टारगेट बना रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं सलवार-सूट पहनकर घरों में जाती हैं, जबकि उनके साथ आया व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर घर से कुछ दूरी पर खड़ा रहता है। महिलाएं ऐसे घर की तलाश करती हैं जहां कोई महिला अकेली हो या मकान एकांत में स्थित हो। इसके बाद वे धार्मिक बातों में उलझाकर महिला को बहलाने-फुसलाने का प्रयास करती हैं और मौका पाकर उसे बेहोश कर गले, कान या नाक में पहने गहने निकालकर फरार हो जाती हैं। इसी तरह की एक घटना 11 फरवरी 2025 को ढिगाल गांव में सामने आई। वारदात के बाद आरोपी ढिगाल से भोजासर नुआं की ओर मोटरसाइकिल से जाते हुए देखे गए। ग्रामीणों को आशंका है कि यह गिरोह अन्य गांवों में भी वारदात कर सकता है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि अनजान व्यक्तियों पर नजर रखें, अकेले घर में अजनबियों को प्रवेश न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- महाराष्ट्र पुलिस श्री डूंगरगढ़ पहुंची और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके स्थानीय न्यायालय में पेश करके ट्रांजीट रिमांड पर लेकर रवाना हुई1
- jo baba shyam ko apnaye usi ki beda par ho baba shyam #jaishreeshyam#shyam#baba1
- झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के महज दो दिन बाद ही नई-नवेली दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नवविवाहिता का शव ससुराल के कमरे में फंदे से लटका मिला, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। थाना क्षेत्र के स्वामी सेही गांव में गुरुवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 22 वर्षीय नवविवाहिता का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों की नजर पड़ते ही चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर सूरजगढ़ के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 22 वर्षीय नीलू चौहान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की निवासी थी। उसका विवाह 9 फरवरी को स्वामी सेही गांव निवासी धर्मेंद्र बुडानिया के साथ हुआ था। शादी के दो दिन बाद ही नीलू विदा होकर ससुराल आई थी और इसके तुरंत बाद यह घटना हो गई। मामला शादी के महज दो दिन बाद का होने के कारण पुलिस ने इसे संवेदनशील मानते हुए पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।1