Shuru
Apke Nagar Ki App…
*पन्ना - किलकिला के उफान से जलमग्न हुआ धाम मोहल्ला।* 👉*ताश के पत्तों की तरह डूबे मकान, SDRF ने 12 जिंदगियां बचाईं।* 👉*मौत के बहाव में कटी रात छतों पर सहमे कुशवाहा परिवार को पुलिस व रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला।* *देखते रहिए मध्य प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित सेटेलाइट न्यूज़ चैनल*👇 🌹*सी न्यूज़ भारत🌹* *CONTACT US - 9926868786* *C New BARAT से* *जिला ब्यूरो - रफी सिद्दीकी*
Rafi siddiqui
*पन्ना - किलकिला के उफान से जलमग्न हुआ धाम मोहल्ला।* 👉*ताश के पत्तों की तरह डूबे मकान, SDRF ने 12 जिंदगियां बचाईं।* 👉*मौत के बहाव में कटी रात छतों पर सहमे कुशवाहा परिवार को पुलिस व रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला।* *देखते रहिए मध्य प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित सेटेलाइट न्यूज़ चैनल*👇 🌹*सी न्यूज़ भारत🌹* *CONTACT US - 9926868786* *C New BARAT से* *जिला ब्यूरो - रफी सिद्दीकी*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जन्माष्टमी को लेकर अजयगढ़ में शांति समिति की बैठक सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा आगामी जन्माष्टमी, राधा अष्टमी सहित अन्य त्योहारों को लेकर अजयगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सीता गुप्ता, थाना प्रभारी हरीसिंह ठाकुर और मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय बाल्मीकि सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की। वहीं त्योहारों के दौरान यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस और धार्मिक आयोजनों को लेकर आवश्यक सावधानियों पर भी चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने लोगों से कानून-व्यवस्था का पालन करते हुए पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह परस्ते सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और समिति सदस्य उपस्थित रहे। यह जानकारी आज शाम 7:30 मिली।1
- पन्ना: जिले की विधानसभा गुनौर अंतर्गत अमानगंज बहने वाली मिढासन नदी उफान पर है,जिले के नगर अमानगंज में भी मिढासन नदी का जलस्तर बढने से नगर को खतरा बना हुआ है, थाना अमानगंज पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है प्रशासन ने लोगों से नदी, नाले से दूरी बनाये रखने की अपील की है, साथ ही जलभराव वाले स्थानों पर निवासरत लोगों से घर खाली करने की अपील की जा रही है।सतर्क रहें- सुरक्षित रहें। हेमंत नायक, टीआई अमानगंज1
- अमानगंज /पन्ना जिले के अमानगंज में मूसलाधार बारिश के बाद उफान पर आई मिधासन नदी ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है, जिससे पूरे नगर में जलप्रलय जैसी स्थिति बन गई है। अमानगंज /पन्ना जिले के अमानगंज में मूसलाधार बारिश के बाद उफान पर आई मिधासन नदी ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है, जिससे पूरे नगर में जलप्रलय जैसी स्थिति बन गई है। नदी का पानी तेजी से रिहायशी इलाकों के साथ-साथ मुख्य बाजार की ओर रुख कर रहा है, जिसके चलते व्यापारियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। दुकानदार तेजी से अपनी दुकानों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजने और दुकानें खाली करने में जुटे हुए हैं, ताकि लाखों के नुकसान से बचा जा सके। बाढ़ का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि अमानगंज थाना परिसर, शासकीय अस्पताल और स्थानीय नर्सरी पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। पन्ना-अमानगंज मुख्य मार्ग पर कई फीट पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह से ठप है और यातायात अवरुद्ध पड़ा है। अस्पतालों में पानी घुसने से मरीजों की आफत आ गई है, वहीं प्रशासनिक परिसरों में पानी भरने से व्यवस्थाएं ध्वस्त नजर आ रही हैं। निचले इलाकों के साथ-साथ अब व्यावसायिक क्षेत्रों में पानी घुसने की आशंका से पूरे अमानगंज में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।#panna #SDRFRescue1
- अमानगंज। मिढ़ासन नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट, पुलिस ने दी निचले इलाकों को खाली करने की चेतावनी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण मिढ़ासन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तटीय और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। रात के समय पुलिस प्रशासन की टीम ने डायल 112 वाहन और लाउडस्पीकर के जरिए तटीय बस्तियों में मुनादी करवाकर लोगों को अलर्ट किया।1
- लगातार बारिश से बढ़ा मिढ़ासन नदी का जलस्तर, अमानगंज में दहशत निचले इलाकों में मकान खाली करने का ऐलान, पुल पर आवागमन बंद। अमानगंज। पन्ना जिले सहित अमानगंज क्षेत्र में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते अमानगंज नगर से निकली मिढ़ासन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए अमानगंज थाना प्रभारी हेमंत कुमार नायक स्वयं नदी पुल के पास पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर हटाते नजर आए। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा पुल पर बेरिकेडिंग कर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुलिस लगातार मौके पर निगरानी बनाए हुए है। वहीं नगर परिषद प्रशासन भी स्थिति को लेकर अलर्ट नजर आ रहा है। नगर के निचले वार्ड क्रमांक 2, 3, 4, 6 और 9 में रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर मकान खाली करने का ऐलान नगर परिषद द्वारा कराया जा रहा है। प्रशासन द्वारा लोगों से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाने की अपील की जा रही है। लगातार बारिश जारी रहने के कारण नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में पुलिस और नगर प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।1
- पड़रहा में जलभराव का कहर नाले का पानी घरों में घुसा ग्रामीणों की बढ़ी मुसीबत। ग्राम पंचायत पड़रहा में जलभराव के चलते ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। नाले का पानी रिहायशी इलाके में फैलने के बाद कई घरों में घुस गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी भरने से घरेलू सामान खराब होने की आशंका बनी हुई है, वहीं ग्रामीणों का सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। जलभराव के कारण गलियों और रास्तों में पानी जमा है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाले की समय पर सफाई और पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हालात बिगड़े हैं। लगातार जमा पानी से गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने पंचायत और प्रशासन से तत्काल जलनिकासी कराने, नाले की सफाई करवाने और प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग की है।1
- अमानगंज में बाढ़ की स्थिती अस्पताल में भरा पानी दुकानदार खाली करने लगे दुकाने पन्ना अमानगंज मार्ग बंद अमानगंज में बाढ़ की स्थिती अस्पताल में भरा पानी दुकानदार खाली करने लगे दुकाने पन्ना अमानगंज मार्ग बंद2
- *5सूत्रीय नगर की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा एन एच 39की जर्जर सड़क एवं बल्लदाहर पुल बनवाने जलभराव दूषित पेय जल सप्लाई रोकने नाली सड़क बनवाने ज्ञापन सौंपा एस डी एम सोमेश द्विवेदी को* *5सूत्रीय नगर की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा एन एच 39की जर्जर सड़क एवं बल्लदाहर पुल बनवाने जलभराव दूषित पेय जल सप्लाई रोकने नाली सड़क बनवाने ज्ञापन सौंपा एस डी एम सोमेश द्विवेदी को* नागौद -शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट मुखतार अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में एस डी एम सोमेश द्विवेदी जी को 5सूत्रीय नगर की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा एन एच 39की जर्जर सड़क एवं बल्लदाहर पुल बनवाने जलभराव दूषित पेय जल सप्लाई रोकने नाली सड़क बनवाने ज्ञापन सौंपा एस डी एम सोमेश द्विवेदी जी ने एक हफ्ते के अंदर सीएमओ सीईओ एस डी ओ की साथ बैठक कांग्रेस प्रतिनिधि के साथ बैठक करके काम करवाया जाएगा ऐसा आश्वाशन दिया अध्यक्ष एडवोकेट मुखतार अहमद सिद्दीकी ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिहार , जिला संगठन मंत्री नागेश मिश्रा,पार्षद बाबूलाल चूहटेल पार्षद मुख्तार अहमद पप्पू पार्षद, पूर्व युवक कांग्रेस जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र रजक हिलौंधा,विधानसभा उपाध्यक्ष सतेंद्र कुशवाहा सत्तू ,प्रदेश कार्डिनेटर विनोद कुशवाहा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष फिरोज आलम ,मृगराज सिंह प्रिंस अकौना युवा उपाध्यक्ष विधानसभा रैगांव,सेवादल अध्यक्ष दिनेश सिंह एडवोकेट, सेवादल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कपाड़िया, डॉ यज्ञ दत्त त्रिपाठी, मोहनलाल वर्मा, मंडलम अध्यक्ष अनुराग तिवारी ,मंडलम मनीष पाठक, मंडलम अध्यक्ष अंकित सिंह,सत्तू सिंह मयंक कुशवाहा ,मीडिया रियाज अहमद गोलू पुष्पेंद्र सिंह प्यारेलाल प्रजापति गौरीशंकर कुशवाहा राजेश नामदेव अनंत रजक, मयंक, आनंद रजक,विनोद द्विवेदी, मोहित रजक, निखिल, मोहन कुशवाहा,आदि लोग शामिल हुए ।4
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गढ़ी पड़रिया मंदिर घाट के नाले में बहा 14 वर्षीय बालक, SDRF टीम का इंतजार गढ़ी पड़रिया मंदिर घाट के नाले में बहा 14 वर्षीय बालक, SDRF टीम का इंतजार गढ़ीपड़रिया। गढ़ीपड़रिया के मंदिर घाट के पास नाले में आज करीब दोपहर 12 बजे 14 वर्षीय बालक दिव्यांशु शुक्ला पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बालक को बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही देवेंद्रनगर थाना प्रभारी संतोष यादव, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं ककरहटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रशासन और ग्रामीणों द्वारा बालक की तलाश के प्रयास जारी हैं। बताया जा रहा है कि SDRF टीम का इंतजार किया जा रहा है, ताकि नाले में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा सके। ⚠️ तेज बारिश और नाले के बढ़े जलस्तर के बीच हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। रिपोर्टर – अशोक विश्वकर्मा1