खाद के लिए जूझ रहे किसान, फसल बुवाई का समय निकट, डीएपी की कमी खाद के लिए जूझ रहे किसान, फसल बुवाई का समय निकट, डीएपी की कमी रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा/जलेसर- क्षेत्र के जैनपुरा गांव में किसान डीएपी खाद की कमी से परेशान हैं। देवकरनपुर साधन सहकारी समिति पर खाद की कम आपूर्ति के कारण उनकी चिंता बढ़ गई है। जैसे-जैसे फसल बुवाई का समय नजदीक आ रहा है, किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। खाद वितरण की खबर मिलते ही किसान अपना खाना-पीना छोड़कर समिति की ओर दौड़ पड़ते हैं। वे पूरे दिन खाद मिलने का इंतजार करते हैं। लंबी लिस्ट में अपना नंबर ढूंढते हैं और कर्मचारियों से जानकारी लेते हैं। उनकी आंखों में खाद मिलने की उम्मीद रहती है, लेकिन खाद उनके हाथ नहीं आ पा रही है। किसानों की बढ़ती चिंता के बीच समिति पर खाद की कम खेप पहुंची है। इससे कुछ किसानों के चेहरे पर खुशी आई है, लेकिन ज्यादातर किसानों को मायूसी ही मिली है। जैनपुरा, चिरगवां, आगरपुर और खेरा के किसानों का कहना है कि आसपास की सभी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद बांटा जा चुका है। लेकिन, इस समिति पर जरूरत के हिसाब से भी खाद उपलब्ध नहीं हो पाई है। कुछ किसान दबी जुबान में खाद बांटने में गड़बड़ी के आरोप भी लगा रहे हैं। जब मीडिया ने समिति के आंकिक सुहेल अहमद से गड़बड़ी के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि कार्यालय और बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण खाद की आपूर्ति पर असर पड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आपूर्ति बहाल होने पर सभी किसानों को जरूरत और फार्मर रजिस्ट्री के नियमों के अनुसार खाद बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को निराश नहीं किया गया है और न ही आगे किया जाएगा। समिति पर डीएपी लेने के लिए हरी पाल सिंह, राकेश यादव, प्रेमचंद, प्रमोद, महेश कुमार, प्रमोद यादव, रामवीर सिंह, सुरेश चंद्र यादव, शिव कुमार, हप्पू ठाकुर,गिरीशउपाध्यिय, राठी, विवेक, गोविंद ठाकुर और मुकेश कुमार जैसे कई किसान मौजूद थे।
खाद के लिए जूझ रहे किसान, फसल बुवाई का समय निकट, डीएपी की कमी खाद के लिए जूझ रहे किसान, फसल बुवाई का समय निकट, डीएपी की कमी रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा/जलेसर- क्षेत्र के जैनपुरा गांव में किसान डीएपी खाद की कमी से परेशान हैं। देवकरनपुर साधन सहकारी समिति पर खाद की कम आपूर्ति के कारण उनकी चिंता बढ़ गई है। जैसे-जैसे फसल बुवाई का समय नजदीक आ रहा है, किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। खाद वितरण की खबर मिलते ही किसान अपना खाना-पीना छोड़कर समिति की ओर दौड़ पड़ते हैं। वे पूरे दिन खाद मिलने का इंतजार करते हैं। लंबी लिस्ट में अपना नंबर ढूंढते
हैं और कर्मचारियों से जानकारी लेते हैं। उनकी आंखों में खाद मिलने की उम्मीद रहती है, लेकिन खाद उनके हाथ नहीं आ पा रही है। किसानों की बढ़ती चिंता के बीच समिति पर खाद की कम खेप पहुंची है। इससे कुछ किसानों के चेहरे पर खुशी आई है, लेकिन ज्यादातर किसानों को मायूसी ही मिली है। जैनपुरा, चिरगवां, आगरपुर और खेरा के किसानों का कहना है कि आसपास की सभी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद बांटा जा चुका है। लेकिन, इस समिति पर जरूरत के हिसाब से भी खाद उपलब्ध नहीं हो पाई है। कुछ किसान दबी जुबान में खाद बांटने में गड़बड़ी के आरोप भी लगा रहे हैं। जब मीडिया
ने समिति के आंकिक सुहेल अहमद से गड़बड़ी के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि कार्यालय और बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण खाद की आपूर्ति पर असर पड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आपूर्ति बहाल होने पर सभी किसानों को जरूरत और फार्मर रजिस्ट्री के नियमों के अनुसार खाद बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को निराश नहीं किया गया है और न ही आगे किया जाएगा। समिति पर डीएपी लेने के लिए हरी पाल सिंह, राकेश यादव, प्रेमचंद, प्रमोद, महेश कुमार, प्रमोद यादव, रामवीर सिंह, सुरेश चंद्र यादव, शिव कुमार, हप्पू ठाकुर,गिरीशउपाध्यिय, राठी, विवेक, गोविंद ठाकुर और मुकेश कुमार जैसे कई किसान मौजूद थे।
- एटा शहर के कैलाश मनदिर पर नगर पालिका परिषद के द्वारा पाच सो दीपकों को जलाने का लक्ष्य रखा गया रौकी पत्रकार एटा1
- शीतलपुर में वन विभाग की भूमि पर रात में अवैध खनन, जेसीबी जब्त पेड़ों की कटाई का भी आरोप, पर्यावरण संरक्षण पर उठे सवाल एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव शीतलपुर स्थित वन विभाग की भूमि पर 15 सितंबर 2026 की रात कथित रूप से अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने खनन में प्रयुक्त जेसीबी को जब्त कर लिया। मामले की जानकारी अधिवक्ता अजीत सिंह तथा वन विभाग के अधिकारी विपिन वर्मा द्वारा दी गई। बताया गया कि रात के समय वन विभाग की भूमि पर जेसीबी के माध्यम से खनन किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और जेसीबी को कब्जे में ले लिया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिवक्ता अजीत सिंह के अनुसार वन विभाग की भूमि पर गैरकानूनी तरीके से खनन किए जाने के साथ ही पेड़ों की कटाई किए जाने की बात भी सामने आई है। उन्होंने वन क्षेत्र की सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता बताई। वहीं वन विभाग के अधिकारी विपिन वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर खनन में प्रयुक्त जेसीबी को जब्त किया गया है। विभाग द्वारा प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे में वन विभाग की भूमि पर अवैध खनन और पेड़ों की कटाई की शिकायतें सामने आना गंभीर विषय है। वन क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की प्रभावी निगरानी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जरूरी है, जिससे वन संपदा और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।1
- *एटा - थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम द्वारा टप्पेबाजी /चोरी की घटना में प्रकाश में आए 02 अभियुक्तों को 03 लाख 50 हजार रूपये नगद (चोरी के आभूषण बेंचकर प्राप्त किए हुए), 02 आधार कार्ड, अवैध असलहा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार।* *घटना का विवरण-* दिनांक 02.09.2026 को वादिया द्वारा थाना जलेसर पर लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 25.08.2026 को समय करीब 14.30 बजे वादिया अपनी छोटी बहन के साथ आगरा चौराहे से ग्राम पिलख्तर फतेह जाने के लिए दो बैग सहित ई-रिक्शा में बैठी थी, जिनमें सोने चांदी के आभूषण थे। घर जाकर बैग चैक किये तो बैग से किसी व्यक्ति द्वारा आभूषण चोरी कर लिए गए थे। इस सूचना पर थाना जलेसर पर *मुअसं0- 375/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी/अनावरण-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों 1. मोहम्म्द मजीद पुत्र स्व0 जलालुद्दीन निवासी मकदूमनगर थाना ऊपर कोट कोतवाली जनपद अलीगढ 2. मौहम्मद रफीक पुत्र ईदू निवासी गौमत थाना खैर जनपद अलीगढ को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता–* 1. मोहम्म्द मजीद पुत्र स्व0 जलालुद्दीन निवासी मकदूमनगर थाना ऊपर कोट कोतवाली जनपद अलीगढ 2. मौहम्मद रफीक पुत्र ईदू निवासी गौमत थाना खैर जनपद अलीगढ *बरामदगी-* 1. 03 लाख 50 हजार रूपये नगद (चोरी के आभूषण बेंचकर प्राप्त) 2. 02 आधार कार्ड 3. 02 तमंचा व 02 जिंदा कारतूस (315 बोर) 4. 01 मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त) *अभियुक्त मजीद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0स0 375/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम 2. मु0अ0स0 551/2017 धारा 379/411 भादवि थाना गभाना अलीगढ 3. मु0अ0स0 007/2018 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर अलीगढ 4. मु0अ0स0 0343/2022 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली नगर अलीगढ *अभियुक्त मौहम्मद रफीक उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0स0 375/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम 2. मु0अ0स0 240/22 धारा 136/137 विधुत अधि0 3. मु0अ0स0 358/2022 धारा 136/137 विधुत अधि0 4. मु0अ0स0 377/2022 धारा 136/137 विधुत अधि0 5. मु0अ0स0 396/2022 धारा 136/137 विधुत अधि0 *गिरफ्तार/अनावरण करने वाला पुलिस बल-* 1. प्र0नि0 अखिलेश कुमार दीक्षित मय टीम 2. उ0नि0 श्रवण कुमार निगम प्रभारी स्वाट मय टीम 3. उ0नि0 सुनील लांबा प्रभारी सर्विलांस मय टीम4
- गोवंश को बचाने में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत1
- सास और दामाद के प्रेम प्रसंग का मामला, बच्चों ने किया हंगामा एंकर :-मैनपुरी से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच बच्चों की मां का अपने ही रिश्ते के दामाद के साथ कथित प्रेम प्रसंग सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने दामाद के साथ रहने के लिए तैयार है। सास और दामाद के इस रिश्ते की चर्चा इलाके में हो रही है। वी ओ :-पूरा मामला मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सास और दामाद रिश्तेदारी में यहां आए थे। इसी दौरान दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध की जानकारी महिला के बच्चों को हुई। इसके बाद बच्चों ने मौके पर हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि सास और दामाद दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की बात कह रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले में दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं पूरे मामले में को लेकर दामाद ने बताया कि उसकी उम्र 19 साल हे लेकिन आधार कार्ड में कम लिखी हुई हे ओर वह रिश्ते की सास के साथ ही रहना चाहता है। युवक ने बताया की महिला से उसके संबंध डेढ़ महीना पहले फोन से बने थे। जिसके बाद अब दोनों एक दूसरे साथ रहने को तैयार है। वहीं महिला के 5 बच्चे हे जिनको लेकर युवक का कहना है कि वह उनको रखने के लिए भी तैयार है। वहीं दूसरी महिला भी युवक के साथ रहने के लिए रोटी और और तड़पती नजर आ रही है। तेजवीर (दामाद)4
- रिपोर्टर अमित राजपूत मैनपुरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, महिला और दामाद के कथित प्रेम संबंध से हंगामा मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर में एक महिला और उसके दामाद के बीच कथित प्रेम संबंध का मामला सामने आने के बाद परिवार में हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि महिला पांच बच्चों की मां है और काफी समय से उसके और दामाद के बीच नजदीकियां होने की चर्चा थी। रिश्तेदारी में दोनों के बीच कथित संबंधों की जानकारी महिला के बच्चों को हुई, जिसके बाद परिवार में विवाद और हंगामा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि महिला और उसका दामाद एक-दूसरे के साथ रहने और जीवन बिताने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में भी मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम और कथित संबंधों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। रिपोर्टर अमित राजपूत मैनपुरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, महिला और दामाद के कथित प्रेम संबंध से हंगामा मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर में एक महिला और उसके दामाद के बीच कथित प्रेम संबंध का मामला सामने आने के बाद परिवार में हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि महिला पांच बच्चों की मां है और काफी समय से उसके और दामाद के बीच नजदीकियां होने की चर्चा थी। रिश्तेदारी में दोनों के बीच कथित संबंधों की जानकारी महिला के बच्चों को हुई, जिसके बाद परिवार में विवाद और हंगामा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि महिला और उसका दामाद एक-दूसरे के साथ रहने और जीवन बिताने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में भी मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम और कथित संबंधों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।1
- आज एटा शहर के पटियाली गेट गगा मनदिर से दाउ जी महाराज जी का मेला बडे़ ही धूम धाम तरीके से निकला जिसमें आगरा का सुधीर बैनड एटा का मिलन बैनड आकृषक का केन्द्र रहे रौकी पत्रकार एटा शहरPREES4
- सर्विस रोड पर बैरियर बना हादसे की वजह, बाइक सवार किशोर की मौत बेवर/नवीगंज। बुधवार दोपहर नवीगंज चौकी क्षेत्र में बालाजी मोटरसाइकिल एजेंसी के समीप ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर लगाए गए बैरियर से बाइक टकराने के बाद अनियंत्रित होकर काफी दूर तक घिसट गई। हादसे में बाइक सवार दो किशोर घायल हो गए। बताया गया कि नवीगंज निवासी अरमान पुत्र मोमीन (14) और शोभित पुत्र प्रवेश (करीब 14 वर्ष) बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक बैरियर से जा भिड़ी। टक्कर में अरमान के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि शोभित भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस दोनों को बेवर सीएचसी लेकर गई। गंभीर हालत को देखते हुए अरमान को जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उसे इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शोभित को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नवीगंज चौकी पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर चौकी पहुंचा दिया। किशोर की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।3