हाथरस।मंडी में हुई चोरी की घटना को लेकर एसडीएम एवं सीओ सिटी से मुलाक़ात की हाथरस। अनाज मंडी परिसर में हाल ही में हुई चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। गुरुवार को आढ़तिया एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सदर राज बहादुर एवं सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण से मुलाकात कर मंडी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। व्यापारियों का कहना है कि मंडी परिसर में लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं, जबकि तैनात सुरक्षा कर्मी भी अपनी जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन नहीं कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने के साथ ही मंडी की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि घटना की जांच तेजी से कराई जा रही है और जल्द ही दोषियों का खुलासा किया जाएगा। साथ ही मंडी में सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए जाएंगे। बैठक के दौरान आढ़तिया एसोसिएशन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Sahpau, CHC सहपऊ में मेडिकल परीक्षण को लेकर हुआ हंगामा, डॉक्टर और परिजन में हुई तीखी बहस, वीडियो हुआ वायरल Sahpau, CHC सहपऊ में मेडिकल परीक्षण को लेकर हुआ हंगामा, डॉक्टर और परिजन में हुई तीखी बहस, वीडियो हुआ वायरल1
- हाथरस।मंडी में हुई चोरी की घटना को लेकर एसडीएम एवं सीओ सिटी से मुलाक़ात की हाथरस। अनाज मंडी परिसर में हाल ही में हुई चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। गुरुवार को आढ़तिया एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सदर राज बहादुर एवं सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण से मुलाकात कर मंडी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। व्यापारियों का कहना है कि मंडी परिसर में लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं, जबकि तैनात सुरक्षा कर्मी भी अपनी जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन नहीं कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने के साथ ही मंडी की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि घटना की जांच तेजी से कराई जा रही है और जल्द ही दोषियों का खुलासा किया जाएगा। साथ ही मंडी में सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए जाएंगे। बैठक के दौरान आढ़तिया एसोसिएशन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- Post by Deepak1
- हाथरस के सासनी कस्बे के एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।4
- Post by Pooja Sharma1
- हाथरस की वर्मा कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी साइकिल से पीतल के बर्तन चुरा लिए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।1
- हाथरस के कोका गाँव में पंचायत घर के पास स्थित तालाब की सफाई का टेंडर पास होने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने सचिव को भी सूचित किया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।1
- हाथरस। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से 9 मई को महाराणा प्रताप शोभायात्रा निकाली जाएगी हाथरस। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में 9 मई को प्रस्तावित महाराणा प्रताप शोभायात्रा को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई। समिति के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा को विशेष रूप से भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में उज्जैन का डमरू दल, नासिक ढोल, राजस्थान के पारंपरिक नगाड़े, घोड़े-ऊंट तथा विभिन्न आकर्षक झांकियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यात्रा का शुभारंभ गौशाला रोड स्थित तुलसी स्मृति भवन से किया जाएगा, जबकि समापन दाऊजी महाराज मंदिर पर प्रसादी वितरण के साथ होगा। प्रेसवार्ता में बताया गया कि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर शोभायात्रा अध्यक्ष अनिल सिसोदिया के साथ नरेश प्रधान, प्रहलाद सिंह सिसोदिया, मनोज सिसोदिया, डॉ. योगेंद्र सिंह गहलोत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।1