कांकेर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले तीन आरोपी को किया गिरफ्तार, 6 लाख 88 हजार रुपये होल्ड 29 जुलाई शाम साढ़े 6 बजे जिला पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जिले के भानुप्रतापपुर पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन (कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये) जब्त किए गए हैं। वहीं उनके बैंक खातों में जमा 6 लाख 88 हजार रुपये की राशि होल्ड की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में विकास उर्फ रिंकू शोरी (19 वर्ष), पिता रवि शोरी, निवासी बसंत नगर नारायणपुर; नरेंद्र जायसवाल (43 वर्ष), पिता दिनेश जायसवाल, निवासी सालियापारा वार्ड क्रमांक-07 भानुप्रतापपुर; और मनोज सचदेव (38 वर्ष), पिता स्व. द्वारिका सचदेव, निवासी संतोषी नगर भानुप्रतापपुर शामिल हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बसंत नगर, नारायणपुर में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। मामले में थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्रमांक 147/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7(1) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
कांकेर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले तीन आरोपी को किया गिरफ्तार, 6 लाख 88 हजार रुपये होल्ड 29 जुलाई शाम साढ़े 6 बजे जिला पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जिले के भानुप्रतापपुर पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन (कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये) जब्त किए गए हैं। वहीं उनके बैंक खातों में जमा 6 लाख 88 हजार रुपये की राशि होल्ड की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में विकास उर्फ रिंकू शोरी (19 वर्ष), पिता रवि शोरी, निवासी बसंत नगर नारायणपुर; नरेंद्र जायसवाल (43 वर्ष), पिता दिनेश जायसवाल, निवासी सालियापारा वार्ड क्रमांक-07 भानुप्रतापपुर; और मनोज सचदेव (38 वर्ष), पिता स्व. द्वारिका सचदेव, निवासी संतोषी नगर भानुप्रतापपुर शामिल हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बसंत नगर, नारायणपुर में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। मामले में थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्रमांक 147/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7(1) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
- कोंडागांव: ग्राम कमेला में 17 छात्राओं को मिली सरस्वती सायकिल, ₹10.20 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन ग्राम कमेला के शासकीय हाई स्कूल में सरस्वती सायकिल योजना के तहत 17 छात्राओं को निःशुल्क सायकिल वितरित की गई। इस दौरान बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही, ₹10.20 लाख की लागत से सीसी सड़क, शेड एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी गई।1
- युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिया के कोंडागांव दौरे में उमड़ा युवाओं का जनसैलाब, 'युवा जोड़ो अभियान' में सैकड़ों की संख्या मे युवाओं ने लिया हिस्सा1
- फार्म हाउस निर्माण सामग्री चोरी करने वाला सुपरवाइजर गिरफ्तार, ₹40,000 की चोरी गई सामग्री बरामद फार्म हाउस निर्माण सामग्री चोरी करने वाला सुपरवाइजर गिरफ्तार, ₹40,000 की चोरी गई सामग्री बरामद ▪️ *फार्म हाउस निर्माण कार्य के दौरान बची हुई निर्माण सामग्री चोरी कर अपने घर के पास छिपाने वाले आरोपी को थाना धमधा पुलिस ने गिरफ्तार किया।* ▪️ *आरोपी के कब्जे से 09 नग टीन शीट, 10 नग लोहे के एंगल, 25 नग प्लास्टिक पाइप एवं 10 नग जीआई पाइप सहित कुल ₹40,000 मूल्य की चोरी गई सामग्री बरामद की गई।* ▪️ *प्रार्थी की रिपोर्ट एवं विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी की संपत्ति बरामद कर जप्त की गई।* ▪️ *प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।* संक्षिप्त विवरण : दिनांक 27.07.2026 को प्रार्थी किशन सिंह यादव, निवासी पचरीपारा, दुर्ग द्वारा थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम रौंदा स्थित उनकी निजी भूमि पर निर्मित हो रहे फार्म हाउस के निर्माण कार्य हेतु टीन शीट, लोहे के एंगल, प्लास्टिक पाइप एवं जीआई पाइप सहित अन्य सामग्री रखी गई थी। निर्माण कार्य की देखरेख के लिए ग्राम रौंदा निवासी मनोज उर्फ मोनू यादव को सुपरवाइजर नियुक्त किया गया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत बची हुई सामग्री का मिलान करने पर सामग्री कम पाई गई। संदेह होने पर सुपरवाइजर से पूछताछ की गई, जिसने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया तथा कार्य पर आना बंद कर दिया। बाद में आरोपी के घर के पास चोरी गई सामग्री रखी होना पाए जाने पर थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 208/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी मनोज उर्फ मोनू यादव ने चोरी करना स्वीकार किया तथा उसके बताए स्थान से चोरी गई संपूर्ण सामग्री बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपी, जो फार्म हाउस निर्माण कार्य का सुपरवाइजर था, ने अपने भरोसे का दुरुपयोग करते हुए निर्माण कार्य के दौरान बची हुई सामग्री को बिना अनुमति अपने कब्जे में लेकर अपने घर के पास छिपाकर रख दिया। घटना स्थल : ग्राम रौंदा स्थित प्रार्थी का निर्माणाधीन फार्म हाउस, थाना धमधा, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम : 1. मनोज उर्फ मोनू यादव, निवासी ग्राम रौंदा, थाना धमधा, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री : 1. 09 नग टीन शीट 2. 10 नग लोहे के एंगल 3. 25 नग प्लास्टिक (काला) पाइप 4. 10 नग जीआई पाइप (बोर हेतु) कुल अनुमानित मूल्य : ₹40,000/- सराहनीय भूमिका : उक्त कार्रवाई में थाना धमधा पुलिस के विवेचना अधिकारी एवं थाना स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित की गई। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने प्रतिष्ठानों, निर्माण स्थलों एवं संपत्तियों की नियमित निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध विधि अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। —0000—1
- सिकासेर से 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से राजिम त्रिवेणी संगम में बढ़ा जलस्तर, कुलेश्वर नाथ मंदिर परिसर हुआ जलमग्न गोबरा नवापारा। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और सिकासेर जलाशय से पानी छोड़े जाने के कारण राजिम त्रिवेणी संगम में महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जल संसाधन विभाग ने आज फिर जलाशय से 15 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक सिकासेर से कुल 44 हजार से अधिक क्यूसेक पानी धीरे-धीरे छोड़ा जा चुका है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राजिम एसडीएम विशाल महाराणा, राजिम थाना प्रभारी अमृत साहू सहित प्रशासनिक दल ने त्रिवेणी संगम पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। वहीं धमतरी पुलिस प्रशासन की टीम भी बेलाही स्थित लोमश ऋषि आश्रम क्षेत्र में तैनात रही। अधिकारियों ने नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। कल से पवित्र श्रावण मास शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने राजिम में चल रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और बैरिकेडिंग के इंतजाम जांचे गए। लेकिन सुप्रसिद्ध श्री कुलेश्वर नाथ मंदिर के चारों ओर पानी भर जाने से श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो रही है। मंदिर परिसर पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। नगर के तटीय इलाकों में अलर्ट नगर के तटीय क्षेत्रों में जलभराव को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि और जलभराव हुआ तो बड़ी दिक्कत हो सकती है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गोबरा नवापारा नगर के वार्ड 15, 16, 17, 18 और 19 में अलर्ट जारी कर दिया है। इन वार्डों में निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका है।जल संसाधन विभाग के ईई एस के बर्मन ने बताया कि बारिश की स्थिति को देखते हुए बांध से नियंत्रित ढंग से पानी छोड़ा जा रहा है ताकि बांध की सुरक्षा बनी रहे। इधर लगातार बारिश और जलभराव से क्षेत्र के खेत-खलिहान पूरी तरह डूब गए हैं। धान की फसल पानी में डूबने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई गांवों में निचले इलाकों में भी पानी भर गया है। प्रशासन ने नदी-नालों के तटीय इलाकों में न जाने, बच्चों और मवेशियों को नदी किनारे न ले जाने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके कारण प्रशासन ने स्थिति पर लगातार निगरानी रखने की बात कही है।1
- *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- डेमोंस्ट्रेटर वेरिफिकेशन के बीच अनोखा विरोध: वंचित अभ्यर्थियों ने सत्यापन कराने पहुंचे अभ्यर्थियों को पिलाई चाय डेमोंस्ट्रेटर वेरिफिकेशन के बीच अनोखा विरोध: वंचित अभ्यर्थियों ने सत्यापन कराने पहुंचे अभ्यर्थियों को पिलाई चाय रायपुर। नवीन शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में डेमोंस्ट्रेटर भर्ती को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज दस्तावेज सत्यापन के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों के बीच वंचित अभ्यर्थियों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों को चाय पिलाकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई। वंचित अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पात्रता, मेरिट सूची और चयन के आधार को लेकर कई सवाल अभी भी बने हुए हैं। उनका आरोप है कि दावा-आपत्ति के बाद भी सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर नहीं मिला और कई अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका विरोध किसी अभ्यर्थी के खिलाफ नहीं, बल्कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और न्याय की मांग को लेकर है। चाय पिलाकर विरोध जताने का उद्देश्य यह संदेश देना था कि जिन अभ्यर्थियों का सत्यापन हो रहा है, उनके प्रति व्यक्तिगत विरोध नहीं है, बल्कि व्यवस्था से सवाल है। वंचित अभ्यर्थियों ने मांग की कि पूरी मेरिट सूची, प्राप्तांक, पात्र-अपात्र सूची, दावा-आपत्ति के निराकरण और चयन का आधार सार्वजनिक किया जाए। साथ ही सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर देने की मांग भी उठाई गई। डेमोंस्ट्रेटर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन अब लगातार नए तरीके से सामने आ रहा है, जिससे शासन-प्रशासन पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।3
- कांकेर शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण अभियान शुरू 29 जुलाई सुबह लगभग 10 बजे से शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत हरियाणा की स्नेह एनिमल वेलफेयर सोसायटी तथा कर्नाटक की विशेषज्ञ टीम की मदद से आवारा कुत्तों को पकड़कर उनका एंटी-रेबीज टीकाकरण और नसबंदी की जा रही है। अभियान में कई आवारा कुत्तों को पकड़ कर, एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई। नसबंदी के बाद कुत्तों को उनके मूल क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। नगर पालिका का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करना, रेबीज की रोकथाम करना और शहरवासियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। नागरिकों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है।1
- *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- फरसगांव: उरंदबेड़ा , पलना-पावड़ा नदी में बाढ़, छिंदली मार्ग बहा; दो गांवों का संपर्क टूटा कोंडागांव जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते पलना नदी और पावड़ा नदी में बाढ़ आ गई है। बाढ़ के तेज बहाव के कारण छिंदली मार्ग का एक हिस्सा बह गया, जिससे दो गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है। वहीं, उरंदाबेड़ा नाला पर बनी छोटी पुलिया भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बड़ी पुलिया निर्माण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।1