डेमोंस्ट्रेटर वेरिफिकेशन के बीच अनोखा विरोध: वंचित अभ्यर्थियों ने सत्यापन कराने पहुंचे अभ्यर्थियों को पिलाई चाय डेमोंस्ट्रेटर वेरिफिकेशन के बीच अनोखा विरोध: वंचित अभ्यर्थियों ने सत्यापन कराने पहुंचे अभ्यर्थियों को पिलाई चाय रायपुर। नवीन शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में डेमोंस्ट्रेटर भर्ती को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज दस्तावेज सत्यापन के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों के बीच वंचित अभ्यर्थियों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों को चाय पिलाकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई। वंचित अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पात्रता, मेरिट सूची और चयन के आधार को लेकर कई सवाल अभी भी बने हुए हैं। उनका आरोप है कि दावा-आपत्ति के बाद भी सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर नहीं मिला और कई अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका विरोध किसी अभ्यर्थी के खिलाफ नहीं, बल्कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और न्याय की मांग को लेकर है। चाय पिलाकर विरोध जताने का उद्देश्य यह संदेश देना था कि जिन अभ्यर्थियों का सत्यापन हो रहा है, उनके प्रति व्यक्तिगत विरोध नहीं है, बल्कि व्यवस्था से सवाल है। वंचित अभ्यर्थियों ने मांग की कि पूरी मेरिट सूची, प्राप्तांक, पात्र-अपात्र सूची, दावा-आपत्ति के निराकरण और चयन का आधार सार्वजनिक किया जाए। साथ ही सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर देने की मांग भी उठाई गई। डेमोंस्ट्रेटर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन अब लगातार नए तरीके से सामने आ रहा है, जिससे शासन-प्रशासन पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।
डेमोंस्ट्रेटर वेरिफिकेशन के बीच अनोखा विरोध: वंचित अभ्यर्थियों ने सत्यापन कराने पहुंचे अभ्यर्थियों को पिलाई चाय डेमोंस्ट्रेटर वेरिफिकेशन के बीच अनोखा विरोध: वंचित अभ्यर्थियों ने सत्यापन कराने पहुंचे अभ्यर्थियों को पिलाई चाय रायपुर। नवीन शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में डेमोंस्ट्रेटर भर्ती को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज दस्तावेज सत्यापन के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों के बीच वंचित अभ्यर्थियों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों को चाय पिलाकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई। वंचित अभ्यर्थियों का
कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पात्रता, मेरिट सूची और चयन के आधार को लेकर कई सवाल अभी भी बने हुए हैं। उनका आरोप है कि दावा-आपत्ति के बाद भी सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर नहीं मिला और कई अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका विरोध किसी अभ्यर्थी के खिलाफ नहीं, बल्कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और न्याय की मांग को लेकर है। चाय पिलाकर विरोध जताने का उद्देश्य यह संदेश देना था कि जिन अभ्यर्थियों
का सत्यापन हो रहा है, उनके प्रति व्यक्तिगत विरोध नहीं है, बल्कि व्यवस्था से सवाल है। वंचित अभ्यर्थियों ने मांग की कि पूरी मेरिट सूची, प्राप्तांक, पात्र-अपात्र सूची, दावा-आपत्ति के निराकरण और चयन का आधार सार्वजनिक किया जाए। साथ ही सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर देने की मांग भी उठाई गई। डेमोंस्ट्रेटर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन अब लगातार नए तरीके से सामने आ रहा है, जिससे शासन-प्रशासन पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।
- सिकासेर से 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से राजिम त्रिवेणी संगम में बढ़ा जलस्तर, कुलेश्वर नाथ मंदिर परिसर हुआ जलमग्न गोबरा नवापारा। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और सिकासेर जलाशय से पानी छोड़े जाने के कारण राजिम त्रिवेणी संगम में महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जल संसाधन विभाग ने आज फिर जलाशय से 15 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक सिकासेर से कुल 44 हजार से अधिक क्यूसेक पानी धीरे-धीरे छोड़ा जा चुका है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राजिम एसडीएम विशाल महाराणा, राजिम थाना प्रभारी अमृत साहू सहित प्रशासनिक दल ने त्रिवेणी संगम पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। वहीं धमतरी पुलिस प्रशासन की टीम भी बेलाही स्थित लोमश ऋषि आश्रम क्षेत्र में तैनात रही। अधिकारियों ने नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। कल से पवित्र श्रावण मास शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने राजिम में चल रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और बैरिकेडिंग के इंतजाम जांचे गए। लेकिन सुप्रसिद्ध श्री कुलेश्वर नाथ मंदिर के चारों ओर पानी भर जाने से श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो रही है। मंदिर परिसर पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। नगर के तटीय इलाकों में अलर्ट नगर के तटीय क्षेत्रों में जलभराव को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि और जलभराव हुआ तो बड़ी दिक्कत हो सकती है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गोबरा नवापारा नगर के वार्ड 15, 16, 17, 18 और 19 में अलर्ट जारी कर दिया है। इन वार्डों में निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका है।जल संसाधन विभाग के ईई एस के बर्मन ने बताया कि बारिश की स्थिति को देखते हुए बांध से नियंत्रित ढंग से पानी छोड़ा जा रहा है ताकि बांध की सुरक्षा बनी रहे। इधर लगातार बारिश और जलभराव से क्षेत्र के खेत-खलिहान पूरी तरह डूब गए हैं। धान की फसल पानी में डूबने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई गांवों में निचले इलाकों में भी पानी भर गया है। प्रशासन ने नदी-नालों के तटीय इलाकों में न जाने, बच्चों और मवेशियों को नदी किनारे न ले जाने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके कारण प्रशासन ने स्थिति पर लगातार निगरानी रखने की बात कही है।1
- *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- डेमोंस्ट्रेटर वेरिफिकेशन के बीच अनोखा विरोध: वंचित अभ्यर्थियों ने सत्यापन कराने पहुंचे अभ्यर्थियों को पिलाई चाय डेमोंस्ट्रेटर वेरिफिकेशन के बीच अनोखा विरोध: वंचित अभ्यर्थियों ने सत्यापन कराने पहुंचे अभ्यर्थियों को पिलाई चाय रायपुर। नवीन शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में डेमोंस्ट्रेटर भर्ती को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज दस्तावेज सत्यापन के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों के बीच वंचित अभ्यर्थियों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों को चाय पिलाकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई। वंचित अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पात्रता, मेरिट सूची और चयन के आधार को लेकर कई सवाल अभी भी बने हुए हैं। उनका आरोप है कि दावा-आपत्ति के बाद भी सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर नहीं मिला और कई अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका विरोध किसी अभ्यर्थी के खिलाफ नहीं, बल्कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और न्याय की मांग को लेकर है। चाय पिलाकर विरोध जताने का उद्देश्य यह संदेश देना था कि जिन अभ्यर्थियों का सत्यापन हो रहा है, उनके प्रति व्यक्तिगत विरोध नहीं है, बल्कि व्यवस्था से सवाल है। वंचित अभ्यर्थियों ने मांग की कि पूरी मेरिट सूची, प्राप्तांक, पात्र-अपात्र सूची, दावा-आपत्ति के निराकरण और चयन का आधार सार्वजनिक किया जाए। साथ ही सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर देने की मांग भी उठाई गई। डेमोंस्ट्रेटर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन अब लगातार नए तरीके से सामने आ रहा है, जिससे शासन-प्रशासन पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।3
- sector 4ka Welfare society ki halat govt silent hai RDA silent hai ye hai kamal vihar sector 4ka Welfare society ki halat lakho rs ka govt se flat le kar gandagi me rahne per majboor hai or RDA silent hai govt silent hai1
- डेमोंस्ट्रेटर भर्ती प्रक्रिया में अनोखा विरोध प्रदर्शन, दस्तावेज सत्यापन हेतु पहुंचे अभ्यर्थियों का वंचित अभ्यर्थियों ने चाय पिलाकर अपना अनोखा विरोध प्रकट किया रायपुर। नवीन शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में डेमोंस्ट्रेटर भर्ती को लेकर जारी विवाद के बीच बुधवार को राजधानी रायपुर में एक अनोखा और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों का वंचित अभ्यर्थियों ने चाय पिलाकर स्वागत किया और इसी अनूठे तरीके से भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन का यह तरीका लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। वंचित अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी उम्मीदवार से नहीं, बल्कि भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी के खिलाफ है। उनका कहना था कि चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित किए बिना भर्ती आगे बढ़ाना हजारों अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा। भर्ती प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि डेमोंस्ट्रेटर भर्ती प्रक्रिया में पात्रता निर्धारण, मेरिट सूची तैयार करने और अंतिम चयन के आधार को लेकर अब भी कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। उनका कहना है कि प्रारंभिक सूची जारी होने के बाद दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी हुई, लेकिन उसके बाद भी अनेक पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर नहीं दिया गया और कई योग्य उम्मीदवारों को प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि अंतिम मेरिट सूची और चयन की प्रक्रिया पूरी तरह सार्वजनिक नहीं किए जाने से भर्ती की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक पूरी प्रक्रिया स्पष्ट नहीं होगी, तब तक अभ्यर्थियों के मन में संदेह बना रहेगा। "व्यवस्था से लड़ाई, अभ्यर्थियों से नहीं" विरोध प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों ने कहा कि दस्तावेज सत्यापन कराने पहुंचे उम्मीदवार उनके साथी हैं और वे उनके खिलाफ नहीं हैं। इसी भावना को व्यक्त करने के लिए उन्होंने चाय पिलाकर उनका स्वागत किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस प्रतीकात्मक विरोध का उद्देश्य सरकार और संबंधित विभाग तक यह संदेश पहुंचाना है कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समान अवसर सुनिश्चित करने की है। ये हैं प्रमुख मांगें वंचित अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए कई मांगें रखीं। उनका कहना है कि विभाग को पूरी मेरिट सूची सार्वजनिक करनी चाहिए। साथ ही प्रत्येक अभ्यर्थी के प्राप्तांक, पात्र एवं अपात्र सूची, दावा-आपत्ति के निराकरण का विस्तृत विवरण और अंतिम चयन का आधार भी सार्वजनिक किया जाए, ताकि किसी प्रकार की शंका की गुंजाइश न रहे। इसके अलावा सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान करने और यदि प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो उसका निष्पक्ष समाधान करने की भी मांग की गई। लगातार तेज हो रहा आंदोलन डेमोंस्ट्रेटर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध लगातार नए-नए रूप में सामने आ रहा है। इससे पहले भी अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन, ज्ञापन और धरना जैसे कार्यक्रम आयोजित किए थे। अब चाय पिलाकर किए गए इस शांतिपूर्ण और प्रतीकात्मक विरोध ने भर्ती विवाद को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी नहीं बनाई जाती और सभी सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बाद शासन और चिकित्सा शिक्षा विभाग पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता लाने तथा विवाद का जल्द समाधान करने का दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।4
- फार्म हाउस निर्माण सामग्री चोरी करने वाला सुपरवाइजर गिरफ्तार, ₹40,000 की चोरी गई सामग्री बरामद फार्म हाउस निर्माण सामग्री चोरी करने वाला सुपरवाइजर गिरफ्तार, ₹40,000 की चोरी गई सामग्री बरामद ▪️ *फार्म हाउस निर्माण कार्य के दौरान बची हुई निर्माण सामग्री चोरी कर अपने घर के पास छिपाने वाले आरोपी को थाना धमधा पुलिस ने गिरफ्तार किया।* ▪️ *आरोपी के कब्जे से 09 नग टीन शीट, 10 नग लोहे के एंगल, 25 नग प्लास्टिक पाइप एवं 10 नग जीआई पाइप सहित कुल ₹40,000 मूल्य की चोरी गई सामग्री बरामद की गई।* ▪️ *प्रार्थी की रिपोर्ट एवं विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी की संपत्ति बरामद कर जप्त की गई।* ▪️ *प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।* संक्षिप्त विवरण : दिनांक 27.07.2026 को प्रार्थी किशन सिंह यादव, निवासी पचरीपारा, दुर्ग द्वारा थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम रौंदा स्थित उनकी निजी भूमि पर निर्मित हो रहे फार्म हाउस के निर्माण कार्य हेतु टीन शीट, लोहे के एंगल, प्लास्टिक पाइप एवं जीआई पाइप सहित अन्य सामग्री रखी गई थी। निर्माण कार्य की देखरेख के लिए ग्राम रौंदा निवासी मनोज उर्फ मोनू यादव को सुपरवाइजर नियुक्त किया गया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत बची हुई सामग्री का मिलान करने पर सामग्री कम पाई गई। संदेह होने पर सुपरवाइजर से पूछताछ की गई, जिसने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया तथा कार्य पर आना बंद कर दिया। बाद में आरोपी के घर के पास चोरी गई सामग्री रखी होना पाए जाने पर थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 208/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी मनोज उर्फ मोनू यादव ने चोरी करना स्वीकार किया तथा उसके बताए स्थान से चोरी गई संपूर्ण सामग्री बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपी, जो फार्म हाउस निर्माण कार्य का सुपरवाइजर था, ने अपने भरोसे का दुरुपयोग करते हुए निर्माण कार्य के दौरान बची हुई सामग्री को बिना अनुमति अपने कब्जे में लेकर अपने घर के पास छिपाकर रख दिया। घटना स्थल : ग्राम रौंदा स्थित प्रार्थी का निर्माणाधीन फार्म हाउस, थाना धमधा, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम : 1. मनोज उर्फ मोनू यादव, निवासी ग्राम रौंदा, थाना धमधा, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री : 1. 09 नग टीन शीट 2. 10 नग लोहे के एंगल 3. 25 नग प्लास्टिक (काला) पाइप 4. 10 नग जीआई पाइप (बोर हेतु) कुल अनुमानित मूल्य : ₹40,000/- सराहनीय भूमिका : उक्त कार्रवाई में थाना धमधा पुलिस के विवेचना अधिकारी एवं थाना स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित की गई। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने प्रतिष्ठानों, निर्माण स्थलों एवं संपत्तियों की नियमित निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध विधि अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। —0000—1
- *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- रात 1 बजे तेलीबांधा में भीषण आग, ऑक्टोपस बार और सुंदरानी हार्डवेयर धधके, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में सोमवार देर रात लगभग 1 बजे भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ऑक्टोपस बार और उसके समीप स्थित सुंदरानी हार्डवेयर परिसर में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्र को खाली कराया तथा लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं। आग पूरी तरह बुझने के बाद विस्तृत जांच कर वास्तविक कारणों और नुकसान का आकलन किया जाएगा।1