बर्डोद-जैनपुरवास में विकास कार्यों की सौगात, डॉ. मोहित ने किए शिलान्यास व उद्घाटन बहरोड़। क्षेत्र के बर्डोद एवं जैनपुरवास गांव में सोमवार को विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान डॉ. मोहित जसवंत यादव ने करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देते हुए क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, पशु चिकित्सा एवं आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा दिलाया। बर्डोद में डॉ. मोहित ने 46.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नए भवन के बनने से क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बर्डोद की चारदीवारी निर्माण कार्य हेतु 2 लाख रुपये तथा बंजारा बस्ती में ग्रेवल सड़क निर्माण की घोषणा की गई। इसके बाद जैनपुरवास में समशा द्वारा निर्मित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 52.72 लाख रुपये की लागत से बने विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी एवं पेयजल कार्यों का उद्घाटन किया गया। वहीं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में 3.72 लाख रुपये की लागत से निर्मित शौचालय का भी लोकार्पण किया गया। डॉ. मोहित ने जैनपुरवास से मैना की ढाणी होते हुए मोहम्मदपुर तक 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित पीडब्ल्यूडी सड़क तथा चौपाल से मेन बाजार होते हुए गोरधन सरपंच के घर तक विधायक कोष से बनी 10 लाख रुपये की इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जैनपुरवास में रसोईघर निर्माण के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की गई। साथ ही युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्रिकेट किट एवं वॉलीबॉल नेट उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई। अपने संबोधन में डॉ. मोहित जसवंत यादव ने कहा कि बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। शिक्षा, सड़क, पेयजल एवं स्वास्थय सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उसके उपरांत विधायक कार्यालय, नारनौल रोड बहरोड़ पर जनसुनवाई आयोजित की गई, जहां डॉ. मोहित ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं पीपली स्थित श्री शिव शंकर मंदिर में आयोजित भंडारे में भी डॉ. मोहित ने भाग लिया और विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा पर गांव में विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बर्डोद-जैनपुरवास में विकास कार्यों की सौगात, डॉ. मोहित ने किए शिलान्यास व उद्घाटन बहरोड़। क्षेत्र के बर्डोद एवं जैनपुरवास गांव में सोमवार को विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान डॉ. मोहित जसवंत यादव ने करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देते हुए क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, पशु चिकित्सा एवं आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा दिलाया। बर्डोद में डॉ. मोहित ने 46.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नए भवन के बनने से क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बर्डोद की चारदीवारी निर्माण कार्य हेतु 2 लाख रुपये तथा बंजारा बस्ती में ग्रेवल सड़क निर्माण की घोषणा की गई। इसके बाद जैनपुरवास में समशा द्वारा निर्मित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 52.72 लाख रुपये की लागत से बने विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी एवं पेयजल कार्यों का उद्घाटन किया गया। वहीं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में 3.72 लाख रुपये की लागत से निर्मित शौचालय का भी लोकार्पण किया गया। डॉ. मोहित ने जैनपुरवास से मैना की ढाणी होते हुए मोहम्मदपुर तक 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित पीडब्ल्यूडी
सड़क तथा चौपाल से मेन बाजार होते हुए गोरधन सरपंच के घर तक विधायक कोष से बनी 10 लाख रुपये की इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जैनपुरवास में रसोईघर निर्माण के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की गई। साथ ही युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्रिकेट किट एवं वॉलीबॉल नेट उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई। अपने संबोधन में डॉ. मोहित जसवंत यादव ने कहा कि बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। शिक्षा, सड़क, पेयजल एवं स्वास्थय सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उसके उपरांत विधायक कार्यालय, नारनौल रोड बहरोड़ पर जनसुनवाई आयोजित की गई, जहां डॉ. मोहित ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं पीपली स्थित श्री शिव शंकर मंदिर में आयोजित भंडारे में भी डॉ. मोहित ने भाग लिया और विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा पर गांव में विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
- भिवाड़ी की हाईराइज सोसाइटी में युवक ने लगाई छलांग, 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। माटिला चौकी क्षेत्र के थड़ा गांव स्थित हिल व्यू गार्डन सोसाइटी में एक युवक ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग सहम गए। मृतक की पहचान शीथल गांव निवासी 40 वर्षीय सुंदर पुत्र महिपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुंदर पहले इसी हिल व्यू गार्डन सोसाइटी में गार्ड की नौकरी कर चुका था। साथ ही वह लंबे समय से बीमारी से भी परेशान चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही माटिला चौकी इंचार्ज एसआई पुनीत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिवाड़ी की मोर्चरी में भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।3
- शाहजहांपुर के गुगलकोटा स्थित FPI कंपनी में ड्यूटी पर एक गार्ड की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दिया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।3
- मुंडावर क्षेत्र में अवैध मिट्टी दोहन का मामला सामने आया खैरथल मुंडावर क्षेत्र में अवैध मिट्टी दोहन का मामला सामने आया खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर उपखंड क्षेत्र के रायपुर काली पहाड़ी टेंडका मार्ग पर अवैध रूप से मिट्टी दोहन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार एलएनटी मशीनों और भारी वाहनों की मदद से लगातार मिट्टी का खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना अनुमति बड़े स्तर पर मिट्टी उठाई जा रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भी हानि पहुंच रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध मिट्टी दोहन पर रोक लगाने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लगातार हो रहे अवैध खनन से आसपास की जमीन कमजोर हो रही है और भविष्य में हादसे की आशंका भी बनी हुई है।1
- विराटनगर पुलिस थाने के SHO ने कहा टैक्टर की कोई रॉयल्टी रसीद नहीं थी, पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर के आरोपों पर खुलकर बोलें1
- नई दिल्ली में केंद्रीय बल कर्मचारियों के लिए एम्स अस्पताल में एक विशेष विंग का उद्घाटन किया गया है। अब केंद्रीय बल के जवान और दिल्ली पुलिस के कर्मी भी यहाँ अपना इलाज करवा सकेंगे।1
- अलवर अस्पताल में कुत्तों का आतंक जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने किया औचत निरीक्षण निरीक्षण के दौरान परिजनों ने अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों को लेकर की थी शिकायत अस्पताल के वार्डों में घूम रहे थे आवारा कुत्ते जिला कलेक्टर के निरीक्षण के बाद को पकड़ने का कार्य किया गया1
- महेंद्रगढ़ जिले में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, शिव स्तुति की रही गूंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ के तट से दिया दुनिया को संदेश कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया संबोधित1
- श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रभक्ति का संगम, सेना के पराक्रम को किया सलाम श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविद्यालय में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स के साथ भारतीय सेना के पराक्रम, साहस और वीरता को नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पहलगांव आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मासूम नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर आयोजित सामूहिक चर्चा में एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्र के प्रति एकता, अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, निःस्वार्थ सेवा एवं साहस की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कैडेट्स ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ जीवन को आगे बढ़ाने का संदेश देते हुए अपने विचार भी अभिव्यक्त किए। कार्यक्रम में भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए युवाओं को देशभक्ति, सेवा और जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया गया। माहौल राष्ट्रभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत रहा।1