मधेपुरा में प्रशासनिक सख्ती: प्रमंडलीय आयुक्त ने दी चेतावनी—पेंडिंग फाइलें तुरंत निपटाएं बिहार के मधेपुरा से बड़ी खबर है, जहां प्रमंडलीय आयुक्त ने समाहरणालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलने की कोशिश की है… साफ संदेश—काम में ढिलाई अब नहीं चलेगी। मधेपुरा समाहरणालय में आज उस वक्त हलचल तेज हो गई।जब प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए। आयुक्त ने एक-एक कर स्थापना शाखा, पंचायत शाखा और सामान्य शाखा का बारीकी से जायजा लिया… फाइलों, रजिस्टरों और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई शाखाओं में फाइलों के लंबित रहने पर नाराजगी जताई गई और साफ निर्देश दिया गया कि सभी मामलों का निष्पादन समय-सीमा के भीतर हर हाल में किया जाए। आयुक्त ने अधिकारियों से दो टूक कहा जनता से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने कार्यालय में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, कार्यस्थल की व्यवस्था और ऑफिस के माहौल की भी समीक्षा की गई और इसे बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा देने और अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर भी विशेष जोर दिया गया… ताकि कामकाज तेज और पारदर्शी बन सके। जनता के काम में देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। सभी अधिकारी समयबद्ध और जवाबदेह तरीके से काम करें। निरीक्षण के अंत में आयुक्त ने साफ कर दिया कि प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और जनता का भरोसा बनाए रखना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है… अब देखना होगा कि इस सख्ती का जमीनी असर कितना दिखता है।
मधेपुरा में प्रशासनिक सख्ती: प्रमंडलीय आयुक्त ने दी चेतावनी—पेंडिंग फाइलें तुरंत निपटाएं बिहार के मधेपुरा से बड़ी खबर है, जहां प्रमंडलीय आयुक्त ने समाहरणालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलने की कोशिश की है… साफ संदेश—काम में ढिलाई अब नहीं चलेगी। मधेपुरा समाहरणालय में आज उस वक्त हलचल तेज हो गई।जब प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए। आयुक्त ने
एक-एक कर स्थापना शाखा, पंचायत शाखा और सामान्य शाखा का बारीकी से जायजा लिया… फाइलों, रजिस्टरों और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई शाखाओं में फाइलों के लंबित रहने पर नाराजगी जताई गई और साफ निर्देश दिया गया कि सभी मामलों का निष्पादन समय-सीमा के भीतर हर हाल में किया जाए। आयुक्त ने अधिकारियों से दो टूक कहा जनता से जुड़े
मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने कार्यालय में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, कार्यस्थल की व्यवस्था और ऑफिस के माहौल की भी समीक्षा की गई और इसे बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा देने और अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर भी विशेष जोर
दिया गया… ताकि कामकाज तेज और पारदर्शी बन सके। जनता के काम में देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। सभी अधिकारी समयबद्ध और जवाबदेह तरीके से काम करें। निरीक्षण के अंत में आयुक्त ने साफ कर दिया कि प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और जनता का भरोसा बनाए रखना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है… अब देखना होगा कि इस सख्ती का जमीनी असर कितना दिखता है।
- Post by मिथिलेश कुमार1
- सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भूमिहीन परिवारों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। जिले के सत्तर कटैया अंचल अंतर्गत बिजलपुर पंचायत में सैकड़ों भूमिहीन परिवार आज भी रहने के लिए जमीन की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि इन परिवारों ने कई बार अंचल कार्यालय और जिला प्रशासन को आवेदन देकर रहने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। वहीं दूसरी ओर, बिहार सरकार द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। ऐसे में जो गरीब परिवार वर्षों से सरकारी जमीन पर रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं, उन्हें हटाने की तैयारी की जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जब भूमिहीन परिवारों को वैकल्पिक जमीन उपलब्ध ही नहीं कराई गई है, तो आखिर उन्हें हटाया कैसे जाएगा? इस मुद्दे को लेकर बिजलपुर पंचायत के ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सैकड़ों परिवार जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं और जल्द से जल्द रहने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उन्हें जल्द जमीन नहीं दी गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- Post by Avinash Kumar1
- supaul nirmali majhari me jcb, buldojar chahiye1
- नौहट्टा प्रखंड के मोहनपुर (मेन रोड): अपना सपनों का आशियाना बनाने की चाह रखने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। मेन रोड मोहनपुर कब्रिस्तान के बगल में 'जे के एन्ड सन्स ट्रेडर्स' (J K & Sons Traders) का भव्य शुभारंभ हो गया है। अब क्षेत्र के लोगों को निर्माण सामग्री के लिए शहर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बुनियाद से लेकर फिनिशिंग तक सब कुछ उपलब्ध इस प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ घर की नींव रखने से लेकर उसे खूबसूरत रंगों से सजाने तक का हर सामान किफायती दरों पर उपलब्ध है। यहाँ मिलने वाली प्रमुख सामग्रियां इस प्रकार हैं: निर्माण सामग्री: उच्च गुणवत्ता वाली गिट्टी, बालू, सीमेंट और सरिया। छत और फिटिंग: एस्बेस्टस (श्वेस्टर), चदरा, ईंट और हर प्रकार के पाइप। हार्डवेयर: प्लंबिंग और हार्डवेयर का सारा जरूरी सामान। पेंट गैलरी: घर को चमकाने के लिए मशहूर 'बिरला ऑप्स' (Birla Opus) के पेंट का शानदार कलेक्शन। विश्वसनीयता और गुणवत्ता का संगम 'जे के एन्ड सन्स ट्रेडर्स' के संचालक ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को उचित मूल्य पर बेहतरीन ब्रांड्स का सामान उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से बिरला ऑप्स पेंट के जुड़ जाने से अब ग्राहकों को रंगों के लिए भी कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी। पता याद रखें: > जे के एन्ड सन्स ट्रेडर्स > मेन रोड, कब्रिस्तान के बगल में, मोहनपुर।1
- Post by Mankhush kumar1
- मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर में ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण एवं महिला रोजगार को केंद्र में रखते हुए विशेष सर्वे अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य समाज की उन जरूरतमंद एवं बेसहारा युवतियों की पहचान करना था, जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक है और जिनके सिर से पिता का साया उठ चुका है। सर्वे के दौरान कई ऐसी युवतियां चिन्हित की गईं, जिनकी शादी दहेज प्रथा के कारण अब तक नहीं हो सकी है। संस्था ने इसे सामाजिक कुरीति बताते हुए इसके उन्मूलन की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर संस्था की ओर से घोषणा की गई कि चिन्हित जरूरतमंद युवतियों के लिए सामूहिक विवाह योजना के तहत योग्य वर की तलाश कर उनकी शादी संपन्न कराई जाएगी। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दहेज प्रथा के खिलाफ सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे न तो दहेज लेंगे और न ही देंगे। इस दौरान “हम बदलेंगे, हमारा समाज बदलेगा” का नारा भी दिया गया। कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर डॉ. परवेज आलम, कोषाध्यक्ष श्रीमती जूली खातून एवं सचिव पत्रकार प्रिंस कुमार मिट्ठू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज में समानता, सम्मान एवं नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।3
- Post by Avinash Kumar1
- छातापुर:बजरंगबली की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ का मामला आया सामने,मंदिर की दीवारों पर अपशब्द लिखा हुआ पाया गया....लोगों ने हमलोग माहौल बिगड़ने नहीं देंगे, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला,जांच तेज कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है1