Shuru
Apke Nagar Ki App…
@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
More news from Sonbhadra and nearby areas
- साइबर क्राइम पर सोनभद्र पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: माह फरवरी में कुल 86 पीड़ितों को रूपये 35,86,160/= की धनराशि वापस कराने के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा की बाइट-1
- *प्रेस नोट* *जनपद सोनभद्र* *दिनांक – 12.03.2026* *सोनभद्र पुलिस की माह फरवरी 2026 से अब तक बड़ी सफलता* *CEIR पोर्टल के माध्यम से 151 खोए मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹30 लाख) बरामद कर स्वामियों को लौटाए* पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम, खोए/गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी तथा आमजन को त्वरित तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद सोनभद्र पुलिस को माह फरवरी 2026 से अब तक उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। इस अभियान के तहत सर्विलांस सेल, एसओजी टीम तथा जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए *कुल 151 मोबाइल फोन,* जिनकी अनुमानित कीमत लगभग *₹30 लाख* है, सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। अपने बहुमूल्य मोबाइल पुनः प्राप्त होने पर नागरिकों द्वारा अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा जनपद सोनभद्र पुलिस की तत्परता, पारदर्शिता एवं जनहितकारी कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व माह जनवरी 2026 में भी सोनभद्र पुलिस द्वारा 151 खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए गए थे। लगातार यह सफलता जनपद पुलिस की तकनीकी दक्षता, अथक प्रयास एवं आमजन के प्रति संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाती है। *पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा इस सराहनीय उपलब्धि हेतु सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं संबंधित थाना प्रभारियों/कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के लिए प्रोत्साहित किया गया।*2
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Post by RAHUL Kumar1
- *अदानी ग्रुप ने अड़तालिस लाख खर्च कर मड़िहान सीएचसी का किया काया कल्प-रमाशंकर पटेल* मड़िहान तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य मड़िहान में लगे डिजिटल एक्सरे मशीन के उद्घाटन में पहुंचे रमाशंकर विधायक।बताया गरीबों का बेहतर इलाज मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ सुनिश्चित।अदानी ग्रुप के अथक प्रयास के बाद क्षेत्र को मिली करोड़ों की सौगात। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में अदानी ग्रुप द्वारा लगाए गए डिजिटल एक्सरे मशीन का उद्घाटन मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया। बताया कि सीएससी मड़िहान का कायाकल्प करने हेतु मिर्जापुर थर्मल एनर्जी उत्तर प्रदेश प्राइवेट लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी एस आर) पहल के अंतर्गत अदानी फाउंडेशन द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण चिकित्सकीय जांच मशीनों के साथ क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराया गया है।जिसमें भवन नवीनीकरण हेतु 14 लख रुपए, इंटर एक्टिव पैनल 5 लाख 75 हजार रुपए,8 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल 10 लाख रुपए,डिजिटल एक्सरे मशीन 15 लाख रुपये, चिकित्सकी उपकरण 3,86745 रुपए।कुल मिलाकर 48 लाख 61745 रुपए खर्च कर आर बी सी, डब्लू बी सी, शुगर,कोलेस्ट्रॉल लिवर किडनी फंक्शन जांच,रक्त जांच जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराई हैं।वही बताया कि 1600 मेगा वाट का पावर प्लांट क्षेत्र में लगने से यहां के हजारों लोगों को रोजगार मिलना सुनिश्चित हुआ है। भारत सरकार और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप अदानी ग्रुप ने अपने एरिया में सी एस आर की बजट से गांव के विद्यालयों का कायाकल्प वहां पर सोलर पैनल की व्यवस्था, गांव में गेट बनवाना,चबूतरा निर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण,गांव में स्वास्थ्य संबंधित एंबुलेंस से सेवाएं प्रदान करना जैसे बड़े कामों की पहल की है।मिर्जापुर में रोजगार करने हेतु कई इन्वेस्टर समितियां आगे आ रही है।पहले क्षेत्र के गरीब असहाय पीड़ितों को स्वास्थ्य सेवाओं संबंधित एक्सरे, खून जांच,किडनी जांच हेतु सोनभद्र मिर्जापुर वाराणसी अन्य जगहों पर जाना पड़ता था। परंतु मड़िहान में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने के चलते अब इन्हें दूर दराज नहीं जाना होगा।मौके पर अदानी ग्रुप से दिनेश तिवारी, अरुण,सोनू,राकेश तो वहीं अस्पताल के चिकित्सकों में राधेश्याम वर्मा सत्य प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।2
- Post by Sontiriya Drishti News1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- *प्रेस नोट* *जनपद सोनभद्र* *दिनांक – 12.03.2026* *सोनभद्र पुलिस की माह फरवरी 2026 से अब तक बड़ी सफलता* *CEIR पोर्टल के माध्यम से 151 खोए मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹30 लाख) बरामद कर स्वामियों को लौटाए* पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम, खोए/गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी तथा आमजन को त्वरित तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद सोनभद्र पुलिस को माह फरवरी 2026 से अब तक उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। इस अभियान के तहत सर्विलांस सेल, एसओजी टीम तथा जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए *कुल 151 मोबाइल फोन,* जिनकी अनुमानित कीमत लगभग *₹30 लाख* है, सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। अपने बहुमूल्य मोबाइल पुनः प्राप्त होने पर नागरिकों द्वारा अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा जनपद सोनभद्र पुलिस की तत्परता, पारदर्शिता एवं जनहितकारी कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व माह जनवरी 2026 में भी सोनभद्र पुलिस द्वारा 151 खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए गए थे। लगातार यह सफलता जनपद पुलिस की तकनीकी दक्षता, अथक प्रयास एवं आमजन के प्रति संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाती है। *पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा इस सराहनीय उपलब्धि हेतु सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं संबंधित थाना प्रभारियों/कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के लिए प्रोत्साहित किया गया।*1
- भूमि माफिया के द्वारा स्टे लगे हुए भूमि पर कब्जा किए हुए लोग1