logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मानपुर चौराहे पर गुरु रविदास जयंती कलश यात्रा का भव्य स्वागत, डिप्टी सीएम ने विधायक को सौंपा कलश पुष्पेन्द्र घूमना पत्रकार 9414415998 सिकराय/मानपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल कलश यात्रा का मानपुर चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा कलश लेकर यात्रा में सबसे आगे चल रहे थे। मानपुर चौराहे पर स्वागत के दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने अपने सिर पर रखा कलश उतारकर सिकराय विधायक विक्रम बंसीवाल के सिर पर रखा। इस दृश्य का उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों और जयघोष के साथ स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं समाज के लोग शामिल रहे। इस अवसर पर विधायक विक्रम बंसीवाल ने कहा कि संत गुरु रविदास जी महाराज ने अपने जीवन से समाज को समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे का अमूल्य संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी से गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक, सशक्त और सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

6 hrs ago
user_पुष्पेन्द्र घूमना
पुष्पेन्द्र घूमना
Sikrai, Dausa•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हर साल वही जलभराव, वही आश्वासन... आखिर कब होगा स्थायी समाधान? भांवता में बारिश से फिर डूबा दौसा-कठूमर मार्ग, प्रशासन ने निकाला पानी, ग्रामीण बोले- अब चाहिए स्थायी समाधान कुण्डल। दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र के भांवता गांव में बरसात के साथ ही वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या एक बार फिर सामने आ गई। गांव के राजकीय विद्यालय के समीप स्थित दौसा-कठूमर सड़क का एक हिस्सा बारिश के पानी में डूब जाने से यातायात प्रभावित हो गया। जलभराव के कारण सबसे अधिक परेशानी विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों, ग्रामीणों और राहगीरों को उठानी पड़ी। सूचना मिलने पर प्रशासन हरकत में आया। उपजिला कलेक्टर के निर्देश पर बांदीकुई के कार्यवाहक तहसीलदार, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता तथा चार पुलिस थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा। करीब 20 से अधिक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मेडबंदी हटाकर पानी की निकासी कराई गई, जिससे अवरुद्ध मार्ग पर यातायात दोबारा सुचारु हो सका। कार्यवाहक तहसीलदार ने बताया कि उपजिला कलेक्टर के आदेशानुसार प्रशासन की मौजूदगी में जल निकासी कराकर मार्ग को चालू कराया गया है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। हर वर्ष बरसात के दौरान यही स्थिति बनती है और प्रशासन केवल अस्थायी रूप से पानी की निकासी कर राहत देकर लौट जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से स्थायी नाले के निर्माण का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जल निकासी को लेकर दोनों पक्षों के विवाद के कारण प्रशासन कोई स्थायी निर्णय नहीं ले पा रहा है। उनका कहना है कि एकतरफा कार्रवाई से लोगों में असंतोष है और समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। जलभराव का सबसे अधिक असर राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। बच्चों को पानी से भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अभिभावकों ने भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। इधर, बारिश का पानी आसपास के खेतों में पहुंचने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो फसलों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार भी प्रशासन केवल अस्थायी राहत देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेगा या वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान करेगा। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि उन्हें अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी नाले का निर्माण और जलभराव से हमेशा के लिए मुक्ति चाहिए।
    4
    हर साल वही जलभराव, वही आश्वासन... आखिर कब होगा स्थायी समाधान?

भांवता में बारिश से फिर डूबा दौसा-कठूमर मार्ग, प्रशासन ने निकाला पानी, ग्रामीण बोले- अब चाहिए स्थायी समाधान
कुण्डल। दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र के भांवता गांव में बरसात के साथ ही वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या एक बार फिर सामने आ गई। गांव के राजकीय विद्यालय के समीप स्थित दौसा-कठूमर सड़क का एक हिस्सा बारिश के पानी में डूब जाने से यातायात प्रभावित हो गया। जलभराव के कारण सबसे अधिक परेशानी विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों, ग्रामीणों और राहगीरों को उठानी पड़ी।
सूचना मिलने पर प्रशासन हरकत में आया। उपजिला कलेक्टर के निर्देश पर बांदीकुई के कार्यवाहक तहसीलदार, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता तथा चार पुलिस थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा। करीब 20 से अधिक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मेडबंदी हटाकर पानी की निकासी कराई गई, जिससे अवरुद्ध मार्ग पर यातायात दोबारा सुचारु हो सका।
कार्यवाहक तहसीलदार ने बताया कि उपजिला कलेक्टर के आदेशानुसार प्रशासन की मौजूदगी में जल निकासी कराकर मार्ग को चालू कराया गया है।
हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। हर वर्ष बरसात के दौरान यही स्थिति बनती है और प्रशासन केवल अस्थायी रूप से पानी की निकासी कर राहत देकर लौट जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से स्थायी नाले के निर्माण का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जल निकासी को लेकर दोनों पक्षों के विवाद के कारण प्रशासन कोई स्थायी निर्णय नहीं ले पा रहा है। उनका कहना है कि एकतरफा कार्रवाई से लोगों में असंतोष है और समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
जलभराव का सबसे अधिक असर राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। बच्चों को पानी से भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अभिभावकों ने भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।
इधर, बारिश का पानी आसपास के खेतों में पहुंचने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो फसलों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार भी प्रशासन केवल अस्थायी राहत देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेगा या वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान करेगा। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि उन्हें अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी नाले का निर्माण और जलभराव से हमेशा के लिए मुक्ति चाहिए।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • _जिला जन अभाव अभियोग एवं जिला सतर्कता समिति की बैठक_ अधिकारी प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर दौसा, 30 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने कहा कि जिला जन अभाव अभियोग एवं जिला सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि परिवादियों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों में गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई करें। गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी रूम में आयोजित जिला जन अभाव अभियोग एवं जिला सतर्कता समिति की वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में जिला कलक्टर ने समिति में दर्ज 15 प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों से कहा कि आमजन से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए तथा की गई कार्रवाई की सूचना समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमणों को प्राथमिकता के आधार पर हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग की ओर से पर्याप्त जाप्ता उपलब्ध कराया जा रहा है, इसलिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए। बैठक में गन लाइसेंस की एनओसी, हिताधिकारी की मृत्यु के बाद क्लेम स्वीकृति, अतिक्रमण हटाकर रास्ता चालू करवाने, वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने, पुलिस कार्रवाई संबंधी शिकायत, पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने, पीएम किसान सम्मान निधि में जिला परिवर्तन, कॉलोनी एवं आम रास्तों से अतिक्रमण हटाने, पक्का निर्माण कराने सहित विभिन्न मामलों पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने प्रकरणों की समीक्षा के उपरांत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, उपखण्ड अधिकारी दौसा संजू मीना, जिला सतर्कता समिति के सदस्य मोहन लाल बैरवा, लोकेश शर्मा, सुबुद्धि राम मीना, राजकुमार जायसवाल, लड्डूराम मीना, प्रभु दयाल शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
    1
    _जिला जन अभाव अभियोग एवं जिला सतर्कता समिति की बैठक_

अधिकारी प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर

दौसा, 30 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने कहा कि जिला जन अभाव अभियोग एवं जिला सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि परिवादियों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों में गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई करें।
गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी रूम में आयोजित जिला जन अभाव अभियोग एवं जिला सतर्कता समिति की वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में जिला कलक्टर ने समिति में दर्ज 15 प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों से कहा कि आमजन से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए तथा की गई कार्रवाई की सूचना समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमणों को प्राथमिकता के आधार पर हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग की ओर से पर्याप्त जाप्ता उपलब्ध कराया जा रहा है, इसलिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए।
बैठक में गन लाइसेंस की एनओसी, हिताधिकारी की मृत्यु के बाद क्लेम स्वीकृति, अतिक्रमण हटाकर रास्ता चालू करवाने, वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने, पुलिस कार्रवाई संबंधी शिकायत, पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने, पीएम किसान सम्मान निधि में जिला परिवर्तन, कॉलोनी एवं आम रास्तों से अतिक्रमण हटाने, पक्का निर्माण कराने सहित विभिन्न मामलों पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने प्रकरणों की समीक्षा के उपरांत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, उपखण्ड अधिकारी दौसा संजू मीना, जिला सतर्कता समिति के सदस्य मोहन लाल बैरवा, लोकेश शर्मा, सुबुद्धि राम मीना, राजकुमार जायसवाल, लड्डूराम मीना, प्रभु दयाल शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • "ज़रा इस तस्वीर को देखिए... यह सिर्फ कीचड़ में फंसी एक स्कूल बस नहीं, बल्कि मासूम बच्चों की सुरक्षा पर खड़ा एक बड़ा सवाल है। हिंडौन सिटी के बाजना रोड पर उत्कर्ष विद्या निकेतन स्कूल की बस कीचड़ में इस तरह फंस गई कि कुछ देर के लिए पलटने जैसी स्थिति बन गई। बस में बैठे बच्चे सहम गए, कई बच्चे डर के कारण नीचे उतर आए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सवाल यह है कि आखिर कब तक बदहाल सड़कें बच्चों की जान से खिलवाड़ करती रहेंगी? देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट।.... More #हिंडौन_सिटी #करौली #स्कूल_बस #सड़क_समस्या #हिंडौन_नगर_परिषद #PWD #पत्रिका_नायक_समाचार
    1
    "ज़रा इस तस्वीर को देखिए... यह सिर्फ कीचड़ में फंसी एक स्कूल बस नहीं, बल्कि मासूम बच्चों की सुरक्षा पर खड़ा एक बड़ा सवाल है। हिंडौन सिटी के बाजना रोड पर उत्कर्ष विद्या निकेतन स्कूल की बस कीचड़ में इस तरह फंस गई कि कुछ देर के लिए पलटने जैसी स्थिति बन गई। बस में बैठे बच्चे सहम गए, कई बच्चे डर के कारण नीचे उतर आए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सवाल यह है कि आखिर कब तक बदहाल सड़कें बच्चों की जान से खिलवाड़ करती रहेंगी? देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट।.... More

#हिंडौन_सिटी #करौली #स्कूल_बस #सड़क_समस्या #हिंडौन_नगर_परिषद #PWD #पत्रिका_नायक_समाचार
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • मासलपुर में गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने देखीं स्वामी हरेंद्रानंद ध्रुवघटा महाराज जी की गुफा मासलपुर में गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने देखीं स्वामी हरेंद्रानंद ध्रुवघटा महाराज जी की गुफा
    1
    मासलपुर में गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने देखीं स्वामी हरेंद्रानंद ध्रुवघटा महाराज जी की गुफा
मासलपुर में गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने देखीं स्वामी हरेंद्रानंद ध्रुवघटा महाराज जी की गुफा
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    18 hrs ago
  • 31 जुलाई को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर दौसा, 30 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 31 जुलाई को ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दौसा की भांकरी, बांदीकुई की प्रतापपुरा, सिकराय की अचलपुरा व पीपलकी, महवा की समलेटी, मंडावर की टीकरी किलानोत, लालसोट की मिर्जापुरा व श्यामपुरा कलां, नांगल राजावतान की श्यालावास, रामगढ़ पचवारा की हेमल्यावाला तथा लवाण की पीपल्या चैनपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
    1
    31 जुलाई को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
दौसा, 30 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 31 जुलाई को ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दौसा की भांकरी, बांदीकुई की प्रतापपुरा, सिकराय की अचलपुरा व पीपलकी, महवा की समलेटी, मंडावर की टीकरी किलानोत, लालसोट की मिर्जापुरा व श्यामपुरा कलां, नांगल राजावतान की श्यालावास, रामगढ़ पचवारा की हेमल्यावाला तथा लवाण की पीपल्या चैनपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • जिला जन अभाव अभियोग एवं जिला सतर्कता समिति की बैठक_ अधिकारी प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर दौसा, 30 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने कहा कि जिला जन अभाव अभियोग एवं जिला सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि परिवादियों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों में गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई करें। गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी रूम में आयोजित जिला जन अभाव अभियोग एवं जिला सतर्कता समिति की वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में जिला कलक्टर ने समिति में दर्ज 15 प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों से कहा कि आमजन से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए तथा की गई कार्रवाई की सूचना समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमणों को प्राथमिकता के आधार पर हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग की ओर से पर्याप्त जाप्ता उपलब्ध कराया जा रहा है, इसलिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए। बैठक में गन लाइसेंस की एनओसी, हिताधिकारी की मृत्यु के बाद क्लेम स्वीकृति, अतिक्रमण हटाकर रास्ता चालू करवाने, वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने, पुलिस कार्रवाई संबंधी शिकायत, पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने, पीएम किसान सम्मान निधि में जिला परिवर्तन, कॉलोनी एवं आम रास्तों से अतिक्रमण हटाने, पक्का निर्माण कराने सहित विभिन्न मामलों पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने प्रकरणों की समीक्षा के उपरांत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, उपखण्ड अधिकारी दौसा संजू मीना, जिला सतर्कता समिति के सदस्य मोहन लाल बैरवा, लोकेश शर्मा, सुबुद्धि राम मीना, राजकुमार जायसवाल, लड्डूराम मीना, प्रभु दयाल शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
    4
    जिला जन अभाव अभियोग एवं जिला सतर्कता समिति की बैठक_

अधिकारी प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर
दौसा, 30 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने कहा कि जिला जन अभाव अभियोग एवं जिला सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि परिवादियों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों में गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई करें।
गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी रूम में आयोजित जिला जन अभाव अभियोग एवं जिला सतर्कता समिति की वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में जिला कलक्टर ने समिति में दर्ज 15 प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों से कहा कि आमजन से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए तथा की गई कार्रवाई की सूचना समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमणों को प्राथमिकता के आधार पर हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग की ओर से पर्याप्त जाप्ता उपलब्ध कराया जा रहा है, इसलिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए।
बैठक में गन लाइसेंस की एनओसी, हिताधिकारी की मृत्यु के बाद क्लेम स्वीकृति, अतिक्रमण हटाकर रास्ता चालू करवाने, वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने, पुलिस कार्रवाई संबंधी शिकायत, पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने, पीएम किसान सम्मान निधि में जिला परिवर्तन, कॉलोनी एवं आम रास्तों से अतिक्रमण हटाने, पक्का निर्माण कराने सहित विभिन्न मामलों पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने प्रकरणों की समीक्षा के उपरांत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, उपखण्ड अधिकारी दौसा संजू मीना, जिला सतर्कता समिति के सदस्य मोहन लाल बैरवा, लोकेश शर्मा, सुबुद्धि राम मीना, राजकुमार जायसवाल, लड्डूराम मीना, प्रभु दयाल शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • nal nhi aa raha h nal nhi aa raha h or 500 rs liya h or yu kh ki kam chal raha h or kam khi nhi chal raha h
    1
    nal nhi aa raha h
nal nhi aa raha h or 500 rs liya h or yu kh ki kam chal raha h or kam khi nhi chal raha h
    user_Veersing Yogi
    Veersing Yogi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • मोटरसाइकिल से आ रहे दो व्यक्ति पानी में गुजरते समय एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में बह गए पानी में मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे जो पानी का ज्यादा भाव के चक्कर में बाइक को निकाल रहे थे इस चक्कर में पानी का ज्यादा दबाव के कारण बाइक सुमित एक युवक में है गया था देखो यह
    1
    मोटरसाइकिल से आ रहे दो व्यक्ति पानी में गुजरते समय एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में बह गए पानी में
मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे जो पानी का ज्यादा भाव के चक्कर में बाइक को निकाल रहे थे इस चक्कर में पानी का ज्यादा दबाव के कारण बाइक सुमित एक युवक में है गया था देखो यह
    user_कुंजेला की समस्या
    कुंजेला की समस्या
    Roofing Service नादोती, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.