logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला जन अभाव अभियोग एवं जिला सतर्कता समिति की बैठक_ अधिकारी प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर दौसा, 30 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने कहा कि जिला जन अभाव अभियोग एवं जिला सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि परिवादियों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों में गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई करें। गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी रूम में आयोजित जिला जन अभाव अभियोग एवं जिला सतर्कता समिति की वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में जिला कलक्टर ने समिति में दर्ज 15 प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों से कहा कि आमजन से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए तथा की गई कार्रवाई की सूचना समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमणों को प्राथमिकता के आधार पर हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग की ओर से पर्याप्त जाप्ता उपलब्ध कराया जा रहा है, इसलिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए। बैठक में गन लाइसेंस की एनओसी, हिताधिकारी की मृत्यु के बाद क्लेम स्वीकृति, अतिक्रमण हटाकर रास्ता चालू करवाने, वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने, पुलिस कार्रवाई संबंधी शिकायत, पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने, पीएम किसान सम्मान निधि में जिला परिवर्तन, कॉलोनी एवं आम रास्तों से अतिक्रमण हटाने, पक्का निर्माण कराने सहित विभिन्न मामलों पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने प्रकरणों की समीक्षा के उपरांत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, उपखण्ड अधिकारी दौसा संजू मीना, जिला सतर्कता समिति के सदस्य मोहन लाल बैरवा, लोकेश शर्मा, सुबुद्धि राम मीना, राजकुमार जायसवाल, लड्डूराम मीना, प्रभु दयाल शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

6 hrs ago
user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
RIVENDRA KUMAR SHARMA
Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
6 hrs ago

जिला जन अभाव अभियोग एवं जिला सतर्कता समिति की बैठक_ अधिकारी प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर दौसा, 30 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने कहा कि जिला जन अभाव अभियोग एवं जिला सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि परिवादियों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों में गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई करें। गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित सूचना

06bf7c35-b9f0-406f-9c9c-5f888fc9f6d1

प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी रूम में आयोजित जिला जन अभाव अभियोग एवं जिला सतर्कता समिति की वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में जिला कलक्टर ने समिति में दर्ज 15 प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों से कहा कि आमजन से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए तथा की गई कार्रवाई की सूचना समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमणों को प्राथमिकता के

1a2bc349-77c4-4bcb-adbd-5b7f4294ed68

आधार पर हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग की ओर से पर्याप्त जाप्ता उपलब्ध कराया जा रहा है, इसलिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए। बैठक में गन लाइसेंस की एनओसी, हिताधिकारी की मृत्यु के बाद क्लेम स्वीकृति, अतिक्रमण हटाकर रास्ता चालू करवाने, वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने, पुलिस कार्रवाई संबंधी शिकायत, पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने, पीएम किसान सम्मान निधि में जिला परिवर्तन, कॉलोनी एवं आम रास्तों से अतिक्रमण हटाने, पक्का निर्माण

e3729e98-d149-4e94-822c-cab824b3eaa0

कराने सहित विभिन्न मामलों पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने प्रकरणों की समीक्षा के उपरांत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, उपखण्ड अधिकारी दौसा संजू मीना, जिला सतर्कता समिति के सदस्य मोहन लाल बैरवा, लोकेश शर्मा, सुबुद्धि राम मीना, राजकुमार जायसवाल, लड्डूराम मीना, प्रभु दयाल शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Ganesh Yogi
    1
    Post by Ganesh Yogi
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बांदीकुई में सैनी समाज ने 12% आरक्षण सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन दौसा जिले के बांदीकुई में शुक्रवार को सैनी, माली, कुशवाह एवं मौर्य समाज के प्रतिनिधियों ने 12 प्रतिशत आरक्षण सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर उपजिला कलेक्टर (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समाज के लोगों ने सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि समाज लंबे समय से अपनी जनसंख्या के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व और अधिकारों की मांग करता आ रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सके हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो समाज व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि आरक्षण सहित अन्य सामाजिक मुद्दों का समाधान समाज के हित में आवश्यक है और सरकार को इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष किरोड़ी लाल सैनी, तहसील अध्यक्ष कानाराम सैनी, समाजसेवी अंजू सैनी, आभानेरी सरपंच जगदीश प्रसाद सैनी, पिचूपाड़ा सरपंच अर्जुन लाल सैनी, सब्जी मंडी अध्यक्ष काजोड़ मल सैनी, फुले ब्रिगेड अध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी, भामाशाह मुकेश सैनी सहित बसवा क्षेत्र एवं आसपास के अनेक गणमान्य नागरिक और समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    बांदीकुई में सैनी समाज ने 12% आरक्षण सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
दौसा जिले के बांदीकुई में शुक्रवार को सैनी, माली, कुशवाह एवं मौर्य समाज के प्रतिनिधियों ने 12 प्रतिशत आरक्षण सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर उपजिला कलेक्टर (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से समाज के लोगों ने सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि समाज लंबे समय से अपनी जनसंख्या के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व और अधिकारों की मांग करता आ रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सके हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो समाज व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
इस दौरान समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि आरक्षण सहित अन्य सामाजिक मुद्दों का समाधान समाज के हित में आवश्यक है और सरकार को इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष किरोड़ी लाल सैनी, तहसील अध्यक्ष कानाराम सैनी, समाजसेवी अंजू सैनी, आभानेरी सरपंच जगदीश प्रसाद सैनी, पिचूपाड़ा सरपंच अर्जुन लाल सैनी, सब्जी मंडी अध्यक्ष काजोड़ मल सैनी, फुले ब्रिगेड अध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी, भामाशाह मुकेश सैनी सहित बसवा क्षेत्र एवं आसपास के अनेक गणमान्य नागरिक और समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • 16 अगस्त तक बढ़ी खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि, किसानों को मिला अतिरिक्त अवसर 16 अगस्त तक बढ़ी खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि, किसानों को मिला अतिरिक्त अवसर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ मिलेगा आर्थिक सुरक्षा कवच दौसा जिले के किसानों को देना होगा मात्र 0.30 प्रतिशत प्रीमियम दौसा, 30 जुलाई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ-2026 के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी गई है। इससे अब हजारों ऐसे किसानों को अतिरिक्त समय मिलेगा, जो किसी कारणवश 31 जुलाई तक अपनी फसलों का बीमा नहीं करा पाए थे। योजना के तहत ऋणी, गैर-ऋणी एवं बटाईदार किसान अपनी खरीफ फसलों का बीमा कराकर प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकेंगे। सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) दौसा अशोक कुमार मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों की आय को सुरक्षित बनाने, खेती में जोखिम कम करने तथा कृषि क्षेत्र को मजबूत आधार प्रदान करने की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत किसानों को सूखा, अतिवृष्टि, बाढ़, ओलावृष्टि, चक्रवात, जलभराव सहित अन्य अधिसूचित प्राकृतिक जोखिमों से फसल क्षति होने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने योजना के सफल संचालन के लिए दौसा जिले के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड का चयन किया है, जो जिले में किसानों को फसल बीमा सुविधा उपलब्ध कराएगी। किसान 16 अगस्त तक राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल, निकटतम बैंक, सहकारी समिति, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा अन्य अधिकृत वित्तीय संस्थानों के माध्यम से अपनी खरीफ फसलों का बीमा करा सकते हैं। सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) ने बताया कि गैर-ऋणी किसानों के लिए एग्रीस्टैक आईडी अनिवार्य है। साथ ही, योजना के तहत किसान 14 अगस्त तक अपनी बीमित फसल के नाम में आवश्यक संशोधन करवा सकते हैं। वहीं, जो किसान योजना से बाहर होना चाहते हैं, वे 9 अगस्त तक संबंधित वित्तीय संस्था में घोषणा-पत्र प्रस्तुत कर योजना से बाहर होने का विकल्प चुन सकते हैं। मीणा ने बताया कि योजना के अंतर्गत किसानों के लिए प्रीमियम दरें अत्यंत रियायती रखी गई हैं। दौसा जिले के किसानों को खरीफ 2026 की खाद्यान्न, दलहन एवं तिलहन फसलों पर केवल 0.30 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। शेष प्रीमियम राशि का वहन केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) दौसा अशोक कुमार मीणा ने किसानों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी खरीफ फसलों का बीमा अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना केवल एक बीमा योजना नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत, आजीविका और भविष्य की सुरक्षा का मजबूत आर्थिक कवच है। प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य अधिसूचित जोखिमों से फसल को नुकसान होने की स्थिति में यही योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर खेती को सुरक्षित, स्थायी एवं लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
    1
    16 अगस्त तक बढ़ी खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि, किसानों को मिला अतिरिक्त अवसर
16 अगस्त तक बढ़ी खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि, किसानों को मिला अतिरिक्त अवसर
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ मिलेगा आर्थिक सुरक्षा कवच
दौसा जिले के किसानों को देना होगा मात्र 0.30 प्रतिशत प्रीमियम
दौसा, 30 जुलाई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ-2026 के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी गई है। इससे अब हजारों ऐसे किसानों को अतिरिक्त समय मिलेगा, जो किसी कारणवश 31 जुलाई तक अपनी फसलों का बीमा नहीं करा पाए थे। योजना के तहत ऋणी, गैर-ऋणी एवं बटाईदार किसान अपनी खरीफ फसलों का बीमा कराकर प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) दौसा अशोक कुमार मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों की आय को सुरक्षित बनाने, खेती में जोखिम कम करने तथा कृषि क्षेत्र को मजबूत आधार प्रदान करने की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत किसानों को सूखा, अतिवृष्टि, बाढ़, ओलावृष्टि, चक्रवात, जलभराव सहित अन्य अधिसूचित प्राकृतिक जोखिमों से फसल क्षति होने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने योजना के सफल संचालन के लिए दौसा जिले के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड का चयन किया है, जो जिले में किसानों को फसल बीमा सुविधा उपलब्ध कराएगी। किसान 16 अगस्त तक राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल, निकटतम बैंक, सहकारी समिति, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा अन्य अधिकृत वित्तीय संस्थानों के माध्यम से अपनी खरीफ फसलों का बीमा करा सकते हैं।
सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) ने बताया कि गैर-ऋणी किसानों के लिए एग्रीस्टैक आईडी अनिवार्य है। साथ ही, योजना के तहत किसान 14 अगस्त तक अपनी बीमित फसल के नाम में आवश्यक संशोधन करवा सकते हैं। वहीं, जो किसान योजना से बाहर होना चाहते हैं, वे 9 अगस्त तक संबंधित वित्तीय संस्था में घोषणा-पत्र प्रस्तुत कर योजना से बाहर होने का विकल्प चुन सकते हैं।
मीणा ने बताया कि योजना के अंतर्गत किसानों के लिए प्रीमियम दरें अत्यंत रियायती रखी गई हैं। दौसा जिले के किसानों को खरीफ 2026 की खाद्यान्न, दलहन एवं तिलहन फसलों पर केवल 0.30 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। शेष प्रीमियम राशि का वहन केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) दौसा अशोक कुमार मीणा ने किसानों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी खरीफ फसलों का बीमा अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना केवल एक बीमा योजना नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत, आजीविका और भविष्य की सुरक्षा का मजबूत आर्थिक कवच है। प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य अधिसूचित जोखिमों से फसल को नुकसान होने की स्थिति में यही योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर खेती को सुरक्षित, स्थायी एवं लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • भारतीय जनता युवा मोर्चा बस्सी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित विद्यासागर महिला महाविद्यालय में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा बस्सी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर जयपुर देहात दक्षिण, के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का दीप जलाकर किया इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ कन्हैयालाल मीणा, हेमंत मीणा जिला महामंत्री, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जगदीश बडीया, विष्णु पंचोली महामंत्री, सी एल जाट, जगमोहन शर्मा, रवि मीणा चेनपुरा, रोहित मीणा, प्रदेश प्रवक्ता, लोकेंद्र सिंह राय थलियां प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री,राजवीर गुर्जर, राजेंद्र खारडीया, व महाविद्यालय के प्रिंसिपल शिवकुमार पंचोली मौजूद थे इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक के के बलेसरा, पीयूष दोपहरिया, ज्ञानप्रकाश अन्य मौजूद थे इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर कक्षा 10 व कक्षा 12 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बस्सी विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालय के छात्र छात्राओं का माला पहनाकर प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने सभी छात्र छात्राओं को शिक्षा के बारे में जानकारी दी ओर देश के प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कई तरह की योजनाओं के बारे में बताया इस मौके पर सभी मीडियाकर्मी , पत्रकार बंधु का माला व साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान करीब 260 छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को शिक्षा के बारे में बताया
    4
    भारतीय जनता युवा मोर्चा बस्सी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 
रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता 
बस्सी क्षेत्र स्थित विद्यासागर महिला महाविद्यालय में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा बस्सी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर जयपुर देहात दक्षिण, के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का दीप जलाकर किया इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ कन्हैयालाल मीणा, हेमंत मीणा जिला महामंत्री, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जगदीश बडीया, विष्णु पंचोली महामंत्री, सी एल जाट, जगमोहन शर्मा, रवि मीणा चेनपुरा, रोहित मीणा, प्रदेश प्रवक्ता, लोकेंद्र सिंह राय थलियां प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री,राजवीर गुर्जर, राजेंद्र खारडीया, व महाविद्यालय के प्रिंसिपल शिवकुमार पंचोली मौजूद थे इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक के के बलेसरा, पीयूष दोपहरिया, ज्ञानप्रकाश अन्य मौजूद थे इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर कक्षा 10 व कक्षा 12 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बस्सी विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालय के छात्र छात्राओं का    माला पहनाकर प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने सभी छात्र छात्राओं को शिक्षा के बारे में जानकारी दी ओर देश के प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कई तरह की योजनाओं के बारे में बताया इस मौके पर सभी मीडियाकर्मी , पत्रकार बंधु का माला व साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान करीब 260 छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को शिक्षा के बारे में बताया
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • 12% आरक्षण की मांग को लेकर सैनी, माली, कुशवाह, शाक्य, मौर्य समाज ने सौंपा ज्ञापन 12% आरक्षण की मांग को लेकर सैनी, माली, कुशवाह, शाक्य, मौर्य समाज ने सौंपा ज्ञापन बांदीकुई। माली, सैनी, कुशवाह, शाक्य, मौर्य, सुमन सहित अन्य समाजों को 12 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को आरक्षण संघर्ष समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने बांदीकुई उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राज्य सरकार से मांग की गई कि समाज की सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए 12 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाए, ताकि युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार में समान अवसर मिल सकें। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से यह मांग लंबित है, जिस पर सरकार को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए। इस दौरान आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष किरोड़ीलाल सैनी, सचिव चतरसिंह पार्षद, महात्मा ज्योतिबा फुले अध्यक्ष प्रमोद सीमला, सैनी समाज तहसील अध्यक्ष कानाराम सैनी, सब्जी मंडी अध्यक्ष कजोड़ सैनी, दिलीप पार्षद, पूर्व तहसील अध्यक्ष रंगलाल सैनी, अर्जुन सैनी (सरपंच), जगदीश सैनी (सरपंच), भामाशाह मुकेश सैनी (बसवा), पंचायत समिति सदस्य प्रहलाद सैनी, उपाध्यक्ष भगवान सहाय (बसवा), विष्णु पार्षद, नाथूलाल आढ़तिया, कमलेश शिवानी, राजेन्द्र आभानेरी, सन्नी कटारिया, खेमचंद भाण्डेडा, महेश बसवा, छुट्टनलाल आमाली, संतोष सरबाला, मोनू सैनी, अनिल सैनी, विशंभर सैनी, जतिन सैनी, सुबोधकांत सैनी, बबली बसवा, प्रमोद नंदेरा, गौरीशंकर सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
    2
    12% आरक्षण की मांग को लेकर सैनी, माली, कुशवाह, शाक्य, मौर्य समाज ने सौंपा ज्ञापन
12% आरक्षण की मांग को लेकर सैनी, माली, कुशवाह, शाक्य, मौर्य समाज ने सौंपा ज्ञापन
बांदीकुई। माली, सैनी, कुशवाह, शाक्य, मौर्य, सुमन सहित अन्य समाजों को 12 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को आरक्षण संघर्ष समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने बांदीकुई उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में राज्य सरकार से मांग की गई कि समाज की सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए 12 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाए, ताकि युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार में समान अवसर मिल सकें। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से यह मांग लंबित है, जिस पर सरकार को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए।
इस दौरान आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष किरोड़ीलाल सैनी, सचिव चतरसिंह पार्षद, महात्मा ज्योतिबा फुले अध्यक्ष प्रमोद सीमला, सैनी समाज तहसील अध्यक्ष कानाराम सैनी, सब्जी मंडी अध्यक्ष कजोड़ सैनी, दिलीप पार्षद, पूर्व तहसील अध्यक्ष रंगलाल सैनी, अर्जुन सैनी (सरपंच), जगदीश सैनी (सरपंच), भामाशाह मुकेश सैनी (बसवा), पंचायत समिति सदस्य प्रहलाद सैनी, उपाध्यक्ष भगवान सहाय (बसवा), विष्णु पार्षद, नाथूलाल आढ़तिया, कमलेश शिवानी, राजेन्द्र आभानेरी, सन्नी कटारिया, खेमचंद भाण्डेडा, महेश बसवा, छुट्टनलाल आमाली, संतोष सरबाला, मोनू सैनी, अनिल सैनी, विशंभर सैनी, जतिन सैनी, सुबोधकांत सैनी, बबली बसवा, प्रमोद नंदेरा, गौरीशंकर सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    9 hrs ago
  • हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा लालसोट, श्रावण के पहले दिन शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब लालसोट। श्रावण माह के शुभारंभ के साथ गुरुवार को लालसोट पूरी तरह शिवमय नजर आया। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव के जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक के साथ मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठे। पंच महादेव की नगरी के रूप में विख्यात लालसोट के घाटेश्वर नाथ महादेव, मालेश्वर नाथ महादेव, चंद्रेश्वर महादेव, चेतन्य महादेव और पंचेश्वर नाथ महादेव मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की। पहाड़ी क्षेत्र की तलहटी में स्थित बाबा घाटेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भी दूर-दराज से पहुंचे शिवभक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ जलाभिषेक किया। पूरे दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। मंदिर परिसरों में पुलिस बल तैनात रहा तथा यातायात व्यवस्था भी सुचारु रखी गई, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। श्रावण माह के पहले दिन लालसोट के शिवालयों में उमड़ी आस्था ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था हर वर्ष नए उत्साह के साथ दिखाई देती है।
    4
    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा लालसोट, श्रावण के पहले दिन शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
लालसोट। श्रावण माह के शुभारंभ के साथ गुरुवार को लालसोट पूरी तरह शिवमय नजर आया। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव के जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक के साथ मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठे।
पंच महादेव की नगरी के रूप में विख्यात लालसोट के घाटेश्वर नाथ महादेव, मालेश्वर नाथ महादेव, चंद्रेश्वर महादेव, चेतन्य महादेव और पंचेश्वर नाथ महादेव मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की।
पहाड़ी क्षेत्र की तलहटी में स्थित बाबा घाटेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भी दूर-दराज से पहुंचे शिवभक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ जलाभिषेक किया। पूरे दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। मंदिर परिसरों में पुलिस बल तैनात रहा तथा यातायात व्यवस्था भी सुचारु रखी गई, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
श्रावण माह के पहले दिन लालसोट के शिवालयों में उमड़ी आस्था ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था हर वर्ष नए उत्साह के साथ दिखाई देती है।
    user_Rakesh sharma
    Rakesh sharma
    Software Developer लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • हर साल वही जलभराव, वही आश्वासन... आखिर कब होगा स्थायी समाधान? भांवता में बारिश से फिर डूबा दौसा-कठूमर मार्ग, प्रशासन ने निकाला पानी, ग्रामीण बोले- अब चाहिए स्थायी समाधान कुण्डल। दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र के भांवता गांव में बरसात के साथ ही वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या एक बार फिर सामने आ गई। गांव के राजकीय विद्यालय के समीप स्थित दौसा-कठूमर सड़क का एक हिस्सा बारिश के पानी में डूब जाने से यातायात प्रभावित हो गया। जलभराव के कारण सबसे अधिक परेशानी विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों, ग्रामीणों और राहगीरों को उठानी पड़ी। सूचना मिलने पर प्रशासन हरकत में आया। उपजिला कलेक्टर के निर्देश पर बांदीकुई के कार्यवाहक तहसीलदार, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता तथा चार पुलिस थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा। करीब 20 से अधिक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मेडबंदी हटाकर पानी की निकासी कराई गई, जिससे अवरुद्ध मार्ग पर यातायात दोबारा सुचारु हो सका। कार्यवाहक तहसीलदार ने बताया कि उपजिला कलेक्टर के आदेशानुसार प्रशासन की मौजूदगी में जल निकासी कराकर मार्ग को चालू कराया गया है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। हर वर्ष बरसात के दौरान यही स्थिति बनती है और प्रशासन केवल अस्थायी रूप से पानी की निकासी कर राहत देकर लौट जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से स्थायी नाले के निर्माण का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जल निकासी को लेकर दोनों पक्षों के विवाद के कारण प्रशासन कोई स्थायी निर्णय नहीं ले पा रहा है। उनका कहना है कि एकतरफा कार्रवाई से लोगों में असंतोष है और समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। जलभराव का सबसे अधिक असर राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। बच्चों को पानी से भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अभिभावकों ने भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। इधर, बारिश का पानी आसपास के खेतों में पहुंचने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो फसलों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार भी प्रशासन केवल अस्थायी राहत देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेगा या वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान करेगा। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि उन्हें अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी नाले का निर्माण और जलभराव से हमेशा के लिए मुक्ति चाहिए।
    4
    हर साल वही जलभराव, वही आश्वासन... आखिर कब होगा स्थायी समाधान?

भांवता में बारिश से फिर डूबा दौसा-कठूमर मार्ग, प्रशासन ने निकाला पानी, ग्रामीण बोले- अब चाहिए स्थायी समाधान
कुण्डल। दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र के भांवता गांव में बरसात के साथ ही वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या एक बार फिर सामने आ गई। गांव के राजकीय विद्यालय के समीप स्थित दौसा-कठूमर सड़क का एक हिस्सा बारिश के पानी में डूब जाने से यातायात प्रभावित हो गया। जलभराव के कारण सबसे अधिक परेशानी विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों, ग्रामीणों और राहगीरों को उठानी पड़ी।
सूचना मिलने पर प्रशासन हरकत में आया। उपजिला कलेक्टर के निर्देश पर बांदीकुई के कार्यवाहक तहसीलदार, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता तथा चार पुलिस थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा। करीब 20 से अधिक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मेडबंदी हटाकर पानी की निकासी कराई गई, जिससे अवरुद्ध मार्ग पर यातायात दोबारा सुचारु हो सका।
कार्यवाहक तहसीलदार ने बताया कि उपजिला कलेक्टर के आदेशानुसार प्रशासन की मौजूदगी में जल निकासी कराकर मार्ग को चालू कराया गया है।
हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। हर वर्ष बरसात के दौरान यही स्थिति बनती है और प्रशासन केवल अस्थायी रूप से पानी की निकासी कर राहत देकर लौट जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से स्थायी नाले के निर्माण का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जल निकासी को लेकर दोनों पक्षों के विवाद के कारण प्रशासन कोई स्थायी निर्णय नहीं ले पा रहा है। उनका कहना है कि एकतरफा कार्रवाई से लोगों में असंतोष है और समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
जलभराव का सबसे अधिक असर राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। बच्चों को पानी से भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अभिभावकों ने भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।
इधर, बारिश का पानी आसपास के खेतों में पहुंचने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो फसलों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार भी प्रशासन केवल अस्थायी राहत देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेगा या वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान करेगा। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि उन्हें अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी नाले का निर्माण और जलभराव से हमेशा के लिए मुक्ति चाहिए।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कालवान ग्राम पंचायत में बड़ी कार्रवाई, बाजरे की फसल व टीनशेड हटाए; विरोध के बीच मुक्त कराई सरकारी भूमि सिकराय। उपखंड क्षेत्र की कालवान ग्राम पंचायत में गुरुवार को प्रशासन ने सरकारी चरागाह भूमि पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 84 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन का पीला पंजा पूरे दिन चला और जेसीबी मशीन की सहायता से खेतों में खड़ी बाजरे की फसल तथा अतिक्रमण कर बनाए गए टीनशेड हटाए गए। नायब तहसीलदार गिर्राज प्रसाद शर्मा ने बताया कि चरागाह भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर लंबे समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की योजना बनाते हुए गुरुवार को राजस्व अमले की मौजूदगी में अभियान चलाया। कार्रवाई में एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर लगाए गए, जिनकी मदद से करीब 84 बीघा सरकारी चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।
    1
    कालवान ग्राम पंचायत में बड़ी कार्रवाई, बाजरे की फसल व टीनशेड हटाए; विरोध के बीच मुक्त कराई सरकारी भूमि
सिकराय। उपखंड क्षेत्र की कालवान ग्राम पंचायत में गुरुवार को प्रशासन ने सरकारी चरागाह भूमि पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 84 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन का पीला पंजा पूरे दिन चला और जेसीबी मशीन की सहायता से खेतों में खड़ी बाजरे की फसल तथा अतिक्रमण कर बनाए गए टीनशेड हटाए गए।
नायब तहसीलदार गिर्राज प्रसाद शर्मा ने बताया कि चरागाह भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर लंबे समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की योजना बनाते हुए गुरुवार को राजस्व अमले की मौजूदगी में अभियान चलाया। कार्रवाई में एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर लगाए गए, जिनकी मदद से करीब 84 बीघा सरकारी चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.