logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

12% आरक्षण की मांग को लेकर सैनी, माली, कुशवाह, शाक्य, मौर्य समाज ने सौंपा ज्ञापन 12% आरक्षण की मांग को लेकर सैनी, माली, कुशवाह, शाक्य, मौर्य समाज ने सौंपा ज्ञापन बांदीकुई। माली, सैनी, कुशवाह, शाक्य, मौर्य, सुमन सहित अन्य समाजों को 12 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को आरक्षण संघर्ष समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने बांदीकुई उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राज्य सरकार से मांग की गई कि समाज की सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए 12 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाए, ताकि युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार में समान अवसर मिल सकें। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से यह मांग लंबित है, जिस पर सरकार को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए। इस दौरान आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष किरोड़ीलाल सैनी, सचिव चतरसिंह पार्षद, महात्मा ज्योतिबा फुले अध्यक्ष प्रमोद सीमला, सैनी समाज तहसील अध्यक्ष कानाराम सैनी, सब्जी मंडी अध्यक्ष कजोड़ सैनी, दिलीप पार्षद, पूर्व तहसील अध्यक्ष रंगलाल सैनी, अर्जुन सैनी (सरपंच), जगदीश सैनी (सरपंच), भामाशाह मुकेश सैनी (बसवा), पंचायत समिति सदस्य प्रहलाद सैनी, उपाध्यक्ष भगवान सहाय (बसवा), विष्णु पार्षद, नाथूलाल आढ़तिया, कमलेश शिवानी, राजेन्द्र आभानेरी, सन्नी कटारिया, खेमचंद भाण्डेडा, महेश बसवा, छुट्टनलाल आमाली, संतोष सरबाला, मोनू सैनी, अनिल सैनी, विशंभर सैनी, जतिन सैनी, सुबोधकांत सैनी, बबली बसवा, प्रमोद नंदेरा, गौरीशंकर सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

7 hrs ago
user_Raj Kumar Chaturvedi
Raj Kumar Chaturvedi
Local News Reporter Bandikui, Dausa•
7 hrs ago

12% आरक्षण की मांग को लेकर सैनी, माली, कुशवाह, शाक्य, मौर्य समाज ने सौंपा ज्ञापन 12% आरक्षण की मांग को लेकर सैनी, माली, कुशवाह, शाक्य, मौर्य समाज ने सौंपा ज्ञापन बांदीकुई। माली, सैनी, कुशवाह, शाक्य, मौर्य, सुमन सहित अन्य समाजों को 12 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को आरक्षण संघर्ष समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने बांदीकुई उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राज्य सरकार से मांग की गई कि समाज की सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए 12 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाए, ताकि युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार में समान अवसर मिल सकें। समाज के प्रतिनिधियों

ने कहा कि लंबे समय से यह मांग लंबित है, जिस पर सरकार को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए। इस दौरान आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष किरोड़ीलाल सैनी, सचिव चतरसिंह पार्षद, महात्मा ज्योतिबा फुले अध्यक्ष प्रमोद सीमला, सैनी समाज तहसील अध्यक्ष कानाराम सैनी, सब्जी मंडी अध्यक्ष कजोड़ सैनी, दिलीप पार्षद, पूर्व तहसील अध्यक्ष रंगलाल सैनी, अर्जुन सैनी (सरपंच), जगदीश सैनी (सरपंच), भामाशाह मुकेश सैनी (बसवा), पंचायत समिति सदस्य प्रहलाद सैनी, उपाध्यक्ष भगवान सहाय (बसवा), विष्णु पार्षद, नाथूलाल आढ़तिया, कमलेश शिवानी, राजेन्द्र आभानेरी, सन्नी कटारिया, खेमचंद भाण्डेडा, महेश बसवा, छुट्टनलाल आमाली, संतोष सरबाला, मोनू सैनी, अनिल सैनी, विशंभर सैनी, जतिन सैनी, सुबोधकांत सैनी, बबली बसवा, प्रमोद नंदेरा, गौरीशंकर सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

More news from Dausa and nearby areas
  • 12% आरक्षण की मांग को लेकर सैनी, माली, कुशवाह, शाक्य, मौर्य समाज ने सौंपा ज्ञापन 12% आरक्षण की मांग को लेकर सैनी, माली, कुशवाह, शाक्य, मौर्य समाज ने सौंपा ज्ञापन बांदीकुई। माली, सैनी, कुशवाह, शाक्य, मौर्य, सुमन सहित अन्य समाजों को 12 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को आरक्षण संघर्ष समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने बांदीकुई उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राज्य सरकार से मांग की गई कि समाज की सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए 12 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाए, ताकि युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार में समान अवसर मिल सकें। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से यह मांग लंबित है, जिस पर सरकार को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए। इस दौरान आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष किरोड़ीलाल सैनी, सचिव चतरसिंह पार्षद, महात्मा ज्योतिबा फुले अध्यक्ष प्रमोद सीमला, सैनी समाज तहसील अध्यक्ष कानाराम सैनी, सब्जी मंडी अध्यक्ष कजोड़ सैनी, दिलीप पार्षद, पूर्व तहसील अध्यक्ष रंगलाल सैनी, अर्जुन सैनी (सरपंच), जगदीश सैनी (सरपंच), भामाशाह मुकेश सैनी (बसवा), पंचायत समिति सदस्य प्रहलाद सैनी, उपाध्यक्ष भगवान सहाय (बसवा), विष्णु पार्षद, नाथूलाल आढ़तिया, कमलेश शिवानी, राजेन्द्र आभानेरी, सन्नी कटारिया, खेमचंद भाण्डेडा, महेश बसवा, छुट्टनलाल आमाली, संतोष सरबाला, मोनू सैनी, अनिल सैनी, विशंभर सैनी, जतिन सैनी, सुबोधकांत सैनी, बबली बसवा, प्रमोद नंदेरा, गौरीशंकर सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
    2
    12% आरक्षण की मांग को लेकर सैनी, माली, कुशवाह, शाक्य, मौर्य समाज ने सौंपा ज्ञापन
12% आरक्षण की मांग को लेकर सैनी, माली, कुशवाह, शाक्य, मौर्य समाज ने सौंपा ज्ञापन
बांदीकुई। माली, सैनी, कुशवाह, शाक्य, मौर्य, सुमन सहित अन्य समाजों को 12 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को आरक्षण संघर्ष समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने बांदीकुई उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में राज्य सरकार से मांग की गई कि समाज की सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए 12 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाए, ताकि युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार में समान अवसर मिल सकें। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से यह मांग लंबित है, जिस पर सरकार को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए।
इस दौरान आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष किरोड़ीलाल सैनी, सचिव चतरसिंह पार्षद, महात्मा ज्योतिबा फुले अध्यक्ष प्रमोद सीमला, सैनी समाज तहसील अध्यक्ष कानाराम सैनी, सब्जी मंडी अध्यक्ष कजोड़ सैनी, दिलीप पार्षद, पूर्व तहसील अध्यक्ष रंगलाल सैनी, अर्जुन सैनी (सरपंच), जगदीश सैनी (सरपंच), भामाशाह मुकेश सैनी (बसवा), पंचायत समिति सदस्य प्रहलाद सैनी, उपाध्यक्ष भगवान सहाय (बसवा), विष्णु पार्षद, नाथूलाल आढ़तिया, कमलेश शिवानी, राजेन्द्र आभानेरी, सन्नी कटारिया, खेमचंद भाण्डेडा, महेश बसवा, छुट्टनलाल आमाली, संतोष सरबाला, मोनू सैनी, अनिल सैनी, विशंभर सैनी, जतिन सैनी, सुबोधकांत सैनी, बबली बसवा, प्रमोद नंदेरा, गौरीशंकर सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    7 hrs ago
  • बांदीकुई में सैनी समाज ने 12% आरक्षण सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन दौसा जिले के बांदीकुई में शुक्रवार को सैनी, माली, कुशवाह एवं मौर्य समाज के प्रतिनिधियों ने 12 प्रतिशत आरक्षण सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर उपजिला कलेक्टर (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समाज के लोगों ने सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि समाज लंबे समय से अपनी जनसंख्या के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व और अधिकारों की मांग करता आ रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सके हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो समाज व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि आरक्षण सहित अन्य सामाजिक मुद्दों का समाधान समाज के हित में आवश्यक है और सरकार को इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष किरोड़ी लाल सैनी, तहसील अध्यक्ष कानाराम सैनी, समाजसेवी अंजू सैनी, आभानेरी सरपंच जगदीश प्रसाद सैनी, पिचूपाड़ा सरपंच अर्जुन लाल सैनी, सब्जी मंडी अध्यक्ष काजोड़ मल सैनी, फुले ब्रिगेड अध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी, भामाशाह मुकेश सैनी सहित बसवा क्षेत्र एवं आसपास के अनेक गणमान्य नागरिक और समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    बांदीकुई में सैनी समाज ने 12% आरक्षण सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
दौसा जिले के बांदीकुई में शुक्रवार को सैनी, माली, कुशवाह एवं मौर्य समाज के प्रतिनिधियों ने 12 प्रतिशत आरक्षण सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर उपजिला कलेक्टर (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से समाज के लोगों ने सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि समाज लंबे समय से अपनी जनसंख्या के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व और अधिकारों की मांग करता आ रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सके हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो समाज व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
इस दौरान समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि आरक्षण सहित अन्य सामाजिक मुद्दों का समाधान समाज के हित में आवश्यक है और सरकार को इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष किरोड़ी लाल सैनी, तहसील अध्यक्ष कानाराम सैनी, समाजसेवी अंजू सैनी, आभानेरी सरपंच जगदीश प्रसाद सैनी, पिचूपाड़ा सरपंच अर्जुन लाल सैनी, सब्जी मंडी अध्यक्ष काजोड़ मल सैनी, फुले ब्रिगेड अध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी, भामाशाह मुकेश सैनी सहित बसवा क्षेत्र एवं आसपास के अनेक गणमान्य नागरिक और समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • 16 अगस्त तक बढ़ी खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि, किसानों को मिला अतिरिक्त अवसर 16 अगस्त तक बढ़ी खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि, किसानों को मिला अतिरिक्त अवसर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ मिलेगा आर्थिक सुरक्षा कवच दौसा जिले के किसानों को देना होगा मात्र 0.30 प्रतिशत प्रीमियम दौसा, 30 जुलाई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ-2026 के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी गई है। इससे अब हजारों ऐसे किसानों को अतिरिक्त समय मिलेगा, जो किसी कारणवश 31 जुलाई तक अपनी फसलों का बीमा नहीं करा पाए थे। योजना के तहत ऋणी, गैर-ऋणी एवं बटाईदार किसान अपनी खरीफ फसलों का बीमा कराकर प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकेंगे। सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) दौसा अशोक कुमार मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों की आय को सुरक्षित बनाने, खेती में जोखिम कम करने तथा कृषि क्षेत्र को मजबूत आधार प्रदान करने की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत किसानों को सूखा, अतिवृष्टि, बाढ़, ओलावृष्टि, चक्रवात, जलभराव सहित अन्य अधिसूचित प्राकृतिक जोखिमों से फसल क्षति होने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने योजना के सफल संचालन के लिए दौसा जिले के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड का चयन किया है, जो जिले में किसानों को फसल बीमा सुविधा उपलब्ध कराएगी। किसान 16 अगस्त तक राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल, निकटतम बैंक, सहकारी समिति, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा अन्य अधिकृत वित्तीय संस्थानों के माध्यम से अपनी खरीफ फसलों का बीमा करा सकते हैं। सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) ने बताया कि गैर-ऋणी किसानों के लिए एग्रीस्टैक आईडी अनिवार्य है। साथ ही, योजना के तहत किसान 14 अगस्त तक अपनी बीमित फसल के नाम में आवश्यक संशोधन करवा सकते हैं। वहीं, जो किसान योजना से बाहर होना चाहते हैं, वे 9 अगस्त तक संबंधित वित्तीय संस्था में घोषणा-पत्र प्रस्तुत कर योजना से बाहर होने का विकल्प चुन सकते हैं। मीणा ने बताया कि योजना के अंतर्गत किसानों के लिए प्रीमियम दरें अत्यंत रियायती रखी गई हैं। दौसा जिले के किसानों को खरीफ 2026 की खाद्यान्न, दलहन एवं तिलहन फसलों पर केवल 0.30 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। शेष प्रीमियम राशि का वहन केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) दौसा अशोक कुमार मीणा ने किसानों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी खरीफ फसलों का बीमा अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना केवल एक बीमा योजना नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत, आजीविका और भविष्य की सुरक्षा का मजबूत आर्थिक कवच है। प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य अधिसूचित जोखिमों से फसल को नुकसान होने की स्थिति में यही योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर खेती को सुरक्षित, स्थायी एवं लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
    1
    16 अगस्त तक बढ़ी खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि, किसानों को मिला अतिरिक्त अवसर
16 अगस्त तक बढ़ी खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि, किसानों को मिला अतिरिक्त अवसर
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ मिलेगा आर्थिक सुरक्षा कवच
दौसा जिले के किसानों को देना होगा मात्र 0.30 प्रतिशत प्रीमियम
दौसा, 30 जुलाई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ-2026 के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी गई है। इससे अब हजारों ऐसे किसानों को अतिरिक्त समय मिलेगा, जो किसी कारणवश 31 जुलाई तक अपनी फसलों का बीमा नहीं करा पाए थे। योजना के तहत ऋणी, गैर-ऋणी एवं बटाईदार किसान अपनी खरीफ फसलों का बीमा कराकर प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) दौसा अशोक कुमार मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों की आय को सुरक्षित बनाने, खेती में जोखिम कम करने तथा कृषि क्षेत्र को मजबूत आधार प्रदान करने की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत किसानों को सूखा, अतिवृष्टि, बाढ़, ओलावृष्टि, चक्रवात, जलभराव सहित अन्य अधिसूचित प्राकृतिक जोखिमों से फसल क्षति होने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने योजना के सफल संचालन के लिए दौसा जिले के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड का चयन किया है, जो जिले में किसानों को फसल बीमा सुविधा उपलब्ध कराएगी। किसान 16 अगस्त तक राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल, निकटतम बैंक, सहकारी समिति, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा अन्य अधिकृत वित्तीय संस्थानों के माध्यम से अपनी खरीफ फसलों का बीमा करा सकते हैं।
सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) ने बताया कि गैर-ऋणी किसानों के लिए एग्रीस्टैक आईडी अनिवार्य है। साथ ही, योजना के तहत किसान 14 अगस्त तक अपनी बीमित फसल के नाम में आवश्यक संशोधन करवा सकते हैं। वहीं, जो किसान योजना से बाहर होना चाहते हैं, वे 9 अगस्त तक संबंधित वित्तीय संस्था में घोषणा-पत्र प्रस्तुत कर योजना से बाहर होने का विकल्प चुन सकते हैं।
मीणा ने बताया कि योजना के अंतर्गत किसानों के लिए प्रीमियम दरें अत्यंत रियायती रखी गई हैं। दौसा जिले के किसानों को खरीफ 2026 की खाद्यान्न, दलहन एवं तिलहन फसलों पर केवल 0.30 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। शेष प्रीमियम राशि का वहन केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) दौसा अशोक कुमार मीणा ने किसानों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी खरीफ फसलों का बीमा अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना केवल एक बीमा योजना नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत, आजीविका और भविष्य की सुरक्षा का मजबूत आर्थिक कवच है। प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य अधिसूचित जोखिमों से फसल को नुकसान होने की स्थिति में यही योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर खेती को सुरक्षित, स्थायी एवं लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • बीजेपी ने अपनी मनमानी से संविधान में कुछ आरक्षण को कम करना चाहते हैं बीजेपी के लिए भीम आर्मी तैयार है जिसको भी संविधान को आरक्षण काम करना चाहते हैं तो भीम आर्मी से नहीं छूटेगा उसका लीडर है चंद्रशेखर रावण
    1
    बीजेपी ने अपनी मनमानी से संविधान में कुछ आरक्षण को कम करना चाहते हैं
बीजेपी के लिए भीम आर्मी तैयार है जिसको भी संविधान को आरक्षण काम करना चाहते हैं तो भीम आर्मी से नहीं छूटेगा उसका लीडर है चंद्रशेखर रावण
    user_कुंजेला की समस्या
    कुंजेला की समस्या
    Roofing Service नादोती, करौली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • डरो नहीं आवाज उठाओ| आपके आवाज आपके बच्चे के भविष्य को बदल सकती है
    1
    डरो नहीं आवाज उठाओ| आपके आवाज आपके बच्चे के भविष्य को बदल सकती है
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    Alwar, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • मानपुर चौराहे पर गुरु रविदास जयंती कलश यात्रा का भव्य स्वागत, डिप्टी सीएम ने विधायक को सौंपा कलश पुष्पेन्द्र घूमना पत्रकार 9414415998 सिकराय/मानपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल कलश यात्रा का मानपुर चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा कलश लेकर यात्रा में सबसे आगे चल रहे थे। मानपुर चौराहे पर स्वागत के दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने अपने सिर पर रखा कलश उतारकर सिकराय विधायक विक्रम बंसीवाल के सिर पर रखा। इस दृश्य का उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों और जयघोष के साथ स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं समाज के लोग शामिल रहे। इस अवसर पर विधायक विक्रम बंसीवाल ने कहा कि संत गुरु रविदास जी महाराज ने अपने जीवन से समाज को समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे का अमूल्य संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी से गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक, सशक्त और सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
    1
    मानपुर चौराहे पर गुरु रविदास जयंती कलश यात्रा का भव्य स्वागत, डिप्टी सीएम ने विधायक को सौंपा कलश

पुष्पेन्द्र घूमना पत्रकार 
9414415998
सिकराय/मानपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल कलश यात्रा का मानपुर चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा कलश लेकर यात्रा में सबसे आगे चल रहे थे।
मानपुर चौराहे पर स्वागत के दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने अपने सिर पर रखा कलश उतारकर सिकराय विधायक विक्रम बंसीवाल के सिर पर रखा। इस दृश्य का उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों और जयघोष के साथ स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं समाज के लोग शामिल रहे।
इस अवसर पर विधायक विक्रम बंसीवाल ने कहा कि संत गुरु रविदास जी महाराज ने अपने जीवन से समाज को समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे का अमूल्य संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी से गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक, सशक्त और सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    4 hrs ago
  • कालवान ग्राम पंचायत में बड़ी कार्रवाई, बाजरे की फसल व टीनशेड हटाए; विरोध के बीच मुक्त कराई सरकारी भूमि सिकराय। उपखंड क्षेत्र की कालवान ग्राम पंचायत में गुरुवार को प्रशासन ने सरकारी चरागाह भूमि पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 84 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन का पीला पंजा पूरे दिन चला और जेसीबी मशीन की सहायता से खेतों में खड़ी बाजरे की फसल तथा अतिक्रमण कर बनाए गए टीनशेड हटाए गए। नायब तहसीलदार गिर्राज प्रसाद शर्मा ने बताया कि चरागाह भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर लंबे समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की योजना बनाते हुए गुरुवार को राजस्व अमले की मौजूदगी में अभियान चलाया। कार्रवाई में एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर लगाए गए, जिनकी मदद से करीब 84 बीघा सरकारी चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।
    1
    कालवान ग्राम पंचायत में बड़ी कार्रवाई, बाजरे की फसल व टीनशेड हटाए; विरोध के बीच मुक्त कराई सरकारी भूमि
सिकराय। उपखंड क्षेत्र की कालवान ग्राम पंचायत में गुरुवार को प्रशासन ने सरकारी चरागाह भूमि पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 84 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन का पीला पंजा पूरे दिन चला और जेसीबी मशीन की सहायता से खेतों में खड़ी बाजरे की फसल तथा अतिक्रमण कर बनाए गए टीनशेड हटाए गए।
नायब तहसीलदार गिर्राज प्रसाद शर्मा ने बताया कि चरागाह भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर लंबे समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की योजना बनाते हुए गुरुवार को राजस्व अमले की मौजूदगी में अभियान चलाया। कार्रवाई में एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर लगाए गए, जिनकी मदद से करीब 84 बीघा सरकारी चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.