Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 31 साल के एक शख्स को इच्छामृत्यु की अनुमति दी है। गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा 13 साल से कोमा में हैं। हरीश लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। इस तरह का देश में पहला मामला है। न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने एम्स (AIIMS) को निर्देश दिया कि हरीश राणा को पेलिएटिव केयर में भर्ती किया जाए, ताकि जीवनरक्षक उपचार को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा सके।
News Xpose ( Jishan Raj)
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 31 साल के एक शख्स को इच्छामृत्यु की अनुमति दी है। गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा 13 साल से कोमा में हैं। हरीश लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। इस तरह का देश में पहला मामला है। न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने एम्स (AIIMS) को निर्देश दिया कि हरीश राणा को पेलिएटिव केयर में भर्ती किया जाए, ताकि जीवनरक्षक उपचार को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा सके।
- User10762Hazaribag, Hazaribagh🙏45 min ago
More news from झारखंड and nearby areas
- हजारीबाग (जिला परिषद चौक)। झारखंड के लाखों शिक्षित बेरोजगार युवाओं का धैर्य अब टूट रहा है। पिछले 10 वर्षों से झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) का आयोजन नहीं होने के विरोध में आज अभ्यर्थियों ने हजारीबाग जिला में सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया और जिला परिषद चौराहे पर सरकार का पुतला दहन किया। झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के सदस्य जीवन कुमार ने कहा कि झारखंड के 25 साल के इतिहास में यह परीक्षा केवल दो बार, 2013 और 2016, आयोजित की गई है। 2016 के बाद से कोई भी JTET परीक्षा नहीं हुई है।2024 में फॉर्म भरवाने के बाद नियमावली को रद्द कर दिया गया था,जिसमें 3.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। रविंद्र कुमार पासवान ने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे "गंभीर लापरवाही" करार दिया है । अदालत ने सरकार को निर्देश दिया था कि 31 मार्च 2026 तक हर हाल में JTET का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।लेकिन अब तक इस पर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया,सरकार कोर्ट के आदेश के प्रति भी उदासीन है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द ही परीक्षा की तिथि घोषित नहीं करती है, तो यह आंदोलन केवल पुतला दहन तक सीमित नहीं रहेगा, विधानसभा सत्र के दौरान राज्य स्तरीय आंदोलन होगा। आज के कार्यक्रम में जीवन कुमार,रविंद्र कुमार, राधे मेहता,विक्रम कुमार,मिथिलेश कुमार,देव कुमार,तथा दर्जनों छात्र उपस्थित थे।1
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। मंत्री के इस कदम को लेकर राजनीतिक हलकों के साथ-साथ आम लोगों में भी चर्चा रही। विधानसभा परिसर पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि साइकिल से आने का उद्देश्य केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। इरफान अंसारी ने कहा कि आज के समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में साइकिल एक बेहतर और सस्ता विकल्प भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में साइकिल चलाने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम और साइकिल चलाना बेहद लाभकारी है। इस दौरान मंत्री ने देश में बढ़ती महंगाई पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एलपीजी सहित कई आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम लोगों, खासकर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि रामनवमी के दौरान डीजे बजाने के मुद्दे पर भाजपा का धरना केवल राजनीतिक नाटक है। उन्होंने कहा कि देश सभी धर्मों के लोगों का है और समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना जरूरी है।1
- हजारीबाग: बीती रात्रि हजारीबाग जिला के सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हुटपा में NH-522 सड़क किनारे एक पेड़ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पेड़ धू-धू कर जलने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से किसी बड़े हादसे से बचाव हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।1
- रामनवमी पर डीजे रोक के फैसले के खिलाफ सदन में विरोध प्रदर्शन?1
- हजारीबाग के विधायक Pradeep Prasad ने Ram Navami के जुलूस में डीजे बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध का कड़ा विरोध किया है। #RamNavami #PradeepPrasad #Hazaribagh #JharkhandNews #RamNavami2026 #DJBan #RamNavamiProcession #JharkhandPolitics #BreakingNews #IndiaNews #HinduFestival #HazaribaghNews #PoliticalNews #TrendingNews #NewsUpdat1
- रजरप्पा में श्रद्धालु के साथ पुलिस कर्मियों की मारपीट का वीडियो वायरल में1
- हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी महोत्सव को लेकर हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हजारीबाग की रामनवमी की चर्चा देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक होती है। रामभक्तों के इस महापर्व को लेकर शहर में विशेष तैयारियां की जाती हैं और होली के समापन के साथ ही रामनवमी उत्सव की तैयारियां प्रारंभ हो जाती हैं। इसी क्रम में मंगलवार की देर शाम हजारीबाग में भव्य मंगला जुलूस निकाला गया। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित रामभक्तों की टोलियां, हाथों में ध्वज-पताका और जयघोष के साथ पूरे शहर में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत वातावरण बना रही थीं। जुलूस के दौरान विभिन्न अखाड़ों और सामाजिक संगठनों की आकर्षक झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। जैसे ही मंगला जुलूस शहर के प्रमुख स्थल झंडा चौक पहुंचा, वहां रामभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। “जय श्री राम” के गगनभेदी उद्घोष से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा और माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी जुलूस के स्वागत और दर्शन के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। प्रशासन और रामनवमी समिति के सहयोग से जुलूस को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनी रही। हजारीबाग की रामनवमी केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक परंपरा और आस्था का भव्य संगम है, जो हर वर्ष लाखों रामभक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आने वाले दिनों में रामनवमी के मुख्य उत्सव को लेकर शहर में और भी भव्य आयोजन होने की संभावना है।1
- इटखोरी महोत्सव के दौरान सीओ की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रशासनिक व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए।1