logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोकामा में मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने पूजा कर घर लौट रहे ब्यक्ति के गले से सोने की चेन झपटा, सीसीटीवी आया सामने मोकामा थाना क्षेत्र के तपस्वी जी ठाकुरबारी से पूजा कर घर लौट रहे ब्यक्ति से बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना उस वक्त हुई जब मोकामा के मोलदियार टोला निवासी सुधीर सिंह तपस्वी जी ठाकुरबारी में पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रहे थे। अचानक हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें वारदात को अंजाम देकर भागते हुए दोनों बाइक सवार बदमाश साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास में जुटी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बाइक पर सवार दोनों युवक में चालक नकाबपोश है, वही पीछे बैठा युवक का चेहरा दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है कि बाइक सवार बदमाश ने व्यक्ति को पीछे से गले पर हाथ दिया और मौके से फरार हो गए। सुधीर सिंह ने बताया कि वह मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। वह जब तक संभाल पाते तब तक बदमाशों ने चेन झपटकर बाइक स्पीड कर फरार हो गया, वह पीछे से दौरे लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल गया था। उनके सोने की चेन 16 ग्राम का था। मोकामा थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले को लेकर पीड़ित के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है दोनों बदमाशों की पहचान की जा रही है।

11 hrs ago
user_GOVIND KUMAR
GOVIND KUMAR
Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
11 hrs ago

मोकामा में मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने पूजा कर घर लौट रहे ब्यक्ति के गले से सोने की चेन झपटा, सीसीटीवी आया सामने मोकामा थाना क्षेत्र के तपस्वी जी ठाकुरबारी से पूजा कर घर लौट रहे ब्यक्ति से बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना उस वक्त हुई जब मोकामा के मोलदियार टोला निवासी सुधीर सिंह तपस्वी जी ठाकुरबारी में पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रहे थे। अचानक हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें वारदात को अंजाम देकर भागते हुए दोनों बाइक सवार बदमाश साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास में जुटी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बाइक पर सवार दोनों युवक में चालक नकाबपोश है, वही पीछे बैठा युवक का चेहरा दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है कि बाइक सवार बदमाश ने व्यक्ति को पीछे से गले पर हाथ दिया और मौके से फरार हो गए। सुधीर सिंह ने बताया कि वह मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। वह जब तक संभाल पाते तब तक बदमाशों ने चेन झपटकर बाइक स्पीड कर फरार हो गया, वह पीछे से दौरे लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल गया था। उनके सोने की चेन 16 ग्राम का था। मोकामा थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले को लेकर पीड़ित के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है दोनों बदमाशों की पहचान की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • *उमानाथ से गंगाजल लेकर नालंदा के तेतरावां शिव मंदिर के लिए रवाना हुए कांवरियों का जत्था, सोमवार को होगा जलाभिषेक* बाढ़ के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित प्रसिद्ध उमानाथ धाम से शनिवार को कई कांवरियों का जत्था कलश में गंगाजल भरकर नालंदा जिले के तेतरावां स्थित शिव मंदिर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु करीब 70 किलोमीटर की दूरी तय कर सोमवार को बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवरिया मुन्ना राम ने बताया कि नालंदा जिले के तेतरावां में प्रसिद्ध शिव मंदिर स्थित है, जिसका निर्माण अमावां महाराज द्वारा कराया गया था। उन्होंने कहा कि हर वर्ष वे लोग बाढ़ के उमानाथ घाट से गंगाजल भरकर तेतरावां पहुंचते हैं और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। कई ग्रामीण अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद श्रद्धा और भक्ति के साथ हर साल कांवर यात्रा करते हैं। वहीं, श्रद्धालु अनिल महतो ने बताया कि उमानाथ से गंगाजल लेकर वे तेतरावां गांव स्थित शिव मंदिर जाएंगे। यह मंदिर नालंदा जिले में पावापुरी के निकट है और उमानाथ धाम से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कांवरिया पैदल यात्रा पूरी कर सोमवार को मंदिर में जल अर्पित करेंगे। उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित होने के कारण बाढ़ का उमानाथ धाम शिव भक्तों के लिए विशेष आस्था का केंद्र है। सावन और अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और गंगाजल लेकर अशोक धाम, बैकुंठपुर, देवघर समेत बिहार और झारखंड के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना होते हैं। उमानाथ से उठी कांवर यात्रा अब सोमवार के जलाभिषेक की ओर बढ़ रही है, जहां आस्था, भक्ति और संकल्प के साथ श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ पर गंगाजल अर्पित करेंगे।
    1
    *उमानाथ से गंगाजल लेकर नालंदा के तेतरावां शिव मंदिर के लिए रवाना हुए कांवरियों का जत्था, सोमवार को होगा जलाभिषेक*

बाढ़ के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित प्रसिद्ध उमानाथ धाम से शनिवार को कई कांवरियों का जत्था कलश में गंगाजल भरकर नालंदा जिले के तेतरावां स्थित शिव मंदिर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु करीब 70 किलोमीटर की दूरी तय कर सोमवार को बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

कांवरिया मुन्ना राम ने बताया कि नालंदा जिले के तेतरावां में प्रसिद्ध शिव मंदिर स्थित है, जिसका निर्माण अमावां महाराज द्वारा कराया गया था। उन्होंने कहा कि हर वर्ष वे लोग बाढ़ के उमानाथ घाट से गंगाजल भरकर तेतरावां पहुंचते हैं और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। कई ग्रामीण अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद श्रद्धा और भक्ति के साथ हर साल कांवर यात्रा करते हैं।

वहीं, श्रद्धालु अनिल महतो ने बताया कि उमानाथ से गंगाजल लेकर वे तेतरावां गांव स्थित शिव मंदिर जाएंगे। यह मंदिर नालंदा जिले में पावापुरी के निकट है और उमानाथ धाम से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कांवरिया पैदल यात्रा पूरी कर सोमवार को मंदिर में जल अर्पित करेंगे।

उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित होने के कारण बाढ़ का उमानाथ धाम शिव भक्तों के लिए विशेष आस्था का केंद्र है। सावन और अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और गंगाजल लेकर अशोक धाम, बैकुंठपुर, देवघर समेत बिहार और झारखंड के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना होते हैं।

उमानाथ से उठी कांवर यात्रा अब सोमवार के जलाभिषेक की ओर बढ़ रही है, जहां आस्था, भक्ति और संकल्प के साथ श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ पर गंगाजल अर्पित करेंगे।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
  • मरांची में भाजपा की संगठनात्मक टिफिन बैठक, दर्जनों कार्यकर्ता रहे मौजूद मरांची में भाजपा की संगठनात्मक मासिक टिफिन बैठक आयोजित मोकामा। मोकामा प्रखंड के मरांची में भाजपा की संगठनात्मक मासिक टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की गई। मौके पर संजीव मंगलम, संजय कुमार, सुभाष सिंह और मनीष कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    मरांची में भाजपा की संगठनात्मक टिफिन बैठक, दर्जनों कार्यकर्ता रहे मौजूद
मरांची में भाजपा की संगठनात्मक मासिक टिफिन बैठक आयोजित
मोकामा। मोकामा प्रखंड के मरांची में भाजपा की संगठनात्मक मासिक टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार ने किया।
बैठक में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की गई। मौके पर संजीव मंगलम, संजय कुमार, सुभाष सिंह और मनीष कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • मोकामा में मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने पूजा कर घर लौट रहे ब्यक्ति के गले से सोने की चेन झपटा, सीसीटीवी आया सामने मोकामा थाना क्षेत्र के तपस्वी जी ठाकुरबारी से पूजा कर घर लौट रहे ब्यक्ति से बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना उस वक्त हुई जब मोकामा के मोलदियार टोला निवासी सुधीर सिंह तपस्वी जी ठाकुरबारी में पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रहे थे। अचानक हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें वारदात को अंजाम देकर भागते हुए दोनों बाइक सवार बदमाश साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास में जुटी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बाइक पर सवार दोनों युवक में चालक नकाबपोश है, वही पीछे बैठा युवक का चेहरा दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है कि बाइक सवार बदमाश ने व्यक्ति को पीछे से गले पर हाथ दिया और मौके से फरार हो गए। सुधीर सिंह ने बताया कि वह मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। वह जब तक संभाल पाते तब तक बदमाशों ने चेन झपटकर बाइक स्पीड कर फरार हो गया, वह पीछे से दौरे लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल गया था। उनके सोने की चेन 16 ग्राम का था। मोकामा थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले को लेकर पीड़ित के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है दोनों बदमाशों की पहचान की जा रही है।
    1
    मोकामा में मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने पूजा कर घर लौट रहे ब्यक्ति के गले से सोने की चेन झपटा, सीसीटीवी आया सामने
मोकामा थाना क्षेत्र के तपस्वी जी ठाकुरबारी से पूजा कर घर लौट रहे ब्यक्ति से बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना उस वक्त हुई जब मोकामा के मोलदियार टोला निवासी सुधीर सिंह तपस्वी जी ठाकुरबारी में पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रहे थे। अचानक हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें वारदात को अंजाम देकर भागते हुए दोनों बाइक सवार बदमाश साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास में जुटी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बाइक पर सवार दोनों युवक में चालक नकाबपोश है, वही पीछे बैठा युवक का चेहरा दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है कि बाइक सवार बदमाश ने व्यक्ति को पीछे से गले पर हाथ दिया और मौके से फरार हो गए।
सुधीर सिंह ने बताया कि वह मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। वह जब तक संभाल पाते तब तक बदमाशों ने चेन झपटकर बाइक स्पीड कर फरार हो गया, वह पीछे से दौरे लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल गया था। उनके सोने की चेन 16 ग्राम का था।
मोकामा थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले को लेकर पीड़ित के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है दोनों बदमाशों की पहचान की जा रही है।
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.