Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाड़ी शहर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में होने लगी तैयारी, बाजार में भी दुकानों पर कृष्ण जन्म से जुड़े सामान की बिक्री बाड़ी शहर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में होने लगी तैयारी, बाजार में भी दुकानों पर कृष्ण जन्म से जुड़े सामान की बिक्री, ऑनलाइन कारोबार से दुकानदारी हो रही प्रभावित, कमजोर ग्राहकी से दुकानदार परेशान, सरकार से नियम बनाने की मांग, शुक्रवार को हुआ कृष्ण जन्मोत्सव, मंदिरों पर सजेंगी झांकियां।
रोहित वर्मा
बाड़ी शहर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में होने लगी तैयारी, बाजार में भी दुकानों पर कृष्ण जन्म से जुड़े सामान की बिक्री बाड़ी शहर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में होने लगी तैयारी, बाजार में भी दुकानों पर कृष्ण जन्म से जुड़े सामान की बिक्री, ऑनलाइन कारोबार से दुकानदारी हो रही प्रभावित, कमजोर ग्राहकी से दुकानदार परेशान, सरकार से नियम बनाने की मांग, शुक्रवार को हुआ कृष्ण जन्मोत्सव, मंदिरों पर सजेंगी झांकियां।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बसंतपुरा मोड़ से उठी यह आवाज अब धौलपुर-करौली क्षेत्र के गांवों तक पहुंच रही है। ग्रामीणों का कहना है—पहले हमारी बात सुनो, हमारी रोजी-रोटी और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करो, फिर कोई बड़ा फैसला लो। जनता का बड़ा सवाल टाइगर रिजर्व जरूरी है तो ग्रामीणों के भविष्य, जमीन और रोजी-रोटी की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? आंदोलन स्थल: बसंतपुरा मोड़, सरमथुरा आंदोलन की शुरुआत: 12 अगस्त 2026 आज दिनांक 03/09/2026 काफी संख्या उपस्थित है धरना चल रहा है और आज सुबह से लाइव चल रही है #बसंतपुरा मोड़ से उठी टाइगर रिजर्व के विरोध की आवाज, 12 अगस्त से आंदोलन #सरमथुरा | धौलपुर | राजस्थान #धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व को लेकर क्षेत्र में विरोध के स्वर लगातार तेज होते जा रहे हैं। सरमथुरा के बसंतपुरा मोड़ पर स्थानीय ग्रामीणों और प्रभावित लोगों की ओर से 12 अगस्त 2026 से आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया गया है। टाइगर रिजर्व के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने अपनी मांगों को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाया है। बसंतपुरा मोड़ बनेगा आंदोलन का प्रमुख केंद्र ग्रामीणों का कहना है कि वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों की जमीन, खेती, मजदूरी, रोजगार और रोजी-रोटी की सुरक्षा भी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। ग्रामीणों की मांग है कि टाइगर रिजर्व से प्रभावित होने वाले गांवों के लोगों के साथ खुली बातचीत और जनसुनवाई की जाए तथा उनकी समस्याओं का समाधान किए बिना कोई बड़ा फैसला न लिया जाए। प्रशासन से सीधा सवाल—ग्रामीणों की सुनेगा कौन? आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि टाइगर रिजर्व के कारण स्थानीय लोगों की आजीविका और रोजगार प्रभावित होते हैं, तो सरकार को पहले स्पष्ट नीति और उचित समाधान सामने रखना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बसंतपुरा मोड़ पर आंदोलन कर रहे लोगों की बात सुनी जाए और प्रभावित ग्रामीणों की आपत्तियों को आधिकारिक रूप से दर्ज किया जाए। सरमथुरा से आंदोलन की हुंकार आंदोलनकारियों ने कहा है कि उनकी आवाज शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी। अब सवाल यह है कि प्रशासन ग्रामीणों की मांगों पर बातचीत करेगा या आंदोलन आगे बढ़ेगा। बसंतपुरा मोड़ से उठी यह आवाज अब धौलपुर-करौली क्षेत्र के गांवों तक पहुंच रही है। ग्रामीणों का कहना है—पहले हमारी बात सुनो, हमारी रोजी-रोटी और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करो, फिर कोई बड़ा फैसला लो। जनता का बड़ा सवाल टाइगर रिजर्व जरूरी है तो ग्रामीणों के भविष्य, जमीन और रोजी-रोटी की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? आंदोलन स्थल: बसंतपुरा मोड़, सरमथुरा आंदोलन की शुरुआत: 12 अगस्त 2026 आज दिनांक 03/09/2026 काफी संख्या उपस्थित है धरना चल रहा है और आज सुबह से लाइव चल रही है #रिपोर्ट: भरत सिंह मीणा | लोकल पब्लिकशुरू ऐप | सरमथुरा धौलपुर1
- रुपबास: बाइक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लोगों ने समय पर बुझाई,,, पत्रकार ने दी सूचना, बड़ा हादसा टला रूपवास उपखंड के गांव कांदोली का एक व्यक्ति गुरुवार को सामान लेने बाइक से रूपवास आ रहा था। तभी रूपवास के निकट धौलपुर-भरतपुर हाईवे शुक्ला पेट्रोल पंप के पास बाइक के पिछले हिस्से में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। उसी समय वहां से गुजर रहे पत्रकार को बाइक में आग लगी दिखाई दी। उन्होंने आवाज लगाकर बाइक सवार को जानकारी दी। इसके बाद बाइक सवार ने बाइक रोकी और आसपास के लोगों ने पानी व बालू डालकर आग बुझाई। समय पर आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। बाइक सवार सुरक्षित है, लेकिन बाइक का पिछला हिस्सा जल गया।1
- ब्रैकिग कैलारस -आज शुक्रवार को कैलारस में इस समय बारिश हो रही है। और अभी भी वर्षा का पानी आसमान से धरती पर पड़ रहा है। और कथित तौर पर मौसम विभाग द्वारा 3 दिन बारिश होने का अल्टीमेट दिया है और अभी भी बारिश हो रही है कैलारस में और मौसम भी खराब है।1
- इरादतनगर में यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन, हवन कर सरकार की बुद्धि-शुद्धि की कामना खेरागढ़। गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को इरादतनगर में यूजीसी के विरोध में विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान “रोलबैक यूजीसी” के नारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से हवन का आयोजन किया गया। हवन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि की कामना की। हवन कार्यक्रम के बाद सरवड़ समाज के लोग बाइक रैली के रूप में खेरागढ़ तहसील प्रांगण पहुंचे। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। तहसील परिसर में पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी खेरागढ़ को ज्ञापन सौंपकर यूजीसी से संबंधित अपनी मांगों और आपत्तियों से अवगत कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका विरोध शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से है। उन्होंने सरकार से यूजीसी से संबंधित निर्णय पर पुनर्विचार करने तथा उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों की मौजूदगी रही।1
- खीप का पूरा में कावड़ियों ने लगाया विशाल भंडारा, ग्रामीणों ने किया स्वागत खीप का पूरा में कावड़ियों ने लगाया विशाल भंडारा, ग्रामीणों ने किया स्वागत करौली। गांव खीप का पूरा स्थित बंदी बाबा मंदिर प्रांगण में कावड़ियों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में जगर, कारवाड़ी, खानाका, प्याऊ का पूरा सहित करीब आधा दर्जन गांवों से पहुंचे कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान ग्रामीणों ने कावड़ियों का पारंपरिक तरीके से साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। आयोजकों ने बताया कि कावड़ यात्रा के दौरान धार्मिक आस्था, सेवा और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की व्यवस्थाओं में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कावड़ियों ने आयोजन में सहयोग के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। भंडारे के दौरान “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से बंदी बाबा मंदिर परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर तेजसिंह, अजीराम नेता, समयसिंह, बदन, बीरबल, गोबी, भरोसी, बिजेंद्र, हरीचरण, तेजाराम, शिवचरण फौजी, थानसिंह, जगराम, मलखान, राधे, मानसिंह, मेघा, हरग्यान फौजी सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।4
- करौली में नंदी के मुंह से निकाला फंसा स्टील का डिब्बा, गौ रक्षकों और एनडीआरएफ करौली की टीम ने किया रेस्क्यू1
- ब्रैकिग चाचौड़ा - पूर्व चाचौड़ा विधायक, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य ने मध्य प्रदेश सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल। मध्य प्रदेश में वर्ष 1995 से त्रिस्तरीय पंचायतीराज की शुरुआत हुई थी जिसमें ग्राम पंचायत जनपद पंचायत जिला पंचायत को अधिकार सम्पन्न बनाया गया था जिसके अंतर्गत ग्रामीण एरिया का विकास समाहित था साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से अच्छा नेतृत्व उबरने की संभावना थी जो कि किसानों और मज़दूरों की समस्याओं को ज़मीनी स्तर पर समझते हैं किंतु वर्तमान में पंचायतीराज को समाप्त करने का एजेंडा चल रहा है जो ग़लत है। भारत की 80 प्रतिशत आबादी के ग्रामीण क्षेत्र में रहती है।1
- करौली पॉवर हाउस के पास नंदी के मुंह में फसा डब्बा सूचना मिलते ही बजरंग एवं गौ सेवा समिति तहसील अध्यक्ष अभिनव शर्मा सर्व गौ रक्षक व एनडीआरएफ टीम ने मिलकर किया रेस्क्यू बजरंग, गौ सेवा समिति तहसील अध्यक्ष अभिनव शर्मा व एनडीआरएफ टीम ने मिलकर किया रेस्क्यू1
- हीरामन बाबा की जात में सजा भव्य कुश्ती दंगल, अमित मीना बने इरनिया दंगल के केसरी पहलवान 🤼♂️🏆 हीरामन बाबा की जात में सजा भव्य कुश्ती दंगल, अमित मीना बने इरनिया दंगल के केसरी पहलवान 🤼♂️🏆1