Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजनांदगांव में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी के खिलाफ एक बड़ी पहल की है। इसके तहत विभाग द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
Aishwary Shyam
राजनांदगांव में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी के खिलाफ एक बड़ी पहल की है। इसके तहत विभाग द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत तरेंगांव मैदान के आश्रित ग्राम लालपुर खुर्द में चल रहा नाली निर्माण कार्य भारी भ्रष्टाचार और विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए ₹5 लाख की भारी-भरकम लागत से स्वीकृत इस निर्माण कार्य में निर्माण एजेंसी 'ग्राम पंचायत तरेंगांव मैदान' द्वारा नियमों को ताक पर रखकर घटिया सामग्री का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत और मीडिया द्वारा इस जमीनी हकीकत को उजागर करने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। निर्माण स्थल पर तकनीकी मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। मजबूत सफेद कंक्रीट की जगह बेहद घटिया क्वालिटी की 'लाल बारीक गिट्टी' का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा था। इतना ही नहीं, नाली को मजबूती देने वाले लोहे के सरियों की दूरी भी निर्धारित सरकारी मानक से कहीं अधिक रखी गई थी ताकि सरिए की मात्रा कम करके सरकारी राशि को ठिकाने लगाया जा सके। इस गंभीर लापरवाही पर पर्दा डालते हुए तकनीकी सहायक ने यह हास्यास्पद और अजीबोगरीब दलील दी कि लाल गिट्टी केवल बेस के लिए थी और मुख्य मटेरियल खत्म होने के कारण थोड़ा सा काम इससे कर दिया गया। ₹5 लाख के इस प्रोजेक्ट में हुए इस खुले भ्रष्टाचार का मामला अब गरमा गया है और जनपद CEO आकाश राजपूत ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा है कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। मामले की जांच के लिए जनपद CEO ने SDO (अनुविभागीय अधिकारी) को मौके पर भेजने की बात कही है, जो पूरे निर्माण कार्य की बारीकी से जांच करेंगे और उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह होगा कि क्या दोषी पंचायत प्रतिनिधियों और गैर-जिम्मेदार तकनीकी अमले पर वास्तव में गाज गिरती है या फिर इस फाइल को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।1
- कांकेर के भानुप्रतापपुर में डाकघर अब अपने पुराने भवन से नए स्थान पर स्थानांतरित हो गया है। लगभग पांच दशक तक पुराने भवन से संचालित होने के बाद आज से पोस्ट ऑफिस नए भवन में अपनी सेवाएं दे रहा है।1
- रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार देर रात तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक चले इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने तिल्दा-नेवरा, तुलसी, सासाहोली, देवार पारा, अटल आवास और मोहभट्ठा पारा सहित विभिन्न इलाकों में सघन जांच की। इस दौरान रेलवे स्टेशन चौक, दीनदयाल चौक, सराफा मार्केट, सिंधी कैंप, बुधवारी बाजार, मिशन कॉलोनी और रेस्ट हाउस जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ बैंकों, एटीएम, लॉज, ढाबों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के तहत पुलिस टीम ने निगरानीशुदा और गुंडा बदमाशों के घरों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और उन्हें भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी। इसके साथ ही फरार वारंटियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के संभावित ठिकानों पर भी जांच की गई। अभियान के दौरान देर रात बिना किसी उचित कारण के सार्वजनिक स्थानों पर घूमते मिले लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उनके परिजनों के सुपुर्द करते हुए भविष्य में अनावश्यक रूप से देर रात तक बाहर न घूमने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने आम नागरिकों को अवैध या संदिग्ध प्रवासियों की जानकारी देने के लिए शासन के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905 और 'समाधान' ऐप का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया। साथ ही मकान मालिकों से किरायेदारों का सत्यापन कराने की अपील की गई। रायपुर ग्रामीण पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष कॉम्बिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।4
- कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बारदेवरी के रहने वाले 39 वर्षीय दीपक कुमार समरथ की छत से गिरकर घायल होने के बाद रायपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दीपक कुमार समरथ (पिता केश्वर राम समरथ) छत से गिरकर घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में अस्पताल के वार्ड बॉय ने पुलिस को अस्पताल का मेमो पेश कर घटना की जानकारी दी। मेमो के अनुसार, अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक कुमार समरथ की मौत 22 मई को हुई थी। इस सूचना के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।1
- मध्य प्रदेश में पट्टे की मांग लेकर जा रहे किसानों पर कार्रवाई करते हुए उनका चालान काट दिया गया है, जिसके बाद गरीबों पर सख्ती और नेताओं व VIP वाहनों पर नरमी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ये किसान 100 किलोमीटर दूर से चंदा जुटाकर अपनी मांग रखने पहुंचे थे। राहत मिलने की उम्मीद में पहुंचे किसानों का कहना है कि उन्हें प्रशासन से कोई राहत तो नहीं मिली, उल्टा चालान काटे जाने से उन पर आर्थिक बोझ और बढ़ गया है।1
- सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं ने प्रदर्शन किया है। इस पूरे मामले पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने एक बड़ा बयान दिया है।1